Judges 12

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the men of Ephraim assembled and crossed the Jordan to Zaphon. They said to Jephthah, “Why have you crossed over to fight the Ammonites without calling us to go with you? We will burn your house down with you inside!”

HINIRV

1 तब एप्रैमी पुरुष इकट्ठे होकर सापोन को जाकर यिप्तह से कहने लगे, “जब तू अम्मोनियों से लड़ने को गया तब हमें संग चलने को क्यों नहीं बुलवाया? हम तेरा घर तुझ समेत जला देंगे ।”

BSB

2 But Jephthah replied, “My people and I had a serious conflict with the Ammonites, and when I called, you did not save me out of their hands.

HINIRV

2 यिप्तह ने उनसे कहा, “मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैंने तुम से सहायता माँगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।

BSB

3 When I saw that you would not save me, I risked my life and crossed over to the Ammonites, and the LORD delivered them into my hand. Why then have you come today to fight against me?”

HINIRV

3 तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर अम्मोनियों के विरुद्ध चला, और यहोवा ने उनको मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझसे लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?”

BSB

4 Jephthah then gathered all the men of Gilead and fought against Ephraim. And the men of Gilead struck them down because the Ephraimites had said, “You Gileadites are fugitives in Ephraim, living in the territories of Ephraim and Manasseh.”

HINIRV

4 तब यिप्तह गिलाद के सब पुरुषों को इकट्ठा करके एप्रैम से लड़ा, एप्रैम जो कहता था, “हे गिलादियों, तुम तो एप्रैम और मनश्शे के बीच रहनेवाले एप्रैमियों के भगोड़े हो,” और गिलादियों ने उनको मार लिया।

BSB

5 The Gileadites captured the fords of the Jordan leading to Ephraim, and whenever a fugitive from Ephraim would say, “Let me cross over,” the Gileadites would ask him, “Are you an Ephraimite?” If he answered, “No,”

HINIRV

5 और गिलादियों ने यरदन का घाट उनसे पहले अपने वश में कर लिया। और जब कोई एप्रैमी भगोड़ा कहता, “मुझे पार जाने दो,” तब गिलाद के पुरुष उससे पूछते थे, “क्या तू एप्रैमी है?” और यदि वह कहता, “नहीं,”

BSB

6 they told him, “Please say Shibboleth.” If he said, “Sibboleth,” because he could not pronounce it correctly, they seized him and killed him at the fords of the Jordan. So at that time 42,000 Ephraimites were killed.

HINIRV

6 तो वे उससे कहते, “अच्छा, शिब्बोलेत कह,” और वह कहता, “सिब्बोलेत,” क्योंकि उससे वह ठीक से बोला नहीं जाता था; तब वे उसको पकड़कर यरदन के घाट पर मार डालते थे। इस प्रकार उस समय बयालीस हजार एप्रैमी मारे गए।

BSB

7 Jephthah judged Israel six years, and when he died, he was buried in one of the cities of Gilead.

HINIRV

7 यिप्तह छः वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा। तब यिप्तह गिलादी मर गया, और उसको गिलाद के किसी नगर में मिट्टी दी गई।

BSB

8 After Jephthah, Ibzan of Bethlehem judged Israel.

HINIRV

8 उसके बाद बैतलहम का निवासी इबसान इस्राएल का न्याय करने लगा।

BSB

9 He had thirty sons, as well as thirty daughters whom he gave in marriage to men outside his clan; and for his sons he brought back thirty wives from elsewhere. Ibzan judged Israel seven years.

HINIRV

9 और उसके तीस बेटे हुए; और उसने अपनी तीस बेटियाँ बाहर विवाह दीं, और बाहर से अपने बेटों का विवाह करके तीस बहू ले आया। और वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।

BSB

10 Then Ibzan died, and he was buried in Bethlehem.

HINIRV

10 तब इबसान मर गया, और उसको बैतलहम में मिट्टी दी गई।

BSB

11 After Ibzan, Elon the Zebulunite judged Israel ten years.

HINIRV

11 उसके बाद जबूलूनी एलोन इस्राएल का न्याय करने लगा; और वह इस्राएल का न्याय दस वर्ष तक करता रहा।

BSB

12 Then Elon the Zebulunite died, and he was buried in Aijalon in the land of Zebulun.

HINIRV

12 तब एलोन जबूलूनी मर गया, और उसको जबूलून के देश के अय्यालोन में मिट्टी दी गई।

BSB

13 After Elon, Abdon son of Hillel, from Pirathon, judged Israel.

HINIRV

13 उसके बाद पिरातोनी हिल्लेल का पुत्र अब्दोन इस्राएल का न्याय करने लगा।

BSB

14 He had forty sons and thirty grandsons, who rode on seventy donkeys. And he judged Israel eight years.

HINIRV

14 और उसके चालीस बेटे और तीस पोते हुए, जो गदहियों के सत्तर बच्चों पर सवार हुआ करते थे। वह आठ वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।

BSB

15 Then Abdon son of Hillel, from Pirathon, died, and he was buried at Pirathon in Ephraim, in the hill country of the Amalekites.

HINIRV

15 तब पिरातोनी हिल्लेल का पुत्र अब्दोन मर गया, और उसको एप्रैम के देश के पिरातोन में, जो अमालेकियों के पहाड़ी देश में है, मिट्टी दी गई।

Questions about Judges 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.