Numbers 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “Speak to Aaron and tell him: ‘When you set up the seven lamps, they are to light the area in front of the lampstand.’”

HINIRV

2 “हारून को समझाकर यह कह कि जब जब तू दीपकों को जलाए तब-तब सातों दीपक का प्रकाश दीवट के सामने हो।”

BSB

3 And Aaron did so; he set up the lamps facing toward the front of the lampstand, just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

3 इसलिए हारून ने वैसा ही किया, अर्थात् जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसी के अनुसार उसने दीपकों को जलाया कि वे दीवट के सामने उजियाला दें।

BSB

4 This is how the lampstand was constructed: it was made of hammered gold from its base to its blossoms, fashioned according to the pattern the LORD had shown Moses.

HINIRV

4 और दीवट की बनावट ऐसी थी, अर्थात् यह पाए से लेकर फूलों तक गढ़े हुए सोने का बनाया गया था; जो नमूना यहोवा ने मूसा को दिखलाया था उसी के अनुसार उसने दीवट को बनाया।

BSB

5 Again the LORD spoke to Moses, saying,

HINIRV

5 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

6 “Take the Levites from among the Israelites and make them ceremonially clean.

HINIRV

6 “इस्राएलियों के मध्य में से लेवियों को अलग लेकर शुद्ध कर।

BSB

7 This is what you must do to cleanse them: Sprinkle them with the water of purification. Have them shave their whole bodies and wash their clothes, and so purify themselves.

HINIRV

7 उन्हें शुद्ध करने के लिये तू ऐसा कर, कि पावन करनेवाला जल उन पर छिड़क दे, फिर वे सर्वांग मुँण्ड़न कराएँ, और वस्त्र धोएँ, और वे अपने को शुद्ध करें।

BSB

8 Then have them take a young bull with its grain offering of fine flour mixed with oil, and you are to take a second young bull for a sin offering.

HINIRV

8 तब वे तेल से सने हुए मैदे के अन्नबलि समेत एक बछड़ा ले लें, और तू पापबलि के लिये एक दूसरा बछड़ा लेना।

BSB

9 Bring the Levites before the Tent of Meeting and assemble the whole congregation of Israel.

HINIRV

9 और तू लेवियों को मिलापवाले तम्बू के सामने पहुँचाना, और इस्राएलियों की सारी मण्डली को इकट्ठा करना।

BSB

10 You are to present the Levites before the LORD and have the Israelites lay their hands upon them.

HINIRV

10 तब तू लेवियों को यहोवा के आगे समीप ले आना, और इस्राएली अपने-अपने हाथ उन पर रखें,

BSB

11 Aaron is to present the Levites before the LORD as a wave offering from the sons of Israel, so that they may perform the service of the LORD.

HINIRV

11 तब हारून लेवियों को यहोवा के सामने इस्राएलियों की ओर से हिलाई हुई भेंट करके अर्पण करे कि वे यहोवा की सेवा करनेवाले ठहरें।

BSB

12 And the Levites are to lay their hands on the heads of the bulls, and offer to the LORD one as a sin offering and the other as a burnt offering, to make atonement for the Levites.

HINIRV

12 तब लेवीय अपने-अपने हाथ उन बछड़ों के सिरों पर रखें; तब तू लेवियों के लिये प्रायश्चित करने को एक बछड़ा पापबलि और दूसरा होमबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाना।

BSB

13 You are to have the Levites stand before Aaron and his sons and then present them before the LORD as a wave offering.

HINIRV

13 और लेवियों को हारून और उसके पुत्रों के सम्मुख खड़ा करना, और उनको हिलाने की भेंट के लिये यहोवा को अर्पण करना।

BSB

14 In this way you shall separate the Levites from the rest of the Israelites, and the Levites will belong to Me.

HINIRV

14 “इस प्रकार तू उन्हें इस्राएलियों में से अलग करना, और वे मेरे ही ठहरेंगे।

BSB

15 After you have cleansed them and presented them as a wave offering, they may come to serve at the Tent of Meeting.

HINIRV

15 और जब तू लेवियों को शुद्ध करके हिलाई हुई भेंट के लिये अर्पण कर चुके, उसके बाद वे मिलापवाले तम्बू सम्बंधी सेवा टहल करने के लिये अन्दर आया करें।

BSB

16 For the Levites have been wholly given to Me from among the sons of Israel. I have taken them for Myself in place of all who come first from the womb, the firstborn of all the sons of Israel.

