Zephaniah 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the word of the LORD that came to Zephaniah son of Cushi, the son of Gedaliah, the son of Amariah, the son of Hezekiah, in the days of Josiah son of Amon king of Judah: | HINIRV 1 आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के दिनों में, सपन्याह के पास जो हिजकिय्याह के पुत्र अमर्याह का परपोता और गदल्याह का पोता और कूशी का पुत्र था, यहोवा का यह वचन पहुँचा |
| BSB 2 “I will completely sweep away everything from the face of the earth,” declares the LORD. | HINIRV 2 “मैं धरती के ऊपर से सब का अन्त कर दूँगा,” यहोवा की यही वाणी है। |
| BSB 3 “I will sweep away man and beast; I will sweep away the birds of the air, and the fish of the sea, and the idols with their wicked worshipers. I will cut off mankind from the face of the earth,” declares the LORD. | HINIRV 3 “मैं मनुष्य और पशु दोनों का अन्त कर दूँगा; मैं आकाश के पक्षियों और समुद्र की मछलियों का, और दुष्टों समेत उनकी रखी हुई ठोकरों के कारण का भी अन्त कर दूँगा; मैं मनुष्यजाति को भी धरती पर से नाश कर डालूँगा,” यहोवा की यही वाणी है। (मत्ती 13:41) |
| BSB 4 “I will stretch out My hand against Judah and against all who dwell in Jerusalem. I will cut off from this place every remnant of Baal, the names of the idolatrous and pagan priests— | HINIRV 4 “मैं यहूदा पर और यरूशलेम के सब रहनेवालों पर हाथ उठाऊँगा, और इस स्थान में बाल के बचे हुओं को और याजकों समेत देवताओं के पुजारियों के नाम को नाश कर दूँगा। |
| BSB 5 those who bow on the rooftops to worship the host of heaven, those who bow down and swear by the LORD but also swear by Milcom, | HINIRV 5 जो लोग अपने-अपने घर की छत पर आकाश के गण को दण्डवत् करते हैं, और जो लोग दण्डवत् करते और यहोवा की शपथ खाते हैं और मिल्कोम की भी शपथ खाते हैं; |
| BSB 6 and those who turn back from following the LORD, neither seeking the LORD nor inquiring of Him.” | HINIRV 6 और जो यहोवा के पीछे चलने से लौट गए हैं, और जिन्होंने न तो यहोवा को ढूँढ़ा, और न उसकी खोज में लगे, उनको भी मैं सत्यानाश कर डालूँगा।” |
| BSB 7 Be silent in the presence of the Lord GOD, for the Day of the LORD is near. Indeed, the LORD has prepared a sacrifice; He has consecrated His guests. | HINIRV 7 परमेश्वर यहोवा के सामने शान्त रहो! क्योंकि यहोवा का दिन निकट है; यहोवा ने यज्ञ सिद्ध किया है, और अपने पाहुनों को पवित्र किया है। |
| BSB 8 “On the Day of the LORD’s sacrifice I will punish the princes, the sons of the king, and all who are dressed in foreign apparel. | HINIRV 8 और यहोवा के यज्ञ के दिन, “मैं हाकिमों और राजकुमारों को और जितने परदेश के वस्त्र पहना करते हैं, उनको भी दण्ड दूँगा। |
| BSB 9 On that day I will punish all who leap over the threshold, who fill the house of their master with violence and deceit. | HINIRV 9 उस दिन मैं उन सभी को दण्ड दूँगा जो डेवढ़ी को लाँघते, और अपने स्वामी के घर को उपद्रव और छल से भर देते हैं।” |
| BSB 10 On that day,” declares the LORD, “a cry will go up from the Fish Gate, a wail from the Second District, and a loud crashing from the hills. | HINIRV 10 यहोवा की यह वाणी है, “उस दिन मछली फाटक के पास चिल्लाहट का और नये टोले मिश्नाह में हाहाकार का और टीलों पर बड़े धमाके का शब्द होगा। |
| BSB 11 Wail, O dwellers of the Hollow, for all your merchants will be silenced; all who weigh out silver will be cut off. | HINIRV 11 हे मक्तेश के रहनेवालों, हाय, हाय, करो! क्योंकि सब व्यापारी मिट गए; जितने चाँदी से लदे थे, उन सब का नाश हो गया है। |
| BSB 12 And at that time I will search Jerusalem with lamps and punish the men settled in complacency, who say to themselves, ‘The LORD will do nothing, either good or bad.’ | HINIRV 12 उस समय मैं दीपक लिए हुए यरूशलेम में ढूँढ़-ढाँढ़ करूँगा, और जो लोग दाखमधु के तलछट तथा मैल के समान बैठे हुए मन में कहते हैं कि यहोवा न तो भला करेगा और न बुरा, उनको मैं दण्ड दूँगा। |
| BSB 13 Their wealth will be plundered and their houses laid waste. They will build houses but not inhabit them, and plant vineyards but never drink their wine. | HINIRV 13 तब उनकी धन-सम्पत्ति लूटी जाएगी, और उनके घर उजाड़ होंगे; वे घर तो बनाएँगे, परन्तु उनमें रहने न पाएँगे; और वे दाख की बारियाँ लगाएँगे, परन्तु उनसे दाखमधु न पीने पाएँगे।” |
| BSB 14 The great Day of the LORD is near—near and coming quickly. Listen, the Day of the LORD! Then the cry of the mighty will be bitter. | HINIRV 14 यहोवा का भयानक दिन निकट है, वह बहुत वेग से समीप चला आता है; यहोवा के दिन का शब्द सुन पड़ता है, वहाँ वीर दुःख के मारे चिल्लाता है। (प्रका. 6:17) |
| BSB 15 That day will be a day of wrath, a day of trouble and distress, a day of destruction and desolation, a day of darkness and gloom, a day of clouds and blackness, | HINIRV 15 वह रोष का दिन होगा, वह संकट और सकेती का दिन वह उजाड़ और विनाश का दिन, वह अंधेर और घोर अंधकार का दिन वह बादल और काली घटा का दिन होगा। |
| BSB 16 a day of horn blast and battle cry against the fortified cities, and against the high corner towers. | HINIRV 16 वह गढ़वाले नगरों और ऊँचे गुम्मटों के विरुद्ध नरसिंगा फूँकने और ललकारने का दिन होगा। |
| BSB 17 I will bring such distress on mankind that they will walk like the blind, because they have sinned against the LORD. Their blood will be poured out like dust and their flesh like dung. | HINIRV 17 मैं मनुष्यों को संकट में डालूँगा, और वे अंधों के समान चलेंगे, क्योंकि उन्होंने यहोवा के विरुद्ध पाप किया है; उनका लहू धूलि के समान, और उनका माँस विष्ठा के समान फेंक दिया जाएगा। |
| BSB 18 Neither their silver nor their gold will be able to deliver them on the Day of the LORD’s wrath. The whole earth will be consumed by the fire of His jealousy.” For indeed, He will make a sudden end of all who dwell on the earth. | HINIRV 18 यहोवा के रोष के दिन में, न तो चाँदी से उनका बचाव होगा, और न सोने से; क्योंकि उसके जलन की आग से सारी पृथ्वी भस्म हो जाएगी; वह पृथ्वी के सारे रहनेवालों को घबराकर उनका अन्त कर डालेगा। |
Questions about Zephaniah 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.