Numbers 18
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So the LORD said to Aaron, “You and your sons and your father’s house must bear the iniquity involving the sanctuary. And you and your sons alone must bear the iniquity involving your priesthood. | HINCV 1 लेवियों के लिए ठहराई गई ज़िम्मेदारी: इसके बाद याहवेह ने अहरोन से कहा, “तुम, तुम्हारे पुत्र एवं तुम्हारा घराना पवित्र स्थान से संबंधित अधर्म का भार उठाएंगे, वैसे ही तुम, तुम्हारे पुत्र तुम्हारे साथ पुरोहित ज़िम्मेदारियों से संबंधित अधर्म के लिए भार उठाएंगे. |
| BSB 2 But bring with you also your brothers from the tribe of Levi, the tribe of your father, that they may join you and assist you and your sons before the Tent of the Testimony. | HINCV 2 किंतु लेवी के गोत्र, अर्थात् तुम, अपने पिता के गोत्र में से अपने भाइयों को भी अपने साथ ले आना कि जब तुम एवं तुम्हारे पुत्र तुम्हारे साथ साक्षी के तंबू के सामने ठहरे हुए हों, तब वे तुम्हारे साथ ही सेवा में शामिल हो जाएं. |
| BSB 3 And they shall attend to your duties and to all the duties of the Tent; but they must not come near to the furnishings of the sanctuary or the altar, or both they and you will die. | HINCV 3 इस प्रकार वे तुम्हारे प्रति एवं साक्षी तंबू के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को उठाएंगे, किंतु वे पवित्र स्थान की वस्तुओं और वेदी के पास नहीं आएंगे, नहीं तो उनकी एवं तुम्हारी मृत्यु तय है. |
| BSB 4 They are to join you and attend to the duties of the Tent of Meeting, doing all the work at the Tent; but no outsider may come near you. | HINCV 4 वे तुम्हारे साथ मिलकर मिलनवाले तंबू से संबंधित सभी कार्यों को भी निभायेंगे; किंतु किसी भी अन्य व्यक्ति को तुम्हारे निकट आने की अनुमति नहीं है. |
| BSB 5 And you shall attend to the duties of the sanctuary and of the altar, so that wrath may not fall on the Israelites again. | HINCV 5 “पवित्र स्थान एवं वेदी से संबंधित कार्यों को निभाना तुम्हारी ज़िम्मेदारी है कि इस्राएल के घराने पर दोबारा क्रोध न आने पाए. |
| BSB 6 Behold, I Myself have selected your fellow Levites from the Israelites as a gift to you, dedicated to the LORD to perform the service for the Tent of Meeting. | HINCV 6 यह ध्यान रहे, स्वयं मैंने सारे इस्राएल में से तुम्हारे साथी लेवियों को अपने लिए अलग कर लिया है. वे तुम्हारे लिए भेंट हैं. वे याहवेह को समर्पित हैं, कि वे मिलनवाले तंबू से संबंधित सेवाएं समर्पित करते रहें. |
| BSB 7 But only you and your sons shall attend to your priesthood for everything concerning the altar and what is inside the veil, and you are to perform that service. I am giving you the work of the priesthood as a gift, but any outsider who comes near the sanctuary must be put to death.” | HINCV 7 किंतु तुम तथा तुम्हारे साथ तुम्हारे पुत्र तुम्हारे पुरोहित पद में, वेदी से संबंधित कार्य में, तुम्हारे सहायक रहेंगे, जबकि तुम इन सेवकों से सम्बद्ध रहोगे, यह पुरोहित पद तुम्हारे लिए मेरे द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी है, किंतु यदि कोई भी दूसरा व्यक्ति वेदी अथवा पर्दे के निकट जा पहुंचता है, उसके लिए मृत्युदण्ड ठहराया गया है.” |
