2 Corinthians 9

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Now about the service to the saints, there is no need for me to write to you.

HINCV

1 वास्तव में यह आवश्यक ही नहीं कि मैं पवित्र लोगों में अपनी सेवकाई के विषय में तुम्हें कुछ लिखूं

BSB

2 For I know your eagerness to help, and I have been boasting to the Macedonians that since last year you in Achaia were prepared to give. And your zeal has stirred most of them to do likewise.

HINCV

2 क्योंकि सहायता के लिए तुम्हारी तैयारी से मैं भली-भांति परिचित हूं. मकेदोनियावासियों के सामने मैं इसका गर्व भी करता रहा हूं कि आखाया प्रदेश की कलीसिया पिछले एक वर्ष से इसके लिए तैयार है और उनमें से अधिकांश को तुम्हारे उत्साह से प्रेरणा प्राप्‍त हुई.

BSB

3 But I am sending the brothers in order that our boasting about you in this matter should not prove empty, but that you will be prepared, just as I said.

HINCV

3 मैंने कुछ साथी विश्वासियों को तुम्हारे पास इसलिये भेजा है कि तुम्हारे विषय में मेरा गर्व करना खोखला न ठहरे, परंतु वे स्वयं तुम्हें सेवा के लिए तैयार पाएं—ठीक जैसा मैं उनसे कहता रहा हूं.

BSB

4 Otherwise, if any Macedonians come with me and find you unprepared, we—to say nothing of you—would be ashamed of having been so confident.

HINCV

4 ऐसा न हो कि जब कोई मकेदोनियावासी मेरे साथ आए और तुम्हें दान देने के लिए तैयार न पाए तो हमें तुम्हारे प्रति ऐसे आश्वस्त होने के कारण लज्जित होना पड़े—तुम्हारी अपनी लज्जा तो एक अलग विषय होगा.

BSB

5 So I thought it necessary to urge the brothers to visit you beforehand and make arrangements for the generous gift you had promised. This way, your gift will be prepared generously and not begrudgingly.

HINCV

5 इसलिये मैंने यह आवश्यक समझा कि मैं साथी विश्वासियों से यह विनती करूं कि वे पहले ही तुम्हारे पास चले जाएं तथा उस प्रतिज्ञा की गई भेंट का प्रबंध कर लें, जो तुमने उदारता के भाव में दी है, न कि कंजूसी के भाव में.

BSB

6 Remember this: Whoever sows sparingly will also reap sparingly, and whoever sows generously will also reap generously.

HINCV

6 याद रहे: वह, जो थोड़ा बोता है, थोड़ा ही काटेगा तथा वह, जो बहुत बोता है, बहुत काटेगा.

BSB

7 Each one should give what he has decided in his heart to give, not out of regret or compulsion. For God loves a cheerful giver.

HINCV

7 इसलिये जिसने अपने मन में जितना भी देने का निश्चय किया है, उतना ही दे—बिना इच्छा के या विवशता में नहीं क्योंकि परमेश्वर को प्रिय वह है, जो आनंद से देता है.

BSB

8 And God is able to make all grace abound to you, so that in all things, at all times, having all that you need, you will abound in every good work.

HINCV

8 परमेश्वर समर्थ हैं कि वह तुम्हें बहुत अधिक अनुग्रह प्रदान करें कि तुम्हें सब कुछ पर्याप्‍त मात्रा में प्राप्‍त होता रहे और हर भले काम के लिए तुम्हारे पास अधिकता में हो,

BSB

9 As it is written: “He has scattered abroad His gifts to the poor; His righteousness endures forever.”

HINCV

9 जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: उन्होंने कंगालों को उदारतापूर्वक दान दिया; उनकी सच्चाई और धार्मिकता युगानुयुग बनी रहती है.

BSB

10 Now He who supplies seed to the sower and bread for food will supply and multiply your store of seed and will increase the harvest of your righteousness.

HINCV

10 वह परमेश्वर, जो किसान के लिए बीज का तथा भोजन के लिए आहार का इंतजाम करते हैं, वही बोने के लिए तुम्हारे लिए बीज का इंतजाम तथा विकास करेंगे तथा तुम्हारी धार्मिकता की उपज में उन्‍नति करेंगे.

BSB

11 You will be enriched in every way to be generous on every occasion, and through us your generosity will produce thanksgiving to God.

HINCV

11 अपनी अपूर्व उदारता के लिए तुम प्रत्येक पक्ष में धनी किए जाओगे. हमारे माध्यम से तुम्हारी यह उदारता परमेश्वर के प्रति धन्यवाद का विषय हो रही है.

BSB

12 For this ministry of service is not only supplying the needs of the saints but is also overflowing in many expressions of thanksgiving to God.

HINCV

12 यह सेवकाई न केवल पवित्र लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने का ही साधन है परंतु परमेश्वर के प्रति उमड़ता हुआ धन्यवाद का भाव भी है.

BSB

13 Because of the proof this ministry provides, the saints will glorify God for your obedient confession of the gospel of Christ, and for the generosity of your contribution to them and to all the others.

HINCV

13 तुम्हारी इस सेवकाई को प्रमाण मानते हुए वे परमेश्वर की महिमा करेंगे क्योंकि तुमने मसीह के ईश्वरीय सुसमाचार को आज्ञा मानते हुए ग्रहण किया और तुम सभी के प्रति उदार मन के हो.

BSB

14 And their prayers for you will express their affection for you, because of the surpassing grace God has given you.

HINCV

14 तुम पर परमेश्वर के अत्यधिक अनुग्रह को देख वे तुम्हारे लिए बड़ी लगन से प्रार्थना करेंगे.

BSB

15 Thanks be to God for His indescribable gift!

HINCV

15 परमेश्वर को उनके अवर्णनीय वरदान के लिए आभार!

Questions about 2 Corinthians 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.