2 Chronicles 26
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 All the people of Judah took Uzziah, who was sixteen years old, and made him king in place of his father Amaziah. | HINCV 1 यहूदिया की सारी प्रजा ने सोलह साल के उज्जियाह को उसके पिता अमाज़्याह के स्थान पर राजा होने के लिए चुन लिया. |
| BSB 2 Uzziah was the one who rebuilt Eloth and restored it to Judah after King Amaziah rested with his fathers. | HINCV 2 उसने अपने पिता की मृत्यु के बाद एलाथ को बनवाकर उसे दोबारा यहूदिया में शामिल कर लिया. |
| BSB 3 Uzziah was sixteen years old when he became king, and he reigned in Jerusalem fifty-two years. His mother’s name was Jecoliah; she was from Jerusalem. | HINCV 3 उस समय उज्जियाह की उम्र सोलह साल थी. येरूशलेम में उसने बावन साल शासन किया. उसकी माता का नाम यकोलियाह था; वह येरूशलेमवासी थी. |
| BSB 4 And he did what was right in the eyes of the LORD, just as his father Amaziah had done. | HINCV 4 उज्जियाह ने अपने पिता अमाज़्याह समान वही किया, जो याहवेह की दृष्टि में सही है. |
| BSB 5 He sought God throughout the days of Zechariah, who instructed him in the fear of God. And as long as he sought the LORD, God gave him success. | HINCV 5 ज़करयाह के जीवनकाल में परमेश्वर की खोज करता रहा. याहवेह के दर्शन के कारण ज़करयाह में समझ थी. जब तक वह याहवेह की खोज करता रहा, याहवेह उसे और बढ़ाते रहे. |
| BSB 6 Uzziah went out to wage war against the Philistines, and he tore down the walls of Gath, Jabneh, and Ashdod. Then he built cities near Ashdod and among the Philistines. | HINCV 6 उज्जियाह ने फिलिस्तीनियों पर हमला किया और गाथ, याबनेह और अशदोद की शहरपनाह गिरा दीं. अशदोद में और फिलिस्तीनियों के बीच उसने इस क्षेत्र में नगरों को बनाया. |
| BSB 7 God helped him against the Philistines, against the Arabs living in Gur-baal, and against the Meunites. | HINCV 7 फिलिस्तीनियों और अरबियों के विरुद्ध जो गुर-बाल और मिऊनी में रहते थे, परमेश्वर ने उसकी सहायता की. |
| BSB 8 The Ammonites brought tribute to Uzziah, and his fame spread as far as the border of Egypt, for he had become exceedingly powerful. | HINCV 8 अम्मोनवासी भी उज्जियाह को कर देते थे. उसका यश मिस्र की सीमा तक पहुंच गया था, क्योंकि वह बलवान हो चुका था. |
| BSB 9 Uzziah built towers in Jerusalem at the Corner Gate, the Valley Gate, and the angle in the wall, and he fortified them. | HINCV 9 इनके अलावा उज्जियाह ने येरूशलेम में कोने के फाटक और घाटी के फाटक पर पहरेदारों के लिए खंभों को बनवाया और किले की दीवारों को मजबूत बनाने के लिए उनमें गुम्मट बनवाए. |
| BSB 10 Since he had much livestock in the foothills and in the plain, he built towers in the desert and dug many cisterns. And since he was a lover of the soil, he had farmers and vinedressers in the hill country and in the fertile fields. | HINCV 10 बंजर भूमि में उसने पहरेदारों के खंभे खड़े किए और अनेक तालाबों को भी बनवाया, क्योंकि मैदानों में बड़ी संख्या में उसके पशु थे. पहाड़ी इलाके में उसके किसान और अंगूर के बगीचों के रखवाले थे. उसके अनेक उपजाऊ खेत भी थे, क्योंकि खेती उसे प्यारी थी. |
| BSB 11 Uzziah had an army ready for battle that went out to war by assigned divisions, as recorded by Jeiel the scribe and Maaseiah the officer under the direction of Hananiah, one of the royal officers. | HINCV 11 इसके अलावा उसकी वीर सेना युद्ध के लिए तैयार रहती थी. इसको दलों के रूप में बांटा गया था. इनकी भर्ती और संगठन राजा के अधिकारी हननियाह की आज्ञा में सचिव येइएल और अधिकारी मआसेइयाह द्वारा की गई थी. |
| BSB 12 The total number of family leaders of the mighty men of valor was 2,600. | HINCV 12 हर एक गोत्र से चुने हुए बलवान वीर योद्धा थे, जिनकी कुल संख्या दो हज़ार छः सौ थी. |
| BSB 13 Under their authority was an army of 307,500 trained for war, a powerful force to support the king against his enemies. | HINCV 13 इनके अधिकार में थी एक बड़ी सेना, जिसकी गिनती थी तीन लाख साढ़े सात हज़ार. ये राजा के विरुद्ध उठे किसी भी शत्रु पर बहुत बल से वार कर सकते थे. |
| BSB 14 Uzziah supplied the entire army with shields, spears, helmets, armor, bows, and slingstones. | HINCV 14 इसके अलावा उज्जियाह ने पूरी सेना के लिए ढालें, बर्छियों, टोप झिलम, धनुष और गोफन तैयार कर रखी थी. |
