1 Kings 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So King Solomon ruled over Israel, | HINCV 1 राजा शलोमोन सारे इस्राएल देश के शासक थे. |
| BSB 2 and these were his chief officials: Azariah son of Zadok was the priest; | HINCV 2 उनके द्वारा चुने गए प्रमुख अधिकारियों का ब्यौरा इस तरह है: सादोक के पुत्र अज़रियाह मुख्य पुरोहित थे; |
| BSB 3 Elihoreph and Ahijah, the sons of Shisha, were secretaries; Jehoshaphat son of Ahilud was the recorder; | HINCV 3 शिशा के पुत्र एलिहोरेफ और अहीयाह सचिव; अहीलूद का पुत्र यहोशाफ़ात लेखापाल; |
| BSB 4 Benaiah son of Jehoiada was in charge of the army; Zadok and Abiathar were priests; | HINCV 4 यहोयादा का पुत्र बेनाइयाह पूरी सेना का सेनापति था. सादोक और अबीयाथर पुरोहित थे. |
| BSB 5 Azariah son of Nathan was in charge of the governors; Zabud son of Nathan was a priest and adviser to the king; | HINCV 5 नाथान का पुत्र अज़रियाह क्षेत्रीय राज्यपालों का अधिकारी बनाया गया. नाथान के अन्य पुत्र ज़ाबूद, जो पुरोहित भी थे, राजा के सलाहकार भी; |
| BSB 6 Ahishar was in charge of the palace; and Adoniram son of Abda was in charge of the forced labor. | HINCV 6 अहीशाहार राजपरिवार से संबंधित विषयों का अधिकारी था; अब्दा का पुत्र अदोनिरम बंधुआ मजदूरों का अधिकारी था. |
| BSB 7 Solomon had twelve governors over all Israel to provide food for the king and his household. Each one would arrange provisions for one month of the year, | HINCV 7 शलोमोन ने सारे इस्राएल राज्य के लिए बारह अधिकारियों को चुन रखा था. इनकी जवाबदारी थी, राजा और उनके पूरे परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था बनाए रखें. हर एक अधिकारी साल के एक महीने के लिए प्रबंध का ज़िम्मेदार था. |
| BSB 8 and these were their names: Ben-hur in the hill country of Ephraim; | HINCV 8 उनके नामों की सूची इस प्रकार है: एफ्राईम के पहाड़ी प्रदेश में बेन-हूर; |
| BSB 9 Ben-deker in Makaz, in Shaalbim, in Beth-shemesh, and in Elon-beth-hanan; | HINCV 9 माकाज़ नगर में बेन-देकर, शआलबीम, बेथ-शेमेश और एलोन-बेथहानान; |
| BSB 10 Ben-hesed in Arubboth (Socoh and all the land of Hepher belonged to him); | HINCV 10 अरुब्बोथ में बेन-हैसेद, उनका शासन सोकोह और पूरे हेफेर क्षेत्र पर भी था. |
| BSB 11 Ben-abinadab in Naphath-dor (Taphath, a daughter of Solomon, was his wife); | HINCV 11 बेन-अबीनादाब पूरा नाफ़ात-दोर का प्रशासक था. उसकी पत्नी का नाम था ताफ़ात, जो शलोमोन की पुत्री थी. |
| BSB 12 Baana son of Ahilud in Taanach, in Megiddo, and in all of Beth-shean next to Zarethan below Jezreel, from Beth-shean to Abel-meholah and on past Jokmeam; | HINCV 12 अहीलूद का पुत्र बाअना, तानख और मगिद्दो में और येज़्रील घाटी के ज़ारेथान के पास संपूर्ण बेथ-शान, बेथ-शान तक और आबेल-मेहोलाह से लेकर योकमेअम; |
