2 Samuel 22
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And David sang this song to the LORD on the day the LORD had delivered him from the hand of all his enemies and from the hand of Saul. | HINCV 1 जब याहवेह ने दावीद को उनके शत्रुओं तथा शाऊल के आक्रमण से बचा लिया था, तब दावीद ने यह गीत याहवेह के सामने गाया: |
| BSB 2 He said: “The LORD is my rock, my fortress, and my deliverer. | HINCV 2 दावीद ने कहा: “याहवेह मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरे छुड़ानेवाले हैं. |
| BSB 3 My God is my rock, in whom I take refuge, my shield, and the horn of my salvation. My stronghold, my refuge, and my Savior, You save me from violence. | HINCV 3 मेरे परमेश्वर, जिनमें मैं आसरा लेता हूं, मेरे लिए चट्टान हैं. वह मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग हैं. वह मेरा गढ़, मेरी शरण और मेरा छुड़ाने वाला हैं, जो कष्टों से मेरी रक्षा करते हैं. |
| BSB 4 I will call upon the LORD, who is worthy to be praised; so shall I be saved from my enemies. | HINCV 4 “मैं दोहाई याहवेह की देता हूं, सिर्फ वही स्तुति के योग्य हैं, और मैं शत्रुओं से छुटकारा पा लेता हूं. |
| BSB 5 For the waves of death engulfed me; the torrents of chaos overwhelmed me. | HINCV 5 मृत्यु की लहरों में घिर चुका था; मुझ पर विध्वंस की तेज धारा का वार हो रहा था. |
| BSB 6 The cords of Sheol entangled me; the snares of death confronted me. | HINCV 6 अधोलोक के तंतुओं ने मुझे उलझा लिया था; मैं मृत्यु के जाल के आमने-सामने आ गया था. |
| BSB 7 In my distress I called upon the LORD; I cried out to my God. And from His temple He heard my voice, and my cry for help reached His ears. | HINCV 7 “अपनी वेदना में मैंने याहवेह की दोहाई दी; मैंने अपने ही परमेश्वर को पुकारा. अपने मंदिर में उन्होंने मेरी आवाज सुन ली, उनके कानों में मेरा रोना जा पड़ा. |
| BSB 8 Then the earth shook and quaked; the foundations of the heavens trembled; they were shaken because He burned with anger. | HINCV 8 पृथ्वी झूलकर कांपने लगी, आकाश की नींव थरथरा उठी; और कांपने लगी. क्योंकि वह क्रुद्ध थे. |
| BSB 9 Smoke rose from His nostrils, and consuming fire came from His mouth; glowing coals blazed forth. | HINCV 9 उनके नथुनों से धुआं उठ रहा था, उनके मुख की आग चट करती जा रही थी, उसने कोयलों को दहका रखा था. |
| BSB 10 He parted the heavens and came down with dark clouds beneath His feet. | HINCV 10 उन्होंने आकाशमंडल को झुकाया, और उतर आए; उनके पैरों के नीचे घना अंधकार था. |
| BSB 11 He mounted a cherub and flew; He soared on the wings of the wind. | HINCV 11 वह करूब पर चढ़कर उड़ गए; वह हवा के पंखों पर चढ़कर उड़ गये! |
| BSB 12 He made darkness a canopy around Him, a gathering of water and thick clouds. | HINCV 12 उन्होंने अंधकार ओढ़ लिया, वह उनका छाता बन गया, घने-काले वर्षा के मेघ में घिरे हुए. |
| BSB 13 From the brightness of His presence coals of fire blazed forth. | HINCV 13 उनके सामने के तेज से कोयलों में आग जल गई. |
| BSB 14 The LORD thundered from heaven; the voice of the Most High resounded. | HINCV 14 स्वर्ग से याहवेह ने गर्जन की, और परम प्रधान ने अपने शब्द सुनाए. |
| BSB 15 He shot His arrows and scattered the foes; He hurled lightning and routed them. | HINCV 15 उन्होंने बाण छोड़े, और उन्हें बिखरा दिया. बिजलियों ने उनके पैर उखाड़ दिए. |
| BSB 16 The channels of the sea appeared, and the foundations of the world were exposed at the rebuke of the LORD, at the blast of the breath of His nostrils. | HINCV 16 याहवेह की प्रताड़ना से, नथुनों से उनके सांस के झोंके से, सागर के जलमार्ग दिखाई देने लगे; संसार की नीवें खुल गई. |
| BSB 17 He reached down from on high and took hold of me; He drew me out of deep waters. | HINCV 17 “उन्होंने स्वर्ग से हाथ बढ़ा मुझे थाम लिया; प्रबल जल प्रवाह से उन्होंने मुझे बाहर निकाल लिया. |