| BSB 15 And in Jerusalem he made skillfully designed devices to shoot arrows and catapult large stones from the towers and corners. So his fame spread far and wide, for he was helped tremendously until he became powerful. | HINCV 15 कुशल शिल्पियों द्वारा आविष्कार किए गए यंत्र और उपकरण उसने येरूशलेम में रखवा रखे थे. ये यंत्र पहरेदारों के मीनारों और शहरपनाह के कोनों पर बाण छोड़ने और बड़े-बड़े पत्थर फेंकने के लिए बनाए गए थे. इनके कारण उसकी ख्याति दूर-दूर तक पहुंच चुकी थी. जब तक उसमें शक्ति रही उसे अद्धुत रूप से सहायता मिलती रही. |
| BSB 16 But when Uzziah became powerful, his arrogance led to his own destruction. He was unfaithful to the LORD his God, for he entered the temple of the LORD to burn incense on the altar of incense. | HINCV 16 जब वह इस प्रकार मजबूत होता गया, घमण्ड़ ने उसे आ घेरा. वह याहवेह उसके परमेश्वर के लिए सच्चा भी न रह गया. वह याहवेह के मंदिर में चला गया कि वह धूप वेदी पर धूप जलाए. |
| BSB 17 Then Azariah the priest, along with eighty brave priests of the LORD, went in after him. | HINCV 17 इस पर पुरोहित अज़रियाह उसके पीछे-पीछे गया और उसके साथ याहवेह के अस्सी बलवान पुरोहित भी थे. |
| BSB 18 They took their stand against King Uzziah and said, “Uzziah, you have no right to offer incense to the LORD. Only the priests, the descendants of Aaron, are consecrated to burn incense. Leave the sanctuary, for you have acted unfaithfully; you will not receive honor from the LORD God.” | HINCV 18 उन्होंने राजा उज्जियाह को मना करते हुए कहा, “उज्जियाह, याहवेह के लिए धूप जलाना आपका काम नहीं है, यह केवल पुरोहितों के लिए ही ठहराया गया है, जो अहरोन के वंशज और धूप जलाने के लिए अलग किए हुए हैं. आप पवित्र स्थान से बाहर चले जाइए, क्योंकि आप याहवेह परमेश्वर के प्रति सच्चे नहीं रहे हैं, इसलिये आपको उनकी ओर से कोई आदर न मिलेगा.” |
| BSB 19 Uzziah, with a censer in his hand to offer incense, was enraged. But while he raged against the priests in their presence in the house of the LORD before the altar of incense, leprosy broke out on his forehead. | HINCV 19 उज्जियाह यह सुनकर बहुत गुस्सा हो गया. धूप जलाने के लिए उसके हाथ में धूपदान था. जब वह पुरोहितों पर गुस्सा हो ही रहा था, याहवेह के भवन में धूप वेदी के निकट पुरोहितों के देखते-देखते उसके माथे पर कुष्ठ रोग हो गया. |
| BSB 20 When Azariah the chief priest and all the priests turned to him and saw his leprous forehead, they rushed him out. Indeed, he himself hurried to get out, because the LORD had afflicted him. | HINCV 20 प्रमुख पुरोहित अज़रियाह और दूसरे सभी पुरोहित उसकी ओर देख रहे थे. वह माथे पर कोढ़ी हो चुका था. उन्होंने उसे बिना देर किए बाहर निकाला-वास्तव में वह खुद वहां से निकलने के लिए आतुर था, क्योंकि वह जान गया था कि उस पर याहवेह का प्रहार था. |
| BSB 21 So King Uzziah was a leper until the day of his death. He lived in isolation, leprous and cut off from the house of the LORD, while his son Jotham had charge of the royal palace and governed the people of the land. | HINCV 21 मृत्यु तक राजा उज्जियाह कुष्ठरोगी रहा. वह एक अलग घर में रहने लगा, क्योंकि वह कुष्ठरोगी था. याहवेह के भवन में उसका जाना मना हो गया. उसका पुत्र योथाम अब राजमहल पर अधिकारी हो प्रजा का न्याय करने लगा. |
| BSB 22 As for the rest of the acts of Uzziah, from beginning to end, they are recorded by the prophet Isaiah son of Amoz. | HINCV 22 शुरू से अंत तक, उज्जियाह द्वारा किए गए बाकी कामों का ब्यौरा आमोज़ के पुत्र भविष्यद्वक्ता यशायाह द्वारा किया गया है. |
| BSB 23 And Uzziah rested with his fathers and was buried near them in a field of burial that belonged to the kings, for the people said, “He was a leper.” And his son Jotham reigned in his place. | HINCV 23 तब उज्जियाह हमेशा के लिए अपने पूर्वजों से जा मिला. उन्होंने उसे राजाओं के लिए ठहराई गई की कब्र में गाड़ दिया, क्योंकि उन्होंने कहा वह तो कुष्ठरोगी है. उसका पुत्र योथाम उसके स्थान पर राजा हो गया. |
Questions about 2 Chronicles 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.