Numbers 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the first month, the whole congregation of Israel entered the Wilderness of Zin and stayed in Kadesh. There Miriam died and was buried. | HINIRV 1 पहले महीने में सारी इस्राएली मण्डली के लोग सीन नामक जंगल में आ गए, और कादेश में रहने लगे; और वहाँ मिर्याम मर गई, और वहीं उसको मिट्टी दी गई। |
| BSB 2 Now there was no water for the congregation, so they gathered against Moses and Aaron. | HINIRV 2 वहाँ मण्डली के लोगों के लिये पानी न मिला; इसलिए वे मूसा और हारून के विरुद्ध इकट्ठे हुए । |
| BSB 3 The people quarreled with Moses and said, “If only we had perished with our brothers before the LORD! | HINIRV 3 और लोग यह कहकर मूसा से झगड़ने लगे, “भला होता कि हम उस समय ही मर गए होते जब हमारे भाई यहोवा के सामने मर गए! |
| BSB 4 Why have you brought the LORD’s assembly into this wilderness for us and our livestock to die here? | HINIRV 4 और तुम यहोवा की मण्डली को इस जंगल में क्यों ले आए हो, कि हम अपने पशुओं समेत यहाँ मर जाए? |
| BSB 5 Why have you led us up out of Egypt to bring us to this wretched place? It is not a place of grain, figs, vines, or pomegranates—and there is no water to drink!” | HINIRV 5 और तुम ने हमको मिस्र से क्यों निकालकर इस बुरे स्थान में पहुँचाया है? यहाँ तो बीज, या अंजीर, या दाखलता, या अनार, कुछ नहीं है, यहाँ तक कि पीने को कुछ पानी भी नहीं है।” (इब्रा. 3:8) |
| BSB 6 Then Moses and Aaron went from the presence of the assembly to the entrance to the Tent of Meeting. They fell facedown, and the glory of the LORD appeared to them. | HINIRV 6 तब मूसा और हारून मण्डली के सामने से मिलापवाले तम्बू के द्वार पर जाकर अपने मुँह के बल गिरे। और यहोवा का तेज उनको दिखाई दिया। |
| BSB 7 And the LORD said to Moses, | HINIRV 7 तब यहोवा ने मूसा से कहा, |
| BSB 8 “Take the staff and assemble the congregation. You and your brother Aaron are to speak to the rock while they watch, and it will pour out its water. You will bring out water from the rock and provide drink for the congregation and their livestock.” | HINIRV 8 “उस लाठी को ले, और तू अपने भाई हारून समेत मण्डली को इकट्ठा करके उनके देखते उस चट्टान से बातें कर, तब वह अपना जल देगी; इस प्रकार से तू चट्टान में से उनके लिये जल निकालकर मण्डली के लोगों और उनके पशुओं को पिला।” |
| BSB 9 So Moses took the staff from the LORD’s presence, just as he had been commanded. | HINIRV 9 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने उसके सामने से लाठी को ले लिया। |
| BSB 10 Then Moses and Aaron gathered the assembly in front of the rock, and Moses said to them, “Listen now, you rebels, must we bring you water out of this rock?” | HINIRV 10 और मूसा और हारून ने मण्डली को उस चट्टान के सामने इकट्ठा किया, तब मूसा ने उससे कहा, “हे बलवा करनेवालों, सुनो; क्या हमको इस चट्टान में से तुम्हारे लिये जल निकालना होगा?” |
| BSB 11 Then Moses raised his hand and struck the rock twice with his staff, so that a great amount of water gushed out, and the congregation and their livestock were able to drink. | HINIRV 11 तब मूसा ने हाथ उठाकर लाठी चट्टान पर दो बार मारी; और उसमें से बहुत पानी फूट निकला, और मण्डली के लोग अपने पशुओं समेत पीने लगे। (1 कुरि. 10:4) |
| BSB 12 But the LORD said to Moses and Aaron, “Because you did not trust Me to show My holiness in the sight of the Israelites, you will not bring this assembly into the land that I have given them.” | HINIRV 12 परन्तु मूसा और हारून से यहोवा ने कहा, “तुम ने जो मुझ पर विश्वास नहीं किया, और मुझे इस्राएलियों की दृष्टि में पवित्र नहीं ठहराया, इसलिए तुम इस मण्डली को उस देश में पहुँचाने न पाओगे जिसे मैंने उन्हें दिया है।” |
| BSB 13 These were the waters of Meribah, where the Israelites quarreled with the LORD, and He showed His holiness among them. | HINIRV 13 उस सोते का नाम मरीबा पड़ा, क्योंकि इस्राएलियों ने यहोवा से झगड़ा किया था, और वह उनके बीच पवित्र ठहराया गया। |
| BSB 14 From Kadesh, Moses sent messengers to tell the king of Edom, “This is what your brother Israel says: You know all the hardship that has befallen us, | HINIRV 14 फिर मूसा ने कादेश से एदोम के राजा के पास दूत भेजे, “तेरा भाई इस्राएल यह कहता है, कि हम पर जो-जो क्लेश पड़े हैं वह तू जानता होगा; |
| BSB 15 how our fathers went down to Egypt, where we lived many years. The Egyptians mistreated us and our fathers, | HINIRV 15 अर्थात् यह कि हमारे पुरखा मिस्र में गए थे, और हम मिस्र में बहुत दिन रहे; और मिस्रियों ने हमारे पुरखाओं के साथ और हमारे साथ भी बुरा बर्ताव किया; |
