2 Corinthians 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now, brothers, we want you to know about the grace that God has given the churches of Macedonia. | HINCV 1 हम भाई बहनों को मकेदोनिया की कलीसियाओं को परमेश्वर द्वारा दिए गए अनुग्रह के विषय में बताना चाहते हैं. |
| BSB 2 In the terrible ordeal they suffered, their abundant joy and deep poverty overflowed into rich generosity. | HINCV 2 बड़े भीषण संकटों में भी उनका बड़ा आनंद, तथा भारी कंगाली में भी उनकी बड़ी उदारता छलक पड़ी है. |
| BSB 3 For I testify that they gave according to their ability and even beyond it. Of their own accord, | HINCV 3 मैं इस सच्चाई की पुष्टि कर सकता हूं कि उन्होंने न केवल उतना ही दिया, जो उनके लिए संभव था परंतु उससे कहीं अधिक! यह उन्होंने अपनी इच्छा से दिया है. |
| BSB 4 they earnestly pleaded with us for the privilege of sharing in this service to the saints. | HINCV 4 उन्होंने तो हमसे विनती पर विनती करते हुए अनुमति चाही कि उन्हें पवित्र लोगों की सहायता की धन्यता में शामिल होने का सुअवसर प्रदान किया जाए. |
| BSB 5 And not only did they do as we expected, but they gave themselves first to the Lord and then to us, through the will of God. | HINCV 5 यह सब हमारी आशा के विपरीत था. इससे भी बढ़कर उन्होंने परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप सबसे पहले स्वयं को प्रभु के लिए और फिर हमारे लिए समर्पित कर दिया. |
| BSB 6 So we urged Titus to help complete your act of grace, just as he had started it. | HINCV 6 इसलिये हमने तीतॉस से विनती की कि जिस प्रकार इसके पहले उसने तुममें यह प्रक्रिया शुरू की थी, वैसे ही वह इस सराहनीय काम को पूरा भी करे. |
| BSB 7 But just as you excel in everything—in faith, in speech, in knowledge, in complete earnestness, and in the love we inspired in you—see that you also excel in this grace of giving. | HINCV 7 ठीक जिस प्रकार तुम विश्वास, वचन, ज्ञान, उत्साह तथा हमारे प्रति प्रेम में बढ़ते जाते हो, उसी प्रकार अब तुम्हारा प्रयास यह हो कि तुम इस सराहनीय सेवा में भी बढ़ते जाओ. |
| BSB 8 I am not giving a command, but I am testing the sincerity of your love through the earnestness of others. | HINCV 8 मैं तुम्हें कोई आज्ञा नहीं दे रहा. मैं सिर्फ बाकियों के उत्साह से तुम्हारे प्रेम की तुलना कर इसकी सच्चाई को परख रहा हूं. |
| BSB 9 For you know the grace of our Lord Jesus Christ, that though He was rich, yet for your sake He became poor, so that you through His poverty might become rich. | HINCV 9 हमारे प्रभु येशु मसीह की कृपा से तुम भली-भांति परिचित हो: यद्यपि वह बहुत धनी थे, तुम्हारे लिए उन्होंने निर्धनता अपना ली कि उनकी निर्धनता के द्वारा तुम धनी हो जाओ. |
| BSB 10 And this is my opinion about what is helpful for you in this matter: Last year you were the first not only to give, but even to have such a desire. | HINCV 10 यहां मैं अपना मत प्रस्तुत कर रहा हूं, जिसमें तुम्हारा भला है: पिछले वर्ष तुमने दान दिया भी और दान देने की इच्छा में तुम आगे थे, |
| BSB 11 Now finish the work, so that you may complete it with the same eager desire, according to your means. | HINCV 11 इसलिये जो काम तुमने शुरू किया था, उसे पूरा भी करो—इस काम की समाप्ति के लिए भी वैसे ही उत्साही बने रहो, जैसे इसकी योजना तैयार करते समय थे. इसकी समाप्ति उससे करो, जो इस समय तुम्हारे पास हैं. |
| BSB 12 For if the eagerness is there, the gift is acceptable according to what one has, not according to what he does not have. | HINCV 12 यदि किसी में दान देने की इच्छा है तो जो कुछ उसके पास है, उसी के आधार पर उसका दान ग्रहण होगा—उसके आधार पर नहीं, जो उसके पास नहीं है. |
