2 Chronicles 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When Rehoboam arrived in Jerusalem, he mobilized the house of Judah and Benjamin—180,000 chosen warriors—to fight against Israel and restore the kingdom to Rehoboam.

HINCV

1 येरूशलेम पहुंचते ही रिहोबोयाम ने यहूदाह और बिन्यामिन गोत्र को इकट्ठा किया. ये एक लाख अस्सी हज़ार अच्छे योद्धा इस उद्देश्य से इकट्ठा किए गए थे कि ये इस्राएल से युद्ध करें, कि रिहोबोयाम का राज्य उसके हाथ में दोबारा आ जाए.

BSB

2 But the word of the LORD came to Shemaiah the man of God:

HINCV

2 मगर परमेश्वर के जन शेमायाह को याहवेह का यह संदेश भेजा गया:

BSB

3 “Tell Rehoboam son of Solomon king of Judah and all the Israelites in Judah and Benjamin

HINCV

3 “शलोमोन के पुत्र, यहूदिया के शासक रिहोबोयाम से और यहूदिया और बिन्यामिन प्रदेश के सभी इस्राएलियों में यह घोषणा कर दो,

BSB

4 that this is what the LORD says: ‘You are not to go up and fight against your brothers. Each of you must return home, for this is My doing.’” So they listened to the words of the LORD and turned back from going against Jeroboam.

HINCV

4 ‘यह याहवेह का वचन है तुम अपने ही संबंधियों पर हमला नहीं करोगे. सभी अपने-अपने घर को लौट जाएं; क्योंकि इस स्थिति को मैं ही लाया हूं.’” उन्होंने याहवेह के संदेश के ही अनुसार किया और उन्होंने यरोबोअम पर हमला करने का विचार छोड़ दिया.

BSB

5 Rehoboam lived in Jerusalem, and he built up cities for defense in Judah.

HINCV

5 रिहोबोयाम येरूशलेम में रहता रहा. वह यहूदिया की सुरक्षा के हित में नगरों को बनाता गया.

BSB

6 He built up Bethlehem, Etam, Tekoa,

HINCV

6 वे ये थे: बेथलेहेम, एथाम, तकोआ,

BSB

7 Beth-zur, Soco, Adullam,

HINCV

7 बेथ-त्सूर, सोकोह, अदुल्लाम,

BSB

8 Gath, Mareshah, Ziph,

HINCV

8 गाथ, मारेशाह, ज़ीफ़,

BSB

9 Adoraim, Lachish, Azekah,

HINCV

9 अदोराईम, लाकीश, अज़ेका,

BSB

10 Zorah, Aijalon, and Hebron, the fortified cities in Judah and Benjamin.

HINCV

10 ज़ोराह, अय्जालोन और हेब्रोन. ये सभी यहूदिया और बिन्यामिन प्रदेश के गढ़नगर थे.

BSB

11 He strengthened their fortifications and put officers in them, with supplies of food, oil, and wine.

HINCV

11 उसने गढ़ों को मजबूत बनाया, उनमें अधिकारी ठहराए और इनमें भोजन सामग्री, तेल और अंगूर के रस के भंडार रखवा दिए.

BSB

12 He also put shields and spears in all the cities and strengthened them greatly. So Judah and Benjamin belonged to him.

HINCV

12 उसने हर एक नगर में ढालें और बर्छियां रख दीं और इन नगरों को बहुत ही मजबूत सुरक्षा के नगर बना दिए. इस प्रकार यहूदिया और बिन्यामिन प्रदेश ही उसके अधिकार में रह गए.

BSB

13 Moreover, the priests and Levites from all their districts throughout Israel stood with Rehoboam.

HINCV

13 पूरे इस्राएल के पुरोहित और लेवी वंशज रिहोबोयाम से सहमत थे और वे उसके साथ हो गए.

BSB

14 For the Levites left their pasturelands and their possessions and went to Judah and Jerusalem, because Jeroboam and his sons had rejected them as priests of the LORD.

HINCV

14 यरोबोअम और उसके पुत्रों द्वारा याहवेह के लिए लेवियों की पौरोहितिक सेवा पर रोक लगाने के कारण वे अपनी चरागाह और संपत्ति को त्याग कर यहूदिया और येरूशलेम आ गए.

