2 Samuel 22

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And David sang this song to the LORD on the day the LORD had delivered him from the hand of all his enemies and from the hand of Saul.

HINIRV

1 जिस समय यहोवा ने दाऊद को उसके सब शत्रुओं और शाऊल के हाथ से बचाया था, उस समय उसने यहोवा के लिये इस गीत के वचन गाए:

BSB

2 He said: “The LORD is my rock, my fortress, and my deliverer.

HINIRV

2 उसने कहा, “यहोवा मेरी चट्टान, और मेरा गढ़, मेरा छुड़ानेवाला,

BSB

3 My God is my rock, in whom I take refuge, my shield, and the horn of my salvation. My stronghold, my refuge, and my Savior, You save me from violence.

HINIRV

3 मेरा चट्टानरूपी परमेश्वर है, जिसका मैं शरणागत हूँ, मेरी ढाल, मेरा बचानेवाला सींग, मेरा ऊँचा गढ़, और मेरा शरणस्थान है, हे मेरे उद्धारकर्ता, तू उपद्रव से मेरा उद्धार किया करता है। (भज. 18:2, लूका 1:69)

BSB

4 I will call upon the LORD, who is worthy to be praised; so shall I be saved from my enemies.

HINIRV

4 मैं यहोवा को जो स्तुति के योग्य है पुकारूँगा, और मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।

BSB

5 For the waves of death engulfed me; the torrents of chaos overwhelmed me.

HINIRV

5 “मृत्यु के तरंगों ने तो मेरे चारों ओर घेरा डाला, नास्तिकपन की धाराओं ने मुझ को घबरा दिया था;

BSB

6 The cords of Sheol entangled me; the snares of death confronted me.

HINIRV

6 अधोलोक की रस्सियाँ मेरे चारों ओर थीं, मृत्यु के फंदे मेरे सामने थे। (भज. 116:3)

BSB

7 In my distress I called upon the LORD; I cried out to my God. And from His temple He heard my voice, and my cry for help reached His ears.

HINIRV

7 अपने संकट में मैंने यहोवा को पुकारा; और अपने परमेश्वर के सम्मुख चिल्लाया। उसने मेरी बात को अपने मन्दिर में से सुन लिया, और मेरी दुहाई उसके कानों में पहुँची।

BSB

8 Then the earth shook and quaked; the foundations of the heavens trembled; they were shaken because He burned with anger.

HINIRV

8 “तब पृथ्वी हिल गई और डोल उठी; और आकाश की नींवें काँपकर बहुत ही हिल गईं, क्योंकि वह अति क्रोधित हुआ था।

BSB

9 Smoke rose from His nostrils, and consuming fire came from His mouth; glowing coals blazed forth.

HINIRV

9 उसके नथनों से धुआँ निकला, और उसके मुँह से आग निकलकर भस्म करने लगी; जिससे कोयले दहक उठे। (भज. 97:3)

BSB

10 He parted the heavens and came down with dark clouds beneath His feet.

HINIRV

10 और वह स्वर्ग को झुकाकर नीचे उतर आया; और उसके पाँवों तले घोर अंधकार छाया था।

BSB

11 He mounted a cherub and flew; He soared on the wings of the wind.

HINIRV

11 वह करूब पर सवार होकर उड़ा, और पवन के पंखों पर चढ़कर दिखाई दिया।

BSB

12 He made darkness a canopy around Him, a gathering of water and thick clouds.

HINIRV

12 उसने अपने चारों ओर के अंधियारे को, मेघों के समूह, और आकाश की काली घटाओं को अपना मण्डप बनाया।

BSB

13 From the brightness of His presence coals of fire blazed forth.

HINIRV

13 उसके सम्मुख के तेज से, आग के कोयले दहक उठे।

BSB

14 The LORD thundered from heaven; the voice of the Most High resounded.

HINIRV

14 यहोवा आकाश में से गरजा, और परमप्रधान ने अपनी वाणी सुनाई।

BSB

15 He shot His arrows and scattered the foes; He hurled lightning and routed them.

HINIRV

15 उसने तीर चला-चलाकर मेरे शत्रुओं को तितर-बितर कर दिया, और बिजली गिरा गिराकर उसको परास्त कर दिया।

BSB

16 The channels of the sea appeared, and the foundations of the world were exposed at the rebuke of the LORD, at the blast of the breath of His nostrils.

