1 Samuel 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When Samuel grew old, he appointed his sons as judges over Israel. | HINIRV 1 जब शमूएल बूढ़ा हुआ, तब उसने अपने पुत्रों को इस्राएलियों पर न्यायी ठहराया। |
| BSB 2 The name of his firstborn son was Joel, and the name of his second was Abijah. They were judges in Beersheba. | HINIRV 2 उसके जेठे पुत्र का नाम योएल, और दूसरे का नाम अबिय्याह था; ये बेर्शेबा में न्याय करते थे। |
| BSB 3 But his sons did not walk in his ways; they turned aside toward dishonest gain, accepting bribes and perverting justice. | HINIRV 3 परन्तु उसके पुत्र उसकी राह पर न चले, अर्थात् लालच में आकर घूस लेते और न्याय बिगाड़ते थे। |
| BSB 4 So all the elders of Israel gathered together and came to Samuel at Ramah. | HINIRV 4 तब सब इस्राएली वृद्ध लोग इकट्ठे होकर रामाह में शमूएल के पास जाकर |
| BSB 5 “Look,” they said, “you are old, and your sons do not walk in your ways. Now appoint a king to judge us like all the other nations.” | HINIRV 5 उससे कहने लगे, “सुन, तू तो अब बूढ़ा हो गया, और तेरे पुत्र तेरी राह पर नहीं चलते; अब हम पर न्याय करने के लिये सब जातियों की रीति के अनुसार हमारे लिये एक राजा नियुक्त कर दे।” (प्रेरि. 13:21) |
| BSB 6 But when they said, “Give us a king to judge us,” their demand was displeasing in the sight of Samuel; so he prayed to the LORD. | HINIRV 6 परन्तु जो बात उन्होंने कही, ‘हम पर न्याय करने के लिये हमारे ऊपर राजा नियुक्त कर दे,’ यह बात शमूएल को बुरी लगी। और शमूएल ने यहोवा से प्रार्थना की। |
| BSB 7 And the LORD said to Samuel, “Listen to the voice of the people in all that they say to you. For it is not you they have rejected, but they have rejected Me as their king. | HINIRV 7 और यहोवा ने शमूएल से कहा, “वे लोग जो कुछ तुझ से कहें उसे मान ले; क्योंकि उन्होंने तुझको नहीं परन्तु मुझी को निकम्मा जाना है, कि मैं उनका राजा न रहूँ। |
| BSB 8 Just as they have done from the day I brought them up out of Egypt until this day, forsaking Me and serving other gods, so they are doing to you. | HINIRV 8 जैसे-जैसे काम वे उस दिन से, जब से मैं उन्हें मिस्र से निकाल लाया, आज के दिन तक करते आए हैं, कि मुझ को त्याग कर पराए, देवताओं की उपासना करते आए हैं, वैसे ही वे तुझ से भी करते हैं। |
| BSB 9 Now listen to their voice; but you must solemnly warn them and show them the manner of the king who will reign over them.” | HINIRV 9 इसलिए अब तू उनकी बात मान; तो भी तू गम्भीरता से उनको भली भाँति समझा दे, और उनको बता भी दे कि जो राजा उन पर राज्य करेगा उसका व्यवहार किस प्रकार होगा।” |
| BSB 10 So Samuel spoke all the words of the LORD to the people who were asking him for a king. | HINIRV 10 शमूएल ने उन लोगों को जो उससे राजा चाहते थे यहोवा की सब बातें कह सुनाईं। |
| BSB 11 He said, “This will be the manner of the king who will reign over you: He will take your sons and appoint them to serve his own chariots and horses, and to run in front of his chariots. | HINIRV 11 उसने कहा, “जो राजा तुम पर राज्य करेगा उसकी यह चाल होगी, अर्थात् वह तुम्हारे पुत्रों को लेकर अपने रथों और घोड़ों के काम पर नौकर रखेगा, और वे उसके रथों के आगे-आगे दौड़ा करेंगे; |
| BSB 12 He will appoint some for himself as commanders of thousands and of fifties, and others to plow his ground, to reap his harvest, and to make his weapons of war and equipment for his chariots. | HINIRV 12 फिर वह उनको हजार-हजार और पचास-पचास के ऊपर प्रधान बनाएगा, और कितनों से वह अपने हल जुतवाएगा, और अपने खेत कटवाएगा, और अपने लिये युद्ध के हथियार और रथों के साज बनवाएगा। |
| BSB 13 And he will take your daughters to be perfumers, cooks, and bakers. | HINIRV 13 फिर वह तुम्हारी बेटियों को लेकर उनसे सुगन्ध-द्रव्य और रसोई और रोटियाँ बनवाएगा। |
| BSB 14 He will take the best of your fields and vineyards and olive groves and give them to his servants. | HINIRV 14 फिर वह तुम्हारे खेतों और दाख और जैतून की बारियों में से जो अच्छी से अच्छी होंगी उन्हें ले लेकर अपने कर्मचारियों को देगा। |
| BSB 15 He will take a tenth of your grain and grape harvest and give it to his officials and servants. | HINIRV 15 फिर वह तुम्हारे बीज और दाख की बारियों का दसवाँ अंश ले लेकर अपने हाकिमों और कर्मचारियों को देगा। |
| BSB 16 And he will take your menservants and maidservants and your best cattle and donkeys and put them to his own use. | HINIRV 16 फिर वह तुम्हारे दास दासियों को, और तुम्हारे अच्छे से अच्छे जवानों को, और तुम्हारे गदहों को भी लेकर अपने काम में लगाएगा। |
| BSB 17 He will take a tenth of your flocks, and you yourselves will become his slaves. | HINIRV 17 वह तुम्हारी भेड़-बकरियों का भी दसवाँ अंश लेगा; इस प्रकार तुम लोग उसके दास बन जाओगे। |
| BSB 18 When that day comes, you will beg for relief from the king you have chosen, but the LORD will not answer you on that day.” | HINIRV 18 और उस दिन तुम अपने उस चुने हुए राजा के कारण दुहाई दोगे, परन्तु यहोवा उस समय तुम्हारी न सुनेगा।” |
| BSB 19 Nevertheless, the people refused to listen to Samuel. “No!” they said. “We must have a king over us. | HINIRV 19 तो भी उन लोगों ने शमूएल की बात न सुनी; और कहने लगे, “नहीं! हम निश्चय अपने लिये राजा चाहते हैं, (प्रेरि. 13:21) |
| BSB 20 Then we will be like all the other nations, with a king to judge us, to go out before us, and to fight our battles.” | HINIRV 20 जिससे हम भी और सब जातियों के समान हो जाएँ, और हमारा राजा हमारा न्याय करे, और हमारे आगे-आगे चलकर हमारी ओर से युद्ध किया करे।” |
| BSB 21 Samuel listened to all the words of the people and repeated them in the hearing of the LORD. | HINIRV 21 लोगों की ये सब बातें सुनकर शमूएल ने यहोवा के कानों तक पहुँचाया। |
| BSB 22 “Listen to their voice,” the LORD said to Samuel. “Appoint a king for them.” Then Samuel told the men of Israel, “Everyone must go back to his city.” | HINIRV 22 यहोवा ने शमूएल से कहा, “उनकी बात मानकर उनके लिये राजा ठहरा दे।” तब शमूएल ने इस्राएली मनुष्यों से कहा, “तुम अब अपने-अपने नगर को चले जाओ।” |
Questions about 1 Samuel 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.