2 Corinthians 9

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now about the service to the saints, there is no need for me to write to you.

HINIRV

1 अब उस सेवा के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये की जाती है, मुझे तुम को लिखना अवश्य नहीं।

BSB

2 For I know your eagerness to help, and I have been boasting to the Macedonians that since last year you in Achaia were prepared to give. And your zeal has stirred most of them to do likewise.

HINIRV

2 क्योंकि मैं तुम्हारे मन की तैयारी को जानता हूँ, जिसके कारण मैं तुम्हारे विषय में मकिदुनियों के सामने घमण्ड दिखाता हूँ, कि अखाया के लोग एक वर्ष से तैयार हुए हैं, और तुम्हारे उत्साह ने और बहुतों को भी उभारा है।

BSB

3 But I am sending the brothers in order that our boasting about you in this matter should not prove empty, but that you will be prepared, just as I said.

HINIRV

3 परन्तु मैंने भाइयों को इसलिए भेजा है, कि हमने जो घमण्ड तुम्हारे विषय में दिखाया, वह इस बात में व्यर्थ न ठहरे; परन्तु जैसा मैंने कहा; वैसे ही तुम तैयार रहो।

BSB

4 Otherwise, if any Macedonians come with me and find you unprepared, we—to say nothing of you—would be ashamed of having been so confident.

HINIRV

4 ऐसा न हो, कि यदि कोई मकिदुनी मेरे साथ आए, और तुम्हें तैयार न पाए, तो क्या जानें, इस भरोसे के कारण हम (यह नहीं कहते कि तुम) लज्जित हों।

BSB

5 So I thought it necessary to urge the brothers to visit you beforehand and make arrangements for the generous gift you had promised. This way, your gift will be prepared generously and not begrudgingly.

HINIRV

5 इसलिए मैंने भाइयों से यह विनती करना अवश्य समझा कि वे पहले से तुम्हारे पास जाएँ, और तुम्हारी उदारता का फल जिसके विषय में पहले से वचन दिया गया था, तैयार कर रखें, कि यह दबाव से नहीं परन्तु उदारता के फल की तरह तैयार हो।

BSB

6 Remember this: Whoever sows sparingly will also reap sparingly, and whoever sows generously will also reap generously.

HINIRV

6 परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा। (नीति. 11:24, नीति. 22:9)

BSB

7 Each one should give what he has decided in his heart to give, not out of regret or compulsion. For God loves a cheerful giver.

HINIRV

7 हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे; न कुढ़-कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देनेवाले से प्रेम रखता है। (व्यव. 18:10, नीति. 22:9, नीति. 11:25)

BSB

8 And God is able to make all grace abound to you, so that in all things, at all times, having all that you need, you will abound in every good work.

HINIRV

8 परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है । जिससे हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो।

BSB

9 As it is written: “He has scattered abroad His gifts to the poor; His righteousness endures forever.”

HINIRV

9 जैसा लिखा है, “उसने बिखेरा, उसने गरीबों को दान दिया, उसकी धार्मिकता सदा बनी रहेगी।” (भज. 112:9)

BSB

10 Now He who supplies seed to the sower and bread for food will supply and multiply your store of seed and will increase the harvest of your righteousness.

HINIRV

10 अतः जो बोनेवाले को बीज, और भोजन के लिये रोटी देता है वह तुम्हें बीज देगा, और उसे फलवन्त करेगा; और तुम्हारे धार्मिकता के फलों को बढ़ाएगा। (यशा. 55:10, होशे 10:12)

BSB

11 You will be enriched in every way to be generous on every occasion, and through us your generosity will produce thanksgiving to God.

HINIRV

11 तुम हर बात में सब प्रकार की उदारता के लिये जो हमारे द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद करवाती है, धनवान किए जाओ।

BSB

12 For this ministry of service is not only supplying the needs of the saints but is also overflowing in many expressions of thanksgiving to God.

HINIRV

12 क्योंकि इस सेवा के पूरा करने से, न केवल पवित्र लोगों की घटियाँ पूरी होती हैं, परन्तु लोगों की ओर से परमेश्वर का बहुत धन्यवाद होता है।

BSB

13 Because of the proof this ministry provides, the saints will glorify God for your obedient confession of the gospel of Christ, and for the generosity of your contribution to them and to all the others.

HINIRV

13 क्योंकि इस सेवा को प्रमाण स्वीकार कर वे परमेश्वर की महिमा प्रगट करते हैं, कि तुम मसीह के सुसमाचार को मानकर उसके अधीन रहते हो, और उनकी, और सब की सहायता करने में उदारता प्रगट करते रहते हो।

BSB

14 And their prayers for you will express their affection for you, because of the surpassing grace God has given you.

HINIRV

14 और वे तुम्हारे लिये प्रार्थना करते हैं; और इसलिए कि तुम पर परमेश्वर का बड़ा ही अनुग्रह है, तुम्हारी लालसा करते रहते हैं।

BSB

15 Thanks be to God for His indescribable gift!

HINIRV

15 परमेश्वर को उसके उस दान के लिये जो वर्णन से बाहर है, धन्यवाद हो।

Questions about 2 Corinthians 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.