2 Samuel 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 After the king had settled into his palace and the LORD had given him rest from all his enemies around him, | HINCV 1 जब राजा अपने महल में बस गया और याहवेह ने उन्हें उनके सभी शत्रुओं से शांति प्रदान कर दी. |
| BSB 2 he said to Nathan the prophet, “Here I am, living in a house of cedar, while the ark of God remains in a tent.” | HINCV 2 राजा ने भविष्यद्वक्ता नाथान पर अपनी यह इच्छा प्रकट की: अब विचार कीजिए, “मैं तो देवदार से बने भव्य घर में निवास कर रहा हूं, जबकि परमेश्वर का संदूक तंबू और पर्दों में.” |
| BSB 3 And Nathan replied to the king, “Go and do all that is in your heart, for the LORD is with you.” | HINCV 3 नाथान ने राजा को उत्तर दिया, “आप वह सब कीजिए, जो आपने अपने मन में विचार किया है. क्योंकि याहवेह आपके साथ हैं.” |
| BSB 4 But that night the word of the LORD came to Nathan, saying, | HINCV 4 उसी रात याहवेह का वचन नाथान को प्राप्त हुआ: |
| BSB 5 “Go and tell My servant David that this is what the LORD says: Are you the one to build for Me a house to dwell in? | HINCV 5 “मेरे सेवक दावीद से जाकर यह कहना, ‘याहवेह का कथन है: क्या तुम्हीं वह हो, जो मेरे रहने के लिए भवन बनाएगा? |
| BSB 6 For I have not dwelt in a house from the day I brought the Israelites up out of Egypt until this day, but I have moved about with a tent as My dwelling. | HINCV 6 जब से मैंने इस्राएलियों को मिस्र से बाहर निकाला है, आज तक मैं किसी भवन में नहीं रहा हूं, हां, मैं तंबू मेरा निवास बनाकर रहता आया हूं, |
| BSB 7 In all My journeys with all the Israelites, have I ever asked any of the leaders I appointed to shepherd My people Israel, ‘Why haven’t you built Me a house of cedar?’ | HINCV 7 जिधर जिधर इस्राएल के साथ मैं फिरा, क्या मैंने इस्राएल के किसी शासक से, जिसे मैंने अपनी प्रजा के चरवाहा नियुक्त किया था, कभी कहा, “तुमने मेरे लिए देवदार की लकड़ी का घर क्यों नहीं बनाया?”’ |
| BSB 8 Now then, you are to tell My servant David that this is what the LORD of Hosts says: I took you from the pasture, from following the flock, to be the ruler over My people Israel. | HINCV 8 “तब तुम्हें अब मेरे सेवक दावीद से यह कहना होगा, ‘सेनाओं के याहवेह का वचन है, मैंने ही तुम्हें चरागाह से, भेड़ों के चरवाहे के पद पर इसलिये चुना कि तुम्हें अपनी प्रजा इस्राएल का शासक बनाऊं. |
| BSB 9 I have been with you wherever you have gone, and I have cut off all your enemies from before you. Now I will make for you a name like that of the greatest in the land. | HINCV 9 तुम जहां कहीं गए, मैं तुम्हारे साथ था. तुम्हारे सामने से तुम्हारे सारे शत्रुओं को मैंने मार गिराया. मैं तुम्हारे नाम को ऐसा बड़ा करूंगा, जैसा पृथ्वी पर महान लोगों का होता है. |
| BSB 10 And I will provide a place for My people Israel and will plant them so that they may dwell in a place of their own and be disturbed no more. No longer will the sons of wickedness oppress them as they did at the beginning | HINCV 10 अपनी प्रजा इस्राएल के लिए मैं एक जगह तय करूंगा, मैं उन्हें वहां बसाऊंगा कि वे वहां अपने ही घरों में रह सकें, और उन्हें वहां से चलाया न जाए, और कोई भी दुष्ट व्यक्ति उन्हें पहले के समान परेशान न करे. |
