Romans 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Therefore, there is now no condemnation for those who are in Christ Jesus.

HINIRV

1 इसलिए अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दण्ड की आज्ञा नहीं ।

BSB

2 For in Christ Jesus the law of the Spirit of life set you free from the law of sin and death.

HINIRV

2 क्योंकि जीवन की आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में मुझे पाप की, और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतंत्र कर दिया।

BSB

3 For what the law was powerless to do in that it was weakened by the flesh, God did by sending His own Son in the likeness of sinful man, as an offering for sin. He thus condemned sin in the flesh,

HINIRV

3 क्योंकि जो काम व्यवस्था शरीर के कारण दुर्बल होकर न कर सकी, उसको परमेश्वर ने किया, अर्थात् अपने ही पुत्र को पापमय शरीर की समानता में, और पाप के बलिदान होने के लिये भेजकर, शरीर में पाप पर दण्ड की आज्ञा दी।

BSB

4 so that the righteous standard of the law might be fulfilled in us, who do not walk according to the flesh but according to the Spirit.

HINIRV

4 इसलिए कि व्यवस्था की विधि हम में जो शरीर के अनुसार नहीं वरन् आत्मा के अनुसार चलते हैं, पूरी की जाए।

BSB

5 Those who live according to the flesh set their minds on the things of the flesh; but those who live according to the Spirit set their minds on the things of the Spirit.

HINIRV

5 क्योंकि शारीरिक व्यक्ति शरीर की बातों पर मन लगाते हैं; परन्तु आध्यात्मिक आत्मा की बातों पर मन लगाते हैं।

BSB

6 The mind of the flesh is death, but the mind of the Spirit is life and peace,

HINIRV

6 शरीर पर मन लगाना तो मृत्यु है, परन्तु आत्मा पर मन लगाना जीवन और शान्ति है।

BSB

7 because the mind of the flesh is hostile to God: It does not submit to God’s law, nor can it do so.

HINIRV

7 क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से बैर रखना है, क्योंकि न तो परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन है, और न हो सकता है।

BSB

8 Those controlled by the flesh cannot please God.

HINIRV

8 और जो शारीरिक दशा में हैं, वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।

BSB

9 You, however, are controlled not by the flesh, but by the Spirit, if the Spirit of God lives in you. And if anyone does not have the Spirit of Christ, he does not belong to Christ.

HINIRV

9 परन्तु जबकि परमेश्वर का आत्मा तुम में बसता है, तो तुम शारीरिक दशा में नहीं, परन्तु आत्मिक दशा में हो। यदि किसी में मसीह का आत्मा नहीं तो वह उसका जन नहीं।

BSB

10 But if Christ is in you, your body is dead because of sin, yet your spirit is alive because of righteousness.

HINIRV

10 यदि मसीह तुम में है, तो देह पाप के कारण मरी हुई है; परन्तु आत्मा धार्मिकता के कारण जीवित है।

BSB

11 And if the Spirit of Him who raised Jesus from the dead is living in you, He who raised Christ Jesus from the dead will also give life to your mortal bodies through His Spirit, who lives in you.

HINIRV

11 और यदि उसी का आत्मा जिसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; तो जिसने मसीह को मरे हुओं में से जिलाया, वह तुम्हारी मरनहार देहों को भी अपने आत्मा के द्वारा जो तुम में बसा हुआ है जिलाएगा।

BSB

12 Therefore, brothers, we have an obligation, but it is not to the flesh, to live according to it.

HINIRV

12 तो हे भाइयों, हम शरीर के कर्जदार नहीं, कि शरीर के अनुसार दिन काटें।

BSB

13 For if you live according to the flesh, you will die; but if by the Spirit you put to death the deeds of the body, you will live.

HINIRV

13 क्योंकि यदि तुम शरीर के अनुसार दिन काटोगे, तो मरोगे, यदि आत्मा से देह की क्रियाओं को मारोगे, तो जीवित रहोगे।

BSB

14 For all who are led by the Spirit of God are sons of God.

HINIRV

14 इसलिए कि जितने लोग परमेश्वर के आत्मा के चलाए चलते हैं, वे ही परमेश्वर के पुत्र हैं।

BSB

15 For you did not receive a spirit of slavery that returns you to fear, but you received the Spirit of adoption to sonship, by whom we cry, “Abba! Father!”