| BSB 13 Ben-geber in Ramoth-gilead (the villages of Jair son of Manasseh in Gilead belonged to him, as well as the region of Argob in Bashan with its sixty great cities with walls and bronze bars); | HINCV 13 बेन-गीबर रामोथ-गिलआद में चुना गया शासक था. उनके अधिकार में मनश्शेह के पुत्र याईर के गांव भी थे, जो गिलआद क्षेत्र में स्थित हैं. उसके अधिकार में अरगोब का क्षेत्र भी था, जो बाशान में स्थित है—शहरपनाह और कांसे की छड़ों से सुरक्षित बना दिए गए साठ विशाल नगर. |
| BSB 14 Ahinadab son of Iddo in Mahanaim; | HINCV 14 माहानाईम नगर में इद्दो का पुत्र अहीनादाब शासक था. |
| BSB 15 Ahimaaz in Naphtali (he had married Basemath, a daughter of Solomon); | HINCV 15 नफताली में, अहीमाज़ शासक था. उसने शलोमोन की पुत्री बसेमाथ से विवाह किया था. |
| BSB 16 Baana son of Hushai in Asher and in Aloth; | HINCV 16 हुशाई का पुत्र बाअना आशेर और आलोथ में चुना गया था. |
| BSB 17 Jehoshaphat son of Paruah in Issachar; | HINCV 17 इस्साखार में पारुआह का पुत्र यहोशाफ़ात; |
| BSB 18 Shimei son of Ela in Benjamin; | HINCV 18 बिन्यामिन में एला का पुत्र शिमेई; |
| BSB 19 Geber son of Uri in the land of Gilead, including the territories of Sihon king of the Amorites and of Og king of Bashan. There was also one governor in the land of Judah. | HINCV 19 गिलआद प्रदेश में उरी का पुत्र गीबार, जो अमोरियों के राजा सीहोन और इसके अलावा यहूदिया राज्य के लिए एक राज्यपाल भी चुना गया था. |
| BSB 20 The people of Judah and Israel were as numerous as the sand on the seashore, and they were eating and drinking and rejoicing. | HINCV 20 यहूदिया और इस्राएल में जनसंख्या समुद्र के किनारे की रेत के समान अनगिनत थी. प्रजा सुख समृद्धि में रह रही थी. |
| BSB 21 And Solomon reigned over all the kingdoms from the Euphrates to the land of the Philistines, as far as the border of Egypt. These kingdoms offered tribute and served Solomon all the days of his life. | HINCV 21 शलोमोन की प्रभुता फरात नदी के पश्चिम की ओर से लेकर फिलिस्तीनियों के देश तक और मिस्र देश की सीमाओं तक सारे राज्यों पर हो गयी थी. ये सभी शलोमोन के पूरे जीवन भर उन्हें भेंट भेजते रहे और उनकी सेवा करते रहे. |
| BSB 22 Solomon’s provisions for a single day were thirty cors of fine flour, sixty cors of meal, | HINCV 22 शलोमोन के राजपरिवार में प्रतिदिन के भोजन में पांच हज़ार किलो मैदा; दस हज़ार किलो आटा |
| BSB 23 ten fat oxen, twenty range oxen, and a hundred sheep, as well as deer, gazelles, roebucks, and fattened poultry. | HINCV 23 दस हष्ट-पुष्ट बछड़ों का मांस, मैदानों में पाले गये बीस बैल, सौ भेड़ों और इन सबके अलावा हिरण, चिंकारों और यखमूरों और हष्ट-पुष्ट पक्षियों का मांस हुआ करता था. |
| BSB 24 For Solomon had dominion over everything west of the Euphrates—over all the kingdoms from Tiphsah to Gaza—and he had peace on all sides. | HINCV 24 फरात नदी के पश्चिम में हर जगह शलोमोन की प्रभुता थी, तिफ़साह से अज्जाह तक, फरात नदी के पश्चिम के सभी राजाओं पर. पूरे राज्य में चारों ओर शांति बनी हुई थी. |
