Nehemiah 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 At the Sheep Gate, Eliashib the high priest and his fellow priests began rebuilding. They dedicated it and installed its doors. After building as far as the Tower of the Hundred and the Tower of Hananel, they dedicated the wall.

HINCV

1 तब महापुरोहित एलियाशिब ने अपने भाइयों को अपने साथ लिया, जो पुरोहित थे और इन्होंने भेड़-फाटक को बना दिया. उन्होंने इसे समर्पित किया और इसके पल्ले उसमें जड़ दिए. उन्होंने शहरपनाह को हम्मेआ और हनानेल मीनारों तक समर्पित कर दिया.

BSB

2 The men of Jericho built next to Eliashib, and Zaccur son of Imri built next to them.

HINCV

2 इसके पास वाले भाग को येरीख़ो के लोगों ने बनाया और उनके पास वाले इलाके को इमरी के पुत्र ज़क्‍कूर ने.

BSB

3 The Fish Gate was rebuilt by the sons of Hassenaah. They laid its beams and installed its doors, bolts, and bars.

HINCV

3 इसके बाद सेनाआह के पुत्रों ने मछली फाटक को बनाया. उन्होंने इसके पल्ले की कड़ियां डालीं, द्वारों को चिटकनियों और छड़ों से लटका दिया.

BSB

4 Next to them, Meremoth son of Uriah, the son of Hakkoz, made repairs. Next to him, Meshullam son of Berechiah, the son of Meshezabel, made repairs; and next to him, Zadok son of Baana made repairs as well.

HINCV

4 इनके बाद हक्कोज़ के पोते उरियाह के पुत्र मेरेमोथ ने मरम्मत का काम किया. उसके पास वाले भाग की मरम्मत का काम मेशेजाबेल के पोते बेरेखियाह के बेटे मेशुल्लाम ने किया. और फिर यही काम बाअनाह के बेटे सादोक ने भी किया.

BSB

5 Next to him, the Tekoites made repairs, but their nobles did not put their shoulders to the work under their supervisors.

HINCV

5 इसके अलावा उसके पास के भाग की मरम्मत तकोआ निवासियों ने की, मगर उनके नगर के बड़े लोगों ने अपने अधिकारियों को इस काम में सहायता नहीं दी.

BSB

6 The Jeshanah Gate was repaired by Joiada son of Paseah and Meshullam son of Besodeiah. They laid its beams and installed its doors, bolts, and bars.

HINCV

6 पासेह के पुत्र योइयादा ने और बेसादियाह के पुत्र मेशुल्लाम ने पुराने फाटक की मरम्मत की. इन्होंने इसकी कड़ियां डालीं और इसके पल्लों को इसकी चिटकनियों और इनकी छड़ों से लटका दिया.

BSB

7 Next to them, repairs were made by Melatiah the Gibeonite, Jadon the Meronothite, and the men of Gibeon and Mizpah, who were under the authority of the governor of the region west of the Euphrates.

HINCV

7 उनके पास वाले भाग की मरम्मत गिबियोनवासी मेलातियाह और मेरोनोथी यादोन ने की, जो गिबयोनवासी और मिज़पाहवासी थे, उन्होंने उस नदी के दूसरी ओर के प्रदेश के राज्यपाल के लिए उसके सिंहासन की मरम्मत भी की.

BSB

8 Next to them, Uzziel son of Harhaiah, one of the goldsmiths, made repairs. And next to him, Hananiah, one of the perfumers, made repairs. They fortified Jerusalem as far as the Broad Wall.

HINCV

8 उसके पास वाले भाग की मरम्मत सुनारों में से हरहइयाह के पुत्र उज्ज़िएल ने की. उसके पास वाले भाग की मरम्मत सुगंध बनाने वालों में से एक ने की, जिसका नाम हननियाह था. इस प्रकार उन्होंने येरूशलेम को फैली हुई शहरपनाह तक पहले की तरह ला दिया.

BSB

9 Next to them, Rephaiah son of Hur, ruler of a half-district of Jerusalem, made repairs;

HINCV

9 उनके पासवाली जगहों की मरम्मत हूर के पुत्र रेफ़ाइयाह ने, जो येरूशलेम के आधे क्षेत्र का अधिकारी था, की.

BSB

10 next to him, Jedaiah son of Harumaph made repairs across from his house; and next to him, Hattush son of Hashabneiah made repairs.

HINCV

10 इनके पासवाली जगहों की मरम्मत हारुमाफ के पुत्र येदाइयाह ने अपने घर के सामने के इलाके में की. उसके पासवाली जगहों की मरम्मत हशबनेइयाह के पुत्र हत्तुष ने की.

BSB

11 Malchijah son of Harim and Hasshub son of Pahath-moab repaired another section, as well as the Tower of the Ovens.

HINCV

11 हारिम के पुत्र मालखियाह और पाहाथ-मोआब के पुत्र हस्षूब ने एक दूसरे भाग की और भट्ठियों के मीनारों की मरम्मत की.

