2 Corinthians 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now, brothers, we want you to know about the grace that God has given the churches of Macedonia. | HINIRV 1 अब हे भाइयों, हम तुम्हें परमेश्वर के उस अनुग्रह का समाचार देते हैं, जो मकिदुनिया की कलीसियाओं पर हुआ है। |
| BSB 2 In the terrible ordeal they suffered, their abundant joy and deep poverty overflowed into rich generosity. | HINIRV 2 कि क्लेश की बड़ी परीक्षा में उनके बड़े आनन्द और भारी कंगालपन के बढ़ जाने से उनकी उदारता बहुत बढ़ गई। |
| BSB 3 For I testify that they gave according to their ability and even beyond it. Of their own accord, | HINIRV 3 और उनके विषय में मेरी यह गवाही है, कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य भर वरन् सामर्थ्य से भी बाहर मन से दिया। |
| BSB 4 they earnestly pleaded with us for the privilege of sharing in this service to the saints. | HINIRV 4 और इस दान में और पवित्र लोगों की सेवा में भागी होने के अनुग्रह के विषय में हम से बार बार बहुत विनती की। |
| BSB 5 And not only did they do as we expected, but they gave themselves first to the Lord and then to us, through the will of God. | HINIRV 5 और जैसी हमने आशा की थी, वैसी ही नहीं, वरन् उन्होंने प्रभु को, फिर परमेश्वर की इच्छा से हमको भी अपने आपको दे दिया। |
| BSB 6 So we urged Titus to help complete your act of grace, just as he had started it. | HINIRV 6 इसलिए हमने तीतुस को समझाया, कि जैसा उसने पहले आरम्भ किया था, वैसा ही तुम्हारे बीच में इस दान के काम को पूरा भी कर ले। |
| BSB 7 But just as you excel in everything—in faith, in speech, in knowledge, in complete earnestness, and in the love we inspired in you—see that you also excel in this grace of giving. | HINIRV 7 पर जैसे हर बात में अर्थात् विश्वास, वचन, ज्ञान और सब प्रकार के यत्न में, और उस प्रेम में, जो हम से रखते हो, बढ़ते जाते हो, वैसे ही इस दान के काम में भी बढ़ते जाओ। |
| BSB 8 I am not giving a command, but I am testing the sincerity of your love through the earnestness of others. | HINIRV 8 मैं आज्ञा की रीति पर तो नहीं, परन्तु औरों के उत्साह से तुम्हारे प्रेम की सच्चाई को परखने के लिये कहता हूँ। |
| BSB 9 For you know the grace of our Lord Jesus Christ, that though He was rich, yet for your sake He became poor, so that you through His poverty might become rich. | HINIRV 9 तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह जानते हो, कि वह धनी होकर भी तुम्हारे लिये कंगाल बन गया ताकि उसके कंगाल हो जाने से तुम धनी हो जाओ। |
| BSB 10 And this is my opinion about what is helpful for you in this matter: Last year you were the first not only to give, but even to have such a desire. | HINIRV 10 और इस बात में मेरा विचार यही है: यह तुम्हारे लिये अच्छा है; जो एक वर्ष से न तो केवल इस काम को करने ही में, परन्तु इस बात के चाहने में भी प्रथम हुए थे। |
| BSB 11 Now finish the work, so that you may complete it with the same eager desire, according to your means. | HINIRV 11 इसलिए अब यह काम पूरा करो; कि जिस प्रकार इच्छा करने में तुम तैयार थे, वैसा ही अपनी-अपनी पूँजी के अनुसार पूरा भी करो। |
| BSB 12 For if the eagerness is there, the gift is acceptable according to what one has, not according to what he does not have. | HINIRV 12 क्योंकि यदि मन की तैयारी हो तो दान उसके अनुसार ग्रहण भी होता है जो उसके पास है न कि उसके अनुसार जो उसके पास नहीं। |
