1 Chronicles 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 These were the sons of Reuben the firstborn of Israel. Though he was the firstborn, his birthright was given to the sons of Joseph son of Israel, because Reuben defiled his father’s bed. So he is not reckoned according to birthright. | HINIRV 1 इस्राएल का जेठा तो रूबेन था, परन्तु उसने जो अपने पिता के बिछौने को अशुद्ध किया, इस कारण जेठे का अधिकार इस्राएल के पुत्र यूसुफ के पुत्रों को दिया गया। वंशावली जेठे के अधिकार के अनुसार नहीं ठहरी। |
| BSB 2 And though Judah prevailed over his brothers and a ruler came from him, the birthright belonged to Joseph. | HINIRV 2 यद्यपि यहूदा अपने भाइयों पर प्रबल हो गया, और प्रधान उसके वंश से हुआ परन्तु जेठे का अधिकार यूसुफ का था |
| BSB 3 The sons of Reuben, the firstborn of Israel: Hanoch, Pallu, Hezron, and Carmi. | HINIRV 3 इस्राएल के जेठे पुत्र रूबेन के पुत्र ये हुए: अर्थात् हनोक, पल्लू, हेस्रोन और कर्मी। |
| BSB 4 The descendants of Joel: Shemaiah his son, Gog his son, Shimei his son, | HINIRV 4 योएल का पुत्र शमायाह, शमायाह का गोग, गोग का शिमी, |
| BSB 5 Micah his son, Reaiah his son, Baal his son, | HINIRV 5 शिमी का मीका, मीका का रायाह, रायाह का बाल, |
| BSB 6 and Beerah his son, whom Tiglath-pileser king of Assyria carried into exile. Beerah was a leader of the Reubenites. | HINIRV 6 और बाल का पुत्र बएराह, इसको अश्शूर का राजा तिग्लत्पिलेसेर बन्दी बनाकर ले गया; और वह रूबेनियों का प्रधान था। |
| BSB 7 His relatives by their clans are recorded in their genealogy: Jeiel the chief, Zechariah, | HINIRV 7 और उसके भाइयों की वंशावली के लिखते समय वे अपने-अपने कुल के अनुसार ये ठहरे, अर्थात् मुख्य तो यीएल, फिर जकर्याह, |
| BSB 8 and Bela son of Azaz, the son of Shema, the son of Joel. They settled in Aroer and as far as Nebo and Baal-meon. | HINIRV 8 और अजाज का पुत्र बेला जो शेमा का पोता और योएल का परपोता था, वह अरोएर में और नबो और बालमोन तक रहता था। |
| BSB 9 They also settled in the east as far as the edge of the desert that extends to the Euphrates River, because their livestock had increased in the land of Gilead. | HINIRV 9 और पूर्व ओर वह उस जंगल की सीमा तक रहा जो फरात महानद तक पहुँचाता है, क्योंकि उनके पशु गिलाद देश में बढ़ गए थे। |
| BSB 10 During the days of Saul they waged war against the Hagrites, who were defeated at their hands, and they occupied the dwellings of the Hagrites throughout the region east of Gilead. | HINIRV 10 और शाऊल के दिनों में उन्होंने हग्रियों से युद्ध किया, और हग्री उनके हाथ से मारे गए; तब वे गिलाद के सम्पूर्ण पूर्वी भाग में अपने डेरों में रहने लगे। |
| BSB 11 The descendants of Gad lived next to the Reubenites in the land of Bashan, as far as Salecah: | HINIRV 11 गादी उनके सामने सल्का तक बाशान देश में रहते थे। |
| BSB 12 Joel was the chief, Shapham the second, then Jaanai and Shaphat, who lived in Bashan. | HINIRV 12 अर्थात् मुख्य तो योएल और दूसरा शापाम फिर यानै और शापात, ये बाशान में रहते थे। |
| BSB 13 Their kinsmen by families were Michael, Meshullam, Sheba, Jorai, Jacan, Zia, and Eber—seven in all. | HINIRV 13 और उनके भाई अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार मीकाएल, मशुल्लाम, शेबा, योरै, याकान, जीअ और एबेर, सात थे। |
| BSB 14 These were the sons of Abihail son of Huri, the son of Jaroah, the son of Gilead, the son of Michael, the son of Jeshishai, the son of Jahdo, the son of Buz. | HINIRV 14 ये अबीहैल के पुत्र थे, जो हूरी का पुत्र था, यह योराह का पुत्र, यह गिलाद का पुत्र, यह मीकाएल का पुत्र, यह यशीशै का पुत्र, यह यहदो का पुत्र, यह बूज का पुत्र था। |
| BSB 15 Ahi son of Abdiel, the son of Guni, was head of their family. | HINIRV 15 इनके पितरों के घरानों का मुख्य पुरुष अब्दीएल का पुत्र, और गूनी का पोता अही था। |
