Revelation 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the angel showed me a river of the water of life, as clear as crystal, flowing from the throne of God and of the Lamb | HINIRV 1 फिर उसने मुझे बिल्लौर के समान झलकती हुई, जीवन के जल की एक नदी दिखाई, जो परमेश्वर और मेम्ने के सिंहासन से निकलकर, |
| BSB 2 down the middle of the main street of the city. On either side of the river stood a tree of life, bearing twelve kinds of fruit and yielding a fresh crop for each month. And the leaves of the tree are for the healing of the nations. | HINIRV 2 उस नगर की सड़क के बीचों बीच बहती थी। नदी के इस पार और उस पार जीवन का पेड़ था; उसमें बारह प्रकार के फल लगते थे, और वह हर महीने फलता था; और उस पेड़ के पत्तों से जाति-जाति के लोग चंगे होते थे। (यहे. 47:7) |
| BSB 3 No longer will there be any curse. The throne of God and of the Lamb will be within the city, and His servants will worship Him. | HINIRV 3 फिर श्राप न होगा, और परमेश्वर और मेम्ने का सिंहासन उस नगर में होगा, और उसके दास उसकी सेवा करेंगे। (जक. 14:11) |
| BSB 4 They will see His face, and His name will be on their foreheads. | HINIRV 4 वे उसका मुँह देखेंगे, और उसका नाम उनके माथों पर लिखा हुआ होगा। |
| BSB 5 There will be no more night in the city, and they will have no need for the light of a lamp or of the sun. For the Lord God will shine on them, and they will reign forever and ever. | HINIRV 5 और फिर रात न होगी, और उन्हें दीपक और सूर्य के उजियाले की आवश्यकता न होगी, क्योंकि प्रभु परमेश्वर उन्हें उजियाला देगा, और वे युगानुयुग राज्य करेंगे। (यशा. 60:19, दानि. 7:27) |
| BSB 6 Then the angel said to me, “These words are faithful and true. The Lord, the God of the spirits of the prophets, has sent His angel to show His servants what must soon take place.” | HINIRV 6 फिर उसने मुझसे कहा, “ये बातें विश्वासयोग्य और सत्य हैं। और प्रभु ने, जो भविष्यद्वक्ताओं की आत्माओं का परमेश्वर है, अपने स्वर्गदूत को इसलिए भेजा कि अपने दासों को वे बातें, जिनका शीघ्र पूरा होना अवश्य है दिखाए।” (प्रका. 1:1) |
| BSB 7 “Behold, I am coming soon. Blessed is the one who keeps the words of prophecy in this book.” | HINIRV 7 “और देख, मैं शीघ्र आनेवाला हूँ; धन्य है वह, जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें मानता है।” |
| BSB 8 And I, John, am the one who heard and saw these things. And when I had heard and seen them, I fell down to worship at the feet of the angel who had shown me these things. | HINIRV 8 मैं वही यूहन्ना हूँ, जो ये बातें सुनता, और देखता था। और जब मैंने सुना और देखा, तो जो स्वर्गदूत मुझे ये बातें दिखाता था, मैं उसके पाँवों पर दण्डवत् करने के लिये गिर पड़ा। |
| BSB 9 But he said to me, “Do not do that! I am a fellow servant with you and your brothers the prophets, and with those who keep the words of this book. Worship God!” | HINIRV 9 पर उसने मुझसे कहा, “देख, ऐसा मत कर; क्योंकि मैं तेरा और तेरे भाई भविष्यद्वक्ताओं और इस पुस्तक की बातों के माननेवालों का संगी दास हूँ, परमेश्वर ही की आराधना कर।” |
| BSB 10 Then he told me, “Do not seal up the words of prophecy in this book, because the time is near. | HINIRV 10 फिर उसने मुझसे कहा, “इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातों को बन्द मत कर; क्योंकि समय निकट है। |