| BSB 18 He rescued me from my powerful enemy, from foes too mighty for me. | HINCV 18 उन्होंने मुझे मेरे प्रबल शत्रु से मुक्त किया, उनसे, जिन्हें मुझसे घृणा थी. वे मुझसे कहीं अधिक शक्तिमान थे. |
| BSB 19 They confronted me in my day of calamity, but the LORD was my support. | HINCV 19 संकट के दिन उन्होंने मुझ पर आक्रमण कर दिया था, किंतु मेरी सहायता याहवेह में मगन थी. |
| BSB 20 He brought me out into the open; He rescued me because He delighted in me. | HINCV 20 वह मुझे खुले स्थान पर ले आए; मुझसे अपनी प्रसन्नता के कारण उन्होंने मुझे छुड़ाया है. |
| BSB 21 The LORD has rewarded me according to my righteousness; He has repaid me according to the cleanness of my hands. | HINCV 21 “मेरी भलाई के अनुसार ही याहवेह ने मुझे प्रतिफल दिया है; मेरे हाथों की स्वच्छता के अनुसार उन्होंने मुझे ईनाम दिया है. |
| BSB 22 For I have kept the ways of the LORD and have not wickedly departed from my God. | HINCV 22 मैं याहवेह की नीतियों का पालन करता रहा हूं; मैंने परमेश्वर के विरुद्ध कोई दुराचार नहीं किया है. |
| BSB 23 For all His ordinances are before me; I have not disregarded His statutes. | HINCV 23 उनके सारे नियम मेरे सामने बने रहे; उनके नियमों से मैं कभी भी विचलित नहीं हुआ. |
| BSB 24 And I have been blameless before Him and kept myself from iniquity. | HINCV 24 मैं उनके सामने निर्दोष बना रहा. दोष भाव मुझसे दूर ही दूर रहा. |
| BSB 25 So the LORD has repaid me according to my righteousness, according to my cleanness in His sight. | HINCV 25 इसलिये याहवेह ने मुझे मेरी भलाई के अनुसार ही प्रतिफल दिया है, उनकी नज़रों में मेरी शुद्धता के अनुसार. |
| BSB 26 To the faithful You show Yourself faithful, to the blameless You show Yourself blameless; | HINCV 26 “सच्चे लोगों के प्रति आप स्वयं विश्वासयोग्य साबित होते हैं, निर्दोष व्यक्ति पर आप स्वयं को निर्दोष ही प्रकट करते हैं, |
| BSB 27 to the pure You show Yourself pure, but to the crooked You show Yourself shrewd. | HINCV 27 वह, जो निर्मल है, उस पर अपनी निर्मलता प्रकट करते हैं, कुटिल व्यक्ति पर आप अपनी चतुरता प्रगट करते हैं. |
| BSB 28 You save an afflicted people, but Your eyes are on the haughty to bring them down. | HINCV 28 विनम्र व्यक्ति को आप छुटकारा प्रदान करते हैं, मगर आपकी दृष्टि घमंडियों पर लगी रहती है, कि कब उसे नीचा किया जाए. |
| BSB 29 For You, O LORD, are my lamp; the LORD lights up my darkness. | HINCV 29 याहवेह, आप मेरे दीपक हैं; याहवेह मेरे अंधकार को ज्योतिर्मय कर देते हैं. |
| BSB 30 For in You I can charge an army; with my God I can scale a wall. | HINCV 30 जब आप मेरी ओर हैं, तो मैं सेना से टक्कर ले सकता हूं; मेरे परमेश्वर के कारण मैं दीवार तक फांद सकता हूं. |
| BSB 31 As for God, His way is perfect; the word of the LORD is flawless. He is a shield to all who take refuge in Him. | HINCV 31 “यह वह परमेश्वर हैं, जिनकी नीतियां खरी हैं: ताया हुआ है याहवेह का वचन; अपने सभी शरणागतों के लिए वह ढाल बन जाते हैं. |
| BSB 32 For who is God besides the LORD? And who is the Rock except our God? | HINCV 32 क्योंकि याहवेह के अलावा कोई परमेश्वर है? और हमारे परमेश्वर के अलावा कोई चट्टान है? |
| BSB 33 God is my strong fortress, and He makes my way clear. | HINCV 33 वही परमेश्वर मेरे मजबूत आसरा हैं; वह निर्दोष व्यक्ति को अपने मार्ग पर चलाते हैं. |
| BSB 34 He makes my feet like those of a deer and stations me upon the heights. | HINCV 34 उन्हीं ने मेरे पांवों को हिरण के पांवों के समान बना दिया है; ऊंचे स्थानों पर वह मुझे सुरक्षा देते हैं. |
| BSB 35 He trains my hands for battle; my arms can bend a bow of bronze. | HINCV 35 वह मेरे हाथों को युद्ध की क्षमता प्रदान करते हैं; कि अब मेरी बांहें कांसे के धनुष तक को इस्तेमाल कर लेती हैं. |
