Mark 15
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Early in the morning, the chief priests, elders, scribes, and the whole Sanhedrin devised a plan. They bound Jesus, led Him away, and handed Him over to Pilate. | HINCV 1 भोर होते ही प्रधान पुरोहितों, नेतागण तथा शास्त्रियों ने सारी महासभा का सत्र बुलाकर विचार किया और मसीह येशु को, जो अभी भी बंधे हुए थे, ले जाकर पिलातॉस को सौंप दिया. |
| BSB 2 So Pilate questioned Him, “Are You the King of the Jews?” “You have said so,” Jesus replied. | HINCV 2 पिलातॉस ने मसीह येशु से पूछा, “क्या यहूदियों के राजा तुम हो?” मसीह येशु ने इसके उत्तर में कहा, “आपने सच कहा है.” |
| BSB 3 And the chief priests began to accuse Him of many things. | HINCV 3 प्रधान पुरोहित मसीह येशु पर अनेक आरोप लगाते रहे. |
| BSB 4 Then Pilate questioned Him again, “Have You no answer? Look how many charges they are bringing against You!” | HINCV 4 इस पर पिलातॉस ने मसीह येशु से पूछा, “कोई उत्तर नहीं दोगे? देखो, ये लोग तुम पर आरोप पर आरोप लगाते चले जा रहे हैं!” |
| BSB 5 But to Pilate’s amazement, Jesus made no further reply. | HINCV 5 किंतु मसीह येशु ने कोई उत्तर न दिया. यह पिलातॉस के लिए आश्चर्य का विषय था. |
| BSB 6 Now it was Pilate’s custom at the feast to release to the people a prisoner of their choosing. | HINCV 6 उत्सव के अवसर पर वह किसी एक बंदी को, लोगों की विनती के अनुसार, छोड़ दिया करता था. |
| BSB 7 And a man named Barabbas was imprisoned with the rebels who had committed murder during the insurrection. | HINCV 7 कारागार में बार-अब्बास नामक एक बंदी था. वह अन्य विद्रोहियों के साथ विद्रोह में हत्या के आरोप में बंदी बनाया गया था. |
| BSB 8 So the crowd went up and began asking Pilate to keep his custom. | HINCV 8 भीड़ ने पिलातॉस के पास जाकर उनकी प्रथापूर्ति की विनती की. |
| BSB 9 “Do you want me to release to you the King of the Jews?” Pilate asked. | HINCV 9 इस पर पिलातॉस ने उनसे पूछा, “अच्छा, तो तुम यह चाह रहे हो कि मैं तुम्हारे लिए यहूदियों के राजा को छोड़ दूं?” |
| BSB 10 For he knew it was out of envy that the chief priests had handed Jesus over. | HINCV 10 अब तक पिलातॉस को यह मालूम हो चुका था कि प्रधान पुरोहितों ने मसीह येशु को जलनवश पकड़वाया था. |
| BSB 11 But the chief priests stirred up the crowd to have him release Barabbas to them instead. | HINCV 11 किंतु प्रधान पुरोहितों ने भीड़ को उकसाया कि वे मसीह येशु के स्थान पर बार-अब्बास को छोड़ देने की विनती करें. |
| BSB 12 So Pilate asked them again, “What then do you want me to do with the One you call the King of the Jews?” | HINCV 12 इस पर पिलातॉस ने उनसे पूछा, “तो फिर मैं इसका क्या करूं, जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो?” |
| BSB 13 And they shouted back, “Crucify Him!” | HINCV 13 वे फिर चिल्लाए, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ!” |
| BSB 14 “Why?” asked Pilate. “What evil has He done?” But they shouted all the louder, “Crucify Him!” | HINCV 14 “क्यों,” पिलातॉस ने उनसे पूछा, “क्या अपराध किया है इसने?” इस पर वे उग्र हो बलपूर्वक चिल्लाते हुए बोले, “उसे क्रूस पर चढ़ाओ!” |
| BSB 15 And wishing to satisfy the crowd, Pilate released Barabbas to them. But he had Jesus flogged, and handed Him over to be crucified. | HINCV 15 भीड़ को संतुष्ट करने के उद्देश्य से पिलातॉस ने उनके लिए बार-अब्बास को विमुक्त कर दिया तथा मसीह येशु को कोड़े लगवाकर क्रूस-मृत्युदंड के लिए उनके हाथों में सौंप दिया. |
| BSB 16 Then the soldiers led Jesus away into the palace (that is, the Praetorium) and called the whole company together. | HINCV 16 मसीह येशु को सैनिक प्राइतोरियम अर्थात् किले के भीतर, महल के आंगन में ले गए और वहां उन्होंने सारी रोमी सैनिक टुकड़ी इकट्ठा कर ली. |
| BSB 17 They dressed Him in a purple robe, twisted together a crown of thorns, and set it on His head. | HINCV 17 उन्होंने मसीह येशु को वहां ले जाकर बैंगनी रंग का वस्त्र पहना दिया तथा कांटों को गूंधकर मुकुट का रूप देकर उसे उनके ऊपर रख दिया |
