Numbers 23
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Balaam said to Balak, “Build for me seven altars here, and prepare for me seven bulls and seven rams.” | HINCV 1 तब बिलआम ने बालाक से विनती की, “मेरे लिए यहां सात वेदियां बनवाइए, और वहां मेरे लिए सात बछड़े एवं सात मेढ़े तैयार रखिए.” |
| BSB 2 So Balak did as Balaam had instructed, and Balak and Balaam offered a bull and a ram on each altar. | HINCV 2 बालाक ने यही किया. फिर बालाक एवं बिलआम ने मिलकर हर एक वेदी पर एक-एक बछड़ा एवं मेढ़ा भेंट किया. |
| BSB 3 “Stay here by your burnt offering while I am gone,” Balaam said to Balak. “Perhaps the LORD will meet with me. And whatever He reveals to me, I will tell you.” So Balaam went off to a barren height, | HINCV 3 फिर बिलआम ने बालाक से विनती की, “आप अपनी होमबलि के निकट ठहरे रहिए, मैं याहवेह के सामने जाऊंगा, हो सकता है कि याहवेह मुझसे भेंट करने आएं. वह मुझ पर, जो कुछ स्पष्ट करेंगे, मैं आप पर प्रकट कर दूंगा.” यह कहकर बिलआम एक सुनसान पहाड़ी पर चला गया. |
| BSB 4 and God met with him. “I have set up seven altars,” Balaam said, “and on each altar I have offered a bull and a ram.” | HINCV 4 यहां बिलआम ने परमेश्वर से बातें करनी शुरू की, “मैंने सात वेदियां बनवाई हैं, और मैंने हर एक पर एक-एक बछड़ा तथा मेढ़ा भेंट चढ़ाया है.” |
| BSB 5 Then the LORD put a message in Balaam’s mouth, saying, “Return to Balak and give him this message.” | HINCV 5 याहवेह ने बिलआम को वह वचन सौंप दिया और उसे आज्ञा दी, “बालाक के पास जाओ तथा उससे यही कह देना.” |
| BSB 6 So he returned to Balak, who was standing there beside his burnt offering, with all the princes of Moab. | HINCV 6 फिर बिलआम बालाक के पास लौट गया. बालाक अपनी होमबलि के पास खड़ा हुआ था, उसके साथ मोआब के सारे प्रधान भी थे. |
| BSB 7 And Balaam lifted up an oracle, saying: “Balak brought me from Aram, the king of Moab from the mountains of the east. ‘Come,’ he said, ‘put a curse on Jacob for me; come and denounce Israel!’ | HINCV 7 बिलआम ने अपना वचन शुरू किया, “अराम देश से बालाक मुझे यहां ले आया है, बालाक, जो पूर्वी पर्वतों में से मोआब का राजा है, उसका आदेश है, ‘मेरी ओर से याकोब को शाप दो; यहां आकर इस्राएल की बुराई करो.’ |
| BSB 8 How can I curse those whom God has not cursed? How can I denounce those whom the LORD has not denounced? | HINCV 8 मैं उन्हें शाप कैसे दे दूं, जिन्हें परमेश्वर ने शापित नहीं किया? मैं उनकी बुराई कैसे करूं, जिनकी बुराई याहवेह ने नहीं की है? |
| BSB 9 For I see them from atop the rocky cliffs, and I watch them from the hills. Behold, a people dwelling apart, not reckoning themselves among the nations. | HINCV 9 मैं यहां चट्टानों के शिखर से उन्हें देख रहा हूं, मैं यहां पहाड़ियों से उन्हें देख रहा हूं; ये वे लोग हैं, जो सबसे अलग हैं, ये अन्य देशों में मिलाए नहीं जा सकते. |