| BSB 11 and have done since the day I appointed judges over My people Israel. I will give you rest from all your enemies. The LORD declares to you that He Himself will establish a house for you. | HINCV 11 जैसे वे मेरे द्वारा उत्पीड़ित किए जाते थे. मैं तुम्हें तुम्हारे सभी शत्रुओं से शांति दूंगा. “ ‘इसके अलावा, तुम्हारे लिए याहवेह की यह घोषणा है कि याहवेह तुम्हारे वंशपरंपरा को स्थिर करेंगे. |
| BSB 12 And when your days are fulfilled and you rest with your fathers, I will raise up your descendant after you, who will come from your own body, and I will establish his kingdom. | HINCV 12 जब तुम्हारी आयु के निर्धारित दिन पूर्ण हो जाएंगे और तुम अपने पूर्वजों के साथ चिर-निद्रा में सो जाओगे, मैं तुम्हारी संतान को तुम्हारे बाद पल्लवित करूंगा, जो तुम्हारी ही देह से उत्पन्न होगा. मैं उसके साम्राज्य को प्रतिष्ठित करूंगा. |
| BSB 13 He will build a house for My Name, and I will establish the throne of his kingdom forever. | HINCV 13 वही मेरी प्रतिष्ठा में भवन बनाएगा. मैं उसका राज सिंहासन चिरस्थायी करूंगा. |
| BSB 14 I will be his Father, and he will be My son. When he does wrong, I will discipline him with the rod of men and with the blows of the sons of men. | HINCV 14 उसका पिता मैं बन जाऊंगा, और वह हो जाएगा मेरा पुत्र. जब उससे कोई अपराध होगा, मैं उसे मनुष्यों की रीति पर छड़ी से अनुशासित करूंगा, वैसे ही जैसे मनुष्य अपनी संतान को प्रताड़ित करते हैं. |
| BSB 15 But My loving devotion will never be removed from him as I removed it from Saul, whom I removed from before you. | HINCV 15 मगर उसके प्रति मेरा अपार प्रेम कभी कमजोर न होगा, जैसा शाऊल से मेरा प्रेम जाता रहा था, जिसे मैंने ही तुम्हारे पथ से हटा दिया. |
| BSB 16 Your house and kingdom will endure forever before Me, and your throne will be established forever.” | HINCV 16 तुम्हारा वंश और तुम्हारा साम्राज्य निश्चित, मेरे सामने सदा स्थायी रहेगा. तुम्हारा सिंहासन हमेशा प्रतिष्ठित बना रहेगा.’” |
| BSB 17 So Nathan relayed to David all the words of this entire revelation. | HINCV 17 नाथान ने अपने दर्शन और याहवेह के संदेश के अनुसार दावीद को सब कुछ बता दिया. |
| BSB 18 Then King David went in, sat before the LORD, and said, “Who am I, O Lord GOD, and what is my house, that You have brought me this far? | HINCV 18 तब राजा दावीद जाकर याहवेह के सामने बैठ गए. वहां उनके हृदय से निकले वचन ये थे: “प्रभु याहवेह, कौन हूं, मैं और क्या है मेरे परिवार का पद, कि आप मुझे इस जगह तक ले आए हैं? |
| BSB 19 And as if this was a small thing in Your eyes, O Lord GOD, You have also spoken about the future of the house of Your servant. Is this Your custom with man, O Lord GOD? | HINCV 19 और प्रभु याहवेह, मानो यह आपकी दृष्टि में पर्याप्त नहीं था, आपने मेरे वंशजों के दूर के भविष्य के विषय में भी प्रतिज्ञा कर दी है. प्रभु परमेश्वर, यह सब केवल मिट्टी मात्र मनुष्य के लिए! |
| BSB 20 What more can David say to You? For You know Your servant, O Lord GOD. | HINCV 20 “दावीद इसके अलावा आपसे और क्या विनती कर सकता है? क्योंकि प्रभु याहवेह, आप अपने सेवक को जानते हैं. |
| BSB 21 For the sake of Your word and according to Your own heart, You have accomplished this great thing and revealed it to Your servant. | HINCV 21 अपनी प्रतिज्ञा के कारण और अपनी योजना के अनुसार, आपने मुझे इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है, कि आपके सेवक को आश्वासन मिल सके. |