HINIRV

16 तब समुद्र की थाह दिखाई देने लगी, और जगत की नेवें खुल गईं, यह तो यहोवा की डाँट से, और उसके नथनों की साँस की झोंक से हुआ।

BSB

17 He reached down from on high and took hold of me; He drew me out of deep waters.

HINIRV

17 “उसने ऊपर से हाथ बढ़ाकर मुझे थाम लिया, और मुझे गहरे जल में से खींचकर बाहर निकाला ।

BSB

18 He rescued me from my powerful enemy, from foes too mighty for me.

HINIRV

18 उसने मुझे मेरे बलवन्त शत्रु से, और मेरे बैरियों से, जो मुझसे अधिक सामर्थी थे, मुझे छुड़ा लिया।

BSB

19 They confronted me in my day of calamity, but the LORD was my support.

HINIRV

19 उन्होंने मेरी विपत्ति के दिन मेरा सामना तो किया; परन्तु यहोवा मेरा आश्रय था।

BSB

20 He brought me out into the open; He rescued me because He delighted in me.

HINIRV

20 उसने मुझे निकालकर चौड़े स्थान में पहुँचाया; उसने मुझ को छुड़ाया, क्योंकि वह मुझसे प्रसन्न था।

BSB

21 The LORD has rewarded me according to my righteousness; He has repaid me according to the cleanness of my hands.

HINIRV

21 “यहोवा ने मुझसे मेरी धार्मिकता के अनुसार व्यवहार किया; मेरे कामों की शुद्धता के अनुसार उसने मुझे बदला दिया।

BSB

22 For I have kept the ways of the LORD and have not wickedly departed from my God.

HINIRV

22 क्योंकि मैं यहोवा के मार्गों पर चलता रहा, और अपने परमेश्वर से मुँह मोड़कर दुष्ट न बना।

BSB

23 For all His ordinances are before me; I have not disregarded His statutes.

HINIRV

23 उसके सब नियम तो मेरे सामने बने रहे, और मैं उसकी विधियों से हट न गया।

BSB

24 And I have been blameless before Him and kept myself from iniquity.

HINIRV

24 मैं उसके साथ खरा बना रहा, और अधर्म से अपने को बचाए रहा, जिसमें मेरे फँसने का डर था।

BSB

25 So the LORD has repaid me according to my righteousness, according to my cleanness in His sight.

HINIRV

25 इसलिए यहोवा ने मुझे मेरी धार्मिकता के अनुसार बदला दिया, मेरी उस शुद्धता के अनुसार जिसे वह देखता था।

BSB

26 To the faithful You show Yourself faithful, to the blameless You show Yourself blameless;

HINIRV

26 “विश्वासयोग्य के साथ तू अपने को विश्वासयोग्य दिखाता; खरे पुरुष के साथ तू अपने को खरा दिखाता है;

BSB

27 to the pure You show Yourself pure, but to the crooked You show Yourself shrewd.

HINIRV

27 शुद्ध के साथ तू अपने को शुद्ध दिखाता; और टेढ़े के साथ तू तिरछा बनता है।

BSB

28 You save an afflicted people, but Your eyes are on the haughty to bring them down.

HINIRV

28 और दीन लोगों को तो तू बचाता है, परन्तु अभिमानियों पर दृष्टि करके उन्हें नीचा करता है। (लूका 1:51,52)

BSB

29 For You, O LORD, are my lamp; the LORD lights up my darkness.

HINIRV

29 हे यहोवा, तू ही मेरा दीपक है, और यहोवा मेरे अंधियारे को दूर करके उजियाला कर देता है।

BSB

30 For in You I can charge an army; with my God I can scale a wall.

HINIRV

30 तेरी सहायता से मैं दल पर धावा करता, अपने परमेश्वर की सहायता से मैं शहरपनाह को फाँद जाता हूँ।

BSB

31 As for God, His way is perfect; the word of the LORD is flawless. He is a shield to all who take refuge in Him.

HINIRV

31 परमेश्वर की गति खरी है; यहोवा का वचन ताया हुआ है; वह अपने सब शरणागतों की ढाल है।

BSB

32 For who is God besides the LORD? And who is the Rock except our God?

HINIRV

32 “यहोवा को छोड़ क्या कोई परमेश्वर है? हमारे परमेश्वर को छोड़ क्या और कोई चट्टान है?