| BSB 8 Then the LORD said to Aaron, “Behold, I have put you in charge of My offerings. As for all the sacred offerings of the Israelites, I have given them to you and your sons as a portion and a permanent statute. | HINCV 8 इसके बाद याहवेह ने अहरोन पर यह स्पष्ट किया, “अब तुम यह भी समझ लो: स्वयं मैंने तुम्हें उन सारी भेंटों का ज़िम्मेदार नियुक्त किया है, जो इस्राएल के घराने के द्वारा मुझे भेंट की जाती है. ये सभी मैंने तुम्हें तथा तुम्हारे पुत्रों को हमेशा का अंश बनाकर दे दिया है. |
| BSB 9 A portion of the most holy offerings reserved from the fire will be yours. From all the offerings they render to Me as most holy offerings, whether grain offerings or sin offerings or guilt offerings, that part belongs to you and your sons. | HINCV 9 यह तुम्हारे लिए निर्धारित अंश होगा, जो अति पवित्र भेंटों में से आग से बचा रखी जाती है. यह इस्राएल के घराने के द्वारा प्रस्तुत हर एक भेंट में से तुम्हारा अंश होगा, हर एक अन्नबलि में से, हर एक पापबलि में से, हर एक दोष बलि में से, जो वे मुझे अर्पण करेंगे, तुम्हारे लिए, तुम्हारे पुत्रों के लिए अति पवित्र भेंटें होंगी. |
| BSB 10 You are to eat it as a most holy offering, and every male may eat it. You shall regard it as holy. | HINCV 10 तुम इनको अति पवित्र भेंटों के रूप में खाया करोगे. यह हर एक पुरुष के लिए पवित्र अंश होगा. |
| BSB 11 And this is yours as well: the offering of their gifts, along with all the wave offerings of the Israelites. I have given this to you and your sons and daughters as a permanent statute. Every ceremonially clean person in your household may eat it. | HINCV 11 “इनके अलावा यह भी तुम्हारा ही अंश होगा: उनके द्वारा अर्पण भेंटें तथा इस्राएल के घराने द्वारा लहर की भेंटें. यह मैंने तुम्हारे लिए तुम्हारे पुत्रों, पुत्रियों के लिए तुम्हारे साथ हमेशा का अंश ठहरा दिया है. तुम्हारे घर-परिवार का हर एक सदस्य जो सांस्कारिक रीति से पवित्र है इसको खा सकता है. |
| BSB 12 I give you all the freshest olive oil and all the finest new wine and grain that the Israelites give to the LORD as their firstfruits. | HINCV 12 “सारे नए तेल में से सबसे अच्छा, नए दाखरस में से सबसे अच्छा, नई उपज में से, पहले फलों में से, जो उनके द्वारा याहवेह को अर्पण किए जाते हैं, मैं तुम्हें दे रहा हूं. |
| BSB 13 The firstfruits of everything in their land that they bring to the LORD will belong to you. Every ceremonially clean person in your household may eat them. | HINCV 13 इनके देश में जो सबसे पहला पका फल होगा, जिसे वे याहवेह को अर्पण करने के लिए लाते हैं, तुम्हारा होगा. तुम्हारे घर-परिवार का हर एक सदस्य जो सांस्कारिक रीति से पवित्र है, इसको खा सकता है. |
| BSB 14 Every devoted thing in Israel belongs to you. | HINCV 14 “इस्राएल देश में बलि के लिए ठहराई गई हर एक वस्तु तुम्हारी होगी. |
| BSB 15 The firstborn of every womb, whether man or beast, that is offered to the LORD belongs to you. But you must surely redeem every firstborn son and every firstborn male of unclean animals. | HINCV 15 हर एक जीवधारी का पहलौठा, चाहे वह मनुष्य का हो या पशु का, जिसे वे याहवेह को अर्पण करने लाते हैं, तुम्हारा होगा; फिर भी मनुष्य का पहलौठा तुम दाम लेकर छोड़ दोगे, वैसे ही अपवित्र घोषित पशुओं के पहलौठे को भी तुम दाम लेकर छोड़ देना. |