| BSB 13 It is not our intention that others may be relieved while you are burdened, but that there may be equality. | HINCV 13 हमारा मतलब यह नहीं है कि दूसरों की भलाई करने के कारण स्वयं तुम कष्ट सहो. हमारा उद्देश्य सिर्फ न्याय करना है. |
| BSB 14 At the present time, your surplus will meet their need, so that in turn their surplus will meet your need. This way there will be equality. | HINCV 14 इस समय तो तुम्हारी बढ़ोतरी उनकी ज़रूरत पूरी करने के लिए काफ़ी है. कभी यह भी संभव है कि तुम स्वयं को ज़रूरत में पाओ और वे अपनी बढ़ोतरी में से तुम्हारी सहायता करें. तब दोनों पक्ष समान हो जाएंगे. |
| BSB 15 As it is written: “He who gathered much had no excess, and he who gathered little had no shortfall.” | HINCV 15 पवित्र शास्त्र का उदाहरण है: जिसने अधिक मात्रा में इकट्ठा कर लिया, उसने कुछ भी ज्यादा नहीं पाया और जिसने कम इकट्ठा किया, उसे कोई कमी न हुई. |
| BSB 16 But thanks be to God, who put into the heart of Titus the same devotion I have for you. | HINCV 16 तीतॉस के मन में तुम्हारे प्रति ऐसा ही उत्साह जगाने के लिए मैं परमेश्वर का आभारी हूं. |
| BSB 17 For not only did he welcome our appeal, but he is eagerly coming to you of his own volition. | HINCV 17 उसने न केवल हमारी विनती ही सहर्ष स्वीकार की बल्कि वह उत्साह में अपनी इच्छा से तुम्हारे पास चला गया है. |
| BSB 18 Along with Titus we are sending the brother who is praised by all the churches for his work in the gospel. | HINCV 18 हम उसके साथ एक ऐसे व्यक्ति को भेज रहे हैं, जो सारी कलीसियाओं में ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार के लिए सराहा जा रहा है. |
| BSB 19 More than that, this brother was chosen by the churches to accompany us with the gracious offering we administer to honor the Lord Himself and to show our eagerness to help. | HINCV 19 इतना ही नहीं, स्वयं प्रभु की महिमा तथा लोगों पर इस सहायता के लिए हमारी तत्परता प्रकट करने के उद्देश्य से कलीसियाओं ने इस व्यक्ति को हमारे साथ यात्रा करने के लिए चुना है. |
| BSB 20 We want to avoid any criticism of the way we administer this generous gift. | HINCV 20 हम सावधान हैं कि किसी को भी इस सहायता की राशि के प्रबंध करने में हम पर उंगली उठाने का अवसर न मिले. |
| BSB 21 For we are taking great care to do what is right, not only in the eyes of the Lord, but also in the eyes of men. | HINCV 21 हमारा उद्देश्य न केवल वह है, जो प्रभु की दृष्टि में शोभनीय और भला है परंतु मनुष्यों की दृष्टि में भी. |
| BSB 22 And we are sending along with them our brother who has proven his earnestness to us many times and in many ways, and now even more so by his great confidence in you. | HINCV 22 इनके साथ हम एक और व्यक्ति को भेज रहे हैं. अनेक अवसरों पर हमने उसे परखा है और उसे सच्चा ही पाया है. अब तो तुम्हारे लिए उसके भरोसे ने उसमें और अधिक उत्साह तथा सहायता के लिए तेजी का संचार किया है. |
| BSB 23 As for Titus, he is my partner and fellow worker among you. As for our brothers, they are messengers of the churches, the glory of Christ. | HINCV 23 तीतॉस तुम्हारे बीच मेरा साथी तथा सहकर्मी है. उसके साथी यात्री कलीसियाओं के भेजे हुए तथा मसीह का गौरव हैं. |
| BSB 24 In full view of the churches, then, show these men the proof of your love and the reason for our boasting about you. | HINCV 24 इसलिये कलीसियाओं के सामने खुले दिल से उन पर अपने प्रेम तथा तुम्हारे प्रति हमारे गर्व के कारणों का प्रमाण दो. |
Questions about 2 Corinthians 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.