| BSB 11 Let the unrighteous continue to be unrighteous, and the vile continue to be vile; let the righteous continue to practice righteousness, and the holy continue to be holy.” | HINIRV 11 जो अन्याय करता है, वह अन्याय ही करता रहे; और जो मलिन है, वह मलिन बना रहे; और जो धर्मी है, वह धर्मी बना रहे; और जो पवित्र है, वह पवित्र बना रहे।” |
| BSB 12 “Behold, I am coming soon, and My reward is with Me, to give to each one according to what he has done. | HINIRV 12 “देख, मैं शीघ्र आनेवाला हूँ; और हर एक के काम के अनुसार बदला देने के लिये प्रतिफल मेरे पास है। (मत्ती 16:27) |
| BSB 13 I am the Alpha and the Omega, the First and the Last, the Beginning and the End.” | HINIRV 13 मैं अल्फा और ओमेगा, पहला और अन्तिम, आदि और अन्त हूँ।” (यशा. 44:6, यशा. 48:12) |
| BSB 14 Blessed are those who wash their robes, so that they may have the right to the tree of life and may enter the city by its gates. | HINIRV 14 “धन्य वे हैं, जो अपने वस्त्र धो लेते हैं, क्योंकि उन्हें जीवन के पेड़ के पास आने का अधिकार मिलेगा, और वे फाटकों से होकर नगर में प्रवेश करेंगे। |
| BSB 15 But outside are the dogs, the sorcerers, the sexually immoral, the murderers, the idolaters, and everyone who loves and practices falsehood. | HINIRV 15 पर कुत्ते, टोन्हें, व्यभिचारी, हत्यारे, मूर्तिपूजक, हर एक झूठ का चाहनेवाला और गढ़नेवाला बाहर रहेगा। |
| BSB 16 “I, Jesus, have sent My angel to give you this testimony for the churches. I am the Root and the Offspring of David, the bright Morning Star.” | HINIRV 16 “मुझ यीशु ने अपने स्वर्गदूत को इसलिए भेजा, कि तुम्हारे आगे कलीसियाओं के विषय में इन बातों की गवाही दे। मैं दाऊद का मूल और वंश, और भोर का चमकता हुआ तारा हूँ।” (यशा. 11:1) |
| BSB 17 The Spirit and the bride say, “Come!” Let the one who hears say, “Come!” And let the one who is thirsty come, and the one who desires the water of life drink freely. | HINIRV 17 और आत्मा, और दुल्हन दोनों कहती हैं, “आ!” और सुननेवाला भी कहे, “आ!” और जो प्यासा हो, वह आए और जो कोई चाहे वह जीवन का जल सेंत-मेंत ले। (यशा. 55:1) |
| BSB 18 I testify to everyone who hears the words of prophecy in this book: If anyone adds to them, God will add to him the plagues described in this book. | HINIRV 18 मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यद्वाणी की बातें सुनता है, गवाही देता हूँ: यदि कोई मनुष्य इन बातों में कुछ बढ़ाए तो परमेश्वर उन विपत्तियों को जो इस पुस्तक में लिखी हैं, उस पर बढ़ाएगा। (व्यव. 12:32) |
| BSB 19 And if anyone takes away from the words of this book of prophecy, God will take away his share in the tree of life and the holy city, which are described in this book. | HINIRV 19 और यदि कोई इस भविष्यद्वाणी की पुस्तक की बातों में से कुछ निकाल डाले, तो परमेश्वर उस जीवन के पेड़ और पवित्र नगर में से, जिसका वर्णन इस पुस्तक में है, उसका भाग निकाल देगा। (भज. 69:28, व्यव. 4:2) |
| BSB 20 He who testifies to these things says, “Yes, I am coming soon.” Amen. Come, Lord Jesus! | HINIRV 20 जो इन बातों की गवाही देता है, वह यह कहता है, “हाँ, मैं शीघ्र आनेवाला हूँ।” आमीन। हे प्रभु यीशु आ! |
| BSB 21 The grace of the Lord Jesus be with all the saints. Amen. | HINIRV 21 प्रभु यीशु का अनुग्रह पवित्र लोगों के साथ रहे। आमीन। |
Questions about Revelation 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.