1 Kings 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 So King Solomon ruled over Israel,

HINIRV

1 राजा सुलैमान तो समस्त इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त हुआ था।

BSB

2 and these were his chief officials: Azariah son of Zadok was the priest;

HINIRV

2 और उसके हाकिम ये थे, अर्थात् सादोक का पुत्र अजर्याह याजक,

BSB

3 Elihoreph and Ahijah, the sons of Shisha, were secretaries; Jehoshaphat son of Ahilud was the recorder;

HINIRV

3 और शीशा के पुत्र एलीहोरोप और अहिय्याह राजसी आधिकारिक थे। अहीलूद का पुत्र यहोशापात, इतिहास का लेखक था।

BSB

4 Benaiah son of Jehoiada was in charge of the army; Zadok and Abiathar were priests;

HINIRV

4 फिर यहोयादा का पुत्र बनायाह प्रधान सेनापति था, और सादोक और एब्यातार याजक थे!

BSB

5 Azariah son of Nathan was in charge of the governors; Zabud son of Nathan was a priest and adviser to the king;

HINIRV

5 नातान का पुत्र अजर्याह भण्डारियों के ऊपर था, और नातान का पुत्र जाबूद याजक, और राजा का मित्र भी था।

BSB

6 Ahishar was in charge of the palace; and Adoniram son of Abda was in charge of the forced labor.

HINIRV

6 अहीशार राजपरिवार के ऊपर था, और अब्दा का पुत्र अदोनीराम बेगारों के ऊपर मुखिया था।

BSB

7 Solomon had twelve governors over all Israel to provide food for the king and his household. Each one would arrange provisions for one month of the year,

HINIRV

7 और सुलैमान के बारह भण्डारी थे, जो समस्त इस्राएलियों के अधिकारी होकर राजा और उसके घराने के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे। एक-एक पुरुष प्रतिवर्ष अपने-अपने नियुक्त महीने में प्रबन्ध करता था।

BSB

8 and these were their names: Ben-hur in the hill country of Ephraim;

HINIRV

8 उनके नाम ये थे, अर्थात् एप्रैम के पहाड़ी देश में बेन्हूर।

BSB

9 Ben-deker in Makaz, in Shaalbim, in Beth-shemesh, and in Elon-beth-hanan;

HINIRV

9 और माकस, शाल्बीम, बेतशेमेश और एलोन-बेतानान में बेन्देकेर था।

BSB

10 Ben-hesed in Arubboth (Socoh and all the land of Hepher belonged to him);

HINIRV

10 अरुब्बोत में बेन्हेसेद जिसके अधिकार में सोको और हेपेर का समस्त देश था।

BSB

11 Ben-abinadab in Naphath-dor (Taphath, a daughter of Solomon, was his wife);

HINIRV

11 दोर के समस्त ऊँचे देश में बेन-अबीनादब जिसकी स्त्री सुलैमान की बेटी तापत थी।

BSB

12 Baana son of Ahilud in Taanach, in Megiddo, and in all of Beth-shean next to Zarethan below Jezreel, from Beth-shean to Abel-meholah and on past Jokmeam;

HINIRV

12 अहीलूद का पुत्र बाना जिसके अधिकार में तानाक, मगिद्दो और बेतशान का वह सब देश था, जो सारतान के पास और यिज्रेल के नीचे और बेतशान से आबेल-महोला तक अर्थात् योकमाम की परली ओर तक है।

BSB

13 Ben-geber in Ramoth-gilead (the villages of Jair son of Manasseh in Gilead belonged to him, as well as the region of Argob in Bashan with its sixty great cities with walls and bronze bars);

HINIRV

13 और गिलाद के रामोत में बेनगेबेर था, जिसके अधिकार में मनश्शेई याईर के गिलाद के गाँव थे, अर्थात् इसी के अधिकार में बाशान के अर्गोब का देश था, जिसमें शहरपनाह और पीतल के बेंड़ेवाले साठ बड़े-बड़े नगर थे।

BSB

14 Ahinadab son of Iddo in Mahanaim;

HINIRV

14 इद्दो के पुत्र अहीनादाब के हाथ में महनैम था।

BSB

15 Ahimaaz in Naphtali (he had married Basemath, a daughter of Solomon);

HINIRV

15 नप्ताली में अहीमास था, जिसने सुलैमान की बासमत नाम बेटी को ब्याह लिया था।

BSB

16 Baana son of Hushai in Asher and in Aloth;

HINIRV

16 आशेर और आलोत में हूशै का पुत्र बाना,

BSB

17 Jehoshaphat son of Paruah in Issachar;

HINIRV

17 इस्साकार में पारुह का पुत्र यहोशापात,

BSB

18 Shimei son of Ela in Benjamin;

HINIRV

18 और बिन्यामीन में एला का पुत्र शिमी था।

BSB

19 Geber son of Uri in the land of Gilead, including the territories of Sihon king of the Amorites and of Og king of Bashan. There was also one governor in the land of Judah.

HINIRV

19 ऊरी का पुत्र गेबेर गिलाद में अर्थात् एमोरियों के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग के देश में था, इस समस्त देश में वही अधिकारी था।

BSB

20 The people of Judah and Israel were as numerous as the sand on the seashore, and they were eating and drinking and rejoicing.