HINIRV

15 क्योंकि तुम को दासत्व की आत्मा नहीं मिली, कि फिर भयभीत हो परन्तु लेपालकपन की आत्मा मिली है, जिससे हम हे अब्बा, हे पिता कहकर पुकारते हैं।

BSB

16 The Spirit Himself testifies with our spirit that we are God’s children.

HINIRV

16 पवित्र आत्मा आप ही हमारी आत्मा के साथ गवाही देता है, कि हम परमेश्वर की सन्तान हैं।

BSB

17 And if we are children, then we are heirs: heirs of God and co-heirs with Christ—if indeed we suffer with Him, so that we may also be glorified with Him.

HINIRV

17 और यदि सन्तान हैं, तो वारिस भी, वरन् परमेश्वर के वारिस और मसीह के संगी वारिस हैं, जब हम उसके साथ दुःख उठाए तो उसके साथ महिमा भी पाएँ।

BSB

18 I consider that our present sufferings are not comparable to the glory that will be revealed in us.

HINIRV

18 क्योंकि मैं समझता हूँ, कि इस समय के दुःख और क्लेश उस महिमा के सामने, जो हम पर प्रगट होनेवाली है, कुछ भी नहीं हैं।

BSB

19 The creation waits in eager expectation for the revelation of the sons of God.

HINIRV

19 क्योंकि सृष्टि बड़ी आशा भरी दृष्टि से परमेश्वर के पुत्रों के प्रगट होने की प्रतीक्षा कर रही है।

BSB

20 For the creation was subjected to futility, not by its own will, but because of the One who subjected it, in hope

HINIRV

20 क्योंकि सृष्टि अपनी इच्छा से नहीं पर अधीन करनेवाले की ओर से व्यर्थता के अधीन इस आशा से की गई।

BSB

21 that the creation itself will be set free from its bondage to decay and brought into the glorious freedom of the children of God.

HINIRV

21 कि सृष्टि भी आप ही विनाश के दासत्व से छुटकारा पाकर, परमेश्वर की सन्तानों की महिमा की स्वतंत्रता प्राप्त करेगी।

BSB

22 We know that the whole creation has been groaning together in the pains of childbirth until the present time.

HINIRV

22 क्योंकि हम जानते हैं, कि सारी सृष्टि अब तक मिलकर कराहती और पीड़ाओं में पड़ी तड़पती है।

BSB

23 Not only that, but we ourselves, who have the firstfruits of the Spirit, groan inwardly as we wait eagerly for our adoption as sons, the redemption of our bodies.

HINIRV

23 और केवल वही नहीं पर हम भी जिनके पास आत्मा का पहला फल है, आप ही अपने में कराहते हैं; और लेपालक होने की, अर्थात् अपनी देह के छुटकारे की प्रतीक्षा करते हैं।

BSB

24 For in this hope we were saved; but hope that is seen is no hope at all. Who hopes for what he can already see?

HINIRV

24 आशा के द्वारा तो हमारा उद्धार हुआ है परन्तु जिस वस्तु की आशा की जाती है जब वह देखने में आए, तो फिर आशा कहाँ रही? क्योंकि जिस वस्तु को कोई देख रहा है उसकी आशा क्या करेगा?

BSB

25 But if we hope for what we do not yet see, we wait for it patiently.

HINIRV

25 परन्तु जिस वस्तु को हम नहीं देखते, यदि उसकी आशा रखते हैं, तो धीरज से उसकी प्रतीक्षा भी करते हैं।

BSB

26 In the same way, the Spirit helps us in our weakness. For we do not know how we ought to pray, but the Spirit Himself intercedes for us with groans too deep for words.

HINIRV

26 इसी रीति से आत्मा भी हमारी दुर्बलता में सहायता करता है, क्योंकि हम नहीं जानते, कि प्रार्थना किस रीति से करना चाहिए; परन्तु आत्मा आप ही ऐसी आहें भर भरकर जो बयान से बाहर है, हमारे लिये विनती करता है।

BSB

27 And He who searches our hearts knows the mind of the Spirit, because the Spirit intercedes for the saints according to the will of God.

