2 Corinthians 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now by the mildness and gentleness of Christ, I appeal to you—I, Paul, who am humble when face to face with you, but bold when away. | HINCV 1 मैं पौलॉस, जो तुम्हारे बीच उपस्थित होने पर तो दीन किंतु तुमसे दूर होने पर निडर हो जाता हूं, स्वयं मसीह की उदारता तथा कोमलता में तुमसे व्यक्तिगत विनती कर रहा हूं. |
| BSB 2 I beg you that when I come I may not need to be as bold as I expect toward those who presume that we live according to the flesh. | HINCV 2 मेरी विनती यह है: जब मैं वहां आऊं तो मुझे उनके प्रति, जो यह सोचते हैं कि हमारी जीवनशैली सांसारिक है, वह कठोरता दिखानी न पड़े जिसकी मुझसे आशा की जाती है. |
| BSB 3 For though we live in the flesh, we do not wage war according to the flesh. | HINCV 3 हालांकि हम संसार में रहते हैं मगर हम युद्ध वैसे नहीं करते जैसे यह संसार करता है. |
| BSB 4 The weapons of our warfare are not the weapons of the flesh. Instead, they have divine power to demolish strongholds. | HINCV 4 हमारे युद्ध के अस्त्र-शस्त्र सांसारिक नहीं हैं—ये परमेश्वर के सामर्थ्य में गढ़ों को ढाह देते हैं. |
| BSB 5 We demolish arguments and every presumption set up against the knowledge of God; and we take captive every thought to make it obedient to Christ. | HINCV 5 इसके द्वारा हम उस हर एक विरोध को, उस हर एक गर्व करनेवाले को, जो परमेश्वर के ज्ञान के विरुद्ध सिर उठाता है, गिरा देते हैं और हर एक धारणा को मसीह का आज्ञाकारी बंदी बना देते हैं. |
| BSB 6 And we will be ready to punish every act of disobedience, as soon as your obedience is complete. | HINCV 6 तुम्हारी आज्ञाकारिता और सच्चाई की भरपूरी साबित हो जाने पर हम सभी आज्ञा न माननेवालों को दंड देने के लिए तैयार हैं. |
| BSB 7 You are looking at outward appearances. If anyone is confident that he belongs to Christ, he should remind himself that we belong to Christ just as much as he does. | HINCV 7 तुम सिर्फ जो सामने है, उसके बाहरी रूप को देखते हो. यदि किसी को अपने विषय में यह निश्चय है कि वह मसीह का है तो वह इस पर दोबारा विचार करे कि जैसे वह मसीह का है, वैसे ही हम भी मसीह के हैं. |
| BSB 8 For even if I boast somewhat excessively about the authority the Lord gave us for building you up rather than tearing you down, I will not be ashamed. | HINCV 8 यदि मैं उस अधिकार का कुछ अधिक ही गर्व करता हूं, जो प्रभु ने मुझे तुम्हारे निर्माण के लिए सौंपा है, न कि तुम्हारे विनाश के लिए, तो उसमें मुझे कोई लज्जा नहीं. |
| BSB 9 I do not want to seem to be trying to frighten you by my letters. | HINCV 9 मैं नहीं चाहता कि तुम्हें यह अहसास हो कि मैं तुम्हें डराने के उद्देश्य से यह पत्र लिख रहा हूं. |
| BSB 10 For some say, “His letters are weighty and forceful, but his physical presence is unimpressive, and his speaking is of no account.” | HINCV 10 मेरे विषय में कुछ का कहना है, “उसके पत्र महत्वपूर्ण और प्रभावशाली तो होते हैं किंतु उसका व्यक्तित्व कमजोर है तथा बातें करना प्रभावित नहीं करता.” |
| BSB 11 Such people should consider that what we are in our letters when absent, we will be in our actions when present. | HINCV 11 ये लोग याद रखें कि तुम्हारे साथ न होने की स्थिति में हम अपने पत्रों की अभिव्यक्ति में जो कुछ होते हैं, वही हम तुम्हारे साथ होने पर अपने स्वभाव में भी होते हैं. |
| BSB 12 We do not dare to classify or compare ourselves with some who commend themselves. When they measure themselves by themselves and compare themselves with themselves, they show their ignorance. | HINCV 12 हम उनके साथ अपनी गिनती या तुलना करने का साहस नहीं करते, जो अपनी ही प्रशंसा करने में लीन हैं. वे अपने ही मापदंडों के अनुसार अपने आपको मापते हैं तथा अपनी तुलना वे स्वयं से ही करते हैं. एकदम मूर्ख हैं वे! |
| BSB 13 We, however, will not boast beyond our limits, but only within the field of influence that God has assigned to us—a field that reaches even to you. | HINCV 13 हम अपनी मर्यादा के बाहर गर्व नहीं करेंगे. हम परमेश्वर द्वारा निर्धारित मर्यादा में ही सीमित रहेंगे. तुम भी इसी सीमा में सीमित हो. |
| BSB 14 We are not overstepping our bounds, as if we had not come to you. Indeed, we were the first to reach you with the gospel of Christ. | HINCV 14 अगर हमने गर्व किया तो भी हम अपनी सीमा का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, जैसा कि यदि हम तुम तक नहीं पहुंच पाते तो हो जाता. पर तुम तक मसीह येशु का सुसमाचार लेकर हम तुम्हारे पास सबसे पहले पहुंचे हैं. |
| BSB 15 Neither do we boast beyond our limits in the labors of others. But we hope that as your faith increases, our area of influence among you will greatly increase as well, | HINCV 15 अन्यों द्वारा किए परिश्रम का श्रेय लेकर भी हम इस आशा में सीमा पार नहीं करते कि जैसे जैसे तुम्हारा विश्वास गहरा होता जाता है, तुम्हारे बीच अपनी ही सीमा में हमारा कार्यक्षेत्र और गतिविधियां फैलती जाएं |
| BSB 16 so that we can preach the gospel in the regions beyond you. Then we will not be boasting in the work already done in another man’s territory. | HINCV 16 और हम तुम्हारी सीमाओं से परे दूर-दूर क्षेत्रों में भी ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करें. हम नहीं चाहते कि हम किसी अन्य क्षेत्र में अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही किए जा चुके काम का गर्व करें. |
| BSB 17 Rather, “Let him who boasts boast in the Lord.” | HINCV 17 जो गर्व करता है, वह परमेश्वर में गर्व करे. |
| BSB 18 For it is not the one who commends himself who is approved, but the one whom the Lord commends. | HINCV 18 ग्रहण वह नहीं किया जाता, जो अपनी तारीफ़ स्वयं करता है परंतु वह है, जिसकी तारीफ़ प्रभु करते हैं. |
Questions about 2 Corinthians 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.