2 Chronicles 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When Rehoboam arrived in Jerusalem, he mobilized the house of Judah and Benjamin—180,000 chosen warriors—to fight against Israel and restore the kingdom to Rehoboam.

HINIRV

1 जब रहबाम यरूशलेम को आया, तब उसने यहूदा और बिन्यामीन के घराने को जो मिलकर एक लाख अस्सी हजार अच्छे योद्धा थे इकट्ठा किया, कि इस्राएल के साथ युद्ध करे जिससे राज्य रहबाम के वश में फिर आ जाए।

BSB

2 But the word of the LORD came to Shemaiah the man of God:

HINIRV

2 तब यहोवा का यह वचन परमेश्वर के भक्त शमायाह के पास पहुँचा

BSB

3 “Tell Rehoboam son of Solomon king of Judah and all the Israelites in Judah and Benjamin

HINIRV

3 “यहूदा के राजा सुलैमान के पुत्र रहबाम से और यहूदा और बिन्यामीन के सब इस्राएलियों से कह,

BSB

4 that this is what the LORD says: ‘You are not to go up and fight against your brothers. Each of you must return home, for this is My doing.’” So they listened to the words of the LORD and turned back from going against Jeroboam.

HINIRV

4 ‘यहोवा यह कहता है, कि अपने भाइयों पर चढ़ाई करके युद्ध न करो। तुम अपने-अपने घर लौट जाओ, क्योंकि यह बात मेरी ही ओर से हुई है।’” यहोवा के ये वचन मानकर, वे यारोबाम पर बिना चढ़ाई किए लौट गए।

BSB

5 Rehoboam lived in Jerusalem, and he built up cities for defense in Judah.

HINIRV

5 रहबाम यरूशलेम में रहने लगा, और यहूदा में बचाव के लिये ये नगर दृढ़ किए,

BSB

6 He built up Bethlehem, Etam, Tekoa,

HINIRV

6 अर्थात् बैतलहम, एताम, तकोआ,

BSB

7 Beth-zur, Soco, Adullam,

HINIRV

7 बेतसूर, सोको, अदुल्लाम,

BSB

8 Gath, Mareshah, Ziph,

HINIRV

8 गत, मारेशा, जीप,

BSB

9 Adoraim, Lachish, Azekah,

HINIRV

9 अदोरैम, लाकीश, अजेका,

BSB

10 Zorah, Aijalon, and Hebron, the fortified cities in Judah and Benjamin.

HINIRV

10 सोरा, अय्यालोन और हेब्रोन जो यहूदा और बिन्यामीन में हैं, दृढ़ किया।

BSB

11 He strengthened their fortifications and put officers in them, with supplies of food, oil, and wine.

HINIRV

11 उसने दृढ़ नगरों को और भी दृढ़ करके उनमें प्रधान ठहराए, और भोजनवस्तु और तेल और दाखमधु के भण्डार रखवा दिए।

BSB

12 He also put shields and spears in all the cities and strengthened them greatly. So Judah and Benjamin belonged to him.

HINIRV

12 फिर एक-एक नगर में उसने ढालें और भाले रखवाकर उनको अत्यन्त दृढ़ कर दिया। यहूदा और बिन्यामीन तो उसके अधिकार में थे।

BSB

13 Moreover, the priests and Levites from all their districts throughout Israel stood with Rehoboam.

HINIRV

13 सारे इस्राएल के याजक और लेवीय भी अपने सारे देश से उठकर उसके पास गए।

BSB

14 For the Levites left their pasturelands and their possessions and went to Judah and Jerusalem, because Jeroboam and his sons had rejected them as priests of the LORD.

HINIRV

14 अतः लेवीय अपनी चराइयों और निज भूमि छोड़कर, यहूदा और यरूशलेम में आए, क्योंकि यारोबाम और उसके पुत्रों ने उनको निकाल दिया था कि वे यहोवा के लिये याजक का काम न करें,

BSB

15 And Jeroboam appointed his own priests for the high places and for the goat demons and calf idols he had made.

HINIRV

15 और उसने ऊँचे स्थानों और बकरा देवताओं और अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये, अपनी ओर से याजक ठहरा लिए।

BSB

16 Those from every tribe of Israel who had set their hearts to seek the LORD their God followed the Levites to Jerusalem to sacrifice to the LORD, the God of their fathers.

HINIRV

16 लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगाकर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।

BSB

17 So they strengthened the kingdom of Judah and supported Rehoboam son of Solomon for three years, because they walked for three years in the way of David and Solomon.

HINIRV

17 उन्होंने यहूदा का राज्य स्थिर किया और सुलैमान के पुत्र रहबाम को तीन वर्ष तक दृढ़ कराया, क्योंकि तीन वर्ष तक वे दाऊद और सुलैमान की लीक पर चलते रहे।

BSB

18 And Rehoboam married Mahalath, who was the daughter of David’s son Jerimoth and of Abihail, the daughter of Jesse’s son Eliab.

HINIRV

18 रहबाम ने एक स्त्री से विवाह कर लिया, अर्थात् महलत से जिसका पिता दाऊद का पुत्र यरीमोत और माता यिशै के पुत्र एलीआब की बेटी अबीहैल थी।

BSB

19 She bore sons to him: Jeush, Shemariah, and Zaham.

HINIRV

19 उससे यूश, शेमर्याह और जाहम नामक पुत्र उत्पन्न हुए।

BSB

20 After her, he married Maacah daughter of Absalom, and she bore to him Abijah, Attai, Ziza, and Shelomith.

HINIRV

20 उसके बाद उसने अबशालोम की बेटी माका से विवाह कर लिया, और उससे अबिय्याह, अत्तै, जीजा और शलोमीत उत्पन्न हुए।

BSB

21 Rehoboam loved Maacah daughter of Absalom more than all his wives and concubines. In all, he had eighteen wives and sixty concubines, and he was the father of twenty-eight sons and sixty daughters.

HINIRV

21 रहबाम ने अठारह रानियाँ ब्याह लीं और साठ रखैलियाँ रखीं, और उसके अट्ठाईस बेटे और साठ बेटियाँ उत्पन्न हुईं। अबशालोम की बेटी माका से वह अपनी सब रानियों और रखैलों से अधिक प्रेम रखता था;

BSB

22 Rehoboam appointed Abijah son of Maacah as chief prince among his brothers, intending to make him king.

HINIRV

22 रहबाम ने माका के बेटे अबिय्याह को मुख्य और सब भाइयों में प्रधान इस विचार से ठहरा दिया, कि उसे राजा बनाए।

BSB

23 Rehoboam also acted wisely by dispersing some of his sons throughout the districts of Judah and Benjamin, and to all the fortified cities. He gave them abundant provisions and sought many wives for them.

HINIRV

23 उसने समझ-बूझकर काम किया, और उसने अपने सब पुत्रों को अलग-अलग करके यहूदा और बिन्यामीन के सब देशों के सब गढ़वाले नगरों में ठहरा दिया; और उन्हें भोजनवस्तु बहुतायत से दी, और उनके लिये बहुत सी स्त्रियाँ ढूँढ़ी।

Questions about 2 Chronicles 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.