| BSB 16 You are to pay the redemption price for a month-old male according to your valuation: five shekels of silver, according to the sanctuary shekel, which is twenty gerahs. | HINCV 16 एक महीने के ऊपर की आयु के पशु के लिए तुम अपने आंकलन के आधार पर छुड़ाने का मूल्य तय करोगे; जो पवित्र स्थान की तौल के अनुसार चांदी के पांच शेकेल होंगे, जो बीस गेराह के बराबर होता है. |
| BSB 17 But you must not redeem the firstborn of an ox, a sheep, or a goat; they are holy. You are to splatter their blood on the altar and burn their fat as a food offering, a pleasing aroma to the LORD. | HINCV 17 “किंतु बैल, भेड़ अथवा बकरी के पहलौठे को दाम लेकर मत छोड़ना, ये सब पवित्र पशु हैं. तुम इनका रक्त वेदी पर छिड़कोगे तथा उनकी चर्बी अग्निबलि में जला दोगे, जो याहवेह के सामने सुखद-सुगंध हो जाएगा. |
| BSB 18 And their meat belongs to you, just as the breast and right thigh of the wave offering belong to you. | HINCV 18 इन पशुओं का मांस तुम्हारे खाने के लिए होगा, जिस प्रकार लहराए जानेवाली बलि की छाती तथा दायीं जांघ. |
| BSB 19 All the holy offerings that the Israelites present to the LORD I give to you and to your sons and daughters as a permanent statute. It is a permanent covenant of salt before the LORD for you and your offspring.” | HINCV 19 वे सभी पवित्र भेंटें, जो इस्राएली याहवेह को चढ़ाते हैं, मैंने तुम्हारे लिए एवं तुम्हारे पुत्र-पुत्रियों के लिए हमेशा का अंश ठहरा दिया है. यह तुम्हारे तथा तुम्हारे साथ तुम्हारे वंशजों की याहवेह के सामने हमेशा की नमक की वाचा होगी.” |
| BSB 20 Then the LORD said to Aaron, “You will have no inheritance in their land, nor will you have any portion among them. I am your portion and your inheritance among the Israelites. | HINCV 20 इसके बाद याहवेह ने अहरोन से उसके सामने कहा, “जो देश इस्राएल के घराने को दिया जा रहा है, उसमें तुम्हारी कोई भी मीरास नहीं रहेगी, और उसमें न ही तुम्हारा कोई भाग होगा. तुम्हारा भाग मैं हूं, इस्राएल के घराने के बीच में मैं ही तुम्हारी मीरास हूं. |
| BSB 21 Behold, I have given to the Levites all the tithes in Israel as an inheritance in return for the work they do, the service of the Tent of Meeting. | HINCV 21 “याद रहे, लेवी के वंशजों को मैंने उनके द्वारा मिलनवाले तंबू में की जा रही सेवा के प्रतिफल के रूप में, पूरा दसवां अंश मीरास समान दे दिया है. |
| BSB 22 No longer may the Israelites come near to the Tent of Meeting, or they will incur guilt and die. | HINCV 22 इस्राएली इसके बाद मिलनवाले तंबू के पास नहीं आएंगे; नहीं तो इसके दोषी होने के कारण वे इसका दंड जो मृत्यु है, भोगेंगे. |
| BSB 23 The Levites are to perform the work of the Tent of Meeting, and they must bear their iniquity. This is a permanent statute for the generations to come. The Levites will not receive an inheritance among the Israelites. | HINCV 23 मिलनवाले तंबू से संबंधित सेवाएं सिर्फ लेवियों का कार्य है. अपने अधर्म का दंड वे ही भोगेंगे. यह तुम्हारी सारी पीढ़ियों के लिए ठहराया गया हमेशा का नियम है. इस्राएल के घराने के बीच उनके लिए कोई भी हिस्सा नहीं बांटा है. |
