Psalms 53

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 For the choirmaster. According to Mahalath. A Maskil of David. The fool says in his heart, “There is no God.” They are corrupt; their ways are vile. There is no one who does good.

HINCV

1 मूर्ख मन ही मन में कहते हैं, “परमेश्वर है ही नहीं.” वे सभी भ्रष्‍ट हैं और उनकी जीवनशैली घिनौनी है; ऐसा कोई भी नहीं, जो भलाई करता हो.

BSB

2 God looks down from heaven upon the sons of men to see if any understand, if any seek God.

HINCV

2 स्वर्ग से परमेश्वर मनुष्यों पर दृष्टि डालते हैं इस आशा में कि कोई तो होगा, जो बुद्धिमान है, जो परमेश्वर की खोज करता हो.

BSB

3 All have turned away, they have together become corrupt; there is no one who does good, not even one.

HINCV

3 सभी मनुष्य भटक गए हैं, सभी नैतिक रूप से भ्रष्‍ट हो चुके हैं; कोई भी सत्कर्म परोपकार नहीं करता, हां, एक भी नहीं.

BSB

4 Will the workers of iniquity never learn? They devour my people like bread; they refuse to call upon God.

HINCV

4 मेरी प्रजा के ये भक्षक, ये दुष्ट पुरुष, क्या ऐसे निर्बुद्धि हैं? जो उसे ऐसे खा जाते हैं, जैसे रोटी को; क्या उन्हें परमेश्वर की उपासना का कोई ध्यान नहीं?

BSB

5 There they are, overwhelmed with dread, where there was nothing to fear. For God has scattered the bones of those who besieged you. You put them to shame, for God has despised them.

HINCV

5 जहां भय का कोई कारण ही न था, वहां वे अत्यंत भयभीत हो गए. परमेश्वर ने उनकी हड्डियों को बिखरा दिया, जो तेरे विरुद्ध छावनी डाले हुए थे; तुमने उन्हें लज्जित कर डाला, क्योंकि वे परमेश्वर द्वारा लज्जित किये गये थे.

BSB

6 Oh, that the salvation of Israel would come from Zion! When God restores His captive people, let Jacob rejoice, let Israel be glad!

HINCV

6 कैसा उत्तम होता यदि इस्राएल का उद्धार ज़ियोन से प्रगट होता! याकोब के लिए वह हर्षोल्लास का अवसर होगा, जब परमेश्वर अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा लाएंगे, तब इस्राएल आनंदित हो जाएगा!

Questions about Psalms 53? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.