| BSB 10 Who can count the dust of Jacob or number even a fourth of Israel? Let me die the death of the righteous; let my end be like theirs!” | HINCV 10 किसमें क्षमता है, याकोब के धूलि के कणों की गिनती करने की, या इस्राएल के एक चौथाई भाग की गिनती करने की भी? मेरी कामना यही है कि मैं धर्मी की मृत्यु को प्राप्त हो जाऊं. हां, ऐसा ही हो मेरा अंत!” |
| BSB 11 Then Balak said to Balaam, “What have you done to me? I brought you here to curse my enemies, and behold, you have only blessed them!” | HINCV 11 यह सुन बालाक ने बिलआम से कहा, “आपने मेरे साथ यह क्या कर डाला है? मैंने तो आपको यहां इसलिये आमंत्रित किया था, कि आप मेरे शत्रुओं को शाप दें, किंतु आपने तो वस्तुतः उन्हें आशीर्वाद दे दिया है!” |
| BSB 12 But Balaam replied, “Should I not speak exactly what the LORD puts in my mouth?” | HINCV 12 बिलआम ने उत्तर दिया, “क्या, ज़रूरी नहीं कि मैं वही कहूं, जो याहवेह ने मुझे बोलने के लिए सौंपा है?” |
| BSB 13 Then Balak said to him, “Please come with me to another place where you can see them. You will only see the outskirts of their camp—not all of them. And from there, curse them for me.” | HINCV 13 फिर बालाक ने बिलआम से आग्रह किया, “कृपा कर आप इस दूसरी जगह पर आ जाइए, जहां से ये लोग आपको दिखाई दे सकें, हालांकि यहां से आप उनका पास वाला छोर ही देख सकेंगे, पूरे समूह को नहीं. आप उन्हें वहीं से शाप दे दीजिए.” |
| BSB 14 So Balak took him to the field of Zophim, to the top of Pisgah, where he built seven altars and offered a bull and a ram on each altar. | HINCV 14 तब बालाक बिलआम को ज़ोफिम के मैदान में, पिसगाह की चोटी पर ले गया. वहां उसने सात वेदियां बनवाई और हर एक पर एक-एक बछड़ा तथा एक-एक मेढ़ा भेंट चढ़ाया. |
| BSB 15 Balaam said to Balak, “Stay here beside your burnt offering while I meet the LORD over there.” | HINCV 15 फिर वहां बिलआम ने बालाक से कहा, “आप यहीं होमबलि के निकट ठहरिए और मैं वहां आगे जाकर याहवेह से भेंट करूंगा.” |
| BSB 16 And the LORD met with Balaam and put a message in his mouth, saying, “Return to Balak and speak what I tell you.” | HINCV 16 वहां याहवेह ने बिलआम से भेंट की तथा उसके मुख में अपने शब्द भर दिए और याहवेह ने बिलआम को यह आज्ञा दी, “बालाक के पास लौटकर तुम यह कहोगे.” |
| BSB 17 So he returned to Balak, who was standing there by his burnt offering with the princes of Moab. “What did the LORD say?” Balak asked. | HINCV 17 बिलआम बालाक के पास लौट आया, जो इस समय होमबलि के निकट खड़ा हुआ था, तथा मोआब के प्रधान भी उसके पास खड़े हुए थे. बालाक ने उससे पूछा, “क्या कहा है याहवेह ने तुमसे?” |
| BSB 18 Then Balaam lifted up an oracle, saying: “Arise, O Balak, and listen; give ear to me, O son of Zippor. | HINCV 18 तब बिलआम ने उसे सौंपा गया वचन दोहरा दिया: “उठो, बालाक, सुन लो; ज़ीप्पोर के पुत्र, मेरी ओर ध्यान दो! |
| BSB 19 God is not a man, that He should lie, or a son of man, that He should change His mind. Does He speak and not act? Does He promise and not fulfill? | HINCV 19 परमेश्वर मनुष्य तो हैं नहीं, कि झूठी बात करें, न ही वह मानव की संतान हैं, कि उन्हें अपना मन बदलना पड़े. क्या, यह संभव है कि उन्होंने कुछ कहा है? और उन्हें वह पूरा करना असंभव हो गया? |
