Ruth 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Meanwhile, Boaz went to the gate and sat down there. Soon the kinsman-redeemer of whom he had spoken came along, and Boaz said, “Come over here, my friend, and sit down.” So he went over and sat down. | HINCV 1 उसी समय बोअज़ नगर द्वार पर जाकर बैठ गए, और जब वहां वह छुड़ाने वाला आया, जिसका वर्णन बोअज़ रूथ से कर चुके थे, बोअज़ ने उनसे कहा, “मित्र यहां आइए और मेरे पास बैठिए.” सो वह आकर बोअज़ के पास बैठ गया. |
| BSB 2 Then Boaz took ten of the elders of the city and said, “Sit here,” and they did so. | HINCV 2 इसके बाद बोअज़ ने नगर के पुरनियों में से दस को भी वहां बुलवा लिया और उनसे विनती की, “कृपया यहां बैठिए,” सो वे सब बैठ गए. |
| BSB 3 And he said to the kinsman-redeemer, “Naomi, who has returned from the land of Moab, is selling the piece of land that belonged to our brother Elimelech. | HINCV 3 तब बोअज़ ने उस छुड़ानेवाले से कहा, “नावोमी, जो मोआब देश से लौट आई हैं, एलिमेलेख, हमारे रिश्तेदार की भूमि, का एक भाग बेच रही हैं.” |
| BSB 4 I thought I should inform you that you may buy it back in the presence of those seated here and in the presence of the elders of my people. If you want to redeem it, do so. But if you will not redeem it, tell me so I may know, because there is no one but you to redeem it, and I am next after you.” “I will redeem it,” he replied. | HINCV 4 सो मैं यह सही समझता हूं कि मैं आपको इसकी सूचना इन शब्दों में दे दूं, “इस ज़मीन को इन गवाहों की उपस्थिति में तथा हमारे नागरिकों के पुरनियों की उपस्थिति में खरीद लो. यदि तुम इसको छुड़ाना चाहो, इसको छुड़ा लो. किंतु यदि तुम छुड़ाना न चाहो, मुझसे कह दो, कि मुझे तुम्हारी इच्छा मालूम हो जाए, क्योंकि तुम्हारे अलावा इसका और कोई दूसरा छुड़ाने वाला नहीं है. तुम्हारे बाद मैं छुड़ा सकता हूं.” उस छुड़ानेवाले ने कहा, “मैं इसको छुड़ा लूंगा.” |
| BSB 5 Then Boaz said, “On the day you buy the land from Naomi and also from Ruth the Moabitess, you must also acquire the widow of the deceased in order to raise up the name of the deceased on his inheritance.” | HINCV 5 इस पर बोअज़ ने कहा, “जिस दिन तुम नावोमी से उस ज़मीन को ख़रीदोगे, तुम्हें मोआबी रूथ को, जो उस मृतक रिश्तेदार की विधवा है, भी मोल लेना पड़ेगा कि मृतक का नाम इस संपत्ति के साथ बना रह सके.” |
| BSB 6 The kinsman-redeemer replied, “I cannot redeem it myself, or I would jeopardize my own inheritance. Take my right of redemption, because I cannot redeem it.” | HINCV 6 इस पर उस छुड़ानेवाले ने कहा, “इस स्थिति में मैं इसको छुड़ाने में असमर्थ हूं, क्योंकि ऐसा करने पर अपने ही वंश का नुकसान कर बैठूंगा. छुड़ाने का यह अधिकार अब तुम ले लो. क्योंकि मैं यह छुड़ाने में असमर्थ हूं.” |
| BSB 7 Now in former times in Israel, concerning the redemption or exchange of property, to make any matter legally binding a man would remove his sandal and give it to the other party, and this was a confirmation in Israel. | HINCV 7 (इस्राएल में पुराने समय से यह प्रथा चली आ रही थी, कि छुड़ाने की प्रक्रिया में लेनदेन को पक्का करने के प्रमाण के रूप में छुड़ाने वाला अपना जूता उतारकर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया करता था. इस्राएल देश में लेनदेन पक्का करने की यही विधि थी.) |
| BSB 8 So the kinsman-redeemer removed his sandal and said to Boaz, “Buy it for yourself.” | HINCV 8 सो जब उस छुड़ानेवाले ने बोअज़ से कहा, “तुम स्वयं ही इसको खरीद लो,” उसने अपना जूता उतारकर बोअज़ को दे दिया. |
| BSB 9 At this, Boaz said to the elders and all the people, “You are witnesses today that I am buying from Naomi all that belonged to Elimelech, Chilion, and Mahlon. | HINCV 9 तब बोअज़ ने पुरनियों तथा सभी उपस्थित लोगों को यह कहा, “आज आप सभी इस बात के गवाह हैं, कि मैंने नावोमी से वह सब खरीद लिया है, जो एलिमेलेख का तथा किल्योन तथा मह्लोन का था. |
