Joshua 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Joshua, “Do not be afraid or discouraged. Take the whole army with you, and go up and attack Ai. See, I have delivered into your hand the king of Ai, his people, his city, and his land. | HINIRV 1 तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “मत डर, और तेरा मन कच्चा न हो; कमर बाँधकर सब योद्धाओं को साथ ले, और आई पर चढ़ाई कर; सुन, मैंने आई के राजा को उसकी प्रजा और उसके नगर और देश समेत तेरे वश में कर दिया है। |
| BSB 2 And you shall do to Ai and its king as you did to Jericho and its king, except that you may carry off their plunder and livestock for yourselves. Set up an ambush behind the city.” | HINIRV 2 और जैसा तूने यरीहो और उसके राजा से किया वैसा ही आई और उसके राजा के साथ भी करना; केवल तुम पशुओं समेत उसकी लूट तो अपने लिये ले सकोगे; इसलिए उस नगर के पीछे की ओर अपने पुरुष घात में लगा दो।” |
| BSB 3 So Joshua and the whole army set out to attack Ai. Joshua chose 30,000 mighty men of valor and sent them out at night | HINIRV 3 अतः यहोशू ने सब योद्धाओं समेत आई पर चढ़ाई करने की तैयारी की; और यहोशू ने तीस हजार पुरुषों को जो शूरवीर थे चुनकर रात ही को आज्ञा देकर भेजा। |
| BSB 4 with these orders: “Pay attention. You are to lie in ambush behind the city, not too far from it. All of you must be ready. | HINIRV 4 और उनको यह आज्ञा दी, “सुनो, तुम उस नगर के पीछे की ओर घात लगाए बैठे रहना; नगर से बहुत दूर न जाना, और सब के सब तैयार रहना; |
| BSB 5 Then I and all the troops with me will advance on the city. When they come out against us as they did the first time, we will flee from them. | HINIRV 5 और मैं अपने सब साथियों समेत उस नगर के निकट जाऊँगा। और जब वे पहले के समान हमारा सामना करने को निकलें, तब हम उनके आगे से भागेंगे; |
| BSB 6 They will pursue us until we have drawn them away from the city, for they will say, ‘The Israelites are running away from us as they did before.’ So as we flee from them, | HINIRV 6 तब वे यह सोचकर, कि वे पहले की भाँति हमारे सामने से भागे जाते हैं, हमारा पीछा करेंगे; इस प्रकार हम उनके सामने से भागकर उन्हें नगर से दूर निकाल ले जाएँगे; |
| BSB 7 you are to rise from the ambush and seize the city, for the LORD your God will deliver it into your hand. | HINIRV 7 तब तुम घात में से उठकर नगर को अपना कर लेना; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा उसको तुम्हारे हाथ में कर देगा। |
| BSB 8 And when you have taken the city, set it on fire. Do as the LORD has commanded! See, I have given you orders.” | HINIRV 8 और जब नगर को ले लो, तब उसमें आग लगाकर फूँक देना, यहोवा की आज्ञा के अनुसार ही काम करना; सुनो, मैंने तुम्हें आज्ञा दी है।” |
| BSB 9 So Joshua sent them out, and they went to the place of ambush and lay in wait between Bethel and Ai, to the west of Ai. But Joshua spent that night among the people. | HINIRV 9 तब यहोशू ने उनको भेज दिया; और वे घात में बैठने को चले गए, और बेतेल और आई के मध्य में और आई की पश्चिम की ओर बैठे रहे; परन्तु यहोशू उस रात को लोगों के बीच टिका रहा। |
| BSB 10 Joshua got up early the next morning and mobilized his men, and he and the elders of Israel marched before them up to Ai. | HINIRV 10 यहोशू सवेरे उठा, और लोगों की गिनती करके इस्राएली वृद्ध लोगों समेत लोगों के आगे-आगे आई की ओर चला। |
| BSB 11 Then all the troops who were with him marched up and approached the city. They arrived in front of Ai and camped to the north of it, with the valley between them and the city. | HINIRV 11 और उसके संग के सब योद्धा चढ़ गए, और आई नगर के निकट पहुँचकर उसके सामने उत्तर की ओर डेरे डाल दिए, और उनके और आई के बीच एक तराई थी। |
| BSB 12 Now Joshua had taken about five thousand men and set up an ambush between Bethel and Ai, to the west of the city. | HINIRV 12 तब उसने कोई पाँच हजार पुरुष चुनकर बेतेल और आई के मध्य नगर के पश्चिम की ओर उनको घात में बैठा दिया। |
| BSB 13 So the forces were stationed with the main camp to the north of the city and the rear guard to the west of the city. And that night Joshua went into the valley. | HINIRV 13 और जब लोगों ने नगर के उत्तर ओर की सारी सेना को और उसके पश्चिम ओर घात में बैठे हुओं को भी ठिकाने पर कर दिया, तब यहोशू उसी रात तराई के बीच गया । |
