1 Chronicles 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 These were the sons of Reuben the firstborn of Israel. Though he was the firstborn, his birthright was given to the sons of Joseph son of Israel, because Reuben defiled his father’s bed. So he is not reckoned according to birthright.

HINCV

1 अब इस्राएल के पहलौठे रियूबेन वंशज, (किंतु इसलिये कि उसने अपने पिता के बिस्तर को अशुद्ध किया था, उसके पहलौठे का जन्मसिद्ध अधिकार इस्राएल के पुत्र योसेफ़ के पुत्रों को दे दिया गया; फलस्वरूप वंशावली में उसका लेख पहलौठे के रूप में नहीं किया जा सका,

BSB

2 And though Judah prevailed over his brothers and a ruler came from him, the birthright belonged to Joseph.

HINCV

2 यद्यपि यहूदाह अपने भाइयों में मजबूत ज़रूर हुआ और उसके वंश से एक प्रधान का आगमन भी हुआ, फिर भी पहलौठे का जन्मसिद्ध अधिकार योसेफ़ को ही मिला.)

BSB

3 The sons of Reuben, the firstborn of Israel: Hanoch, Pallu, Hezron, and Carmi.

HINCV

3 इस्राएल के पहलौठे रियूबेन के पुत्र: हनोख, पल्लू, हेज़रोन और कारमी.

BSB

4 The descendants of Joel: Shemaiah his son, Gog his son, Shimei his son,

HINCV

4 योएल के पुत्र: उसका पुत्र शेमायाह, उसका पुत्र गोग, उसका पुत्र शिमेई,

BSB

5 Micah his son, Reaiah his son, Baal his son,

HINCV

5 उसका पुत्र मीकाह, उसका पुत्र रेआइयाह, उसका पुत्र बाल,

BSB

6 and Beerah his son, whom Tiglath-pileser king of Assyria carried into exile. Beerah was a leader of the Reubenites.

HINCV

6 उसका पुत्र बीएराह, जिसे अश्शूर के राजा तिगलथ-पलेसेर बंदी बनाकर ले गया. बीएराह रियूबेन वंशजों का प्रधान था.

BSB

7 His relatives by their clans are recorded in their genealogy: Jeiel the chief, Zechariah,

HINCV

7 वंशावली के अनुसार वंश के आधार पर उसके भाई: उनका नायक येइएल और ज़करयाह.

BSB

8 and Bela son of Azaz, the son of Shema, the son of Joel. They settled in Aroer and as far as Nebo and Baal-meon.

HINCV

8 अत्सात्स का पुत्र बेला, उसका पुत्र शेमा, उसका पुत्र योएल. जिसका घर अरोअर नगर में नेबो और बाल-मेओन तक था.

BSB

9 They also settled in the east as far as the edge of the desert that extends to the Euphrates River, because their livestock had increased in the land of Gilead.

HINCV

9 उसका घर पूर्व में फरात नदी के इसी ओर मरुस्थल की सीमा तक भी था, क्योंकि गिलआद में उनके पशुओं की संख्या बढ़ती गई.

BSB

10 During the days of Saul they waged war against the Hagrites, who were defeated at their hands, and they occupied the dwellings of the Hagrites throughout the region east of Gilead.

HINCV

10 शाऊल के शासनकाल में रियूबेन वंशजों ने हग्रियों के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया, वे उनके अधीन हो गए. इसके बाद वे हग्रियों के शिविरों में ही रहते रहे और गिलआद के पहले के सारे क्षेत्र में बस गए.

BSB

11 The descendants of Gad lived next to the Reubenites in the land of Bashan, as far as Salecah:

HINCV

11 गाद-वंशज उन्हीं के सामने बाशान क्षेत्र में रहते थे, वे सलेकाह तक फैले हुए थे:

BSB

12 Joel was the chief, Shapham the second, then Jaanai and Shaphat, who lived in Bashan.

HINCV

12 योएल प्रधान था, दूसरा था शाफ़ाम, उसके बाद बाशान में यानाई और शाफात.

BSB

13 Their kinsmen by families were Michael, Meshullam, Sheba, Jorai, Jacan, Zia, and Eber—seven in all.

HINCV

13 उनके गोत्रों के आधार पर उनके संबंधी थे: मिखाएल, मेशुल्लाम, शीबा, योराई, याकान, ज़िया और एबर, सात व्यक्ति.

BSB

14 These were the sons of Abihail son of Huri, the son of Jaroah, the son of Gilead, the son of Michael, the son of Jeshishai, the son of Jahdo, the son of Buz.

HINCV

14 हूरी के पुत्र अबीहाइल वंशज: हूरी यारोह का, जो गिलआद का, जो मिखाएल का, जो येशिशाई का, जो याहदो का, जो बुज़ का पुत्र था.