HINIRV

16 क्योंकि वे इस्राएलियों में से मुझे पूरी रीति से अर्पण किए हुए हैं; मैंने उनको सब इस्राएलियों में से एक-एक स्त्री के पहलौठे के बदले अपना कर लिया है।

BSB

17 For every firstborn male in Israel is Mine, both man and beast. I set them apart for Myself on the day I struck down all the firstborn in the land of Egypt.

HINIRV

17 इस्राएलियों के पहलौठे, चाहे मनुष्य के हों, चाहे पशु के, सब मेरे हैं; क्योंकि मैंने उन्हें उस समय अपने लिये पवित्र ठहराया जब मैंने मिस्र देश के सब पहिलौठों को मार डाला।

BSB

18 But I have taken the Levites in place of all the firstborn among the sons of Israel.

HINIRV

18 और मैंने इस्राएलियों के सब पहिलौठों के बदले लेवियों को लिया है।

BSB

19 And I have given the Levites as a gift to Aaron and his sons from among the Israelites, to perform the service for the Israelites at the Tent of Meeting and to make atonement on their behalf, so that no plague will come against the Israelites when they approach the sanctuary.”

HINIRV

19 उन्हें लेकर मैंने हारून और उसके पुत्रों को इस्राएलियों में से दान करके दे दिया है, कि वे मिलापवाले तम्बू में इस्राएलियों के निमित्त सेवकाई और प्रायश्चित किया करें, कहीं ऐसा न हो कि जब इस्राएली पवित्रस्थान के समीप आएँ तब उन पर कोई महाविपत्ति आ पड़े।”

BSB

20 So Moses, Aaron, and the whole congregation of Israel did with the Levites everything that the LORD had commanded Moses they should do.

HINIRV

20 लेवियों के विषय यहोवा की यह आज्ञा पाकर मूसा और हारून और इस्राएलियों की सारी मण्डली ने उनके साथ ठीक वैसा ही किया।

BSB

21 The Levites purified themselves and washed their clothes, and Aaron presented them as a wave offering before the LORD. Aaron also made atonement for them to cleanse them.

HINIRV

21 लेवियों ने तो अपने को पाप से शुद्ध किया, और अपने वस्त्रों को धो डाला; और हारून ने उन्हें यहोवा के सामने हिलाई हुई भेंट के निमित्त अर्पण किया, और उन्हें शुद्ध करने को उनके लिये प्रायश्चित भी किया।

BSB

22 After that, the Levites came to perform their service at the Tent of Meeting in the presence of Aaron and his sons. Thus they did with the Levites just as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

22 और उसके बाद लेवीय हारून और उसके पुत्रों के सामने मिलापवाले तम्बू में अपनी-अपनी सेवकाई करने को गए; और जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को लेवियों के विषय में दी थी, उसी के अनुसार वे उनसे व्यवहार करने लगे।

BSB

23 And the LORD said to Moses,

HINIRV

23 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

24 “This applies to the Levites: Men twenty-five years of age or older shall enter to perform the service in the work at the Tent of Meeting.

HINIRV

24 “जो लेवियों को करना है वह यह है, कि पच्चीस वर्ष की आयु से लेकर उससे अधिक आयु में वे मिलापवाले तम्बू सम्बंधी काम करने के लिये भीतर उपस्थित हुआ करें;

BSB

25 But at the age of fifty, they must retire from performing the work and no longer serve.

HINIRV

25 और जब पचास वर्ष के हों तो फिर उस सेवा के लिये न आए और न काम करें;

BSB

26 After that, they may assist their brothers in fulfilling their duties at the Tent of Meeting, but they themselves are not to do the work. This is how you are to assign responsibilities to the Levites.”

HINIRV

26 परन्तु वे अपने भाई-बन्धुओं के साथ मिलापवाले तम्बू के पास रक्षा का काम किया करें, और किसी प्रकार की सेवकाई न करें। लेवियों को जो-जो काम सौंपे जाएँ उनके विषय तू उनसे ऐसा ही करना।”

Questions about Numbers 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.