| BSB 16 They lived in Gilead, in Bashan and its towns, and throughout the pasturelands of Sharon. | HINIRV 16 ये लोग बाशान में, गिलाद और उसके गाँवों में, और शारोन की सब चराइयों में उसकी दूसरी ओर तक रहते थे। |
| BSB 17 All of them were recorded in the genealogies during the reigns of Jotham king of Judah and Jeroboam king of Israel. | HINIRV 17 इन सभी की वंशावली यहूदा के राजा योताम के दिनों और इस्राएल के राजा यारोबाम के दिनों में लिखी गई। |
| BSB 18 The Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh had 44,760 warriors—valiant men who carried the shield and sword, drew the bow, and were trained for battle. | HINIRV 18 रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के योद्धा जो ढाल बाँधने, तलवार चलाने, और धनुष के तीर छोड़ने के योग्य और युद्ध करना सीखे हुए थे, वे चौवालीस हजार सात सौ साठ थे, जो युद्ध में जाने के योग्य थे। |
| BSB 19 They waged war against the Hagrites, as well as Jetur, Naphish, and Nodab. | HINIRV 19 इन्होंने हग्रियों और यतूर नापीश और नोदाब से युद्ध किया था। |
| BSB 20 And because they cried out to God in battle, they were helped against their enemies, and the Hagrites and all their allies were delivered into their hands. Because they put their trust in God, He answered their prayers. | HINIRV 20 उनके विरुद्ध इनको सहायता मिली, और हग्री उन सब समेत जो उनके साथ थे उनके हाथ में कर दिए गए, क्योंकि युद्ध में इन्होंने परमेश्वर की दुहाई दी थी और उसने उनकी विनती इस कारण सुनी, कि इन्होंने उस पर भरोसा रखा था। |
| BSB 21 They seized the livestock of the Hagrites—50,000 camels, 250,000 sheep, and 2,000 donkeys. They also took 100,000 captives, | HINIRV 21 और इन्होंने उनके पशु हर लिए, अर्थात् ऊँट तो पचास हजार, भेड़-बकरी ढाई लाख, गदहे दो हजार, और मनुष्य एक लाख बन्धुए करके ले गए। |
| BSB 22 and many others fell slain, because the battle belonged to God. And they occupied the land until the exile. | HINIRV 22 और बहुत से मरे पड़े थे क्योंकि वह लड़ाई परमेश्वर की ओर से हुई। और ये उनके स्थान में बँधुआई के समय तक बसे रहे। |
| BSB 23 Now the people of the half-tribe of Manasseh were numerous. They settled in the land from Bashan to Baal-hermon (that is, Senir, also known as Mount Hermon). | HINIRV 23 फिर मनश्शे के आधे गोत्र की सन्तान उस देश में बसे, और वे बाशान से ले बालहेर्मोन, और सनीर और हेर्मोन पर्वत तक फैल गए। |
| BSB 24 These were the heads of their families: Epher, Ishi, Eliel, Azriel, Jeremiah, Hodaviah, and Jahdiel. They were mighty men of valor, famous men, and heads of their families. | HINIRV 24 और उनके पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष ये थे, अर्थात् एपेर, यिशी, एलीएल, अज्रीएल, यिर्मयाह, होदव्याह और यहदीएल, ये बड़े वीर और नामी और अपने पितरों के घरानों के मुख्य पुरुष थे। |
| BSB 25 But they were unfaithful to the God of their fathers, and they prostituted themselves with the gods of the peoples of the land, whom God had destroyed before them. | HINIRV 25 परन्तु उन्होंने अपने पितरों के परमेश्वर से विश्वासघात किया, और उस देश के लोग जिनका परमेश्वर ने उनके सामने से विनाश किया था, उनके देवताओं के पीछे व्यभिचारिणी के समान हो लिए। |
| BSB 26 So the God of Israel stirred up the spirit of Pul king of Assyria (that is, Tiglath-pileser king of Assyria) to take the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh into exile. And he brought them to Halah, Habor, Hara, and the river of Gozan, where they remain to this day. | HINIRV 26 इसलिए इस्राएल के परमेश्वर ने अश्शूर के राजा पूल और अश्शूर के राजा तिग्लत्पिलेसेर का मन उभारा, और इन्होंने उन्हें अर्थात् रूबेनियों, गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को बन्धुआ करके हलह, हाबोर और हारा और गोजान नदी के पास पहुँचा दिया; और वे आज के दिन तक वहीं रहते हैं। |
Questions about 1 Chronicles 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.