Malachi 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the burden of the word of the LORD to Israel through Malachi:

HINCV

1 एक भविष्यवाणी: मलाकी के माध्यम से इस्राएल को दिया गया याहवेह का वचन.

BSB

2 “I have loved you,” says the LORD. But you ask, “How have You loved us?” “Was not Esau Jacob’s brother?” declares the LORD. “Yet Jacob I have loved,

HINCV

2 याहवेह कहते हैं, “मैंने तुम्हें प्रेम किया है. “पर तुम कहते हो, ‘आपने किस प्रकार से प्रेम किया है?’” याहवेह स्पष्ट करते हैं, “क्या एसाव याकोब का भाई नहीं था? फिर भी मैंने याकोब से प्रेम किया,

BSB

3 but Esau I have hated, and I have made his mountains a wasteland and left his inheritance to the desert jackals.”

HINCV

3 पर एसाव से नफरत किया, और उसके पहाड़ी भागों को उजाड़ दिया और उसकी पैतृक भूमि को बंजर भूमि के सियारों के लिए छोड़ दिया.”

BSB

4 Though Edom may say, “We have been devastated, but we will rebuild the ruins,” this is what the LORD of Hosts says: “They may build, but I will demolish. They will be called the Land of Wickedness, and a people with whom the LORD is indignant forever.

HINCV

4 एदोम कह सकता है, “यद्यपि हमें उजाड़ दिया गया है, पर हम खंडहरों को फिर बनाएंगे.” पर सर्वशक्तिमान याहवेह का यह कहना है: “वे फिर बना सकते हैं, पर मैं गिरा दूंगा. उनका देश दुष्टों का देश कहलाएगा, और वे एक ऐसे लोग होंगे जिनके ऊपर याहवेह का कोप हमेशा बना रहेगा.

BSB

5 You will see this with your own eyes, and you yourselves will say, ‘The LORD is great—even beyond the borders of Israel.’”

HINCV

5 तुम स्वयं अपने आंखों से देखोगे और कहोगे, ‘याहवेह महान है—और तो और वह इस्राएल की सीमा के बाहर भी महान है!’

BSB

6 “A son honors his father, and a servant his master. But if I am a father, where is My honor? And if I am a master, where is your fear of Me?” says the LORD of Hosts to you priests who despise My name. “But you ask, ‘How have we despised Your name?’

HINCV

6 “एक बेटा अपने पिता का और एक गुलाम अपने मालिक का सम्मान करता है. यदि मैं एक पिता हूं, तो कहां है वह सम्मान, जिसका मैं हकदार हूं? यदि मैं एक मालिक हूं, तो कहां है वह आदर, जिसका मैं हकदार हूं?” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है. “हे पुरोहितो, ये तुम हो जो मेरे नाम का अनादर हो. “पर तुम पूछते हो, ‘हमने किस प्रकार से आपके नाम का अनादर किया है?’

BSB

7 By presenting defiled food on My altar. But you ask, ‘How have we defiled You?’ By saying that the table of the LORD is contemptible.

HINCV

7 “मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाने के द्वारा. “पर तुम पूछते हो, ‘हमने किस प्रकार से आपको अशुद्ध किया है?’ “यह कहने के द्वारा कि याहवेह का मेज़ तुच्छ है.

BSB

8 When you offer blind animals for sacrifice, is it not wrong? And when you present the lame and sick ones, is it not wrong? Try offering them to your governor! Would he be pleased with you or show you favor?” asks the LORD of Hosts.

HINCV

8 जब तुम अंधे पशुओं को बलिदान चढ़ाते हो, तो क्या यह गलत नहीं है? जब तुम लंगड़े या बीमारयुक्त पशुओं को बलिदान करते हो, तो क्या यह गलत नहीं है? ऐसी भेंट अपने राज्यपाल को देने की कोशिश करो! क्या वह तुमसे खुश होगा? क्या वह तुमको स्वीकार करेगा?” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है.

BSB

9 “But ask now for God’s favor. Will He be gracious? Since this has come from your hands, will He show you favor?” asks the LORD of Hosts.

HINCV

9 “अब तुम परमेश्वर से निवेदन करो कि वह हम पर अनुग्रह करें. तुम्हारे हाथों से इस प्रकार के बलिदान को देखकर क्या वे तुम्हें स्वीकार करेंगे?” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है.

BSB

10 “Oh, that one of you would shut the temple doors, so that you would no longer kindle useless fires on My altar! I take no pleasure in you,” says the LORD of Hosts, “and I will accept no offering from your hands.

HINCV

10 “अच्छा होता कि तुममें से कोई मंदिर के दरवाजों को बंद कर देता, ताकि तुम मेरी वेदी पर बेकार की आग न जलाते! मैं तुमसे खुश नहीं हूं,” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है, “और मैं तुम्हारे हाथ से कोई भेंट स्वीकार न करूंगा.

BSB

11 For My name will be great among the nations, from where the sun rises to where it sets. In every place, incense and pure offerings will be presented in My name, because My name will be great among the nations,” says the LORD of Hosts.

HINCV

11 जहां-जहां सूर्य उदय होता और सूर्य डूबता है, उन सब जगहों में जाति-जाति के लोगों के बीच मेरा नाम महान होगा. हर एक जगह में, मेरे पास धूप एवं शुद्ध भेंटें लायी जाएंगी, क्योंकि जाति-जाति के लोगों में मेरा नाम महान होगा,” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है.

BSB

12 “But you profane it when you say, ‘The table of the Lord is defiled, and as for its fruit, its food is contemptible.’

HINCV

12 “पर तुम यह कहकर इसे अपवित्र करते हो, ‘प्रभु की मेज़ अशुद्ध है,’ और, ‘इस पर रखा भोजन तुच्छ है.’

BSB

13 You also say: ‘Oh, what a nuisance!’ And you turn up your nose at it,” says the LORD of Hosts. “You bring offerings that are stolen, lame, or sick! Should I accept these from your hands?” asks the LORD.

HINCV

13 तुम यह भी कहते हो, ‘यह एक बोझ है!’ और तुम घृणापूर्वक इस पर अपनी नाक सिकोड़ते हो,” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है. “जब तुम घायल, लंगड़े या बीमारयुक्त पशुओं को लाकर उन्हें बलिदान के रूप में चढ़ाते हो, तो क्या मुझे इस प्रकार के बलिदान को तुम्हारे हाथ से ग्रहण करना चाहिये?” याहवेह का कहना है.

BSB

14 “But cursed is the deceiver who has an acceptable male in his flock and vows to give it, but sacrifices a defective animal to the Lord. For I am a great King,” says the LORD of Hosts, “and My name is to be feared among the nations.

HINCV

14 “वह धोखेबाज श्रापित है, जिसके पास उसके झुंड में ग्रहण योग्य नर पशु हो और उसने उसे देने की शपथ भी खायी हो, पर वह एक दोषयुक्त पशु प्रभु को चढ़ाता है. क्योंकि मैं एक महान राजा हूं,” सर्वशक्तिमान याहवेह का कहना है, “और जाति-जाति के लोगों के बीच मेरे नाम का भय माना जाए.

Questions about Malachi 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.