Revelation 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then I was given a measuring rod like a staff and was told, “Go and measure the temple of God and the altar, and count the number of worshipers there. | HINCV 1 तब मुझे एक सरकंडा दिया गया, जो मापने के यंत्र जैसा था तथा मुझसे कहा गया, “जाओ, परमेश्वर के मंदिर तथा वेदी का माप लो तथा वहां उपस्थित उपासकों की गिनती करो, |
| BSB 2 But exclude the courtyard outside the temple. Do not measure it, because it has been given over to the nations, and they will trample the holy city for 42 months. | HINCV 2 किंतु मंदिर के बाहरी आंगन को छोड़ देना, उसे न मापना क्योंकि वह अन्य राष्ट्रों को सौंप दिया गया है. वे पवित्र नगर को बयालीस माह तक रौंदेंगे. |
| BSB 3 And I will empower my two witnesses, and they will prophesy for 1,260 days, clothed in sackcloth.” | HINCV 3 मैं अपने दो गवाहों को, जिनका वस्त्र टाट का है, 1,260 दिन तक भविष्यवाणी करने की प्रदान करूंगा.” |
| BSB 4 These witnesses are the two olive trees and the two lampstands that stand before the Lord of the earth. | HINCV 4 ये दोनों गवाह ज़ैतून के दो पेड़ तथा दो दीवट हैं, जो पृथ्वी के प्रभु के सामने खड़े हैं. |
| BSB 5 If anyone wants to harm them, fire proceeds from their mouths and devours their enemies. In this way, anyone who wants to harm them must be killed. | HINCV 5 यदि कोई उन्हें हानि पहुंचाना चाहे तो उनके मुंह से आग निकलकर उनके शत्रुओं को चट कर जाती है. यदि कोई उन्हें हानि पहुंचाना चाहे तो उसका इसी रीति से विनाश होना तय है. |
| BSB 6 These witnesses have power to shut the sky so that no rain will fall during the days of their prophecy, and power to turn the waters into blood and to strike the earth with every kind of plague as often as they wish. | HINCV 6 इनमें आकाश को बंद कर देने का सामर्थ्य है कि उनके भविष्यवाणी के दिनों में वर्षा न हो. उनमें जल को लहू में बदल देने की तथा जब-जब वे चाहें, पृथ्वी पर महामारी का प्रहार करने की क्षमता है. |
| BSB 7 When the two witnesses have finished their testimony, the beast that comes up from the Abyss will wage war with them, and will overpower and kill them. | HINCV 7 जब वे अपनी गवाही दे चुकें होंगे तो वह हिंसक पशु, जो उस अथाह गड्ढे में से निकलेगा, उनसे युद्ध करेगा और उन्हें हरा कर उनका विनाश कर डालेगा. |
| BSB 8 Their bodies will lie in the street of the great city—figuratively called Sodom and Egypt—where their Lord was also crucified. | HINCV 8 उनके शव उस महानगर के चौक में पड़े रहेंगे, जिसका सांकेतिक नाम है सोदोम तथा मिस्र, जहां उनके प्रभु को क्रूस पर भी चढ़ाया गया था. |
| BSB 9 For three and a half days all peoples and tribes and tongues and nations will view their bodies and will not permit them to be laid in a tomb. | HINCV 9 हर एक समुदाय, गोत्र, भाषा तथा राष्ट्र के लोग साढ़े तीन दिन तक उनके शवों को देखने के लिए आते रहेंगे और वे उन शवों को दफ़नाने की अनुमति न देंगे. |
| BSB 10 And those who dwell on the earth will gloat over them and celebrate and send one another gifts, because these two prophets had tormented them. | HINCV 10 पृथ्वी के निवासी उनकी मृत्यु पर आनंदित हो खुशी का उत्सव मनाएंगे—यहां तक कि वे एक दूसरे को उपहार भी देंगे क्योंकि इन दोनों भविष्यद्वक्ताओं ने पृथ्वी के निवासियों को अत्यधिक ताड़नाएं दी थी. |
