2 Samuel 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the last words of David: “The oracle of David son of Jesse, the oracle of the man raised on high, the one anointed by the God of Jacob, and the sweet psalmist of Israel:

HINIRV

1 दाऊद के अन्तिम वचन ये हैं: “यिशै के पुत्र की यह वाणी है, उस पुरुष की वाणी है जो ऊँचे पर खड़ा किया गया, और याकूब के परमेश्वर का अभिषिक्त, और इस्राएल का मधुर भजन गानेवाला है:

BSB

2 The Spirit of the LORD spoke through me; His word was on my tongue.

HINIRV

2 “यहोवा का आत्मा मुझ में होकर बोला, और उसी का वचन मेरे मुँह में आया। (2 पत. 1:21)

BSB

3 The God of Israel spoke; the Rock of Israel said to me, ‘He who rules the people with justice, who rules in the fear of God,

HINIRV

3 इस्राएल के परमेश्वर ने कहा है, इस्राएल की चट्टान ने मुझसे बातें की हैं, कि मनुष्यों में प्रभुता करनेवाला एक धर्मी होगा, जो परमेश्वर का भय मानता हुआ प्रभुता करेगा,

BSB

4 is like the light of the morning at sunrise of a cloudless dawn, the glistening after the rain on the sprouting grass of the earth.’

HINIRV

4 वह मानो भोर का प्रकाश होगा जब सूर्य निकलता है, ऐसा भोर जिसमें बादल न हों, जैसा वर्षा के बाद निर्मल प्रकाश के कारण भूमि से हरी-हरी घास उगती है।

BSB

5 Is not my house right with God? For He has established with me an everlasting covenant, ordered and secured in every part. Will He not bring about my full salvation and my every desire?

HINIRV

5 क्या मेरा घराना परमेश्वर की दृष्टि में ऐसा नहीं है? उसने तो मेरे साथ सदा की एक ऐसी वाचा बाँधी है, जो सब बातों में ठीक की हुई और अटल भी है। क्योंकि चाहे वह उसको प्रगट न करे, तो भी मेरा पूर्ण उद्धार और पूर्ण अभिलाषा का विषय वही है।

BSB

6 But the worthless are all like thorns raked aside, for they can never be gathered by hand.

HINIRV

6 परन्तु ओछे लोग सब के सब निकम्मी झाड़ियों के समान हैं जो हाथ से पकड़ी नहीं जातीं;

BSB

7 The man who touches them must be armed with iron or with the shaft of a spear. The fire burns them to ashes in the place where they lie.”

HINIRV

7 परन्तु जो पुरुष उनको छूए उसे लोहे और भाले की छड़ से सुसज्जित होना चाहिये। इसलिए वे अपने ही स्थान में आग से भस्म कर दिए जाएँगे।”

BSB

8 These are the names of David’s mighty men: Josheb-basshebeth the Tahchemonite was chief of the Three. He wielded his spear against eight hundred men, whom he killed at one time.

HINIRV

8 दाऊद के शूरवीरों के नाम ये हैं: अर्थात् तहकमोनी योशेब्यश्शेबेत, जो सरदारों में मुख्य था; वह एस्‍नी अदीनो भी कहलाता था; जिसने एक ही समय में आठ सौ पुरुष मार डाले।

BSB

9 Next in command was Eleazar son of Dodo the Ahohite. As one of the three mighty men, he went with David to taunt the Philistines who had gathered for battle at Pas-dammim. The men of Israel retreated,

HINIRV

9 उसके बाद अहोही दोदै का पुत्र एलीआजर था। वह उस समय दाऊद के संग के तीनों वीरों में से था, जबकि उन्होंने युद्ध के लिये एकत्रित हुए पलिश्तियों को ललकारा, और इस्राएली पुरुष चले गए थे।

BSB

10 but Eleazar stood his ground and struck the Philistines until his hand grew weary and stuck to his sword. The LORD brought about a great victory that day. Then the troops returned to him, but only to plunder the dead.

