2 Chronicles 26

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 All the people of Judah took Uzziah, who was sixteen years old, and made him king in place of his father Amaziah.

HINIRV

1 तब सब यहूदी प्रजा ने उज्जियाह को लेकर जो सोलह वर्ष का था, उसके पिता अमस्याह के स्थान पर राजा बनाया।

BSB

2 Uzziah was the one who rebuilt Eloth and restored it to Judah after King Amaziah rested with his fathers.

HINIRV

2 जब राजा अमस्याह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला तब उज्जियाह ने एलोत नगर को दृढ़ करके यहूदा में फिर मिला लिया।

BSB

3 Uzziah was sixteen years old when he became king, and he reigned in Jerusalem fifty-two years. His mother’s name was Jecoliah; she was from Jerusalem.

HINIRV

3 जब उज्जियाह राज्य करने लगा, तब वह सोलह वर्ष का था। और यरूशलेम में बावन वर्ष तक राज्य करता रहा, उसकी माता का नाम यकोल्याह था, जो यरूशलेम की थी।

BSB

4 And he did what was right in the eyes of the LORD, just as his father Amaziah had done.

HINIRV

4 जैसे उसका पिता अमस्याह, किया करता था वैसा ही उसने भी किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था।

BSB

5 He sought God throughout the days of Zechariah, who instructed him in the fear of God. And as long as he sought the LORD, God gave him success.

HINIRV

5 जकर्याह के दिनों में जो परमेश्वर के दर्शन के विषय समझ रखता था, वह परमेश्वर की खोज में लगा रहता था; और जब तक वह यहोवा की खोज में लगा रहा, तब तक परमेश्वर ने उसको सफलता दी।

BSB

6 Uzziah went out to wage war against the Philistines, and he tore down the walls of Gath, Jabneh, and Ashdod. Then he built cities near Ashdod and among the Philistines.

HINIRV

6 तब उसने जाकर पलिश्तियों से युद्ध किया, और गत, यब्ने और अश्दोद की शहरपनाहें गिरा दीं, और अश्दोद के आस-पास और पलिश्तियों के बीच में नगर बसाए।

BSB

7 God helped him against the Philistines, against the Arabs living in Gur-baal, and against the Meunites.

HINIRV

7 परमेश्वर ने पलिश्तियों और गूर्बालवासी, अरबियों और मूनियों के विरुद्ध उसकी सहायता की।

BSB

8 The Ammonites brought tribute to Uzziah, and his fame spread as far as the border of Egypt, for he had become exceedingly powerful.

HINIRV

8 अम्मोनी उज्जियाह को भेंट देने लगे, वरन् उसकी कीर्ति मिस्र की सीमा तक भी फैल गई, क्योंकि वह अत्यन्त सामर्थी हो गया था।

BSB

9 Uzziah built towers in Jerusalem at the Corner Gate, the Valley Gate, and the angle in the wall, and he fortified them.

HINIRV

9 फिर उज्जियाह ने यरूशलेम में कोने के फाटक और तराई के फाटक और शहरपनाह के मोड़ पर गुम्मट बनवाकर दृढ़ किए।

BSB

10 Since he had much livestock in the foothills and in the plain, he built towers in the desert and dug many cisterns. And since he was a lover of the soil, he had farmers and vinedressers in the hill country and in the fertile fields.

HINIRV

10 उसके बहुत जानवर थे इसलिए उसने जंगल में और नीचे के देश और चौरस देश में गुम्मट बनवाए और बहुत से हौद खुदवाए, और पहाड़ों पर और कर्मेल में उसके किसान और दाख की बारियों के माली थे, क्योंकि वह खेती किसानी करनेवाला था।

BSB

11 Uzziah had an army ready for battle that went out to war by assigned divisions, as recorded by Jeiel the scribe and Maaseiah the officer under the direction of Hananiah, one of the royal officers.

HINIRV

11 फिर उज्जियाह के योद्धाओं की एक सेना थी जिनकी गिनती यीएल मुंशी और मासेयाह सरदार, हनन्याह नामक राजा के एक हाकिम की आज्ञा से करते थे, और उसके अनुसार वह दल बाँधकर लड़ने को जाती थी।

BSB

12 The total number of family leaders of the mighty men of valor was 2,600.

HINIRV

12 पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुष जो शूरवीर थे, उनकी पूरी गिनती दो हजार छः सौ थी।

BSB

13 Under their authority was an army of 307,500 trained for war, a powerful force to support the king against his enemies.

