2 Kings 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the twenty-seventh year of Jeroboam’s reign over Israel, Azariah son of Amaziah became king of Judah.

HINIRV

1 इस्राएल के राजा यारोबाम के राज्य के सताईसवें वर्ष में यहूदा के राजा अमस्याह का पुत्र अजर्याह राजा हुआ।

BSB

2 He was sixteen years old when he became king, and he reigned in Jerusalem fifty-two years. His mother’s name was Jecoliah; she was from Jerusalem.

HINIRV

2 जब वह राज्य करने लगा, तब सोलह वर्ष का था, और यरूशलेम में बावन वर्ष राज्य करता रहा। उसकी माता का नाम यकोल्याह था, जो यरूशलेम की थी।

BSB

3 And he did what was right in the eyes of the LORD, just as his father Amaziah had done.

HINIRV

3 जैसे उसका पिता अमस्याह किया करता था जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था, वैसे ही वह भी करता था।

BSB

4 Nevertheless, the high places were not taken away; the people continued sacrificing and burning incense there.

HINIRV

4 तो भी ऊँचे स्थान गिराए न गए; प्रजा के लोग उस समय भी उन पर बलि चढ़ाते, और धूप जलाते रहे।

BSB

5 And the LORD afflicted the king with leprosy until the day he died, so that he lived in a separate house while his son Jotham had charge of the palace and governed the people of the land.

HINIRV

5 यहोवा ने उस राजा को ऐसा मारा, कि वह मरने के दिन तक कोढ़ी रहा, और अलग एक घर में रहता था । योताम नामक राजपुत्र उसके घराने के काम पर अधिकारी होकर देश के लोगों का न्याय करता था।

BSB

6 As for the rest of the acts of Azariah, along with all his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah?

HINIRV

6 अजर्याह के और सब काम जो उसने किए, वह क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

BSB

7 And Azariah rested with his fathers and was buried near them in the City of David. And his son Jotham reigned in his place.

HINIRV

7 अन्त में अजर्याह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसको दाऊदपुर में उसके पुरखाओं के बीच मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र योताम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

BSB

8 In the thirty-eighth year of Azariah’s reign over Judah, Zechariah son of Jeroboam became king of Israel, and he reigned in Samaria six months.

HINIRV

8 यहूदा के राजा अजर्याह के राज्य के अड़तीसवें वर्ष में यारोबाम का पुत्र जकर्याह इस्राएल पर सामरिया में राज्य करने लगा, और छः महीने राज्य किया।

BSB

9 And he did evil in the sight of the LORD, as his fathers had done. He did not turn away from the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit.

HINIRV

9 उसने अपने पुरखाओं के समान वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा है, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।

BSB

10 Then Shallum son of Jabesh conspired against Zechariah, struck him down and killed him in front of the people, and reigned in his place.

HINIRV

10 और याबेश के पुत्र शल्लूम ने उससे राजद्रोह की गोष्ठी करके उसको प्रजा के सामने मारा, और उसको घात करके उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

11 As for the rest of the acts of Zechariah, they are indeed written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel.

HINIRV

11 जकर्याह के और काम इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखे हैं।

BSB

12 So the word of the LORD spoken to Jehu was fulfilled: “Four generations of your sons will sit on the throne of Israel.”

HINIRV

12 अतः यहोवा का वह वचन पूरा हुआ, जो उसने येहू से कहा था, “तेरे परपोते के पुत्र तक तेरी सन्तान इस्राएल की गद्दी पर बैठती जाएगी।” और वैसा ही हुआ।

BSB

13 In the thirty-ninth year of Uzziah’s reign over Judah, Shallum son of Jabesh became king, and he reigned in Samaria one full month.

HINIRV

13 यहूदा के राजा उज्जियाह के राज्य के उनतालीसवें वर्ष में याबेश का पुत्र शल्लूम राज्य करने लगा, और महीने भर सामरिया में राज्य करता रहा।

BSB

14 Then Menahem son of Gadi went up from Tirzah to Samaria, struck down and killed Shallum son of Jabesh, and reigned in his place.

HINIRV

14 क्योंकि गादी के पुत्र मनहेम ने, तिर्सा से सामरिया को जाकर याबेश के पुत्र शल्लूम को वहीं मारा, और उसे घात करके उसके स्थान पर राजा हुआ।

BSB

15 As for the rest of the acts of Shallum, along with the conspiracy he led, they are indeed written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel.

