Nehemiah 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When Sanballat, Tobiah, Geshem the Arab, and the rest of our enemies heard that I had rebuilt the wall and not a gap was left—though to that time I had not yet installed the doors in the gates— | HINIRV 1 जब सम्बल्लत, तोबियाह और अरबी गेशेम और हमारे अन्य शत्रुओं को यह समाचार मिला, कि मैं शहरपनाह को बनवा चुका; और यद्यपि उस समय तक भी मैं फाटकों में पल्ले न लगा चुका था, तो भी शहरपनाह में कोई दरार न रह गई थी। |
| BSB 2 Sanballat and Geshem sent me this message: “Come, let us meet together in one of the villages on the plain of Ono.” But they were planning to harm me. | HINIRV 2 तब सम्बल्लत और गेशेम ने मेरे पास यह कहला भेजा, “आ, हम ओनो के मैदान के किसी गाँव में एक दूसरे से भेंट करें।” परन्तु वे मेरी हानि करने की इच्छा करते थे। |
| BSB 3 So I sent messengers to them, saying, “I am doing a great work and cannot come down. Why should the work stop while I leave it to go down to you?” | HINIRV 3 परन्तु मैंने उनके पास दूतों के द्वारा कहला भेजा, “मैं तो भारी काम में लगा हूँ, वहाँ नहीं जा सकता; मेरे इसे छोड़कर तुम्हारे पास जाने से वह काम क्यों बन्द रहे?” |
| BSB 4 Four times they sent me the same message, and each time I gave the same reply. | HINIRV 4 फिर उन्होंने चार बार मेरे पास वही बात कहला भेजी, और मैंने उनको वैसा ही उत्तर दिया। |
| BSB 5 The fifth time, Sanballat sent me this same message by his young servant, who had in his hand an unsealed letter | HINIRV 5 तब पाँचवी बार सम्बल्लत ने अपने सेवक को खुली हुई चिट्ठी देकर मेरे पास भेजा, |
| BSB 6 that read: “It is reported among the nations—and Geshem agrees—that you and the Jews are plotting to revolt, and this is why you are building the wall. According to these reports, you are to become their king, | HINIRV 6 जिसमें यह लिखा था, “जाति-जाति के लोगों में यह कहा जाता है, और गेशेम भी यही बात कहता है, कि तुम्हारी और यहूदियों की मनसा बलवा करने की है, और इस कारण तू उस शहरपनाह को बनवाता है; और तू इन बातों के अनुसार उनका राजा बनना चाहता है। |
| BSB 7 and you have even appointed prophets in Jerusalem to proclaim on your behalf: ‘There is a king in Judah.’ Soon these rumors will reach the ears of the king. So come, let us confer together.” | HINIRV 7 और तूने यरूशलेम में नबी ठहराए हैं, जो यह कहकर तेरे विषय प्रचार करें, कि यहूदियों में एक राजा है। अब ऐसा ही समाचार राजा को दिया जाएगा। इसलिए अब आ, हम एक साथ सम्मति करें।” |
| BSB 8 Then I sent him this reply: “There is nothing to these rumors you are spreading; you are inventing them in your own mind.” | HINIRV 8 तब मैंने उसके पास कहला भेजा, “जैसा तू कहता है, वैसा तो कुछ भी नहीं हुआ, तू ये बातें अपने मन से गढ़ता है।” |
| BSB 9 For they were all trying to frighten us, saying, “Their hands will be weakened in the work, and it will never be finished.” But now, my God, strengthen my hands. | HINIRV 9 वे सब लोग यह सोचकर हमें डराना चाहते थे, कि “उनके हाथ ढीले पड़ जाए, और काम बन्द हो जाए।” परन्तु अब हे परमेश्वर तू मुझे हियाव दे। |
