Zephaniah 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Gather yourselves, gather together, O shameful nation,

HINCV

1 हे निर्लज्ज जाति के लोगों, इकट्‍ठे हो, अपने आपको इकट्ठा करो,

BSB

2 before the decree takes effect and the day passes like chaff, before the burning anger of the LORD comes upon you, before the Day of the LORD’s anger comes upon you.

HINCV

2 इसके पहले कि परमेश्वर की आज्ञा प्रभावी हो और हवा के द्वारा उड़ाए जानेवाली भूसी के समान वह दिन निकल जाए, इसके पहले कि याहवेह का भयंकर क्रोध तुम पर भड़के, इसके पहले कि याहवेह के कोप का दिन तुम पर आ जाए.

BSB

3 Seek the LORD, all you humble of the earth who carry out His justice. Seek righteousness; seek humility. Perhaps you will be sheltered on the day of the LORD’s anger.

HINCV

3 तुम सब, जो इस देश के नम्र लोग हो, जो याहवेह की आज्ञा को मानते हो, याहवेह के खोज में रहो. धर्मीपन के खोज में रहो, नम्र बनो; शायद तुम्हें याहवेह के क्रोध के दिन में शरण मिल जाए.

BSB

4 For Gaza will be abandoned, and Ashkelon left in ruins. Ashdod will be driven out at noon, and Ekron will be uprooted.

HINCV

4 अज्जाह को पूरी तरह त्याग दिया जाएगा और अश्कलोन तबाह हो जाएगा. दिन-दोपहरी को अशदोदवासी निकाल दिये जाएंगे और एक्रोन नगर को मिटा दिया जाएगा.

BSB

5 Woe to the dwellers of the seacoast, O nation of the Cherethites! The word of the LORD is against you, O Canaan, land of the Philistines: “I will destroy you, and no one will be left.”

HINCV

5 हे समुद्रतट पर रहनेवालो, तुम पर हाय, हे केरेथियों द्वीप के लोगों, तुम पर हाय; हे फिलिस्तीनियों के देश, कनान, याहवेह का वचन तुम्हारे विरुद्ध है. वह कहता है, “मैं तुम्हें नाश कर दूंगा, कोई भी न बचेगा.”

BSB

6 So the seacoast will become a land of pastures, with wells for shepherds and folds for sheep.

HINCV

6 समुद्र के किनारे की भूमि चरागाह होगी, जहां चरवाहों के लिए कुएं और पशुओं के लिये बाड़े होंगे.

BSB

7 The coast will belong to the remnant of the house of Judah; there they will find pasture. They will lie down in the evening among the houses of Ashkelon, for the LORD their God will attend to them and restore their captives.

HINCV

7 वह देश यहूदाह के बचे लोगों का देश होगा; वहां उन्हें आहार मिलेगा. संध्या के समय, वे लोग अश्कलोन के घरों में आराम के लिये लेटेंगे. क्योंकि याहवेह उनका परमेश्वर उनकी सुधि लेंगे; वे उनकी समृद्धि को लौटा लाएंगे.

BSB

8 “I have heard the reproach of Moab and the insults of the Ammonites, who have taunted My people and threatened their borders.

HINCV

8 “मैंने मोआब के द्वारा कही गई अपमान की बातों और अम्मोनियों के द्वारा कही गई निंदा की बातों को सुना है, वे मेरे लोगों की बेइज्जती करते और उनके देश को छीन लेने की धमकी देते हैं.

BSB

9 Therefore, as surely as I live,” declares the LORD of Hosts, the God of Israel, “surely Moab will be like Sodom and the Ammonites like Gomorrah—a place of weeds and salt pits, a perpetual wasteland. The remnant of My people will plunder them; the remainder of My nation will dispossess them.”

HINCV

9 इसलिये, मेरे जीवन की शपथ,” सर्वशक्तिमान याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की घोषणा है, “यह निश्चित है कि मोआब सोदोम के समान और अम्मोनी अमोराह के समान हो जाएंगे— ये घास-पात और नमक के गड्ढों की जगह हो जाएंगे, और हमेशा के लिये उजड़ जाएंगे. मेरे लोगों में से बचे हुए लोग उन्हें लूट लेंगे; और मेरी जाति के जीवित बचे लोग उनके देश पर अधिकार कर लेंगे.”

BSB

10 This they shall have in return for their pride, for taunting and mocking the people of the LORD of Hosts.

HINCV

10 उनका घमंड करने और सर्वशक्तिमान याहवेह के लोगों का अपमान करने और हंसी उड़ाने का उनको यह प्रतिफल मिलेगा.

BSB

11 The LORD will be terrifying to them when He starves all the gods of the earth. Then the nations of every shore will bow in worship to Him, each in its own place.

HINCV

11 याहवेह का भय उनमें समाएगा, जब वह पृथ्वी के सब देवताओं को नाश कर देंगे. दूर-दूर के जाति-जाति के सब लोग अपने-अपने देश में याहवेह को झुककर दंडवत करेंगे.

BSB

12 “You too, O Cushites, will be slain by My sword.”

HINCV

12 “हे कूश देश निवासियो, तुम भी मेरी तलवार से मारे जाओगे.”

BSB

13 And He will stretch out His hand against the north and destroy Assyria; He will make Nineveh a desolation, as dry as a desert.

HINCV

13 याहवेह उत्तर दिशा के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाएंगे और अश्शूर को नाश कर देंगे, और नीनवेह को पूरी तरह उजाड़ और मरुभूमि की तरह सूखा छोड़ देंगे.

BSB

14 Herds will lie down in her midst, creatures of every kind. Both the desert owl and screech owl will roost atop her pillars. Their calls will sound from the window, but desolation will lie on the threshold, for He will expose the beams of cedar.

HINCV

14 पशु और पक्षी के झुंड और सब प्रकार के जीव-जन्तु वहां आराम करेंगे. उसके खंभों पर मरुस्थल उल्लू और चीखनेवाला उल्लू बसेरा करेंगे. खिड़कियों में से उन उल्लुओं की आवाज सुनाई देगी, पत्थर के टुकड़ों से रास्ता भर जाएगा, देवदार लकड़ी के बल्लों को खुला छोड़ दिया जाएगा.

BSB

15 This carefree city that dwells securely, that thinks to herself: “I am it, and there is none besides me,” what a ruin she has become, a resting place for beasts. Everyone who passes by her hisses and shakes his fist.

HINCV

15 यह उस चहल-पहल वाले शहर की स्थिति है जो कभी सुरक्षित हुआ करती थी. वह अपने आपसे कहती थी, “मैं ही हूं! और मुझे छोड़ कोई दूसरा नहीं है.” वह खंडहर मात्र रह गई है, वन-पशुओं का एक मांद! जो कोई इसके पास से गुज़रता है, वह इसकी खिल्ली उड़ाता और अपना मुक्का तानता है.

Questions about Zephaniah 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.