HINIRV

10 वह कमर बाँधकर पलिश्तियों को तब तक मारता रहा जब तक उसका हाथ थक न गया, और तलवार हाथ से चिपट न गई; और उस दिन यहोवा ने बड़ी विजय कराई; और जो लोग उसके पीछे हो लिए वे केवल लूटने ही के लिये उसके पीछे हो लिए।

BSB

11 And after him was Shammah son of Agee the Hararite. When the Philistines had banded together near a field full of lentils, Israel’s troops fled from them.

HINIRV

11 उसके बाद आगै नामक एक हरारी का पुत्र शम्मा था। पलिश्तियों ने इकट्ठे होकर एक स्थान में दल बाँधा, जहाँ मसूर का एक खेत था; और लोग उनके डर के मारे भागे।

BSB

12 But Shammah took his stand in the middle of the field, defended it, and struck down the Philistines. So the LORD brought about a great victory.

HINIRV

12 तब उसने खेत के मध्य में खड़े होकर उसे बचाया, और पलिश्तियों को मार लिया; और यहोवा ने बड़ी विजय दिलाई।

BSB

13 At harvest time, three of the thirty chief men went down to David at the cave of Adullam, while a company of Philistines was encamped in the Valley of Rephaim.

HINIRV

13 फिर तीसों मुख्य सरदारों में से तीन जन कटनी के दिनों में दाऊद के पास अदुल्लाम नामक गुफा में आए, और पलिश्तियों का दल रपाईम नामक तराई में छावनी किए हुए था।

BSB

14 At that time David was in the stronghold, and the garrison of the Philistines was at Bethlehem.

HINIRV

14 उस समय दाऊद गढ़ में था; और उस समय पलिश्तियों की चौकी बैतलहम में थी।

BSB

15 David longed for water and said, “Oh, that someone would get me a drink of water from the well near the gate of Bethlehem!”

HINIRV

15 तब दाऊद ने बड़ी अभिलाषा के साथ कहा, “कौन मुझे बैतलहम के फाटक के पास के कुएँ का पानी पिलाएगा?”

BSB

16 So the three mighty men broke through the Philistine camp, drew water from the well near the gate of Bethlehem, and brought it back to David. But he refused to drink it; instead, he poured it out to the LORD,

HINIRV

16 अतः वे तीनों वीर पलिश्तियों की छावनी पर टूट पड़े, और बैतलहम के फाटक के कुएँ से पानी भरकर दाऊद के पास ले आए। परन्तु उसने पीने से इन्कार किया, और यहोवा के सामने अर्घ करके उण्डेला,

BSB

17 saying, “Far be it from me, O LORD, to do this! Is this not the blood of the men who risked their lives?” So he refused to drink it. Such were the exploits of the three mighty men.

HINIRV

17 और कहा, “हे यहोवा, मुझसे ऐसा काम दूर रहे। क्या मैं उन मनुष्यों का लहू पीऊँ जो अपने प्राणों पर खेलकर गए थे?” इसलिए उसने उस पानी को पीने से इन्कार किया। इन तीन वीरों ने तो ये ही काम किए।

BSB

18 Now Abishai, the brother of Joab and son of Zeruiah, was chief of the Three, and he wielded his spear against three hundred men, killed them, and won a name along with the Three.

HINIRV

18 अबीशै जो सरूयाह के पुत्र योआब का भाई था, वह तीनों से मुख्य था। उसने अपना भाला चलाकर तीन सौ को मार डाला, और तीनों में नामी हो गया।

BSB

19 Was he not more honored than the Three? And he became their commander, even though he was not included among the Three.

HINIRV

19 क्या वह तीनों से अधिक प्रतिष्ठित न था? और इसी से वह उनका प्रधान हो गया; परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुँचा।

BSB

20 And Benaiah son of Jehoiada was a man of valor from Kabzeel, a man of many exploits. He struck down two champions of Moab, and on a snowy day he went down into a pit and killed a lion.

HINIRV

20 फिर यहोयादा का पुत्र बनायाह था, जो कबसेलवासी एक बड़ा काम करनेवाले वीर का पुत्र था; उसने सिंह सरीखे दो मोआबियों को मार डाला। बर्फ गिरने के समय उसने एक गड्ढे में उतर के एक सिंह को मार डाला।

BSB

21 He also struck down an Egyptian, a huge man. Although the Egyptian had a spear in his hand, Benaiah went against him with a club, snatched the spear from his hand, and killed the Egyptian with his own spear.