HINIRV

15 शल्लूम के अन्य काम और उसने राजद्रोह की जो गोष्ठी की, यह सब इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखा है।

BSB

16 At that time Menahem, starting from Tirzah, attacked Tiphsah and everyone in its vicinity, because they would not open their gates. So he attacked Tiphsah and ripped open all the pregnant women.

HINIRV

16 तब मनहेम ने तिर्सा से जाकर, सब निवासियों और आस-पास के देश समेत तिप्सह को इस कारण मार लिया, कि तिप्सहियों ने उसके लिये फाटक न खोले थे, इस कारण उसने उन्हें मार दिया, और उसमें जितनी गर्भवती स्त्रियाँ थीं, उन सभी को चीर डाला।

BSB

17 In the thirty-ninth year of Azariah’s reign over Judah, Menahem son of Gadi became king of Israel, and he reigned in Samaria ten years.

HINIRV

17 यहूदा के राजा अजर्याह के राज्य के उनतालीसवें वर्ष में गादी का पुत्र मनहेम इस्राएल पर राज्य करने लगा, और दस वर्ष सामरिया में राज्य करता रहा।

BSB

18 And he did evil in the sight of the LORD, and throughout his reign he did not turn away from the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit.

HINIRV

18 उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह जीवन भर अलग न हुआ।

BSB

19 Then Pul king of Assyria invaded the land, and Menahem gave Pul a thousand talents of silver in order to gain his support and strengthen his own grip on the kingdom.

HINIRV

19 अश्शूर के राजा पूल ने देश पर चढ़ाई की, और मनहेम ने उसको हजार किक्कार चाँदी इस इच्छा से दी, कि वह उसका सहायक होकर राज्य को उसके हाथ में स्थिर रखे।

BSB

20 Menahem exacted this money from each of the wealthy men of Israel—fifty shekels of silver from each man—to give to the king of Assyria. So the king of Assyria withdrew and did not remain in the land.

HINIRV

20 यह चाँदी अश्शूर के राजा को देने के लिये मनहेम ने बड़े-बड़े धनवान इस्राएलियों से ले ली, एक-एक पुरुष को पचास-पचास शेकेल चाँदी देनी पड़ी; तब अश्शूर का राजा देश को छोड़कर लौट गया।

BSB

21 As for the rest of the acts of Menahem, along with all his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel?

HINIRV

21 मनहेम के और काम जो उसने किए, वे सब क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

BSB

22 And Menahem rested with his fathers, and his son Pekahiah reigned in his place.

HINIRV

22 अन्त में मनहेम मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसका पुत्र पकहयाह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

BSB

23 In the fiftieth year of Azariah’s reign over Judah, Pekahiah son of Menahem became king of Israel and reigned in Samaria two years.

HINIRV

23 यहूदा के राजा अजर्याह के राज्य के पचासवें वर्ष में मनहेम का पुत्र पकहयाह सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और दो वर्ष तक राज्य करता रहा।

BSB

24 And he did evil in the sight of the LORD and did not turn away from the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit.

HINIRV

24 उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।

BSB

25 Then his officer, Pekah son of Remaliah, conspired against him along with Argob, Arieh, and fifty men of Gilead. And at the citadel of the king’s palace in Samaria, Pekah struck down and killed Pekahiah and reigned in his place.

HINIRV

25 उसके सरदार रमल्याह के पुत्र पेकह ने उसके विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके, सामरिया के राजभवन के गुम्मट में उसको और उसके संग अर्गोब और अर्ये को मारा; और पेकह के संग पचास गिलादी पुरुष थे, और वह उसका घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।

BSB

26 As for the rest of the acts of Pekahiah, along with all his accomplishments, they are indeed written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel.

HINIRV

26 पकहयाह के और सब काम जो उसने किए, वह इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखे हैं।

BSB

27 In the fifty-second year of Azariah’s reign over Judah, Pekah son of Remaliah became king of Israel, and he reigned in Samaria twenty years.