BSB

15 And Jeroboam appointed his own priests for the high places and for the goat demons and calf idols he had made.

HINCV

15 यरोबोअम ने पूजा स्थलों पर बकरे देवता और बछड़े देवताओं की मूर्तियां प्रतिष्ठित कर दीं और इनके लिए खुद अपने ही चुने हुए व्यक्तियों को पुरोहित बना दिया.

BSB

16 Those from every tribe of Israel who had set their hearts to seek the LORD their God followed the Levites to Jerusalem to sacrifice to the LORD, the God of their fathers.

HINCV

16 इस्राएल के सारे गोत्रों में से वे लोग, जो हृदय से इस्राएल के परमेश्वर याहवेह के खोजी थे, इन पुरोहितों और लेवियों का अनुसरण करते हुए अपने पूर्वजों के याहवेह परमेश्वर के लिए बलि चढ़ाने येरूशलेम चले जाते थे.

BSB

17 So they strengthened the kingdom of Judah and supported Rehoboam son of Solomon for three years, because they walked for three years in the way of David and Solomon.

HINCV

17 ये लोग तीन साल तक शलोमोन के पुत्र रिहोबोयाम का समर्थन करने के द्वारा यहूदिया राज्य को मजबूत बना रहे थे, क्योंकि वे दावीद और शलोमोन की नीतियों का पालन तीन साल तक करते रहे.

BSB

18 And Rehoboam married Mahalath, who was the daughter of David’s son Jerimoth and of Abihail, the daughter of Jesse’s son Eliab.

HINCV

18 रिहोबोयाम ने दावीद की पोती, येरीमोथ की पुत्री माहलाथ से विवाह कर लिया. येरीमोथ की माता का नाम अबीहाइल था, वह यिशै के पुत्र एलियाब की पुत्री थी.

BSB

19 She bore sons to him: Jeush, Shemariah, and Zaham.

HINCV

19 माहलाथ से उत्पन्‍न रिहोबाम के पुत्रों के नाम ये: है येऊश, शेमारियाह और त्सेहाम.

BSB

20 After her, he married Maacah daughter of Absalom, and she bore to him Abijah, Attai, Ziza, and Shelomith.

HINCV

20 इसके बाद उसने अबशालोम की पुत्री माकाह से विवाह किया, जिससे पैदा उसके पुत्रों के नाम है अबीयाह, अत्तई, ज़िज़ा और शेलोमीथ.

BSB

21 Rehoboam loved Maacah daughter of Absalom more than all his wives and concubines. In all, he had eighteen wives and sixty concubines, and he was the father of twenty-eight sons and sixty daughters.

HINCV

21 रिहोबोयाम को अबशालोम की पुत्री माकाह बहुत प्रिय थी-अपनी दूसरी पत्नियों और उपपत्नियों से अधिक. उसकी अठारह पत्नियां और साठ उपपत्नियां थी. इनसे उसके अट्ठाईस पुत्र और साठ पुत्रियां पैदा हुई.

BSB

22 Rehoboam appointed Abijah son of Maacah as chief prince among his brothers, intending to make him king.

HINCV

22 रिहोबोयाम ने माकाह के पुत्र अबीयाह को उसके भाइयों के ऊपर प्रधान और उनका अगुआ बनाया; क्योंकि उसकी इच्छा थी कि वह उसे राजा बनाए.

BSB

23 Rehoboam also acted wisely by dispersing some of his sons throughout the districts of Judah and Benjamin, and to all the fortified cities. He gave them abundant provisions and sought many wives for them.

HINCV

23 बड़ी ही बुद्धिमानी से उसने अपने कुछ पुत्रों को यहूदिया और बिन्यामिन राज्य की सीमा में सारे गढ़ नगरों में अलग-अलग ज़िम्मेदारियां सौंप दीं और उनके लिए बहुत मात्रा में भोजन की व्यवस्था भी कर दी. इसके अलावा उसने इन सबके लिए अनेक पत्नियों का प्रबंध भी कर दिया.

Questions about 2 Chronicles 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.