| BSB 18 And they began to salute Him: “Hail, King of the Jews!” | HINCV 18 और उन्हें प्रणाम करके कहने लगे, “यहूदियों के राजा, आपकी जय!” |
| BSB 19 They kept striking His head with a staff and spitting on Him. And they knelt down and bowed before Him. | HINCV 19 वे मसीह येशु के सिर पर सरकंडों से मारते जा रहे थे. इसके अतिरिक्त वे उन पर थूक रहे थे और उपहास में उनके सामने घुटने टेककर झुक रहे थे. |
| BSB 20 After they had mocked Him, they removed the purple robe and put His own clothes back on Him. Then they led Him out to crucify Him. | HINCV 20 जब वे उपहास कर चुके, उन्होंने वह बैंगनी वस्त्र उतार लिया और उनके वस्त्र उन्हें दोबारा पहना दिए और उन्हें क्रूस पर चढ़ाने के लिए ले जाने लगे. |
| BSB 21 Now Simon of Cyrene, the father of Alexander and Rufus, was passing by on his way in from the country, and the soldiers forced him to carry the cross of Jesus. | HINCV 21 मार्ग में उन्हें कुरेनायॉस नगरवासी शिमओन नामक व्यक्ति मिला, जो अलेक्सान्दरॉस तथा रूफ़ॉस का पिता था, जिसे उन्होंने मसीह येशु का क्रूस उठाकर ले चलने के लिए विवश किया. |
| BSB 22 They brought Jesus to a place called Golgotha, which means The Place of the Skull. | HINCV 22 वे मसीह येशु को लेकर गोलगोथा नामक स्थल पर आए, जिसका अर्थ है “खोपड़ी का स्थान.” |
| BSB 23 There they offered Him wine mixed with myrrh, but He did not take it. | HINCV 23 उन्होंने मसीह येशु को गन्धरस मिला हुआ दाखरस देना चाहा किंतु मसीह येशु ने उसे स्वीकार न किया. |
| BSB 24 And they crucified Him. They also divided His garments by casting lots to decide what each of them would take. | HINCV 24 तब उन्होंने मसीह येशु को क्रूस पर चढ़ा दिया. उन्होंने मसीह येशु के वस्त्र बांटने के लिए पासा फेंका कि वस्त्र किसे मिलें. |
| BSB 25 It was the third hour when they crucified Him. | HINCV 25 यह दिन का तीसरा घंटा था जब उन्होंने मसीह येशु को क्रूस पर चढ़ाया था. |
| BSB 26 And the charge inscribed against Him read: THE KING OF THE JEWS. | HINCV 26 उनके दोषपत्र पर लिखा था: यहूदियों का राजा. |
| BSB 27 Along with Jesus, they crucified two robbers, one on His right and one on His left. | HINCV 27 मसीह येशु के साथ दो राजद्रोहियों को भी क्रूस पर चढ़ाया गया था—एक उनकी दायीं ओर, दूसरा बायीं ओर. [ |
| BSB | HINCV 28 यह होने पर पवित्र शास्त्र का यह लेख पूरा हो गया: उसकी गिनती अपराधियों के साथ की गई.] |
| BSB 29 And those who passed by heaped abuse on Him, shaking their heads and saying, “Aha! You who are going to destroy the temple and rebuild it in three days, | HINCV 29 आते जाते यात्री उपहास-मुद्रा में सिर हिला-हिला कर मज़ाक उड़ा रहे थे, “अरे ओ मंदिर को नाश कर, तीन दिन में उसको दुबारा बनानेवाले! |
| BSB 30 come down from the cross and save Yourself!” | HINCV 30 बचा ले अपने आपको—उतर आ क्रूस से!” |
| BSB 31 In the same way, the chief priests and scribes mocked Him among themselves, saying, “He saved others, but He cannot save Himself! | HINCV 31 इसी प्रकार प्रधान पुरोहित भी शास्त्रियों के साथ मिलकर आपस में उनका उपहास कर रहे थे, “अन्यों को तो बचाता रहा, स्वयं को नहीं बचा सकता! |
| BSB 32 Let the Christ, the King of Israel, come down now from the cross, so that we may see and believe!” And even those who were crucified with Him berated Him. | HINCV 32 यह मसीह—यह इस्राएल का राजा, अभी क्रूस से नीचे उतरे, तो हम उसमें विश्वास कर लेंगे!” मसीह येशु के साथ क्रूस पर चढ़ाए गए राजद्रोही भी उनकी ऐसी ही निंदा कर रहे थे. |
| BSB 33 From the sixth hour until the ninth hour darkness came over all the land. | HINCV 33 मध्याह्न सारे क्षेत्र पर अंधकार छा गया, जो तीन बजे तक छाया रहा. |
