Nehemiah 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now the leaders of the people settled in Jerusalem, and the rest of the people cast lots to bring one out of ten to live in the holy city of Jerusalem, while the remaining nine were to dwell in their own towns.

HINCV

1 इस पर प्रजा नायक येरूशलेम में बस गए मगर बाकी लोगों ने चिट्ठी डालकर दस-दस में से एक व्यक्ति को पवित्र नगर येरूशलेम में बस जाने के लिए ठहराया, जबकि बचे हुए नौ-नौ लोग दूसरे नगरों में रह गए

BSB

2 And the people blessed all the men who volunteered to live in Jerusalem.

HINCV

2 प्रजा ने उन व्यक्तियों की बहुत तारीफ़ की, जो अपनी इच्छा से येरूशलेम में बसने के लिए तैयार हो गए थे.

BSB

3 These are the heads of the provinces who settled in Jerusalem. (In the villages of Judah, however, each lived on his own property in their towns—the Israelites, priests, Levites, temple servants, and descendants of Solomon’s servants—

HINCV

3 ये वे हैं, जो राज्यों (प्रदेशों) पर अधिकारी थे, जो येरूशलेम में ही रहते थे, मगर यहूदिया के नगरों में हर एक प्रधान अपनी-अपनी संपत्ति में अपने-अपने नगरों में रहता था, इस्राएल के वंशजों के पुरोहित, लेवी, मंदिर के सेवक और शलोमोन के सेवकों के वंशज.

BSB

4 while some of the descendants of Judah and Benjamin settled in Jerusalem.) From the descendants of Judah: Athaiah son of Uzziah, the son of Zechariah, the son of Amariah, the son of Shephatiah, the son of Mahalalel, a descendant of Perez;

HINCV

4 यहूदाह और बिन्यामिन के कुछ वंशज येरूशलेम में ही रहते थे. यहूदाह के वंशज ये थे: अथलियाह, जो उज्जियाह का पुत्र था, जो ज़करयाह का, जो अमरियाह का, जो शेपाथियाह का, जो माहालालेल का, जो पेरेज़ के वंशज थे

BSB

5 and Maaseiah son of Baruch, the son of Col-hozeh, the son of Hazaiah, the son of Adaiah, the son of Joiarib, the son of Zechariah, a descendant of Shelah.

HINCV

5 मआसेइयाह जो बारूख का पुत्र था, जो कोल-होज़ेह का, जो हज़ाइयाह का, जो अदाइयाह का, जो योइआरिब का, जो ज़करयाह का, जो शेला के वंशज थे.

BSB

6 The descendants of Perez who settled in Jerusalem totaled 468 men of valor.

HINCV

6 येरूशलेम में रह रहे पेरेज़ के सभी 468 वंशज वीर योद्धा थे.

BSB

7 From the descendants of Benjamin: Sallu son of Meshullam, the son of Joed, the son of Pedaiah, the son of Kolaiah, the son of Maaseiah, the son of Ithiel, the son of Jeshaiah;

HINCV

7 बिन्यामिन के वंशज ये है: सल्लू, जो मेशुल्लाम का पुत्र था, जो योएद का, जो पेदाइयाह का, जो कोलाइयाह का, जो मआसेइयाह का, जो ईथिएल का, जो येशाइयाह का पुत्र था;

BSB

8 and his followers Gabbai and Sallai—928 men.

HINCV

8 और उसके बाद गब्बाई और सल्लाई—कुल 928 व्यक्ति.

BSB

9 Joel son of Zichri was the officer over them, and Judah son of Hassenuah was over the Second District of the city.

HINCV

9 इनका प्रधान था ज़ीकरी का पुत्र योएल. हस्सनुआह का पुत्र यहूदाह, नगर का सह अधिकारी था.