| BSB 22 How great You are, O Lord GOD! For there is none like You, and there is no God but You, according to everything we have heard with our own ears. | HINCV 22 “इसलिये, प्रभु याहवेह, आप ऐसे महान हैं! कोई भी नहीं है आपके तुल्य! हमने जो कुछ अपने कानों से सुना है, उसके अनुसार कोई भी परमेश्वर नहीं है आपके अलावा. |
| BSB 23 And who is like Your people Israel—the one nation on earth whom God went out to redeem as a people for Himself and to make a name for Himself? You performed great and awesome wonders by driving out nations and their gods from before Your people, whom You redeemed for Yourself from Egypt. | HINCV 23 इसी प्रकार, कौन है आपकी प्रजा इस्राएल के तुल्य? पृथ्वी पर एक जनता, जिसे स्वयं परमेश्वर ने जाकर इसलिये छुड़ाया, कि वे उनकी प्रजा हो, कि इसमें आपकी प्रतिष्ठा हो. आपने अपनी प्रजा के सामने से अन्य राष्ट्रों को निकाल दिया—उसी प्रजा के सामने से, जिसे आपने मिस्र देश की बंधनों से विमुक्त किया है, कि वे इन राष्ट्रों और विदेशी देवताओं को छोड़ आपकी प्रजा हों. |
| BSB 24 For You have established Your people Israel as Your very own forever, and You, O LORD, have become their God. | HINCV 24 आपने अपने ही लिए अपनी प्रजा इस्राएल को प्रतिष्ठित किया है कि वे सदा-सर्वदा के लिए आपकी प्रजा रहें. और, तब याहवेह, आप उनके परमेश्वर हो गए. |
| BSB 25 And now, O LORD God, confirm forever the word You have spoken concerning Your servant and his house. Do as You have promised, | HINCV 25 “और अब, याहवेह परमेश्वर, अपने सेवक और उसके वंश के विषय में कहे गए वचन को हमेशा के लिए प्रतिष्ठित कर दीजिए, और जो कुछ आपने कहा है, उन्हें पूरा कीजिए. |
| BSB 26 so that Your name will be magnified forever when it is said, ‘The LORD of Hosts is God over Israel.’ And the house of Your servant David will be established before You. | HINCV 26 आपकी महिमा के लिए, यह हमेशा के लिए किया जाता रहेगा. आपके विषय में कहा जाएगा, सर्वशक्तिमान याहवेह ही इस्राएल के परमेश्वर है; आपके सामने आपके सेवक दावीद का राजवंश हमेशा स्थायी रहेगा. |
| BSB 27 For You, O LORD of Hosts, the God of Israel, have revealed this to Your servant when You said, ‘I will build a house for you.’ Therefore Your servant has found the courage to offer this prayer to You. | HINCV 27 “यह इसलिये कि सर्वशक्तिमान याहवेह, आपने, इस्राएल के परमेश्वर ही ने, अपने सेवक पर इन शब्दों में यह प्रकाशित किया है, ‘मैं तुम्हारे वंश को प्रतिष्ठित करूंगा.’ इसी बात के प्रकाश में आपके सेवक को इस प्रकार की प्रार्थना करने का साहस प्राप्त हुआ है. |
| BSB 28 And now, O Lord GOD, You are God! Your words are true, and You have promised this goodness to Your servant. | HINCV 28 प्रभु याहवेह, आप परमेश्वर हैं! आपके मुख से निकले शब्द सत्य हैं. आपने अपने सेवक से यह असाधारण प्रतिज्ञा की हैं. |
| BSB 29 Now therefore, may it please You to bless the house of Your servant, that it may continue forever before You. For You, O Lord GOD, have spoken, and with Your blessing the house of Your servant will be blessed forever.” | HINCV 29 तब आपके सेवक के वंश पर आपकी कृपादृष्टि बनाए रखने में आप प्रभु याहवेह की संतुष्टि हो, कि यह वंश आपके सामने हमेशा आगे ही बढ़ता जाए; क्योंकि यह आपने ही कहा है. आपके आशीर्वाद से आपके सेवक का वंश हमेशा के लिए आशीषित हो जाए.” |
Questions about 2 Samuel 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.