1 Chronicles 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So all Israel was recorded in the genealogies written in the Book of the Kings of Israel. But Judah was exiled to Babylon because of their unfaithfulness. | HINIRV 1 इस प्रकार सब इस्राएली अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार, जो इस्राएल के राजाओं के वृत्तान्त की पुस्तक में लिखी हैं, गिने गए। और यहूदी अपने विश्वासघात के कारण बन्दी बनाकर बाबेल को पहुँचाए गए। |
| BSB 2 Now the first to resettle their own property in their cities were Israelites, priests, Levites, and temple servants. | HINIRV 2 बँधुआई से लौटकर जो लोग अपनी-अपनी निज भूमि अर्थात् अपने नगरों में रहते थे, वह इस्राएली, याजक, लेवीय और मन्दिर के सेवक थे। |
| BSB 3 Some of the descendants of Judah, Benjamin, Ephraim, and Manasseh lived in Jerusalem: | HINIRV 3 यरूशलेम में कुछ यहूदी; कुछ बिन्यामीन, और कुछ एप्रैमी, और मनश्शेई, रहते थे |
| BSB 4 Uthai son of Ammihud, the son of Omri, the son of Imri, the son of Bani, a descendant of Perez son of Judah. | HINIRV 4 अर्थात् यहूदा के पुत्र पेरेस के वंश में से अम्मीहूद का पुत्र ऊतै, जो ओम्री का पुत्र, और इम्री का पोता, और बानी का परपोता था। |
| BSB 5 From the Shilonites: Asaiah the firstborn and his sons. | HINIRV 5 और शीलोइयों में से उसका जेठा पुत्र असायाह और उसके पुत्र। |
| BSB 6 From the Zerahites: Jeuel and 690 relatives. | HINIRV 6 जेरह के वंश में से यूएल, और इनके भाई, ये छः सौ नब्बे हुए। |
| BSB 7 From the Benjamites: Sallu son of Meshullam, the son of Hodaviah, the son of Hassenuah; | HINIRV 7 फिर बिन्यामीन के वंश में से सल्लू जो मशुल्लाम का पुत्र, होदव्याह का पोता, और हस्सनूआ का परपोता था। |
| BSB 8 Ibneiah son of Jeroham; Elah son of Uzzi, the son of Michri; Meshullam son of Shephatiah, the son of Reuel, the son of Ibnijah; | HINIRV 8 और यिबनायाह जो यरोहाम का पुत्र था, और एला जो उज्जी का पुत्र, और मिक्री का पोता था, और मशुल्लाम जो शपत्याह का पुत्र, रूएल का पोता, और यिब्निय्याह का परपोता था; |
| BSB 9 and 956 of their relatives according to their genealogy. All these men were heads of their families. | HINIRV 9 और इनके भाई जो अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार मिलकर नौ सौ छप्पन थे। ये सब पुरुष अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार पितरों के घरानों में मुख्य थे। |
| BSB 10 From the priests: Jedaiah, Jehoiarib, and Jachin; | HINIRV 10 याजकों में से यदायाह, यहोयारीब और याकीन, |
| BSB 11 Azariah son of Hilkiah, the son of Meshullam, the son of Zadok, the son of Meraioth, the son of Ahitub, the chief official of God’s temple; | HINIRV 11 और अजर्याह जो परमेश्वर के भवन का प्रधान और हिल्किय्याह का पुत्र था, यह मशुल्लाम का पुत्र, यह सादोक का पुत्र, यह मरायोत का पुत्र, यह अहीतूब का पुत्र था; |
| BSB 12 Adaiah son of Jeroham, the son of Pashhur, the son of Malchijah; Maasai son of Adiel, the son of Jahzerah, the son of Meshullam, the son of Meshillemith, the son of Immer; | HINIRV 12 और अदायाह जो यरोहाम का पुत्र था, यह पशहूर का पुत्र, यह मल्किय्याह का पुत्र, यह मासै का पुत्र, यह अदीएल का पुत्र, यह यहजेरा का पुत्र, यह मशुल्लाम का पुत्र, यह मशिल्लीत का पुत्र, यह इम्मेर का पुत्र था; |
| BSB 13 and 1,760 of their relatives, the heads of their families, able men for the work of the service of the house of God. | HINIRV 13 और इनके भाई थे जो अपने-अपने पितरों के घरानों में सत्रह सौ साठ मुख्य पुरुष थे, वे परमेश्वर के भवन की सेवा के काम में बहुत निपुण पुरुष थे। |
| BSB 14 From the Levites: Shemaiah son of Hasshub, the son of Azrikam, the son of Hashabiah, a descendant of Merari; | HINIRV 14 फिर लेवियों में से मरारी के वंश में से शमायाह जो हश्शूब का पुत्र, अज्रीकाम का पोता, और हशब्याह का परपोता था; |