| BSB 11 But after the three and a half days, the breath of life from God entered the two witnesses, and they stood on their feet, and great fear fell upon those who saw them. | HINCV 11 साढ़े तीन दिन पूरे होने पर परमेश्वर की ओर से उनमें जीवन की सांस का प्रवेश हुआ और वे खड़े हो गए. यह देख उनके दर्शकों में भय समा गया. |
| BSB 12 And the witnesses heard a loud voice from heaven saying, “Come up here.” And they went up to heaven in a cloud as their enemies watched them. | HINCV 12 तब स्वर्ग से उन्हें संबोधित करता हुआ एक ऊंचा शब्द सुनाई दिया, “यहां ऊपर आओ!” और वे शत्रुओं के देखते-देखते बादलों में से स्वर्ग में उठा लिए गए. |
| BSB 13 And in that hour there was a great earthquake, and a tenth of the city collapsed. Seven thousand were killed in the quake, and the rest were terrified and gave glory to the God of heaven. | HINCV 13 उसी समय एक भीषण भूकंप आया, जिससे नगर का एक दसवां भाग नाश हो गया. इस भूकंप में सात हज़ार व्यक्ति मर गए. शेष जीवित व्यक्तियों में भय समा गया और वे स्वर्ग के परमेश्वर का धन्यवाद-महिमा करने लगे. |
| BSB 14 The second woe has passed. Behold, the third woe is coming shortly. | HINCV 14 दूसरी विपदा समाप्त हुई, तीसरी विपदा शीघ्र आ रही है. |
| BSB 15 Then the seventh angel sounded his trumpet, and loud voices called out in heaven: “The kingdom of the world has become the kingdom of our Lord and of His Christ, and He will reign forever and ever.” | HINCV 15 जब सातवें स्वर्गदूत ने तुरही फूंकी तो स्वर्ग से ये तरह-तरह की आवाजें सुनाई देने लगीं: “संसार का राज्य अब हमारे प्रभु तथा उनके मसीह का राज्य हो गया है, वही युगानुयुग राज्य करेंगे.” |
| BSB 16 And the twenty-four elders who sit on their thrones before God fell on their faces and worshiped God, | HINCV 16 तब उन चौबीसों पुरनियों ने, जो अपने-अपने सिंहासन पर बैठे थे, परमेश्वर के सामने दंडवत हो उनका धन्यवाद किया. |
| BSB 17 saying: “We give thanks to You, O Lord God Almighty, the One who is and who was, because You have taken Your great power and have begun to reign. | HINCV 17 यह कहते हुए, “सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर! हम आपका, जो हैं और जो थे, आभार मानते हैं, कि आपने अपने अवर्णनीय अधिकारों को स्वीकार कर, अपने राज्य का आरंभ किया है. |
| BSB 18 The nations were enraged, and Your wrath has come. The time has come to judge the dead and to reward Your servants the prophets, as well as the saints and those who fear Your name, both small and great—and to destroy those who destroy the earth.” | HINCV 18 राष्ट्र क्रोधित हुए, उन पर आपका क्रोध आ पड़ा. अब समय आ गया है कि मरे हुओं का न्याय किया जाए, आपके दासों—भविष्यद्वक्ताओं, पवित्र लोगों तथा सभी श्रद्धालुओं को, चाहे वे साधारण हों या विशेष, और उनका प्रतिफल दिया जाए, तथा उनका नाश किया जाए जिन्होंने पृथ्वी को गंदा कर रखा है.” |
| BSB 19 Then the temple of God in heaven was opened, and the ark of His covenant appeared in His temple. And there were flashes of lightning, rumblings, peals of thunder, an earthquake, and a great hailstorm. | HINCV 19 तब परमेश्वर का मंदिर, जो स्वर्ग में है, खोल दिया गया और उस मंदिर में उनकी वाचा का संदूक दिखाई दिया. उसी समय बिजली कौंधी, गड़गड़ाहट तथा बादलों का गरजना हुआ, एक भीषण भूकंप आया और बड़े-बड़े ओले पड़े. |
Questions about Revelation 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.