| BSB 10 Later, I went to the house of Shemaiah son of Delaiah, the son of Mehetabel, who was confined to his house. He said: “Let us meet at the house of God inside the temple. Let us shut the temple doors because they are coming to kill you—by night they are coming to kill you!” | HINIRV 10 फिर मैं शमायाह के घर में गया, जो दलायाह का पुत्र और महेतबेल का पोता था, वह तो बन्द घर में था; उसने कहा, “आ, हम परमेश्वर के भवन अर्थात् मन्दिर के भीतर आपस में भेंट करें, और मन्दिर के द्वार बन्द करें; क्योंकि वे लोग तुझे घात करने आएँगे, रात ही को वे तुझे घात करने आएँगे।” |
| BSB 11 But I replied, “Should a man like me run away? Should one like me go into the temple to save his own life? I will not go!” | HINIRV 11 परन्तु मैंने कहा, “क्या मुझ जैसा मनुष्य भागे? और मुझ जैसा कौन है जो अपना प्राण बचाने को मन्दिर में घुसे? मैं नहीं जाने का।” |
| BSB 12 I realized that God had not sent him, but that he had uttered this prophecy against me because Tobiah and Sanballat had hired him. | HINIRV 12 फिर मैंने जान लिया कि वह परमेश्वर का भेजा नहीं है परन्तु उसने हर बात परमेश्वर का वचन कहकर मेरी हानि के लिये कही, क्योंकि तोबियाह और सम्बल्लत ने उसे रुपया दे रखा था। |
| BSB 13 He had been hired to intimidate me so that I would sin by doing as he suggested, so they could give me a bad name in order to discredit me. | HINIRV 13 उन्होंने उसे इस कारण रुपया दे रखा था कि मैं डर जाऊँ, और वैसा ही काम करके पापी ठहरूँ, और उनको दोष लगाने का अवसर मिले और वे मेरी नामधराई कर सकें। |
| BSB 14 O my God, remember Tobiah and Sanballat for what they have done, and also Noadiah the prophetess and the other prophets who tried to intimidate me. | HINIRV 14 हे मेरे परमेश्वर! तोबियाह, सम्बल्लत, और नोअद्याह नबिया और अन्य जितने नबी मुझे डराना चाहते थे, उन सब के ऐसे-ऐसे कामों की सुधि रख। |
| BSB 15 So the wall was completed in fifty-two days, on the twenty-fifth of Elul. | HINIRV 15 एलूल महीने के पच्चीसवें दिन को अर्थात् बावन दिन के भीतर शहरपनाह बन गई। |
| BSB 16 When all our enemies heard about this, all the surrounding nations were afraid and disheartened, for they realized that this task had been accomplished by our God. | HINIRV 16 जब हमारे सब शत्रुओं ने यह सुना, तब हमारे चारों ओर रहनेवाले सब अन्यजाति डर गए, और बहुत लज्जित हुए; क्योंकि उन्होंने जान लिया कि यह काम हमारे परमेश्वर की ओर से हुआ। |
| BSB 17 Also in those days, the nobles of Judah sent many letters to Tobiah, and Tobiah’s letters kept coming to them. | HINIRV 17 उन दिनों में भी यहूदी रईसों और तोबियाह के बीच चिट्ठी बहुत आया-जाया करती थी। |
| BSB 18 For many in Judah were bound by oath to him, since he was a son-in-law of Shecaniah son of Arah, and his son Jehohanan had married the daughter of Meshullam son of Berechiah. | HINIRV 18 क्योंकि वह आरह के पुत्र शकन्याह का दामाद था, और उसके पुत्र यहोहानान ने बेरेक्याह के पुत्र मशुल्लाम की बेटी को ब्याह लिया था; इस कारण बहुत से यहूदी उसका पक्ष करने की शपथ खाए हुए थे। |
| BSB 19 Moreover, these nobles kept reporting to me Tobiah’s good deeds, and they relayed my words to him. And Tobiah sent letters to intimidate me. | HINIRV 19 वे मेरे सुनते उसके भले कामों की चर्चा किया करते, और मेरी बातें भी उसको सुनाया करते थे। तोबियाह मुझे डराने के लिये चिट्ठियाँ भेजा करता था। |
Questions about Nehemiah 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.