| BSB 13 It is not our intention that others may be relieved while you are burdened, but that there may be equality. | HINIRV 13 यह नहीं कि औरों को चैन और तुम को क्लेश मिले। |
| BSB 14 At the present time, your surplus will meet their need, so that in turn their surplus will meet your need. This way there will be equality. | HINIRV 14 परन्तु बराबरी के विचार से इस समय तुम्हारी बढ़ती उनकी घटी में काम आए, ताकि उनकी बढ़ती भी तुम्हारी घटी में काम आए, कि बराबरी हो जाए। |
| BSB 15 As it is written: “He who gathered much had no excess, and he who gathered little had no shortfall.” | HINIRV 15 जैसा लिखा है, “जिसने बहुत बटोरा उसका कुछ अधिक न निकला और जिसने थोड़ा बटोरा उसका कुछ कम न निकला।” (निर्ग. 16:18) |
| BSB 16 But thanks be to God, who put into the heart of Titus the same devotion I have for you. | HINIRV 16 परमेश्वर का धन्यवाद हो, जिसने तुम्हारे लिये वही उत्साह तीतुस के हृदय में डाल दिया है। |
| BSB 17 For not only did he welcome our appeal, but he is eagerly coming to you of his own volition. | HINIRV 17 कि उसने हमारा समझाना मान लिया वरन् बहुत उत्साही होकर वह अपनी इच्छा से तुम्हारे पास गया है। |
| BSB 18 Along with Titus we are sending the brother who is praised by all the churches for his work in the gospel. | HINIRV 18 और हमने उसके साथ उस भाई को भेजा है जिसका नाम सुसमाचार के विषय में सब कलीसिया में फैला हुआ है; |
| BSB 19 More than that, this brother was chosen by the churches to accompany us with the gracious offering we administer to honor the Lord Himself and to show our eagerness to help. | HINIRV 19 और इतना ही नहीं, परन्तु वह कलीसिया द्वारा ठहराया भी गया कि इस दान के काम के लिये हमारे साथ जाए और हम यह सेवा इसलिए करते हैं, कि प्रभु की महिमा और हमारे मन की तैयारी प्रगट हो जाए। |
| BSB 20 We want to avoid any criticism of the way we administer this generous gift. | HINIRV 20 हम इस बात में चौकस रहते हैं, कि इस उदारता के काम के विषय में जिसकी सेवा हम करते हैं, कोई हम पर दोष न लगाने पाए। |
| BSB 21 For we are taking great care to do what is right, not only in the eyes of the Lord, but also in the eyes of men. | HINIRV 21 क्योंकि जो बातें केवल प्रभु ही के निकट नहीं, परन्तु मनुष्यों के निकट भी भली हैं हम उनकी चिन्ता करते हैं। |
| BSB 22 And we are sending along with them our brother who has proven his earnestness to us many times and in many ways, and now even more so by his great confidence in you. | HINIRV 22 और हमने उसके साथ अपने भाई को भेजा है, जिसको हमने बार बार परख के बहुत बातों में उत्साही पाया है; परन्तु अब तुम पर उसको बड़ा भरोसा है, इस कारण वह और भी अधिक उत्साही है। |
| BSB 23 As for Titus, he is my partner and fellow worker among you. As for our brothers, they are messengers of the churches, the glory of Christ. | HINIRV 23 यदि कोई तीतुस के विषय में पूछे, तो वह मेरा साथी, और तुम्हारे लिये मेरा सहकर्मी है, और यदि हमारे भाइयों के विषय में पूछे, तो वे कलीसियाओं के भेजे हुए और मसीह की महिमा हैं। |
| BSB 24 In full view of the churches, then, show these men the proof of your love and the reason for our boasting about you. | HINIRV 24 अतः अपना प्रेम और हमारा वह घमण्ड जो तुम्हारे विषय में है कलीसियाओं के सामने उन्हें सिद्ध करके दिखाओ। |
Questions about 2 Corinthians 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.