| BSB 20 I have indeed received a command to bless; He has blessed, and I cannot change it. | HINCV 20 सुन लीजिए, मुझे तो आदेश मिला है इन्हें आशीर्वाद देने का; जब याहवेह ने आशीर्वाद दे दिया है, तो उसे पलटा नहीं जा सकता. |
| BSB 21 He considers no disaster for Jacob; He sees no trouble for Israel. The LORD their God is with them, and the shout of the King is among them. | HINCV 21 “याहवेह ने याकोब में अनर्थ नहीं पाया, न उन्हें इस्राएल में विपत्ति दिखी है; याहवेह, जो उनके परमेश्वर हैं, उनके साथ हैं; उनके साथ राजा की ललकार रहती है. |
| BSB 22 God brought them out of Egypt with strength like a wild ox. | HINCV 22 परमेश्वर ही हैं, मिस्र से उन्हें निकालने वाले; उनमें जंगली सांड़ के समान ताकत है. |
| BSB 23 For there is no spell against Jacob and no divination against Israel. It will now be said of Jacob and Israel, ‘What great things God has done!’ | HINCV 23 कोई अपशकुन नहीं है याकोब के विरुद्ध, न ही इस्राएल के विरुद्ध कोई भावी घोषणा. सही अवसर पर याकोब के विषय में कहा जाएगा, इस्राएल के विषय में कहा जाएगा, ‘याहवेह ने कैसा महान कार्य किया है!’ |
| BSB 24 Behold, the people rise like a lioness; they rouse themselves like a lion, not resting until they devour their prey and drink the blood of the slain.” | HINCV 24 देखो, सिंहनी के समान यह दल उभर रहा है, एक शेर के समान यह स्वयं को खड़ा कर रहा है; जब तक वह आहार को खा न ले, वह विश्राम न करेगा, हां, तब तक, जब तक वह मारे हुओं का लहू न पी ले.” |
| BSB 25 Now Balak said to Balaam, “Then neither curse them at all nor bless them at all!” | HINCV 25 यह सुन बालाक ने बिलआम से कहा, “ऐसा करो, अब न तो शाप दो और न ही आशीर्वाद!” |
| BSB 26 But Balaam replied, “Did I not tell you that whatever the LORD says, I must do?” | HINCV 26 किंतु बिलआम ने बालाक को उत्तर दिया, “क्या मैंने आपको बताया न था, जो कुछ याहवेह मुझसे कहेंगे, वही करना मेरे लिए ज़रूरी है?” |
| BSB 27 “Please come,” said Balak, “I will take you to another place. Perhaps it will please God that you curse them for me from there.” | HINCV 27 तब बालाक ने बिलआम से विनती की, “कृपा कर आइए, मैं आपको एक दूसरी जगह पर ले चलूंगा. हो सकता है यह परमेश्वर को ठीक लगे और आप मेरी ओर से उन्हें शाप दे दें.” |
| BSB 28 And Balak took Balaam to the top of Peor, which overlooks the wasteland. | HINCV 28 फिर बालाक बिलआम को पेओर की चोटी पर ले गया, जहां से उजाड़ क्षेत्र दिखाई देता है. |
| BSB 29 Then Balaam said, “Build for me seven altars here, and prepare for me seven bulls and seven rams.” | HINCV 29 बिलआम ने बालाक को उत्तर दिया, “अब आप यहां मेरे लिए सात वेदियां बना दीजिए तथा मेरे लिए यहां सात बछड़े एवं सात मेढ़े तैयार कीजिए.” |
| BSB 30 So Balak did as Balaam had instructed, and he offered a bull and a ram on each altar. | HINCV 30 बालाक ने ठीक वैसा ही किया, जैसा बिलआम ने विनती की थी. उसने हर एक वेदी पर एक-एक मेढ़ा चढ़ाया. |
Questions about Numbers 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.