| BSB 25 Throughout the days of Solomon, Judah and Israel dwelt securely from Dan to Beersheba, each man under his own vine and his own fig tree. | HINCV 25 यहूदिया और इस्राएल पूरी तरह सुरक्षित थे. दान से बेअरशेबा तक हर एक व्यक्ति शलोमोन के पूरे जीवन भर में अपने अंगूरों और अंजीरों को खाते थे. |
| BSB 26 Solomon had 4,000 stalls for his chariot horses and 12,000 horses. | HINCV 26 शलोमोन की घुड़शाला में चालीस हज़ार घोड़े उनके रथों के इस्तेमाल के लिए थे, जिनके लिए बारह हज़ार घुड़सवार चुने गए थे. |
| BSB 27 Each month the governors in turn provided food for King Solomon and all who came to his table. They saw to it that nothing was lacking. | HINCV 27 ठहराए गए महीने के लिए नियुक्त अधिकारी राजा शलोमोन के लिए ज़रूरी चीज़ों का प्रबंध करते थे, कि शलोमोन और उनके मेहमानों के सामने भोजन परोसा जाता रहे—कमी किसी चीज़ की नहीं होती थी. |
| BSB 28 Each one also brought to the required place their quotas of barley and straw for the chariot horses and other horses. | HINCV 28 घोड़ों और तेज चलनेवाले घोड़ों के भोजन के लिए जौ और चारे का इंतजाम करना भी इन्हीं की जवाबदारी थी. वे ज़रूरत के अनुसार ये सब पूरा कर देते थे. |
| BSB 29 And God gave Solomon wisdom, exceedingly deep insight, and understanding beyond measure, like the sand on the seashore. | HINCV 29 परमेश्वर ने शलोमोन को बुद्धि, बहुत ही गहरा विवेक और असाधारण समझ दी थी. |
| BSB 30 Solomon’s wisdom was greater than that of all the men of the East, greater than all the wisdom of Egypt. | HINCV 30 शलोमोन की बुद्धि पूर्वी देश के ज्ञानियों और मिस्र देश के विद्वानों की बुद्धि से कहीं बढ़कर थी. |
| BSB 31 He was wiser than all men—wiser than Ethan the Ezrahite, and wiser than Heman, Calcol, and Darda, the sons of Mahol. And his fame spread throughout the surrounding nations. | HINCV 31 कारण यही था कि वह सभी मनुष्यों से अधिक बुद्धिमान थे—एज़्रावासी एथन से, हेमान से, कालकोल से और माहोल की संतान दारदा से भी अधिक. आस-पास के सभी देशों में उनकी ख्याति फैल चुकी थी. |
| BSB 32 Solomon composed three thousand proverbs, and his songs numbered a thousand and five. | HINCV 32 शलोमोन ने तीन हज़ार नीतिवचन कहे, और उनके द्वारा एक हज़ार पांच गीत भी लिखे गए थे. |
| BSB 33 He spoke of trees, from the cedar in Lebanon to the hyssop growing in the wall, and he taught about animals, birds, reptiles, and fish. | HINCV 33 शलोमोन ने पेड़ों के बारे में अपनी बुद्धि व्यक्त की, लबानोन के देवदार वृक्ष से लेकर दीवार में से उगने वाले जूफ़ा के पौधे के बारे में भी. उन्होंने पशुओं, पक्षियों, रेंगते जंतुओं और मछलियों के बारे में भी अपना ज्ञान प्रकट किया. |
| BSB 34 So men of all nations came to listen to Solomon’s wisdom, sent by all the kings of the earth, who had heard of his wisdom. | HINCV 34 शलोमोन के ज्ञान की बातें सुनने सभी देशों से लोग आया करते थे. इसके अलावा पृथ्वी के सभी राजाओं के लोग भी उनकी बुद्धि के बारे में सुनकर शलोमोन के बुद्धि से भरे वचन सुनने आते रहते थे. |
Questions about 1 Kings 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.