| BSB 15 Bakbakkar, Heresh, Galal, and Mattaniah son of Mica, the son of Zichri, the son of Asaph; | HINIRV 15 और बकबक्कर, हेरेश और गालाल और आसाप के वंश में से मत्तन्याह जो मीका का पुत्र, और जिक्री का पोता था; |
| BSB 16 Obadiah son of Shemaiah, the son of Galal, the son of Jeduthun; and Berechiah son of Asa, the son of Elkanah, who lived in the villages of the Netophathites. | HINIRV 16 और ओबद्याह जो शमायाह का पुत्र, गालाल का पोता और यदूतून का परपोता था: और बेरेक्याह जो आसा का पुत्र, और एल्काना का पोता था, जो नतोपाइयों के गाँवों में रहता था। |
| BSB 17 These were the gatekeepers: Shallum, Akkub, Talmon, Ahiman, and their relatives. Shallum was their chief; | HINIRV 17 द्वारपालों में से अपने-अपने भाइयों सहित शल्लूम, अक्कूब, तल्मोन और अहीमन, इनमें से मुख्य तो शल्लूम था। |
| BSB 18 he was previously stationed at the King’s Gate on the east side. These were the gatekeepers from the camp of the Levites. | HINIRV 18 और वह अब तक पूर्व की ओर राजा के फाटक के पास द्वारपाली करता था। लेवियों की छावनी के द्वारपाल ये ही थे। |
| BSB 19 Shallum son of Kore, the son of Ebiasaph, the son of Korah, and his relatives from the Korahites were assigned to guard the thresholds of the Tent, just as their fathers had been assigned to guard the entrance to the dwelling of the LORD. | HINIRV 19 और शल्लूम जो कोरे का पुत्र, एब्यासाप का पोता, और कोरह का परपोता था, और उसके भाई जो उसके मूलपुरुष के घराने के अर्थात् कोरही थे, वह इस काम के अधिकारी थे कि वे तम्बू के द्वारपाल हों। उनके पुरखा तो यहोवा की छावनी के अधिकारी, और प्रवेश-द्वार के रखवाले थे। |
| BSB 20 In earlier times Phinehas son of Eleazar had been in charge of the gatekeepers, and the LORD was with him. | HINIRV 20 प्राचीनकाल में एलीआजर का पुत्र पीनहास, जिसके संग यहोवा रहता था, वह उनका प्रधान था। |
| BSB 21 Zechariah son of Meshelemiah was the gatekeeper at the entrance to the Tent of Meeting. | HINIRV 21 मशेलेम्याह का पुत्र जकर्याह मिलापवाले तम्बू का द्वारपाल था। |
| BSB 22 The number of those chosen to be gatekeepers at the thresholds was 212. They were registered by genealogy in their villages. David and Samuel the seer had appointed them to their positions of trust. | HINIRV 22 ये सब जो द्वारपाल होने को चुने गए, वह दो सौ बारह थे। ये जिनके पुरखाओं को दाऊद और शमूएल दर्शी ने विश्वासयोग्य जानकर ठहराया था, वह अपने-अपने गाँव में अपनी-अपनी वंशावली के अनुसार गिने गए। |
| BSB 23 So they and their descendants were assigned to guard the gates of the house of the LORD—the house called the Tent. | HINIRV 23 अतः वे और उनकी सन्तान यहोवा के भवन अर्थात् तम्बू के भवन के फाटकों का अधिकार बारी-बारी रखते थे। |
| BSB 24 The gatekeepers were stationed on the four sides: east, west, north, and south. | HINIRV 24 द्वारपाल पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों दिशा की ओर चौकी देते थे। |
| BSB 25 Their relatives came from their villages at fixed times to serve with them for seven-day periods. | HINIRV 25 और उनके भाई जो गाँवों में रहते थे, उनको सात-सात दिन के बाद बारी-बारी से उनके संग रहने के लिये आना पड़ता था। |
| BSB 26 But the four chief gatekeepers, who were Levites, were entrusted with the rooms and the treasuries of the house of God. | HINIRV 26 क्योंकि चारों प्रधान द्वारपाल जो लेवीय थे, वे विश्वासयोग्य जानकर परमेश्वर के भवन की कोठरियों और भण्डारों के अधिकारी ठहराए गए थे। |
| BSB 27 They would spend the night stationed around the house of God, because they were responsible for guarding it and opening it every morning. | HINIRV 27 वे परमेश्वर के भवन के आस-पास इसलिए रात बिताते थे कि उसकी रक्षा उन्हें सौंपी गई थी, और प्रतिदिन भोर को उसे खोलना उन्हीं का काम था। |
| BSB 28 Some of them were in charge of the articles used in worship, to count them whenever they were brought in or taken out. | HINIRV 28 उनमें से कुछ उपासना के पात्रों के अधिकारी थे, क्योंकि ये पात्र गिनकर भीतर पहुँचाए, और गिनकर बाहर निकाले भी जाते थे। |