| BSB 36 You have given me Your shield of salvation, and Your gentleness exalts me. | HINCV 36 आपने मुझे छुटकारे की ढाल दी है; आपकी सहायता ने मुझे विशिष्ट पद दिया है. |
| BSB 37 You broaden the path beneath me so that my ankles do not give way. | HINCV 37 मेरे पांवों के लिए आपने चौड़ा रास्ता दिया है, इसमें मेरे पगों के लिए कोई फिसलन नहीं है. |
| BSB 38 I pursued my enemies and destroyed them; I did not turn back until they were consumed. | HINCV 38 “मैंने अपने शत्रुओं का पीछा कर उन्हें नाश कर दिया है; जब तक वे पूरी तरह नाश न हो गए, मैं लौटकर नहीं आया. |
| BSB 39 I devoured and crushed them so they could not rise; they have fallen under my feet. | HINCV 39 मैंने उन्हें ऐसा पूरी तरह कुचल दिया कि वे पुनः सिर न उठा सकें; वे तो मेरे पैरों में आ गिरे. |
| BSB 40 You have armed me with strength for battle; You have subdued my foes beneath me. | HINCV 40 शक्ति से आपने मुझे युद्ध के लिए सशस्त्र बना दिया; आपने उन्हें, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए थे, मेरे सामने झुका दिया. |
| BSB 41 You have made my enemies retreat before me; I destroyed those who hated me. | HINCV 41 आपने मेरे शत्रुओं को पीठ दिखाकर भागने पर विवश कर दिया, जो मेरे विरोधी थे. मैंने उन्हें नष्ट कर दिया. |
| BSB 42 They looked, but there was no one to save them—to the LORD, but He did not answer. | HINCV 42 वे आशा ज़रूर करते रहे, मगर उनकी रक्षा के लिए कोई भी न आया. यहां तक कि उन्होंने याहवेह की भी दोहाई दी, मगर उन्होंने भी उन्हें उत्तर न दिया. |
| BSB 43 I ground them as the dust of the earth; I crushed and trampled them like mud in the streets. | HINCV 43 मैंने उन्हें पीसकर भूमि की धूल के समान बना दिया; मैंने उन्हें कुचल दिया, मैंने उन्हें गली के कीचड़ के समान रौंद डाला. |
| BSB 44 You have delivered me from the strife of my people; You have preserved me as the head of nations; a people I had not known shall serve me. | HINCV 44 “आपने मुझे सजातियों के द्वारा उठाए कलह से छुटकारा दिया है; आपने मुझे सारे राष्ट्रों पर सबसे ऊपर बनाए रखा; अब वे लोग मेरी सेवा कर रहे हैं, जिनसे मैं पूरी तरह अपरिचित हूं. |
| BSB 45 Foreigners cower before me; when they hear me, they obey me. | HINCV 45 विदेशी मेरे सामने झुकते आए; जैसे ही उन्हें मेरे विषय में मालूम होते ही वे मेरे प्रति आज्ञाकारी हो गए. |
| BSB 46 Foreigners lose heart and come trembling from their strongholds. | HINCV 46 विदेशियों का मनोबल जाता रहा; वे कांपते हुए अपने गढ़ों से बाहर आ गए. |
| BSB 47 The LORD lives, and blessed be my Rock! And may God, the Rock of my salvation, be exalted— | HINCV 47 “जीवित हैं याहवेह! धन्य हैं मेरी चट्टान! मेरे छुटकारे की चट्टान, मेरे परमेश्वर प्रतिष्ठित हों! |
| BSB 48 the God who avenges me and brings down nations beneath me, | HINCV 48 परमेश्वर, जिन्होंने मुझे प्रतिफल दिया मेरा बदला लिया, और जनताओं को मेरे अधीन कर दिया, |
| BSB 49 who frees me from my enemies. You exalt me above my foes; You rescue me from violent men. | HINCV 49 जो मुझे मेरे शत्रुओं से मुक्त करते हैं. आपने मुझे मेरे शत्रुओं के ऊपर ऊंचा किया है; आपने हिंसक पुरुषों से मेरी रक्षा की है. |
| BSB 50 Therefore I will praise You, O LORD, among the nations; I will sing praises to Your name. | HINCV 50 इसलिये, याहवेह, मैं राष्ट्रों के सामने आपकी स्तुति करूंगा; आपके नाम का गुणगान करूंगा. |
| BSB 51 Great salvation He brings to His king. He shows loving devotion to His anointed, to David and his descendants forever.” | HINCV 51 “अपने राजा के लिए वही हैं छुटकारे का खंभा; अपने अभिषिक्त पर, दावीद और उनके वंशजों पर, वह हमेशा अपार प्रेम प्रकट करते रहते हैं.” |
Questions about 2 Samuel 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.