1 Peter 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 As a fellow elder, a witness of Christ’s sufferings, and a partaker of the glory to be revealed, I appeal to the elders among you:

HINIRV

1 तुम में जो प्राचीन हैं, मैं उनके समान प्राचीन और मसीह के दुःखों का गवाह और प्रगट होनेवाली महिमा में सहभागी होकर उन्हें यह समझाता हूँ।

BSB

2 Be shepherds of God’s flock that is among you, watching over them not out of compulsion, but willingly, as God would have you; not out of greed, but out of eagerness;

HINIRV

2 कि परमेश्वर के उस झुण्ड की, जो तुम्हारे बीच में है रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच-कमाई के लिये नहीं, पर मन लगाकर।

BSB

3 not lording it over those entrusted to you, but being examples to the flock.

HINIRV

3 जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, वरन् झुण्ड के लिये आदर्श बनो।

BSB

4 And when the Chief Shepherd appears, you will receive the crown of glory that will never fade away.

HINIRV

4 और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुर्झाने का नहीं।

BSB

5 Young men, in the same way, submit yourselves to your elders. And all of you, clothe yourselves with humility toward one another, because, “God opposes the proud, but gives grace to the humble.”

HINIRV

5 हे नवयुवकों, तुम भी वृद्ध पुरुषों के अधीन रहो, वरन् तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बाँधे रहो, क्योंकि “परमेश्वर अभिमानियों का विरोध करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।”

BSB

6 Humble yourselves, therefore, under God’s mighty hand, so that in due time He may exalt you.

HINIRV

6 इसलिए परमेश्वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिससे वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए।

BSB

7 Cast all your anxiety on Him, because He cares for you.

HINIRV

7 अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है।

BSB

8 Be sober-minded and alert. Your adversary the devil prowls around like a roaring lion, seeking someone to devour.

HINIRV

8 सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जनेवाले सिंह के समान इस खोज में रहता है, कि किसको फाड़ खाए।

BSB

9 Resist him, standing firm in your faith and in the knowledge that your brothers throughout the world are undergoing the same kinds of suffering.

HINIRV

9 विश्वास में दृढ़ होकर, और यह जानकर उसका सामना करो, कि तुम्हारे भाई जो संसार में हैं, ऐसे ही दुःख भुगत रहे हैं।

BSB

10 And after you have suffered for a little while, the God of all grace, who has called you to His eternal glory in Christ, will Himself restore you, secure you, strengthen you, and establish you.

HINIRV

10 अब परमेश्वर जो सारे अनुग्रह का दाता है, जिसने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिये बुलाया, तुम्हारे थोड़ी देर तक दुःख उठाने के बाद आप ही तुम्हें सिद्ध और स्थिर और बलवन्त करेगा ।

BSB

11 To Him be the power forever and ever. Amen.

HINIRV

11 उसी का साम्राज्य युगानुयुग रहे। आमीन।

BSB

12 Through Silvanus, whom I regard as a faithful brother, I have written to you briefly, encouraging you and testifying that this is the true grace of God. Stand firm in it.

HINIRV

12 मैंने सिलवानुस के हाथ, जिसे मैं विश्वासयोग्य भाई समझता हूँ, संक्षेप में लिखकर तुम्हें समझाया है, और यह गवाही दी है कि परमेश्वर का सच्चा अनुग्रह यही है, इसी में स्थिर रहो।

BSB

13 The church in Babylon, chosen together with you, sends you greetings, as does my son Mark.

HINIRV

13 जो बाबेल में तुम्हारे समान चुने हुए लोग हैं, वह और मेरा पुत्र मरकुस तुम्हें नमस्कार कहते हैं।

BSB

14 Greet one another with a kiss of love. Peace to all of you who are in Christ.

HINIRV

14 प्रेम से चुम्बन लेकर एक दूसरे को नमस्कार करो। तुम सब को जो मसीह में हो शान्ति मिलती रहे।

Questions about 1 Peter 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.