| BSB 29 Others were put in charge of the furnishings and other articles of the sanctuary, as well as the fine flour, wine, oil, frankincense, and spices. | HINIRV 29 और उनमें से कुछ सामान के, और पवित्रस्थान के पात्रों के, और मैदे, दाखमधु, तेल, लोबान और सुगन्ध-द्रव्यों के अधिकारी ठहराए गए थे। |
| BSB 30 And some of the sons of the priests mixed the spices. | HINIRV 30 याजकों के पुत्रों में से कुछ सुगन्ध-द्रव्यों के मिश्रण तैयार करने का काम करते थे। |
| BSB 31 A Levite named Mattithiah, the firstborn son of Shallum the Korahite, was entrusted with baking the bread. | HINIRV 31 और मत्तित्याह नामक एक लेवीय जो कोरही शल्लूम का जेठा था उसे विश्वासयोग्य जानकर तवों पर बनाई हुई वस्तुओं का अधिकारी नियुक्त किया था। |
| BSB 32 Some of their Kohathite relatives were responsible for preparing the rows of the showbread every Sabbath. | HINIRV 32 उसके भाइयों अर्थात् कहातियों में से कुछ तो भेंटवाली रोटी के अधिकारी थे, कि हर एक विश्रामदिन को उसे तैयार किया करें। |
| BSB 33 Those who were musicians, the heads of Levite families, stayed in the temple chambers and were exempt from other duties because they were on duty day and night. | HINIRV 33 ये गवैये थे जो लेवीय पितरों के घरानों में मुख्य थे, और मन्दिर में रहते, और अन्य सेवा के काम से छूटे थे; क्योंकि वे रात-दिन अपने काम में लगे रहते थे। |
| BSB 34 All these were heads of Levite families, chiefs according to their genealogies, and they lived in Jerusalem. | HINIRV 34 ये ही अपनी-अपनी पीढ़ी में लेवियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, ये यरूशलेम में रहते थे। |
| BSB 35 Jeiel the father of Gibeon lived in Gibeon. His wife’s name was Maacah. | HINIRV 35 गिबोन में गिबोन का पिता यीएल रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था। |
| BSB 36 Abdon was his firstborn son, then Zur, Kish, Baal, Ner, Nadab, | HINIRV 36 उसका जेठा पुत्र अब्दोन हुआ, फिर सूर, कीश, बाल, नेर, नादाब, |
| BSB 37 Gedor, Ahio, Zechariah, and Mikloth. | HINIRV 37 गदोर, अह्यो, जकर्याह और मिक्लोत; |
| BSB 38 Mikloth was the father of Shimeam. They too lived alongside their relatives in Jerusalem. | HINIRV 38 और मिक्लोत से शिमाम उत्पन्न हुआ और ये भी अपने भाइयों के सामने अपने भाइयों के संग यरूशलेम में रहते थे। |
| BSB 39 Ner was the father of Kish, Kish was the father of Saul, and Saul was the father of Jonathan, Malchishua, Abinadab, and Esh-baal. | HINIRV 39 नेर से कीश, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मल्कीशूअ, अबीनादाब और एशबाल उत्पन्न हुए। |
| BSB 40 The son of Jonathan: Merib-baal, who was the father of Micah. | HINIRV 40 और योनातान का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ। |
| BSB 41 The sons of Micah: Pithon, Melech, Tahrea, and Ahaz. | HINIRV 41 मीका के पुत्र पीतोन, मेलेक, तह्रे और आहाज; |
| BSB 42 Ahaz was the father of Jarah; Jarah was the father of Alemeth, Azmaveth, and Zimri; and Zimri was the father of Moza. | HINIRV 42 और आहाज, से यारा, और यारा से आलेमेत, अज्मावेत और जिम्री, और जिम्री से मोसा, |
| BSB 43 Moza was the father of Binea. Rephaiah was his son, Elasah his son, and Azel his son. | HINIRV 43 और मोसा से बिना उत्पन्न हुआ और बिना का पुत्र रपायाह हुआ, रपायाह का एलासा, और एलासा का पुत्र आसेल हुआ। |
| BSB 44 And Azel had six sons, and these were their names: Azrikam, Bocheru, Ishmael, Sheariah, Obadiah, and Hanan. These were the sons of Azel. | HINIRV 44 और आसेल के छः पुत्र हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, इश्माएल, शरायाह, ओबद्याह और हानान; आसेल के ये ही पुत्र हुए। |
Questions about 1 Chronicles 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.