BSB

33 God is my strong fortress, and He makes my way clear.

HINIRV

33 यह वही परमेश्वर है, जो मेरा अति दृढ़ किला है, वह खरे मनुष्य को अपने मार्ग में लिए चलता है।

BSB

34 He makes my feet like those of a deer and stations me upon the heights.

HINIRV

34 वह मेरे पैरों को हिरनी के समान बना देता है, और मुझे ऊँचे स्थानों पर खड़ा करता है।

BSB

35 He trains my hands for battle; my arms can bend a bow of bronze.

HINIRV

35 वह मेरे हाथों को युद्ध करना सिखाता है, यहाँ तक कि मेरी बाँहे पीतल के धनुष को झुका देती हैं।

BSB

36 You have given me Your shield of salvation, and Your gentleness exalts me.

HINIRV

36 तूने मुझ को अपने उद्धार की ढाल दी है, और तेरी नम्रता मुझे बढ़ाती है।

BSB

37 You broaden the path beneath me so that my ankles do not give way.

HINIRV

37 तू मेरे पैरों के लिये स्थान चौड़ा करता है, और मेरे पैर नहीं फिसले।

BSB

38 I pursued my enemies and destroyed them; I did not turn back until they were consumed.

HINIRV

38 मैंने अपने शत्रुओं का पीछा करके उनका सत्यानाश कर दिया, और जब तक उनका अन्त न किया तब तक न लौटा।

BSB

39 I devoured and crushed them so they could not rise; they have fallen under my feet.

HINIRV

39 मैंने उनका अन्त किया; और उन्हें ऐसा छेद डाला है कि वे उठ नहीं सकते; वरन् वे तो मेरे पाँवों के नीचे गिरे पड़े हैं।

BSB

40 You have armed me with strength for battle; You have subdued my foes beneath me.

HINIRV

40 तूने युद्ध के लिये मेरी कमर बलवन्त की; और मेरे विरोधियों को मेरे ही सामने परास्त कर दिया।

BSB

41 You have made my enemies retreat before me; I destroyed those who hated me.

HINIRV

41 और तूने मेरे शत्रुओं की पीठ मुझे दिखाई, ताकि मैं अपने बैरियों को काट डालूँ।

BSB

42 They looked, but there was no one to save them—to the LORD, but He did not answer.

HINIRV

42 उन्होंने बाट तो जोही, परन्तु कोई बचानेवाला न मिला; उन्होंने यहोवा की भी बाट जोही, परन्तु उसने उनको कोई उत्तर न दिया।

BSB

43 I ground them as the dust of the earth; I crushed and trampled them like mud in the streets.

HINIRV

43 तब मैंने उनको कूट कूटकर भूमि की धूल के समान कर दिया, मैंने उन्हें सड़कों और गली कूचों की कीचड़ के समान पटककर चारों ओर फैला दिया।

BSB

44 You have delivered me from the strife of my people; You have preserved me as the head of nations; a people I had not known shall serve me.

HINIRV

44 “फिर तूने मुझे प्रजा के झगड़ों से छुड़ाकर अन्यजातियों का प्रधान होने के लिये मेरी रक्षा की; जिन लोगों को मैं न जानता था वे भी मेरे अधीन हो जाएँगे।

BSB

45 Foreigners cower before me; when they hear me, they obey me.

HINIRV

45 परदेशी मेरी चापलूसी करेंगे; वे मेरा नाम सुनते ही मेरे वश में आएँगे।

BSB

46 Foreigners lose heart and come trembling from their strongholds.

HINIRV

46 परदेशी मुर्झाएँगे, और अपने किलों में से थरथराते हुए निकलेंगे।

BSB

47 The LORD lives, and blessed be my Rock! And may God, the Rock of my salvation, be exalted—

HINIRV

47 “यहोवा जीवित है; मेरी चट्टान धन्य है, और परमेश्वर जो मेरे उद्धार की चट्टान है, उसकी महिमा हो।

BSB

48 the God who avenges me and brings down nations beneath me,

HINIRV

48 धन्य है मेरा पलटा लेनेवाला परमेश्वर, जो देश-देश के लोगों को मेरे वश में कर देता है,

BSB

49 who frees me from my enemies. You exalt me above my foes; You rescue me from violent men.

HINIRV

49 और मुझे मेरे शत्रुओं के बीच से निकालता है; हाँ, तू मुझे मेरे विरोधियों से ऊँचा करता है, और उपद्रवी पुरुष से बचाता है।

BSB

50 Therefore I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing praises to Your name.

HINIRV

50 “इस कारण, हे यहोवा, मैं जाति-जाति के सामने तेरा धन्यवाद करूँगा, और तेरे नाम का भजन गाऊँगा (भज. 18:49)

BSB

51 Great salvation He brings to His king. He shows loving devotion to His anointed, to David and his descendants forever.”

HINIRV

51 वह अपने ठहराए हुए राजा का बड़ा उद्धार करता है, वह अपने अभिषिक्त दाऊद, और उसके वंश पर युगानुयुग करुणा करता रहेगा।”

Questions about 2 Samuel 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.