| BSB 16 and when we cried out to the LORD, He heard our voice, sent an angel, and brought us out of Egypt. Now look, we are in Kadesh, a city on the edge of your territory. | HINIRV 16 परन्तु जब हमने यहोवा की दुहाई दी तब उसने हमारी सुनी, और एक दूत को भेजकर हमें मिस्र से निकाल ले आया है; इसलिए अब हम कादेश नगर में हैं जो तेरी सीमा ही पर है। |
| BSB 17 Please let us pass through your land. We will not go through any field or vineyard, or drink water from any well. We will stay on the King’s Highway; we will not turn to the right or to the left until we have passed through your territory.” | HINIRV 17 अतः हमें अपने देश में से होकर जाने दे। हम किसी खेत या दाख की बारी से होकर न चलेंगे, और कुओं का पानी न पीएँगे; सड़क ही सड़क से होकर चले जाएँगे, और जब तक तेरे देश से बाहर न हो जाएँ, तब तक न दाएँ न बाएँ मुड़ेंगे।” |
| BSB 18 But Edom answered, “You may not travel through our land, or we will come out and confront you with the sword.” | HINIRV 18 परन्तु एदोमियों के राजा ने उसके पास कहला भेजा, “तू मेरे देश में से होकर मत जा, नहीं तो मैं तलवार लिये हुए तेरा सामना करने को निकलूँगा।” |
| BSB 19 “We will stay on the main road,” the Israelites replied, “and if we or our herds drink your water, we will pay for it. There will be no problem; only let us pass through on foot.” | HINIRV 19 इस्राएलियों ने उसके पास फिर कहला भेजा, “हम सड़क ही सड़क से चलेंगे, और यदि हम और हमारे पशु तेरा पानी पीएँ, तो उसका दाम देंगे, हमको और कुछ नहीं, केवल पाँव-पाँव चलकर निकल जाने दे।” |
| BSB 20 But Edom insisted, “You may not pass through.” And they came out to confront the Israelites with a large army and a strong hand. | HINIRV 20 परन्तु उसने कहा, “तू आने न पाएगा।” और एदोम बड़ी सेना लेकर भुजबल से उसका सामना करने को निकल आया। |
| BSB 21 So Edom refused to allow Israel to pass through their territory, and Israel turned away from them. | HINIRV 21 इस प्रकार एदोम ने इस्राएल को अपने देश के भीतर से होकर जाने देने से इन्कार किया; इसलिए इस्राएल उसकी ओर से मुड़ गए। |
| BSB 22 After they had set out from Kadesh, the whole congregation of Israel came to Mount Hor. | HINIRV 22 तब इस्राएलियों की सारी मण्डली कादेश से कूच करके होर नामक पहाड़ के पास आ गई। (गिन. 33:37, 21:4) |
| BSB 23 And at Mount Hor, near the border of the land of Edom, the LORD said to Moses and Aaron, | HINIRV 23 और एदोम देश की सीमा पर होर पहाड़ में यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, |
| BSB 24 “Aaron will be gathered to his people; he will not enter the land that I have given the Israelites, because both of you rebelled against My command at the waters of Meribah. | HINIRV 24 “हारून अपने लोगों में जा मिलेगा; क्योंकि तुम दोनों ने जो मरीबा नामक सोते पर मेरा कहना न मानकर मुझसे बलवा किया है, इस कारण वह उस देश में जाने न पाएगा जिसे मैंने इस्राएलियों को दिया है। (व्यव. 32:50) |
| BSB 25 Take Aaron and his son Eleazar and bring them up Mount Hor. | HINIRV 25 इसलिए तू हारून और उसके पुत्र एलीआजर को होर पहाड़ पर ले चल; |
| BSB 26 Remove Aaron’s priestly garments and put them on his son Eleazar. Aaron will be gathered to his people and will die there.” | HINIRV 26 और हारून के वस्त्र उतारकर उसके पुत्र एलीआजर को पहना; तब हारून वहीं मरकर अपने लोगों में जा मिलेगा।” |
| BSB 27 So Moses did as the LORD had commanded, and they climbed Mount Hor in the sight of the whole congregation. | HINIRV 27 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने किया; वे सारी मण्डली के देखते होर पहाड़ पर चढ़ गए। |
| BSB 28 After Moses had removed Aaron’s garments and put them on his son Eleazar, Aaron died there on top of the mountain. Then Moses and Eleazar came down from the mountain. | HINIRV 28 तब मूसा ने हारून के वस्त्र उतारकर उसके पुत्र एलीआजर को पहनाए और हारून वहीं पहाड़ की चोटी पर मर गया। तब मूसा और एलीआजर पहाड़ पर से उतर आए। |
| BSB 29 When the whole congregation saw that Aaron had died, the entire house of Israel mourned for him thirty days. | HINIRV 29 और जब इस्राएल की सारी मण्डली ने देखा कि हारून का प्राण छूट गया है, तब इस्राएल के सब घराने के लोग उसके लिये तीस दिन तक रोते रहे। (उत्प. 50:3, व्यव. 34:8) |
Questions about Numbers 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.