| BSB 34 At the ninth hour, Jesus cried out in a loud voice, “Eloi, Eloi, lema sabachthani?” which means, “My God, My God, why have You forsaken Me?” | HINCV 34 नवें घंटे मसीह येशु ने ऊंचे शब्द में पुकारते हुए कहा, “एलोई, एलोई, लमा सबख़थानी?” जिसका अर्थ है, “मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, आपने मुझे क्यों छोड़ दिया है?” |
| BSB 35 When some of those standing nearby heard this, they said, “Behold, He is calling Elijah.” | HINCV 35 पास खड़े व्यक्तियों में से कुछ ने यह सुनकर कहा, “अरे! सुनो-सुनो! एलियाह को पुकार रहा है!” |
| BSB 36 And someone ran and filled a sponge with sour wine. He put it on a reed and held it up for Jesus to drink, saying, “Leave Him alone. Let us see if Elijah comes to take Him down.” | HINCV 36 यह सुन एक व्यक्ति ने दौड़कर एक स्पंज को दाख के सिरके में डुबाकर उसे सरकंडे पर रख यह कहते हुए मसीह येशु को पीने के लिए दिया, “अब उसे छोड़ दो; चलो देखें, क्या एलियाह इसे क्रूस से नीचे उतारने आते हैं या नहीं.” |
| BSB 37 But Jesus let out a loud cry and breathed His last. | HINCV 37 ऊंचे शब्द में पुकारने के साथ मसीह येशु ने अपने प्राण त्याग दिए. |
| BSB 38 And the veil of the temple was torn in two from top to bottom. | HINCV 38 मंदिर का पर्दा ऊपर से नीचे तक फटकर दो भागों में बट गया. |
| BSB 39 When the centurion standing there in front of Jesus saw how He had breathed His last, he said, “Truly this man was the Son of God!” | HINCV 39 क्रूस के सामने खड़े रोमी शताधिपति ने मसीह येशु को इस रीति से प्राण त्यागते देखकर कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं कि यह व्यक्ति परमेश्वर का पुत्र था.” |
| BSB 40 And there were also women watching from a distance. Among them were Mary Magdalene, Mary the mother of James the younger and of Joses, and Salome. | HINCV 40 कुछ महिलाएं दूर खड़ी हुई यह सब देख रही थी. इनमें मगदालावासी मरियम, कनिष्ठ याकोब और योसेस की माता मरियम तथा शालोमे थी. |
| BSB 41 These women had followed Jesus and ministered to Him while He was in Galilee, and there were many other women who had come up to Jerusalem with Him. | HINCV 41 मसीह येशु के गलील प्रवास के समय ये ही उनके पीछे चलते हुए उनकी सेवा करती रही थी. अन्य अनेक स्त्रियां भी थी, जो मसीह येशु के साथ येरूशलेम आई हुई थी. |
| BSB 42 Now it was already evening. Since it was Preparation Day (that is, the day before the Sabbath), | HINCV 42 यह शब्बाथ के पहले का तैयारी का दिन था. शाम हो गई थी. |
| BSB 43 Joseph of Arimathea, a prominent Council member who himself was waiting for the kingdom of God, boldly went to Pilate to ask for the body of Jesus. | HINCV 43 अरिमथिया नगरवासी योसेफ़ ने, जो महासभा के प्रतिष्ठित सदस्य थे और स्वयं परमेश्वर के राज्य की प्रतीक्षा कर रहे थे, साहसपूर्वक पिलातॉस से मसीह येशु का शव ले जाने की अनुमति मांगी. |
| BSB 44 Pilate was surprised to hear that Jesus was already dead, so he summoned the centurion to ask if this was so. | HINCV 44 पिलातॉस को विश्वास नहीं हो रहा था कि मसीह येशु के प्राण निकल चुके हैं; इसलिये उसने शताधिपति को बुलाकर उससे प्रश्न किया कि क्या मसीह येशु की मृत्यु हो चुकी है? |
| BSB 45 When Pilate had confirmed it with the centurion, he granted the body to Joseph. | HINCV 45 शताधिपति से आश्वस्त होकर पिलातॉस ने योसेफ़ को मसीह येशु का शव ले जाने की अनुमति दे दी. |
| BSB 46 So Joseph bought a linen cloth, took down the body of Jesus, wrapped it in the cloth, and placed it in a tomb that had been cut out of the rock. Then he rolled a stone against the entrance to the tomb. | HINCV 46 योसेफ़ ने एक कफ़न मोल लिया, मसीह येशु का शव उतारा, उसे कफ़न में लपेटा और चट्टान में खोदी गई एक कंदरा-क़ब्र में रखकर कब्र द्वार पर एक बड़ा पत्थर लुढ़का दिया. |
| BSB 47 Mary Magdalene and Mary the mother of Joseph saw where His body was placed. | HINCV 47 मगदालावासी मरियम तथा योसेस की माता मरियम यह देख रही थी कि मसीह येशु के शव को कहां रखा गया था. |
Questions about Mark 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.