| BSB 14 When the king of Ai saw the Israelites, he hurried out early in the morning with the men of the city to engage them in battle at an appointed place overlooking the Arabah. But he did not know that an ambush had been set up against him behind the city. | HINIRV 14 जब आई के राजा ने यह देखा, तब वे फुर्ती करके सवेरे उठे, और राजा अपनी सारी प्रजा को लेकर इस्राएलियों के सामने उनसे लड़ने को निकलकर ठहराए हुए स्थान पर जो अराबा के सामने है पहुँचा; और वह नहीं जानता था कि नगर की पिछली ओर लोग घात लगाए बैठे हैं। |
| BSB 15 Joshua and all Israel let themselves be beaten back before them, and they fled toward the wilderness. | HINIRV 15 तब यहोशू और सब इस्राएली उनसे मानो हार मानकर जंगल का मार्ग लेकर भाग निकले। |
| BSB 16 Then all the men of Ai were summoned to pursue them, and they followed Joshua and were drawn away from the city. | HINIRV 16 तब नगर के सब लोग इस्राएलियों का पीछा करने को पुकार-पुकारके बुलाए गए; और वे यहोशू का पीछा करते हुए नगर से दूर निकल गए। |
| BSB 17 Not a man was left in Ai or Bethel who did not go out after Israel, leaving the city wide open while they pursued Israel. | HINIRV 17 और न आई में और न बेतेल में कोई पुरुष रह गया, जो इस्राएलियों का पीछा करने को न गया हो; और उन्होंने नगर को खुला हुआ छोड़कर इस्राएलियों का पीछा किया। |
| BSB 18 Then the LORD said to Joshua, “Hold out your battle lance toward Ai, for into your hand I will deliver the city.” So Joshua held out his battle lance toward Ai, | HINIRV 18 तब यहोवा ने यहोशू से कहा, “अपने हाथ का बर्छा आई की ओर बढ़ा; क्योंकि मैं उसे तेरे हाथ में दे दूँगा।” और यहोशू ने अपने हाथ के बर्छे को नगर की ओर बढ़ाया। |
| BSB 19 and as soon as he did so, the men in ambush rose quickly from their position. They rushed forward, entered the city, captured it, and immediately set it on fire. | HINIRV 19 उसके हाथ बढ़ाते ही जो लोग घात में बैठे थे वे झटपट अपने स्थान से उठे, और दौड़कर नगर में प्रवेश किया और उसको ले लिया; और झटपट उसमें आग लगा दी। |
| BSB 20 When the men of Ai turned and looked back, the smoke of the city was rising into the sky. They could not escape in any direction, and the troops who had fled to the wilderness now turned against their pursuers. | HINIRV 20 जब आई के पुरुषों ने पीछे की ओर फिरकर दृष्टि की, तो क्या देखा, कि नगर का धुआँ आकाश की ओर उठ रहा है; और उन्हें न तो इधर भागने की शक्ति रही, और न उधर, और जो लोग जंगल की ओर भागे जाते थे वे फिरकर अपने खदेड़नेवालों पर टूट पड़े। |
| BSB 21 When Joshua and all Israel saw that the men in ambush had captured the city and that smoke was rising from it, they turned around and struck down the men of Ai. | HINIRV 21 जब यहोशू और सब इस्राएलियों ने देखा कि घातियों ने नगर को ले लिया, और उसका धुआँ उठ रहा है, तब घूमकर आई के पुरुषों को मारने लगे। |
| BSB 22 Meanwhile, those in the ambush came out of the city against them, and the men of Ai were trapped between the Israelite forces on both sides. So Israel struck them down until no survivor or fugitive remained. | HINIRV 22 और उनका सामना करने को दूसरे भी नगर से निकल आए; सो वे इस्राएलियों के बीच में पड़ गए, कुछ इस्राएली तो उनके आगे, और कुछ उनके पीछे थे; अतः उन्होंने उनको यहाँ तक मार डाला कि उनमें से न तो कोई बचने और न भागने पाया। |
| BSB 23 But they took the king of Ai alive and brought him to Joshua. | HINIRV 23 और आई के राजा को वे जीवित पकड़कर यहोशू के पास ले आए। |
| BSB 24 When Israel had finished killing all the men of Ai who had pursued them into the field and wilderness, and when every last one of them had fallen by the sword, all the Israelites returned to Ai and put it to the sword as well. | HINIRV 24 और जब इस्राएली आई के सब निवासियों को मैदान में, अर्थात् उस जंगल में जहाँ उन्होंने उनका पीछा किया था घात कर चुके, और वे सब के सब तलवार से मारे गए यहाँ तक कि उनका अन्त ही हो गया, तब सब इस्राएलियों ने आई को लौटकर उसे भी तलवार से मारा। |
