2 Kings 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the second year of the reign of Jehoash son of Jehoahaz over Israel, Amaziah son of Joash became king of Judah.

HINIRV

1 इस्राएल के राजा यहोआहाज के पुत्र योआश के राज्य के दूसरे वर्ष में यहूदा के राजा योआश का पुत्र अमस्याह राजा हुआ।

BSB

2 He was twenty-five years old when he became king, and he reigned in Jerusalem twenty-nine years. His mother’s name was Jehoaddan; she was from Jerusalem.

HINIRV

2 जब वह राज्य करने लगा तब वह पच्चीस वर्ष का था, और यरूशलेम में उनतीस वर्ष राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम यहोअद्दान था, जो यरूशलेम की थी।

BSB

3 And he did what was right in the eyes of the LORD, but not as his father David had done. He did everything as his father Joash had done.

HINIRV

3 उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था तो भी अपने मूलपुरुष दाऊद के समान न किया; उसने ठीक अपने पिता योआश के से काम किए ।

BSB

4 Nevertheless, the high places were not taken away, and the people continued sacrificing and burning incense on the high places.

HINIRV

4 उसके दिनों में ऊँचे स्थान गिराए न गए; लोग तब भी उन पर बलि चढ़ाते, और धूप जलाते रहे।

BSB

5 As soon as the kingdom was firmly in his grasp, Amaziah executed the servants who had murdered his father the king.

HINIRV

5 जब राज्य उसके हाथ में स्थिर हो गया, तब उसने अपने उन कर्मचारियों को मृत्यु-दण्ड दिया, जिन्होंने उसके पिता राजा को मार डाला था।

BSB

6 Yet he did not put the sons of the murderers to death, but acted according to what is written in the Book of the Law of Moses, where the LORD commanded: “Fathers must not be put to death for their children, and children must not be put to death for their fathers; each is to die for his own sin.”

HINIRV

6 परन्तु उन खूनियों के बच्चों को उसने न मार डाला, क्योंकि यहोवा की यह आज्ञा मूसा की व्यवस्था की पुस्तक में लिखी है: “पुत्र के कारण पिता न मार डाला जाए, और पिता के कारण पुत्र न मार डाला जाए; जिसने पाप किया हो, वही उस पाप के कारण मार डाला जाए।”

BSB

7 Amaziah struck down 10,000 Edomites in the Valley of Salt. He took Sela in battle and called it Joktheel, which is its name to this very day.

HINIRV

7 उसी अमस्याह ने नमक की तराई में दस हजार एदोमी पुरुष मार डाले, और सेला नगर से युद्ध करके उसे ले लिया, और उसका नाम योक्तेल रखा, और वह नाम आज तक चलता है।

BSB

8 Then Amaziah sent messengers to the king of Israel Jehoash son of Jehoahaz, the son of Jehu. “Come, let us meet face to face,” he said.

HINIRV

8 तब अमस्याह ने इस्राएल के राजा यहोआश के पास जो येहू का पोता और यहोआहाज का पुत्र था दूतों से कहला भेजा, “आ हम एक दूसरे का सामना करें।”

BSB

9 But Jehoash king of Israel replied to Amaziah king of Judah: “A thistle in Lebanon sent a message to a cedar in Lebanon, saying, ‘Give your daughter to my son in marriage.’ Then a wild beast in Lebanon came along and trampled the thistle.

HINIRV

9 इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदा के राजा अमस्याह के पास यह सन्देश भेजा, “लबानोन पर की एक झड़बेरी ने लबानोन के एक देवदार के पास कहला भेजा, ‘अपनी बेटी का मेरे बेटे से विवाह कर दे’ इतने में लबानोन में का एक वन पशु पास से चला गया और उस झड़बेरी को रौंद डाला।

BSB

10 You have indeed defeated Edom, and your heart has become proud. Glory in that and stay at home. Why should you stir up trouble so that you fall—you and Judah with you?”

HINIRV

10 तूने एदोमियों को जीता तो है इसलिए तू फूल उठा है। उसी पर बड़ाई मारता हुआ घर रह जा; तू अपनी हानि के लिये यहाँ क्यों हाथ उठाता है, जिससे तू क्या वरन् यहूदा भी नीचा देखेगा?”

BSB

11 But Amaziah would not listen, so Jehoash king of Israel advanced. He and King Amaziah of Judah faced each other at Beth-shemesh in Judah.

HINIRV

11 परन्तु अमस्याह ने न माना। तब इस्राएल के राजा यहोआश ने चढ़ाई की, और उसने और यहूदा के राजा अमस्याह ने यहूदा देश के बेतशेमेश में एक दूसरे का सामना किया।

BSB

12 And Judah was routed before Israel, and every man fled to his home.

HINIRV

12 और यहूदा इस्राएल से हार गया, और एक-एक अपने-अपने डेरे को भागा।

BSB

13 There at Beth-shemesh, Jehoash king of Israel captured Amaziah king of Judah, the son of Joash, the son of Ahaziah. Then Jehoash went to Jerusalem and broke down the wall of Jerusalem from the Ephraim Gate to the Corner Gate—a section of four hundred cubits.

HINIRV

13 तब इस्राएल के राजा यहोआश ने यहूदा के राजा अमस्याह को जो अहज्याह का पोता, और योआश का पुत्र था, बेतशेमेश में पकड़ लिया, और यरूशलेम को गया, और एप्रैमी फाटक से कोनेवाले फाटक तक, चार सौ हाथ यरूशलेम की शहरपनाह गिरा दी।

BSB

14 He took all the gold and silver and all the articles found in the house of the LORD and in the treasuries of the royal palace, as well as some hostages. Then he returned to Samaria.