| BSB 10 Moreover, I have acquired Ruth the Moabitess, Mahlon’s widow, as my wife, to raise up the name of the deceased through his inheritance, so that his name will not disappear from among his brothers or from the gate of his home. You are witnesses today.” | HINCV 10 साथ ही मैंने मह्लोन की विधवा मोआबी रूथ को अपनी पत्नी होने के लिए स्वीकार कर लिया है, कि मृतक की संपत्ति के उत्तराधिकार के लिए संतान पैदा हो, और उसके जन्मस्थान तथा उनके रिश्तेदारों में से मृतक का नाम मिटने न पाए. आप सभी आज इसके गवाह हैं!” |
| BSB 11 “We are witnesses,” said the elders and all the people at the gate. “May the LORD make the woman entering your home like Rachel and Leah, who together built up the house of Israel. May you be prosperous in Ephrathah and famous in Bethlehem. | HINCV 11 इस पर नगर द्वार की सारी भीड़ तथा नगर के पुरनियों ने उत्तर दिया, “हम इसके गवाह हैं. जो स्त्री तुम्हारे परिवार में प्रवेश कर रही है, याहवेह उसे राहेल तथा लियाह के समान बनाएं, जो दोनों ही इस्राएल के सारे गोत्रों का मूल हैं. तुम एफ़राथा में सम्पन्न होते जाओ और बेथलेहेम में तुम्हारा यश फैल जाए. |
| BSB 12 And may your house become like the house of Perez, whom Tamar bore to Judah, because of the offspring the LORD will give you by this young woman.” | HINCV 12 याहवेह द्वारा तुम्हें जो संतान इस स्त्री से मिले, वह पेरेज़ के समान हों, जो यहूदाह के तामार द्वारा प्राप्त हुए थे.” |
| BSB 13 So Boaz took Ruth, and she became his wife. And when he had relations with her, the LORD enabled her to conceive, and she gave birth to a son. | HINCV 13 बोअज़ ने रूथ से विवाह कर लिया और जब वह उसके पास गया, याहवेह ने रूथ को गर्भधारण की क्षमता दी, और उसे एक पुत्र पैदा हुआ. |
| BSB 14 Then the women said to Naomi, “Blessed be the LORD, who has not left you this day without a kinsman-redeemer. May his name become famous in Israel. | HINCV 14 स्त्रियां आकर नावोमी से कहने लगी, “धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने आज आपको छुड़ानेवाले के बिना नहीं छोड़ा. इस्राएल देश में इस छुड़ानेवाले का बड़ा नाम हो जाए! |
| BSB 15 He will renew your life and sustain you in your old age. For your daughter-in-law, who loves you and is better to you than seven sons, has given him birth.” | HINCV 15 वह आप में जीवन भर देगा और आपके बुढ़ापे में वही आपका सहारा होगा, क्योंकि आपकी बहू ने उसे जन्म दिया है, उसका प्रेम आप पर बहुत ही अपार है, जो आपके लिए सात पुत्रों से कहीं अधिक बढ़कर है.” |
| BSB 16 And Naomi took the child, placed him on her lap, and became a nurse to him. | HINCV 16 तब नावोमी ने बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया और धाय के समान उसकी देखभाल करने लगी. |
| BSB 17 The neighbor women said, “A son has been born to Naomi,” and they named him Obed. He became the father of Jesse, the father of David. | HINCV 17 पड़ोसी स्त्रियों ने बच्चे को एक नाम दिया. उनका कहना था, “नावोमी को एक बेटा हुआ है!” उनके द्वारा बच्चे को दिया गया नाम था, ओबेद. यही यिशै का पिता हुआ, जो राजा दावीद के पिता थे. अर्थात् राजा दावीद के दादा. |
| BSB 18 Now these are the generations of Perez: Perez was the father of Hezron, | HINCV 18 पेरेज़ की वंशावली इस प्रकार हुई: पेरेज़ हेज़रोन के, |
| BSB 19 Hezron was the father of Ram, Ram was the father of Amminadab, | HINCV 19 हेज़रोन राम के, राम अम्मीनादाब के, |
| BSB 20 Amminadab was the father of Nahshon, Nahshon was the father of Salmon, | HINCV 20 अम्मीनादाब नाहशोन के, और नाहशोन सलमोन के, |
| BSB 21 Salmon was the father of Boaz, Boaz was the father of Obed, | HINCV 21 सलमोन बोअज़ के, बोअज़ ओबेद के, |
| BSB 22 Obed was the father of Jesse, and Jesse was the father of David. | HINCV 22 ओबेद यिशै के और यिशै राजा दावीद के पिता हुए. |
Questions about Ruth 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.