HINIRV

13 उनके अधिकार में तीन लाख साढ़े सात हजार की एक बड़ी सेना थी, जो शत्रुओं के विरुद्ध राजा की सहायता करने को बड़े बल से युद्ध करनेवाले थे।

BSB

14 Uzziah supplied the entire army with shields, spears, helmets, armor, bows, and slingstones.

HINIRV

14 इनके लिये अर्थात् पूरी सेना के लिये उज्जियाह ने ढालें, भाले, टोप, झिलम, धनुष और गोफन के पत्थर तैयार किए।

BSB

15 And in Jerusalem he made skillfully designed devices to shoot arrows and catapult large stones from the towers and corners. So his fame spread far and wide, for he was helped tremendously until he became powerful.

HINIRV

15 फिर उसने यरूशलेम में गुम्मटों और कंगूरों पर रखने को चतुर पुरुषों के निकाले हुए यन्त्र भी बनवाए जिनके द्वारा तीर और बड़े-बड़े पत्थर फेंके जाते थे। उसकी कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई, क्योंकि उसे अद्भुत सहायता यहाँ तक मिली कि वह सामर्थी हो गया।

BSB

16 But when Uzziah became powerful, his arrogance led to his own destruction. He was unfaithful to the LORD his God, for he entered the temple of the LORD to burn incense on the altar of incense.

HINIRV

16 परन्तु जब वह सामर्थी हो गया, तब उसका मन फूल उठा; और उसने बिगड़कर अपने परमेश्वर यहोवा का विश्वासघात किया, अर्थात् वह धूप की वेदी पर धूप जलाने को यहोवा के मन्दिर में घुस गया।

BSB

17 Then Azariah the priest, along with eighty brave priests of the LORD, went in after him.

HINIRV

17 पर अजर्याह याजक उसके बाद भीतर गया, और उसके संग यहोवा के अस्सी याजक भी जो वीर थे गए।

BSB

18 They took their stand against King Uzziah and said, “Uzziah, you have no right to offer incense to the LORD. Only the priests, the descendants of Aaron, are consecrated to burn incense. Leave the sanctuary, for you have acted unfaithfully; you will not receive honor from the LORD God.”

HINIRV

18 उन्होंने उज्जियाह राजा का सामना करके उससे कहा, “हे उज्जियाह यहोवा के लिये धूप जलाना तेरा काम नहीं, हारून की सन्तान अर्थात् उन याजकों ही का काम है, जो धूप जलाने को पवित्र किए गए हैं। तू पवित्रस्थान से निकल जा; तूने विश्वासघात किया है, यहोवा परमेश्वर की ओर से यह तेरी महिमा का कारण न होगा।”

BSB

19 Uzziah, with a censer in his hand to offer incense, was enraged. But while he raged against the priests in their presence in the house of the LORD before the altar of incense, leprosy broke out on his forehead.

HINIRV

19 तब उज्जियाह धूप जलाने को धूपदान हाथ में लिये हुए झुँझला उठा। वह याजकों पर झुँझला रहा था, कि याजकों के देखते-देखते यहोवा के भवन में धूप की वेदी के पास ही उसके माथे पर कोढ़ प्रगट हुआ।

BSB

20 When Azariah the chief priest and all the priests turned to him and saw his leprous forehead, they rushed him out. Indeed, he himself hurried to get out, because the LORD had afflicted him.

HINIRV

20 अजर्याह महायाजक और सब याजकों ने उस पर दृष्टि की, और क्या देखा कि उसके माथे पर कोढ़ निकला है! तब उन्होंने उसको वहाँ से झटपट निकाल दिया, वरन् यह जानकर कि यहोवा ने मुझे कोढ़ी कर दिया है, उसने आप बाहर जाने को उतावली की।

BSB

21 So King Uzziah was a leper until the day of his death. He lived in isolation, leprous and cut off from the house of the LORD, while his son Jotham had charge of the royal palace and governed the people of the land.

HINIRV

21 उज्जियाह राजा मरने के दिन तक कोढ़ी रहा, और कोढ़ के कारण अलग एक घर में रहता था, वह यहोवा के भवन में जाने न पाता था। और उसका पुत्र योताम राजघराने के काम पर नियुक्त किया गया और वह लोगों का न्याय भी करता था।

BSB

22 As for the rest of the acts of Uzziah, from beginning to end, they are recorded by the prophet Isaiah son of Amoz.

HINIRV

22 आदि से अन्त तक उज्जियाह के और कामों का वर्णन तो आमोस के पुत्र यशायाह नबी ने लिखा है।

BSB

23 And Uzziah rested with his fathers and was buried near them in a field of burial that belonged to the kings, for the people said, “He was a leper.” And his son Jotham reigned in his place.

HINIRV

23 अन्त में उज्जियाह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसको उसके पुरखाओं के निकट राजाओं के मिट्टी देने के खेत में मिट्टी दी गई क्योंकि उन्होंने कहा, “वह कोढ़ी है।” उसका पुत्र योताम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

Questions about 2 Chronicles 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.