HINIRV

27 यहूदा के राजा अजर्याह के राज्य के बावनवें वर्ष में रमल्याह का पुत्र पेकह सामरिया में इस्राएल पर राज्य करने लगा, और बीस वर्ष तक राज्य करता रहा।

BSB

28 And he did evil in the sight of the LORD and did not turn away from the sins that Jeroboam son of Nebat had caused Israel to commit.

HINIRV

28 उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में बुरा था, अर्थात् नबात के पुत्र यारोबाम, जिसने इस्राएल से पाप कराया था, उसके पापों के अनुसार वह करता रहा, और उनसे वह अलग न हुआ।

BSB

29 In the days of Pekah king of Israel, Tiglath-pileser king of Assyria came and captured Ijon, Abel-beth-maacah, Janoah, Kedesh, Hazor, Gilead, and Galilee, including all the land of Naphtali, and he took the people as captives to Assyria.

HINIRV

29 इस्राएल के राजा पेकह के दिनों में अश्शूर के राजा तिग्लत्पिलेसेर ने आकर इय्योन, आबेल्वेत्माका, यानोह, केदेश और हासोर नामक नगरों को और गिलाद और गलील, वरन् नप्ताली के पूरे देश को भी ले लिया, और उनके लोगों को बन्दी बनाकर अश्शूर को ले गया।

BSB

30 Then Hoshea son of Elah led a conspiracy against Pekah son of Remaliah. In the twentieth year of Jotham son of Uzziah, Hoshea attacked Pekah, killed him, and reigned in his place.

HINIRV

30 उज्जियाह के पुत्र योताम के बीसवें वर्ष में एला के पुत्र होशे ने रमल्याह के पुत्र पेकह के विरुद्ध राजद्रोह की गोष्ठी करके उसे मारा, और उसे घात करके उसके स्थान पर राजा बन गया।

BSB

31 As for the rest of the acts of Pekah, along with all his accomplishments, they are indeed written in the Book of the Chronicles of the Kings of Israel.

HINIRV

31 पेकह के और सब काम जो उसने किए वह इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में लिखे हैं।

BSB

32 In the second year of the reign of Pekah son of Remaliah over Israel, Jotham son of Uzziah became king of Judah.

HINIRV

32 रमल्याह के पुत्र इस्राएल के राजा पेकह के राज्य के दूसरे वर्ष में यहूदा के राजा उज्जियाह का पुत्र योताम राजा हुआ।

BSB

33 He was twenty-five years old when he became king, and he reigned in Jerusalem sixteen years. His mother’s name was Jerusha daughter of Zadok.

HINIRV

33 जब वह राज्य करने लगा, तब पच्चीस वर्ष का था, और यरूशलेम में सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा। और उसकी माता का नाम यरूशा था जो सादोक की बेटी थी।

BSB

34 And he did what was right in the eyes of the LORD, just as his father Uzziah had done.

HINIRV

34 उसने वह किया जो यहोवा की दृष्टि में ठीक था, अर्थात् जैसा उसके पिता उज्जियाह ने किया था, ठीक वैसा ही उसने भी किया।

BSB

35 Nevertheless, the high places were not taken away; the people continued sacrificing and burning incense there. Jotham rebuilt the Upper Gate of the house of the LORD.

HINIRV

35 तो भी ऊँचे स्थान गिराए न गए, प्रजा के लोग उन पर उस समय भी बलि चढ़ाते और धूप जलाते रहे। यहोवा के भवन के ऊँचे फाटक को इसी ने बनाया था।

BSB

36 As for the rest of the acts of Jotham, along with his accomplishments, are they not written in the Book of the Chronicles of the Kings of Judah?

HINIRV

36 योताम के और सब काम जो उसने किए, वे क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

BSB

37 (In those days the LORD began to send Rezin king of Aram and Pekah son of Remaliah against Judah.)

HINIRV

37 उन दिनों में यहोवा अराम के राजा रसीन को, और रमल्याह के पुत्र पेकह को, यहूदा के विरुद्ध भेजने लगा।

BSB

38 And Jotham rested with his fathers and was buried with them in the City of David his father. And his son Ahaz reigned in his place.

HINIRV

38 अन्त में योताम मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और अपने मूलपुरुष दाऊद के नगर में अपने पुरखाओं के बीच उसको मिट्टी दी गई, और उसका पुत्र आहाज उसके स्थान पर राज्य करने लगा।

Questions about 2 Kings 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.