HINIRV

20 यहूदा और इस्राएल के लोग बहुत थे, वे समुद्र तट पर के रेतकणों के समान बहुत थे, और खाते-पीते और आनन्द करते रहे।

BSB

21 And Solomon reigned over all the kingdoms from the Euphrates to the land of the Philistines, as far as the border of Egypt. These kingdoms offered tribute and served Solomon all the days of his life.

HINIRV

21 सुलैमान तो महानद से लेकर पलिश्तियों के देश, और मिस्र की सीमा तक के सब राज्यों के ऊपर प्रभुता करता था और उनके लोग सुलैमान के जीवन भर भेंट लाते, और उसके अधीन रहते थे।

BSB

22 Solomon’s provisions for a single day were thirty cors of fine flour, sixty cors of meal,

HINIRV

22 सुलैमान की एक दिन की रसोई में इतना उठता था, अर्थात् तीस कोर मैदा, साठ कोर आटा,

BSB

23 ten fat oxen, twenty range oxen, and a hundred sheep, as well as deer, gazelles, roebucks, and fattened poultry.

HINIRV

23 दस तैयार किए हुए बैल और चराइयों में से बीस बैल और सौ भेड़-बकरी और इनको छोड़ हिरन, चिकारे, यखमूर और तैयार किए हुए पक्षी।

BSB

24 For Solomon had dominion over everything west of the Euphrates—over all the kingdoms from Tiphsah to Gaza—and he had peace on all sides.

HINIRV

24 क्योंकि फरात के इस पार के समस्त देश पर अर्थात् तिप्सह से लेकर गाज़ा तक जितने राजा थे, उन सभी पर सुलैमान प्रभुता करता, और अपने चारों ओर के सब रहनेवालों से मेल रखता था।

BSB

25 Throughout the days of Solomon, Judah and Israel dwelt securely from Dan to Beersheba, each man under his own vine and his own fig tree.

HINIRV

25 और दान से बेर्शेबा तक के सब यहूदी और इस्राएली अपनी-अपनी दाखलता और अंजीर के वृक्ष तले सुलैमान के जीवन भर निडर रहते थे ।

BSB

26 Solomon had 4,000 stalls for his chariot horses and 12,000 horses.

HINIRV

26 फिर उसके रथ के घोड़ों के लिये सुलैमान के चालीस हजार घुड़साल थे, और उसके बारह हजार घुड़सवार थे।

BSB

27 Each month the governors in turn provided food for King Solomon and all who came to his table. They saw to it that nothing was lacking.

HINIRV

27 और वे भण्डारी अपने-अपने महीने में राजा सुलैमान के लिये और जितने उसकी मेज पर आते थे, उन सभी के लिये भोजन का प्रबन्ध करते थे, किसी वस्तु की घटी होने नहीं पाती थी।

BSB

28 Each one also brought to the required place their quotas of barley and straw for the chariot horses and other horses.

HINIRV

28 घोड़ों और वेग चलनेवाले घोड़ों के लिये जौ और पुआल जहाँ प्रयोजन होता था वहाँ आज्ञा के अनुसार एक-एक जन पहुँचाया करता था।

BSB

29 And God gave Solomon wisdom, exceedingly deep insight, and understanding beyond measure, like the sand on the seashore.

HINIRV

29 और परमेश्वर ने सुलैमान को बुद्धि दी, और उसकी समझ बहुत ही बढ़ाई, और उसके हृदय में समुद्र तट के रेतकणों के तुल्य अनगिनत गुण दिए।

BSB

30 Solomon’s wisdom was greater than that of all the men of the East, greater than all the wisdom of Egypt.

HINIRV

30 और सुलैमान की बुद्धि पूर्व देश के सब निवासियों और मिस्रियों की भी बुद्धि से बढ़कर बुद्धि थी।

BSB

31 He was wiser than all men—wiser than Ethan the Ezrahite, and wiser than Heman, Calcol, and Darda, the sons of Mahol. And his fame spread throughout the surrounding nations.

HINIRV

31 वह तो और सब मनुष्यों से वरन् एतान, एज्रेही और हेमान, और माहोल के पुत्र कलकोल, और दर्दा से भी अधिक बुद्धिमान था और उसकी कीर्ति चारों ओर की सब जातियों में फैल गई।

BSB

32 Solomon composed three thousand proverbs, and his songs numbered a thousand and five.

HINIRV

32 उसने तीन हजार नीतिवचन कहे, और उसके एक हजार पाँच गीत भी हैं।

BSB

33 He spoke of trees, from the cedar in Lebanon to the hyssop growing in the wall, and he taught about animals, birds, reptiles, and fish.

HINIRV

33 फिर उसने लबानोन के देवदारुओं से लेकर दीवार में से उगते हुए जूफा तक के सब पेड़ों की चर्चा और पशुओं पक्षियों और रेंगनेवाले जन्तुओं और मछलियों की चर्चा की।

BSB

34 So men of all nations came to listen to Solomon’s wisdom, sent by all the kings of the earth, who had heard of his wisdom.

HINIRV

34 और देश-देश के लोग पृथ्वी के सब राजाओं की ओर से जिन्होंने सुलैमान की बुद्धि की कीर्ति सुनी थी, उसकी बुद्धि की बातें सुनने को आया करते थे।

Questions about 1 Kings 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.