BSB

10 From the priests: Jedaiah son of Joiarib; Jachin;

HINCV

10 पुरोहित वर्ग में से: योइआरिब का पुत्र येदाइयाह, याकिन

BSB

11 Seraiah son of Hilkiah, the son of Meshullam, the son of Zadok, the son of Meraioth, the son of Ahitub, the chief official of the house of God;

HINCV

11 सेराइयाह, जो हिलकियाह का पुत्र, जो मेशुल्लाम का, जो सादोक का, जो मेराइओथ का, जो परमेश्वर के भवन के प्रधान अहीतूब का पुत्र था.

BSB

12 and their associates who did the work at the temple—822 men; Adaiah son of Jeroham, the son of Pelaliah, the son of Amzi, the son of Zechariah, the son of Pashhur, the son of Malchijah;

HINCV

12 इनके अलावा उनके 822 संबंधी, जो मंदिर से संबंधित कार्यों के लिए चुने गए थे; और अदाइयाह, जो येरोहाम का पुत्र था, जो पेलाइयाह का, जो आमज़ी का, जो ज़करयाह का, जो पशहूर का, जो मालखियाह का,

BSB

13 and his associates, the leaders of families—242 men; Amashai son of Azarel, the son of Ahzai, the son of Meshillemoth, the son of Immer;

HINCV

13 और उसके 242 रिश्तेदार, जो पितरों के प्रधान थे; और अमाशसाई, जो अज़ारेल का पुत्र था, जो आहज़ाई का, जो मेशिल्लेमोथ का, जो इम्मर का पुत्र था;

BSB

14 and his associates—128 mighty men of valor. Zabdiel son of Haggedolim was their overseer.

HINCV

14 और उनके भाई, 128 शूर योद्धा. उनका अधिकारी था ज़ाबदिएल, जो हग्गेदालिम का पुत्र था.

BSB

15 From the Levites: Shemaiah son of Hasshub, the son of Azrikam, the son of Hashabiah, the son of Bunni;

HINCV

15 लेवियों में से: शेमायाह, जो हस्षूब का पुत्र था, जो अज़रीकाम का, जो हशाबियाह का, जो बुन्‍नी का पुत्र था;

BSB

16 Shabbethai and Jozabad, two leaders of the Levites, who supervised the work outside the house of God;

HINCV

16 और शब्बेथाइ और योज़ाबाद, जो लेवियों के प्रधानों में से थे, जिनकी जवाबदारी थी परमेश्वर के भवन से संबंधित बाहरी काम;

BSB

17 Mattaniah son of Mica, the son of Zabdi, the son of Asaph, who led in thanksgiving and prayer; Bakbukiah, second among his associates; and Abda son of Shammua, the son of Galal, the son of Jeduthun.

HINCV

17 और मत्तनियाह, जो मीका का पुत्र था, जो ज़ब्दी का, जो आसफ का, जो प्रार्थना में धन्यवाद देने वालों का मुखिया था और बकबुकियाह भाई-बंधुओं में दूसरा पद रखता था; और अब्दा, जो शम्मुआ का पुत्र था, जो गलाल का, जो यदूथून का पुत्र था.

BSB

18 The Levites in the holy city totaled 284.

HINCV

18 पवित्र नगर में रह रहे लेवियों की पूरी गिनती थी 284.

BSB

19 And the gatekeepers: Akkub, Talmon, and their associates, who kept watch at the gates—172 men.

HINCV

19 इनके अलावा: अक्कूब, तालमोन और उनके 172 रिश्तेदार, जो फाटकों पर चौकसी किया करते थे.

BSB

20 The rest of the Israelites, with the priests and Levites, were in all the villages of Judah, each on his own inheritance.

HINCV

20 इनके अलावा बाकी इस्राएली, पुरोहित और लेवी यहूदिया के अलग-अलग नगरों में बसे हुए थे; हर एक अपने-अपने भाग की ज़मीन पर.

BSB

21 The temple servants lived on the hill of Ophel, with Ziha and Gishpa over them.

HINCV

21 हां, मंदिर के सेवक ओफेल नगर में बस गए थे. ज़ीहा और गिशपा मंदिर सेवकों के अधिकारी थे.