HINIRV

27 और मनों का जाँचनेवाला जानता है, कि पवित्र आत्मा की मनसा क्या है? क्योंकि वह पवित्र लोगों के लिये परमेश्वर की इच्छा के अनुसार विनती करता है।

BSB

28 And we know that God works all things together for the good of those who love Him, who are called according to His purpose.

HINIRV

28 और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्न करती हैं; अर्थात् उन्हीं के लिये जो उसकी इच्छा के अनुसार बुलाए हुए हैं।

BSB

29 For those God foreknew, He also predestined to be conformed to the image of His Son, so that He would be the firstborn among many brothers.

HINIRV

29 क्योंकि जिन्हें उसने पहले से जान लिया है उन्हें पहले से ठहराया भी है कि उसके पुत्र के स्वरूप में हों ताकि वह बहुत भाइयों में पहलौठा ठहरे।

BSB

30 And those He predestined, He also called; those He called, He also justified; those He justified, He also glorified.

HINIRV

30 फिर जिन्हें उसने पहले से ठहराया, उन्हें बुलाया भी, और जिन्हें बुलाया, उन्हें धर्मी भी ठहराया है, और जिन्हें धर्मी ठहराया, उन्हें महिमा भी दी है।

BSB

31 What then shall we say in response to these things? If God is for us, who can be against us?

HINIRV

31 तो हम इन बातों के विषय में क्या कहें? यदि परमेश्वर हमारी ओर है, तो हमारा विरोधी कौन हो सकता है? (भज. 118:6)

BSB

32 He who did not spare His own Son but gave Him up for us all, how will He not also, along with Him, freely give us all things?

HINIRV

32 जिसने अपने निज पुत्र को भी न रख छोड़ा, परन्तु उसे हम सब के लिये दे दिया, वह उसके साथ हमें और सब कुछ क्यों न देगा?

BSB

33 Who will bring any charge against God’s elect? It is God who justifies.

HINIRV

33 परमेश्वर के चुने हुओं पर दोष कौन लगाएगा? परमेश्वर वह है जो उनको धर्मी ठहरानेवाला है।

BSB

34 Who is there to condemn us? For Christ Jesus, who died, and more than that was raised to life, is at the right hand of God—and He is interceding for us.

HINIRV

34 फिर कौन है जो दण्ड की आज्ञा देगा? मसीह वह है जो मर गया वरन् मुर्दों में से जी भी उठा, और परमेश्वर की दाहिनी ओर है, और हमारे लिये निवेदन भी करता है।

BSB

35 Who shall separate us from the love of Christ? Shall trouble or distress or persecution or famine or nakedness or danger or sword?

HINIRV

35 कौन हमको मसीह के प्रेम से अलग करेगा? क्या क्लेश, या संकट, या उपद्रव, या अकाल, या नंगाई, या जोखिम, या तलवार?

BSB

36 As it is written: “For Your sake we face death all day long; we are considered as sheep to be slaughtered.”

HINIRV

36 जैसा लिखा है, “तेरे लिये हम दिन भर मार डाले जाते हैं; हम वध होनेवाली भेड़ों के समान गिने गए हैं।” (भज. 44:22)

BSB

37 No, in all these things we are more than conquerors through Him who loved us.

HINIRV

37 परन्तु इन सब बातों में हम उसके द्वारा जिसने हम से प्रेम किया है, विजेता से भी बढ़कर हैं।

BSB

38 For I am convinced that neither death nor life, neither angels nor principalities, neither the present nor the future, nor any powers,

HINIRV

38 क्योंकि मैं निश्चय जानता हूँ, कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएँ, न वर्तमान, न भविष्य, न सामर्थ्य, न ऊँचाई,

BSB

39 neither height nor depth, nor anything else in all creation, will be able to separate us from the love of God that is in Christ Jesus our Lord.

HINIRV

39 न गहराई और न कोई और सृष्टि, हमें परमेश्वर के प्रेम से, जो हमारे प्रभु मसीह यीशु में है, अलग कर सकेगी।

Questions about Romans 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.