| BSB 24 For I have given to the Levites as their inheritance the tithe that the Israelites present to the LORD as a contribution. That is why I told them that they would not receive an inheritance among the Israelites.” | HINCV 24 क्योंकि इस्राएलियों का दसवां अंश, जो वे भेंट के रूप में याहवेह को चढ़ाते हैं, मैंने लेवियों को दे दिया है; इसलिये मैंने उनके विषय में यह कहा है ‘इस्राएल के घराने के बीच में उनके लिए कोई भी हिस्सा नहीं रखा गया हैं.’” |
| BSB 25 And the LORD instructed Moses, | HINCV 25 इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, |
| BSB 26 “Speak to the Levites and tell them: ‘When you receive from the Israelites the tithe that I have given you as your inheritance, you must present part of it as an offering to the LORD—a tithe of the tithe. | HINCV 26 “इसके अलावा तुम लेवियों को यह सूचित करोगे: ‘जब तुम इस्राएल के घराने से वह दसवां अंश ग्रहण करते हो, जो मैंने उनसे लेकर तुम्हें तुम्हारे हिस्से के रूप में दिया है, तब तुम उसमें से एक अंश याहवेह को भेंट करोगे; दसवें अंश में से दसवां अंश. |
| BSB 27 Your offering will be reckoned to you as grain from the threshing floor or juice from the winepress. | HINCV 27 तुम्हारी यह भेंट खलिहान पर से इकट्ठी की गई अन्न, या दाखरस कुंड की पूरी उत्पाद मानी जाएगी. |
| BSB 28 So you are to present an offering to the LORD from all the tithes you receive from the Israelites, and from these you are to give the LORD’s offering to Aaron the priest. | HINCV 28 इस प्रकार तुम भी याहवेह को अपने दसवें अंश में से एक अंश भेंट के रूप में चढ़ाओगे, जो तुमने इस्राएल के घराने से प्राप्त किया था. तुम इस अंश में से पुरोहित अहरोन को याहवेह के लिए चढ़ाई भेंट दिया करोगे. |
| BSB 29 You must present the offering due the LORD from all the best of every gift, the holiest part of it.’ | HINCV 29 अपनी सभी भेंटों में से याहवेह के लिए ठहराई गई हर एक भेंट चढ़ाओगे; उन सब में से, जो सबसे उत्तम है, जो उनमें एक पवित्र अंश है.’ |
| BSB 30 Therefore say to the Levites, ‘When you have presented the best part, it will be reckoned to you as the produce of the threshing floor or winepress. | HINCV 30 “तुम उन्हें सूचित करोगे, ‘जब तुमने इसमें से सबसे उत्तम भेंट दिया है, तब जो शेष रह जाएगा, वह लेवियों के लिए खलिहान का उत्पाद तथा दाखरस कुंड का उत्पाद माना जाएगा. |
| BSB 31 And you and your households may eat the rest of it anywhere; it is the compensation for your work at the Tent of Meeting. | HINCV 31 तुम इसको कहीं भी खा सकते हो, तुम तथा तुम्हारे घर-परिवार; क्योंकि यह मिलनवाले तंबू के लिए तुम्हारे द्वारा की जा रही सेवा के बदले में होगा. |
| BSB 32 Once you have presented the best part of it, you will not incur guilt because of it. But you must not defile the sacred offerings of the Israelites, or else you will die.’” | HINCV 32 जब तक तुम इसमें से सर्वोत्तम भेंट करते रहोगे, तुम दोषी नहीं पाए जाओगे; किंतु तुम किसी भी रीति से उन पवित्र भेंटों को अपवित्र नहीं करोगे; जो इस्राएल के घराने के द्वारा चढ़ाई गई हैं, नहीं तो तुम्हारी मृत्यु निश्चित है.’” |
Questions about Numbers 18? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.