BSB

15 Ahi son of Abdiel, the son of Guni, was head of their family.

HINCV

15 अही अबदियेल का, वह गूनी का, जो उनके गोत्र का प्रधान था.

BSB

16 They lived in Gilead, in Bashan and its towns, and throughout the pasturelands of Sharon.

HINCV

16 ये सभी बाशान के नगर गिलआद और इसके अन्य नगरों में और शारोन के सारे चरागाह में दूर-दूर तक रहते थे.

BSB

17 All of them were recorded in the genealogies during the reigns of Jotham king of Judah and Jeroboam king of Israel.

HINCV

17 इन सभी की वंशावली का लेखा यहूदिया के राजा योथाम और इस्राएल के राजा यरोबोअम के शासनकाल में रखा गया था.

BSB

18 The Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh had 44,760 warriors—valiant men who carried the shield and sword, drew the bow, and were trained for battle.

HINCV

18 रियूबेन वंशजों में, गाद-वंशजों में और मनश्शेह के आधे गोत्र में वीर योद्धा थे. ये ढाल और तलवार लेकर चलते थे और वे धनुष भी चलाते थे. वे युद्ध कला में कुशल थे. युद्ध के लिए तैयार इनकी संख्या 44,760 थी.

BSB

19 They waged war against the Hagrites, as well as Jetur, Naphish, and Nodab.

HINCV

19 उन्होंने हग्रि, येतुर, नाफिश और नोदाबी जातियों पर हमला किया.

BSB

20 And because they cried out to God in battle, they were helped against their enemies, and the Hagrites and all their allies were delivered into their hands. Because they put their trust in God, He answered their prayers.

HINCV

20 उन्हें उनके विरुद्ध सहायता मिली और हग्रि और उनके साथी इनके अधीन कर दिए गए, क्योंकि युद्ध करते हुए उन्होंने परमेश्वर की दोहाई दी और परमेश्वर ने उनकी विनती सुनकर उनका यह ज़रूरी आग्रह सुन लिया, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर में विश्वास किया था.

BSB

21 They seized the livestock of the Hagrites—50,000 camels, 250,000 sheep, and 2,000 donkeys. They also took 100,000 captives,

HINCV

21 इन्होंने उनके पशुओं को अपने अधिकार में कर लिया: 50,000 ऊंट, 2,50,000 भेड़ें, 2,000 गधे और 1,00,000 पुरुष जीवित बंदी बनाए गए.

BSB

22 and many others fell slain, because the battle belonged to God. And they occupied the land until the exile.

HINCV

22 अनेक घात किए गए क्योंकि युद्ध परमेश्वर का था. वे लोग बंदी बनाए जाने तक इस क्षेत्र में रहते रहे.

BSB

23 Now the people of the half-tribe of Manasseh were numerous. They settled in the land from Bashan to Baal-hermon (that is, Senir, also known as Mount Hermon).

HINCV

23 मनश्शेह के अर्धकुल के सदस्य इस देश में रहते रहे, जो अनगिनत थे और बाशान से लेकर बाल-हरमोन तक और सेनीर (और हरमोन पर्वत) तक बसे हुए थे.

BSB

24 These were the heads of their families: Epher, Ishi, Eliel, Azriel, Jeremiah, Hodaviah, and Jahdiel. They were mighty men of valor, famous men, and heads of their families.

HINCV

24 उनके गोत्रपिताओं के वंशजों के नायकों के नाम निम्न लिखित है एफ़र, इशी, एलिएल, अज़रिएल, येरेमियाह, होदवियाह और याहदिएल, ये वीर योद्धा, मशहूर व्यक्ति और अपने पिता के गोत्रों के प्रधान थे.

BSB

25 But they were unfaithful to the God of their fathers, and they prostituted themselves with the gods of the peoples of the land, whom God had destroyed before them.

HINCV

25 किंतु उन्होंने अपने पूर्वजों के परमेश्वर से विश्वासघात किया और देश के पराए देवताओं को अपना लिया, जिन्हें परमेश्वर ने उनके सामने से खत्म किया था.

BSB

26 So the God of Israel stirred up the spirit of Pul king of Assyria (that is, Tiglath-pileser king of Assyria) to take the Reubenites, the Gadites, and the half-tribe of Manasseh into exile. And he brought them to Halah, Habor, Hara, and the river of Gozan, where they remain to this day.

HINCV

26 तब इस्राएल के परमेश्वर ने अश्शूर के राजा पूल, (अर्थात् अश्शूर के राजा तिगलथ-पलेसेर) का हृदय उभारा और वह उन्हें बंधुआई में ले गया अर्थात् रियूबेन-वंशजों, गाद-वंशजों और मनश्शेह-वंशजों के आधे गोत्र को. इन्हें वह हालाह, हाबोर, हारा और गोज़ान नदी के पास ले आया.

Questions about 1 Chronicles 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.