HINIRV

21 फिर उसने एक रूपवान मिस्री पुरुष को मार डाला। मिस्री तो हाथ में भाला लिए हुए था; परन्तु बनायाह एक लाठी ही लिए हुए उसके पास गया, और मिस्री के हाथ से भाला छीनकर उसी के भाले से उसे घात किया।

BSB

22 These were the exploits of Benaiah son of Jehoiada, who won a name along with the three mighty men.

HINIRV

22 ऐसे-ऐसे काम करके यहोयादा का पुत्र बनायाह उन तीनों वीरों में नामी हो गया।

BSB

23 He was most honored among the Thirty, but he did not become one of the Three. And David appointed him over his guard.

HINIRV

23 वह तीसों से अधिक प्रतिष्ठित तो था, परन्तु मुख्य तीनों के पद को न पहुँचा। उसको दाऊद ने अपनी निज सभा का सभासद नियुक्त किया।

BSB

24 Now these were members of the Thirty: Asahel the brother of Joab, Elhanan son of Dodo of Bethlehem,

HINIRV

24 फिर तीसों में योआब का भाई असाहेल; बैतलहमी दोदो का पुत्र एल्हनान,

BSB

25 Shammah the Harodite, Elika the Harodite,

HINIRV

25 हेरोदी शम्मा, और एलीका,

BSB

26 Helez the Paltite, Ira son of Ikkesh the Tekoite,

HINIRV

26 पेलेती हेलेस, तकोई इक्केश का पुत्र ईरा,

BSB

27 Abiezer the Anathothite, Mebunnai the Hushathite,

HINIRV

27 अनातोती अबीएजेर, हूशाई मबुन्ने,

BSB

28 Zalmon the Ahohite, Maharai the Netophathite,

HINIRV

28 अहोही सल्मोन, नतोपाही महरै,

BSB

29 Heled son of Baanah the Netophathite, Ittai son of Ribai from Gibeah of the Benjamites,

HINIRV

29 एक और नतोपाही बानाह का पुत्र हेलेब, बिन्यामीनियों के गिबा नगर के रीबै का पुत्र इत्तै,

BSB

30 Benaiah the Pirathonite, Hiddai from the brooks of Gaash,

HINIRV

30 पिरातोनी, बनायाह, गाश के नालों के पास रहनेवाला हिद्दै,

BSB

31 Abi-albon the Arbathite, Azmaveth the Barhumite,

HINIRV

31 अराबा का अबीअल्बोन, बहूरीमी अज्मावेत,

BSB

32 Eliahba the Shaalbonite, the sons of Jashen, Jonathan

HINIRV

32 शालबोनी एल्यहबा, याशेन के वंश में से योनातान,

BSB

33 son of Shammah the Hararite, Ahiam son of Sharar the Hararite,

HINIRV

33 हरारी शम्मा, हरारी शारार का पुत्र अहीआम,

BSB

34 Eliphelet son of Ahasbai the Maacathite, Eliam son of Ahithophel the Gilonite,

HINIRV

34 माका देश के अहसबै का पुत्र एलीपेलेत, गीलोवासी अहीतोपेल का पुत्र एलीआम,

BSB

35 Hezro the Carmelite, Paarai the Arbite,

HINIRV

35 कर्मेली हेस्रो, अराबी पारै

BSB

36 Igal son of Nathan of Zobah, Bani the Gadite,

HINIRV

36 सोबा नातान का पुत्र यिगाल, गादी बानी,

BSB

37 Zelek the Ammonite, Naharai the Beerothite, the armor-bearer of Joab son of Zeruiah,

HINIRV

37 अम्मोनी सेलेक, बेरोती नहरै जो सरूयाह के पुत्र योआब का हथियार ढोनेवाला था,

BSB

38 Ira the Ithrite, Gareb the Ithrite,

HINIRV

38 येतेरी ईरा, और गारेब,

BSB

39 and Uriah the Hittite. There were thirty-seven in all.

HINIRV

39 और हित्ती ऊरिय्याह थाः सब मिलाकर सैंतीस थे।

Questions about 2 Samuel 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.