BSB

12 And next to them, Shallum son of Hallohesh, ruler of the other half-district of Jerusalem, made repairs, with the help of his daughters.

HINCV

12 उसके पास वाले भाग की मरम्मत हल्लेहेष के पुत्र शल्लूम ने, जो येरूशलेम में के आधे क्षेत्र का अधिकारी था, अपनी पुत्रियों के साथ मिलकर की.

BSB

13 The Valley Gate was repaired by Hanun and the residents of Zanoah. They rebuilt it, installed its doors, bolts, and bars, and repaired a thousand cubits of the wall as far as the Dung Gate.

HINCV

13 हानून और ज़ानोहावासियों ने घाटी फाटक की मरम्मत की. उन्होंने इसको बनाया और इसके पल्लों को इसकी चिटकनियों और छड़ों सहित लटका दिया. उन्होंने इसके अलावा कूड़ा फाटक तक लगभग पांच सौ मीटर शहरपनाह को भी बनाया.

BSB

14 The Dung Gate was repaired by Malchijah son of Rechab, ruler of the district of Beth-haccherem. He rebuilt it and installed its doors, bolts, and bars.

HINCV

14 रेखाब के पुत्र मालखियाह ने, जो बेथ-हक्‍केरेम क्षेत्र का अधिकारी था, कूड़ा फाटक की मरम्मत की. उसने इसको बनाया और इसके पल्लों को इसकी चिटकनियों और छड़ों सहित लटका दिया.

BSB

15 The Fountain Gate was repaired by Shallun son of Col-hozeh, ruler of the district of Mizpah. He rebuilt it, roofed it, and installed its doors, bolts, and bars. He also repaired the wall of the Pool of Shelah near the king’s garden, as far as the stairs that descend from the City of David.

HINCV

15 कोल-होज़ेह के पुत्र शल्लूम ने, जो मिज़पाह क्षेत्र का अधिकारी था, झरना फाटक की मरम्मत की. उसने इसको बनाया, पल्लों को चिटकनियों और छड़ों सहित लटका दिया और उसके ऊपर छत भी बना दी. इसके अलावा उसने शेलाह के तालाब की शहरपनाह को भी बनाया. यह शहरपनाह राजा के बगीचे से लेकर उन सीढ़ियों तक बनाई गई, जो दावीद के नगर से उतरती हुई आती थी.

BSB

16 Beyond him, Nehemiah son of Azbuk, ruler of a half-district of Beth-zur, made repairs up to a point opposite the tombs of David, as far as the artificial pool and the House of the Mighty.

HINCV

16 इसके बाद अज़बुक के पुत्र नेहेमियाह ने, जो बेथ-त्सूर के आधे क्षेत्र का अधिकारी था, दावीद की कब्रों की गुफा तक के बिंदु तक शहरपनाह की मरम्मत की और वीरों के घर और तालाबों तक की शहरपनाह की भी.

BSB

17 Next to him, the Levites made repairs under Rehum son of Bani, and next to him, Hashabiah, ruler of a half-district of Keilah, made repairs for his district.

HINCV

17 पास वाले भाग की मरम्मत बानी के पुत्र रेहुम की देखरेख में लेवियों ने की. उसके पास वाले भाग की मरम्मत, काइलाह के आधे क्षेत्र के अधिकारी हशाबियाह ने अपने क्षेत्र में पूरी की.

BSB

18 Next to him, their countrymen made repairs under Binnui son of Henadad, ruler of the other half-district of Keilah.

HINCV

18 उसके पास वाले भाग की मरम्मत उनके भाइयों ने काइलाह के क्षेत्र के बचे हुए भाग के अधिकारी हेनादाद के पुत्र बव्वाई की निगरानी में पूरी हुई.

BSB

19 And next to him, Ezer son of Jeshua, ruler of Mizpah, repaired another section opposite the ascent to the armory, near the angle in the wall.

HINCV

19 उसके पास वाले भाग की मरम्मत येशुआ के पुत्र एज़र ने की, जो मिज़पाह का अधिकारी था, यह उस शस्त्रों के घर के सामने था, जो चढ़ाई तक था.

BSB

20 Next to him, Baruch son of Zabbai diligently repaired another section, from the angle to the doorway of the house of Eliashib the high priest.

HINCV

20 उसके पास वाले भाग की मरम्मत ज़ब्बाई के पुत्र बारूख ने बहुत ही उत्साह से की, जो उस चढ़ाई से लेकर महापुरोहित एलियाशिब के घर के द्वार तक है.

BSB

21 Next to him, Meremoth son of Uriah, the son of Hakkoz, repaired another section, from the doorway of the house of Eliashib to the end of the house.