BSB

22 Now the overseer of the Levites in Jerusalem was Uzzi son of Bani, the son of Hashabiah, the son of Mattaniah, the son of Mica. He was one of Asaph’s descendants, who were the singers in charge of the service of the house of God.

HINCV

22 येरूशलेम में लेवियों के मुखिया थे उज्जी, जो बानी का पुत्र था, जो हशाबियाह का, जो मत्तनियाह का, जो मीका का पुत्र, जो आसफ के वंशजों में से एक था. ये सब परमेश्वर के भवन में आराधना के गाने के लिए चुने गए गायक थे.

BSB

23 For there was a command from the king concerning the singers, an ordinance regulating their daily activities.

HINCV

23 क्योंकि, उनके लिए राजा के विशेष आदेश और तय नियम थे, जिनके अनुसार उनके लिए हर रोज़ का काम तय किया गया था.

BSB

24 Pethahiah son of Meshezabel, a descendant of Zerah son of Judah, was the king’s agent in every matter concerning the people.

HINCV

24 पेथाइयाह, जो मेशेजाबेल का पुत्र था, जो ज़ेराह के पुत्रों में से एक था, ज़ेराह जो यहूदाह का पुत्र था. पेथाइयाह प्रजा से संबंधित सभी कामों में राजा से साथ रहता था.

BSB

25 As for the villages with their fields, some of the people of Judah lived in Kiriath-arba, Dibon, Jekabzeel, and their villages;

HINCV

25 उन गांवों के विषय में यही कहा जा सकता है, जिनमें खेत भी थे, यहूदाह के कुछ वंशज किरयथ-अरबा और इसके नगरों में, दीबोन और उसके नगरों में और जेकबज़ील और उसके गांवों में,

BSB

26 in Jeshua, Moladah, and Beth-pelet;

HINCV

26 येशुआ में, मोलादाह में और बेथ-पेलेट में,

BSB

27 in Hazar-shual; in Beersheba and its villages;

HINCV

27 हाज़र-शूआल में, बेअरशेबा और इसके नगरों में,

BSB

28 in Ziklag; in Meconah and its villages;

HINCV

28 ज़िकलाग में, मेकोनह में और इसके नगरों में,

BSB

29 in En-rimmon, Zorah, Jarmuth,

HINCV

29 एन-रिम्मोन में, ज़ोराह में और यरमूथ में,

BSB

30 Zanoah, Adullam, and their villages; in Lachish and its fields; and in Azekah and its villages. So they settled from Beersheba all the way to the Valley of Hinnom.

HINCV

30 ज़ानोहा में, अदुल्लाम में और इनके गांवों में लाकीश और इसके खेतों में, अज़ेका और इसके नगरों में रहते थे. इस तरह यहूदिया के निवासी बेअरशेबा से लेकर हिन्‍नोम घाटी तक बसते चले गए.

BSB

31 The descendants of Benjamin from Geba lived in Michmash, Aija, and Bethel with its villages;

HINCV

31 बिन्यामिन के वंशज भी गेबा से आगे की ओर बसते चले गए, मिकमाश और अय्याह में, बेथेल और इसके नगरों में,

BSB

32 in Anathoth, Nob, Ananiah,

HINCV

32 अनाथोथ, नोब, अननियाह,

BSB

33 Hazor, Ramah, Gittaim,

HINCV

33 हाज़ोर, रामाह, गित्ताईम,

BSB

34 Hadid, Zeboim, Neballat,

HINCV

34 हदिद, ज़ेबोईम, नेबल्लात,

BSB

35 Lod, and Ono; and in the Valley of the Craftsmen.

HINCV

35 लोद और ओनो में, जो शिल्पियों की घाटी कहलाता है.

BSB

36 And some divisions of the Levites of Judah settled in Benjamin.

HINCV

36 यहूदिया के कुछ लेवी बिन्यामिन क्षेत्र में बसने चले गए.

Questions about Nehemiah 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.