HINIRV

14 और जितना सोना, चाँदी और जितने पात्र यहोवा के भवन में और राजभवन के भण्डारों में मिले, उन सब को और बन्धक लोगों को भी लेकर वह सामरिया को लौट गया।

BSB

15 As for the rest of the acts of Jehoash, along with his accomplishments, his might, and how he waged war against Amaziah king of Judah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel?

HINIRV

15 यहोआश के और काम जो उसने किए, और उसकी वीरता और उसने किस रीति यहूदा के राजा अमस्याह से युद्ध किया, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?

BSB

16 And Jehoash rested with his fathers and was buried in Samaria with the kings of Israel. And his son Jeroboam reigned in his place.

HINIRV

16 अन्त में यहोआश मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसे इस्राएल के राजाओं के बीच सामरिया में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र यारोबाम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

BSB

17 Amaziah son of Joash king of Judah lived for fifteen years after the death of Jehoash son of Jehoahaz king of Israel.

HINIRV

17 यहोआहाज के पुत्र इस्राएल के राजा यहोआश के मरने के बाद योआश का पुत्र यहूदा का राजा अमस्याह पन्द्रह वर्ष जीवित रहा।

BSB

18 As for the rest of the acts of Amaziah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah?

HINIRV

18 अमस्याह के और काम क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

BSB

19 And conspirators plotted against Amaziah in Jerusalem, and he fled to Lachish. But men were sent after him to Lachish, and they killed him there.

HINIRV

19 जब यरूशलेम में उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी की गई, तब वह लाकीश को भाग गया। अतः उन्होंने लाकीश तक उसका पीछा करके उसको वहाँ मार डाला।

BSB

20 They carried him back on horses and buried him in Jerusalem with his fathers in the City of David.

HINIRV

20 तब वह घोड़ों पर रखकर यरूशलेम में पहुँचाया गया, और वहाँ उसके पुरखाओं के बीच उसको दाऊदपुर में मिट्टी दी गई।

BSB

21 Then all the people of Judah took Azariah, who was sixteen years old, and made him king in place of his father Amaziah.

HINIRV

21 तब सारी यहूदी प्रजा ने अजर्याह को लेकर, जो सोलह वर्ष का था, उसके पिता अमस्याह के स्थान पर राजा नियुक्त कर दिया।

BSB

22 Azariah was the one who rebuilt Elath and restored it to Judah after King Amaziah rested with his fathers.

HINIRV

22 राजा अमस्याह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, तब उसके बाद अजर्याह ने एलत को दृढ़ करके यहूदा के वश में फिरकर लिया।

BSB

23 In the fifteenth year of the reign of Amaziah son of Joash over Judah, Jeroboam son of Jehoash became king of Israel, and he reigned in Samaria forty-one years.

HINIRV

23 यहूदा के राजा योआश के पुत्र अमस्याह के राज्य के पन्द्रहवें वर्ष में इस्राएल के राजा यहोआश का पुत्र यारोबाम सामरिया में राज्य करने लगा, और इकतालीस वर्ष राज्य करता रहा।

BSB

24 And he did evil in the sight of the LORD and did not turn away from all the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit.

HINIRV

24 उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था; अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।

BSB

25 This Jeroboam restored the boundary of Israel from Lebo-hamath to the Sea of the Arabah, according to the word that the LORD, the God of Israel, had spoken through His servant Jonah son of Amittai, the prophet from Gath-hepher.

HINIRV

25 उसने इस्राएल की सीमा हमात की घाटी से ले अराबा के ताल तक ज्यों का त्यों कर दी, जैसा कि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने अमित्तै के पुत्र अपने दास गथेपेरवासी योना भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा था।

BSB

26 For the LORD saw that the affliction of the Israelites, both slave and free, was very bitter. There was no one to help Israel,

HINIRV

26 क्योंकि यहोवा ने इस्राएल का दुःख देखा कि बहुत ही कठिन है, वरन् क्या बन्दी क्या स्वाधीन कोई भी बचा न रहा, और न इस्राएल के लिये कोई सहायक था।

BSB

27 and since the LORD had said that He would not blot out the name of Israel from under heaven, He saved them by the hand of Jeroboam son of Jehoash.

HINIRV

27 यहोवा ने नहीं कहा था, कि मैं इस्राएल का नाम धरती पर से मिटा डालूँगा। अतः उसने यहोआश के पुत्र यारोबाम के द्वारा उनको छुटकारा दिया।

BSB

28 As for the rest of the acts of Jeroboam, along with all his accomplishments and might, and how he waged war and recovered both Damascus and Hamath for Israel from Judah, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel?

HINIRV

28 यारोबाम के और सब काम जो उसने किए, और कैसे पराक्रम के साथ उसने युद्ध किया, और दमिश्क और हमात को जो पहले यहूदा के राज्य में थे इस्राएल के वश में फिर मिला लिया, यह सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है?

BSB

29 And Jeroboam rested with his fathers, the kings of Israel. And his son Zechariah reigned in his place.

HINIRV

29 अन्त में यारोबाम मरकर अपने पुरखाओं के संग जो इस्राएल के राजा थे जा मिला, और उसका पुत्र जकर्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

Questions about 2 Kings 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.