HINCV

21 उसके पास वाले भाग की हक्कोज़ के पोते उरियाह के पुत्र मेरेमोथ ने और दूसरे भागों की भी मरम्मत की. यह भाग एलियाशिब के घर के द्वार से शुरू होकर उसके घर के आखिरी छोर तक था.

BSB

22 And next to him, the priests from the surrounding area made repairs.

HINCV

22 उसके पास वाले भाग की मरम्मत घाटी के पास रहनेवाले पुरोहितों ने की.

BSB

23 Beyond them, Benjamin and Hasshub made repairs in front of their house, and next to them, Azariah son of Maaseiah, the son of Ananiah, made repairs beside his house.

HINCV

23 उनके पास वाले भाग की मरम्मत बिन्यामिन और हस्षूब ने की. उन्होंने अपने-अपने घरों के सामने के भाग की मरम्मत की. उनके पास वाले भाग की मरम्मत मआसेइयाह के पुत्र अननियाह के पोते अज़रियाह ने अपने घर के पास की शहरपनाह की मरम्मत की.

BSB

24 After him, Binnui son of Henadad repaired another section, from the house of Azariah to the angle and the corner,

HINCV

24 उसके पास वाले भाग की मरम्मत हेनादाद के पुत्र बिन्‍नूइ ने की. यह भाग अज़रियाह के घर से मोड़ तक और कोने तक फैला हुआ था.

BSB

25 and Palal son of Uzai made repairs opposite the angle and the tower that juts out from the upper palace of the king near the courtyard of the guard. Next to him, Pedaiah son of Parosh

HINCV

25 उज़ाई के पुत्र पलाल ने उस भाग की मरम्मत की, जो मोड़ के सामने से शुरू होकर राजमहल के ऊपरी माले के घर के गुम्मट तक है. यह पहरेदारों के आंगन के पास है. उसके पास वाले भाग की मरम्मत पारोश के पुत्र पेदाइयाह ने की.

BSB

26 and the temple servants living on the hill of Ophel made repairs opposite the Water Gate toward the east and the tower that juts out.

HINCV

26 मंदिर के उन सेवकों ने, जो ओफेल में रहते थे, जल फाटक के सामने के भाग तक की मरम्मत की. यह वह फाटक था, जो पूर्व दिशा की ओर था, जहां पहरेदारों का गुम्मट था.

BSB

27 And next to them, the Tekoites repaired another section, from a point opposite the great tower that juts out to the wall of Ophel.

HINCV

27 इनके पास वाले भाग की मरम्मत तकोआ निवासियों ने की. यह भाग बाहर निकले हुए पहरेदारों के गुम्मट के सामने से ओफेल की शहरपनाह तक फैला हुआ था.

BSB

28 Above the Horse Gate, each of the priests made repairs in front of his own house.

HINCV

28 पुरोहितों ने घोड़ा फाटक के ऊपर के भाग की मरम्मत की, हर एक ने अपने-अपने घर के सामने के भाग की.

BSB

29 Next to them, Zadok son of Immer made repairs opposite his house, and next to him, Shemaiah son of Shecaniah, the guard of the East Gate, made repairs.

HINCV

29 उनके पास वाले भाग की मरम्मत इम्मर के पुत्र सादोक ने की जो उसके घर के सामने का भाग था. उसके पास वाले भाग की मरम्मत शेकानियाह के पुत्र शेमायाह ने की, जो पूर्वी फाटक का द्वारपाल था.

BSB

30 Next to him, Hananiah son of Shelemiah, as well as Hanun the sixth son of Zalaph, repaired another section. Next to them, Meshullam son of Berechiah made repairs opposite his own quarters.

HINCV

30 उसके पास वाले भाग की मरम्मत शेलेमियाह के पुत्र हननियाह और ज़लाफ़ के छठे पुत्र हानून ने की. उसके पास वाले भाग की मरम्मत बेरेखियाह के पुत्र मेशुल्लाम ने की जो उसके घर के सामने का भाग था.

BSB

31 Next to him, Malchijah, one of the goldsmiths, made repairs as far as the house of the temple servants and the merchants, opposite the Inspection Gate, and as far as the upper room above the corner.

HINCV

31 उसके पास वाले भाग का मालखियाह ने, जो सुनारों में से एक था, मंदिर के सेवकों और व्यापारियों के घर से लेकर, जो मुस्तर अर्थात् मुआयना फाटक के सामने था, कोने के ऊपरी कमरे तक मरम्मत का काम पूरा किया.

BSB

32 And between the upper room above the corner and the Sheep Gate, the goldsmiths and merchants made repairs.

HINCV

32 तब कोने के ऊपरी कमरे और भेड़-फाटक के बीच की शहरपनाह की मरम्मत सुनारों और व्यापारियों ने पूरी की.

Questions about Nehemiah 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.