| BSB 25 A total of twelve thousand men and women fell that day—all the people of Ai. | HINIRV 25 और स्त्री पुरुष, सब मिलाकर जो उस दिन मारे गए वे बारह हजार थे, और आई के सब पुरुष इतने ही थे। |
| BSB 26 Joshua did not draw back the hand that held his battle lance until he had devoted to destruction all who lived in Ai. | HINIRV 26 क्योंकि जब तक यहोशू ने आई के सब निवासियों का सत्यानाश न कर डाला तब तक उसने अपना हाथ, जिससे बर्छा बढ़ाया था, फिर न खींचा। |
| BSB 27 Israel took for themselves only the cattle and plunder of that city, as the LORD had commanded Joshua. | HINIRV 27 यहोवा की उस आज्ञा के अनुसार जो उसने यहोशू को दी थी इस्राएलियों ने पशु आदि नगर की लूट अपनी कर ली। |
| BSB 28 So Joshua burned Ai and made it a permanent heap of ruins, a desolation to this day. | HINIRV 28 तब यहोशू ने आई को फुँकवा दिया, और उसे सदा के लिये खण्डहर कर दिया: वह आज तक उजाड़ पड़ा है। |
| BSB 29 He hung the king of Ai on a tree until evening, and at sunset Joshua commanded that they take down the body from the tree and throw it down at the entrance of the city gate. And over it they raised a large pile of rocks, which remains to this day. | HINIRV 29 और आई के राजा को उसने साँझ तक वृक्ष पर लटका रखा; और सूर्य डूबते-डूबते यहोशू की आज्ञा से उसका शव वृक्ष पर से उतारकर नगर के फाटक के सामने डाल दिया गया, और उस पर पत्थरों का बड़ा ढेर लगा दिया, जो आज तक बना है। |
| BSB 30 At that time Joshua built an altar on Mount Ebal to the LORD, the God of Israel, | HINIRV 30 तब यहोशू ने इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के लिये एबाल पर्वत पर एक वेदी बनवाई, |
| BSB 31 just as Moses the servant of the LORD had commanded the Israelites. He built it according to what is written in the Book of the Law of Moses: “an altar of uncut stones on which no iron tool has been used.” And on it they offered burnt offerings to the LORD, and they sacrificed peace offerings. | HINIRV 31 जैसा यहोवा के दास मूसा ने इस्राएलियों को आज्ञा दी थी, और जैसा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखा है, उसने समूचे पत्थरों की एक वेदी बनवाई जिस पर औज़ार नहीं चलाया गया था। और उस पर उन्होंने यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाए, और मेलबलि किए। |
| BSB 32 And there in the presence of the Israelites, Joshua inscribed on the stones a copy of the law of Moses, which he had written. | HINIRV 32 उसी स्थान पर यहोशू ने इस्राएलियों के सामने उन पत्थरों के ऊपर मूसा की व्यवस्था, जो उसने लिखी थी, उसकी नकल कराई। |
| BSB 33 All Israel, foreigners and citizens alike, with their elders, officers, and judges, stood on both sides of the ark of the covenant of the LORD facing the Levitical priests who carried it. Half of the people stood in front of Mount Gerizim and half of them in front of Mount Ebal, as Moses the servant of the LORD had commanded earlier, to bless the people of Israel. | HINIRV 33 और वे, क्या देशी क्या परदेशी, सारे इस्राएली अपने वृद्ध लोगों, सरदारों, और न्यायियों समेत यहोवा की वाचा का सन्दूक उठानेवाले लेवीय याजकों के सामने उस सन्दूक के इधर-उधर खड़े हुए, अर्थात् आधे लोग तो गिरिज्जीम पर्वत के, और आधे एबाल पर्वत के सामने खड़े हुए, जैसा कि यहोवा के दास मूसा ने पहले आज्ञा दी थी, कि इस्राएली प्रजा को आशीर्वाद दिए जाएँ। (यूह. 4:20) |
| BSB 34 Afterward, Joshua read aloud all the words of the law—the blessings and the curses—according to all that is written in the Book of the Law. | HINIRV 34 उसके बाद उसने आशीष और श्राप की व्यवस्था के सारे वचन, जैसे-जैसे व्यवस्था की पुस्तक में लिखे हुए हैं, वैसे-वैसे पढ़ पढ़कर सुना दिए। |
| BSB 35 There was not a word of all that Moses had commanded that Joshua failed to read before the whole assembly of Israel, including the women, the little ones, and the foreigners who lived among them. | HINIRV 35 जितनी बातों की मूसा ने आज्ञा दी थी, उनमें से कोई ऐसी बात नहीं रह गई जो यहोशू ने इस्राएल की सारी सभा, और स्त्रियों, और बाल-बच्चों, और उनके साथ रहनेवाले परदेशी लोगों के सामने भी पढ़कर न सुनाई। |
Questions about Joshua 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.