2 Samuel 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 After the king had settled into his palace and the LORD had given him rest from all his enemies around him, | HINIRV 1 जब राजा अपने भवन में रहता था, और यहोवा ने उसको उसके चारों ओर के सब शत्रुओं से विश्राम दिया था, |
| BSB 2 he said to Nathan the prophet, “Here I am, living in a house of cedar, while the ark of God remains in a tent.” | HINIRV 2 तब राजा नातान नामक भविष्यद्वक्ता से कहने लगा, “देख, मैं तो देवदार के बने हुए घर में रहता हूँ, परन्तु परमेश्वर का सन्दूक तम्बू में रहता है।” |
| BSB 3 And Nathan replied to the king, “Go and do all that is in your heart, for the LORD is with you.” | HINIRV 3 नातान ने राजा से कहा, “जो कुछ तेरे मन में हो उसे कर; क्योंकि यहोवा तेरे संग है।” |
| BSB 4 But that night the word of the LORD came to Nathan, saying, | HINIRV 4 उसी रात को यहोवा का यह वचन नातान के पास पहुँचा, |
| BSB 5 “Go and tell My servant David that this is what the LORD says: Are you the one to build for Me a house to dwell in? | HINIRV 5 “जाकर मेरे दास दाऊद से कह, ‘यहोवा यह कहता है, कि क्या तू मेरे निवास के लिये घर बनवाएगा? |
| BSB 6 For I have not dwelt in a house from the day I brought the Israelites up out of Egypt until this day, but I have moved about with a tent as My dwelling. | HINIRV 6 जिस दिन से मैं इस्राएलियों को मिस्र से निकाल लाया आज के दिन तक मैं कभी घर में नहीं रहा, तम्बू के निवास में आया-जाया करता हूँ । |
| BSB 7 In all My journeys with all the Israelites, have I ever asked any of the leaders I appointed to shepherd My people Israel, ‘Why haven’t you built Me a house of cedar?’ | HINIRV 7 जहाँ-जहाँ मैं समस्त इस्राएलियों के बीच फिरता रहा, क्या मैंने कहीं इस्राएल के किसी गोत्र से, जिसे मैंने अपनी प्रजा इस्राएल की चरवाही करने को ठहराया है, ऐसी बात कभी कही, कि तुम ने मेरे लिए देवदार का घर क्यों नहीं बनवाया?’ |
| BSB 8 Now then, you are to tell My servant David that this is what the LORD of Hosts says: I took you from the pasture, from following the flock, to be the ruler over My people Israel. | HINIRV 8 इसलिए अब तू मेरे दास दाऊद से ऐसा कह, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि मैंने तो तुझे भेड़शाला से, और भेड़-बकरियों के पीछे-पीछे फिरने से, इस मनसा से बुला लिया कि तू मेरी प्रजा इस्राएल का प्रधान हो जाए। (भज. 78: 71) |
| BSB 9 I have been with you wherever you have gone, and I have cut off all your enemies from before you. Now I will make for you a name like that of the greatest in the land. | HINIRV 9 और जहाँ कहीं तू आया गया, वहाँ-वहाँ मैं तेरे संग रहा, और तेरे समस्त शत्रुओं को तेरे सामने से नाश किया है; फिर मैं तेरे नाम को पृथ्वी पर के बड़े-बड़े लोगों के नामों के समान महान कर दूँगा। |
| BSB 10 And I will provide a place for My people Israel and will plant them so that they may dwell in a place of their own and be disturbed no more. No longer will the sons of wickedness oppress them as they did at the beginning | HINIRV 10 और मैं अपनी प्रजा इस्राएल के लिये एक स्थान ठहराऊँगा, और उसको स्थिर करूँगा, कि वह अपने ही स्थान में बसी रहेगी, और कभी चलायमान न होगी; और कुटिल लोग उसे फिर दुःख न देने पाएँगे, जैसे कि पहले करते थे, |
| BSB 11 and have done since the day I appointed judges over My people Israel. I will give you rest from all your enemies. The LORD declares to you that He Himself will establish a house for you. | HINIRV 11 वरन् उस समय से भी जब मैं अपनी प्रजा इस्राएल के ऊपर न्यायी ठहराता था; और मैं तुझे तेरे समस्त शत्रुओं से विश्राम दूँगा। यहोवा तुझे यह भी बताता है कि यहोवा तेरा घर बनाए रखेगा। |
| BSB 12 And when your days are fulfilled and you rest with your fathers, I will raise up your descendant after you, who will come from your own body, and I will establish his kingdom. | HINIRV 12 जब तेरी आयु पूरी हो जाएगी, और तू अपने पुरखाओं के संग जा मिलेगा, तब मैं तेरे निज वंश को तेरे पीछे खड़ा करके उसके राज्य को स्थिर करूँगा। |
| BSB 13 He will build a house for My Name, and I will establish the throne of his kingdom forever. | HINIRV 13 मेरे नाम का घर वही बनवाएगा, और मैं उसकी राजगद्दी को सदैव स्थिर रखूँगा। (1 राजा. 5:5) |
| BSB 14 I will be his Father, and he will be My son. When he does wrong, I will discipline him with the rod of men and with the blows of the sons of men. | HINIRV 14 मैं उसका पिता ठहरूँगा, और वह मेरा पुत्र ठहरेगा। यदि वह अधर्म करे, तो मैं उसे मनुष्यों के योग्य दण्ड से, और आदमियों के योग्य मार से ताड़ना दूँगा। (2 कुरि. 6:18, इब्रा. 1:5, इब्रा. 12:7) |
| BSB 15 But My loving devotion will never be removed from him as I removed it from Saul, whom I removed from before you. | HINIRV 15 परन्तु मेरी करुणा उस पर से ऐसे न हटेगी, जैसे मैंने शाऊल पर से हटा ली थी और उसको तेरे आगे से दूर किया था। |
| BSB 16 Your house and kingdom will endure forever before Me, and your throne will be established forever.” | HINIRV 16 वरन् तेरा घराना और तेरा राज्य मेरे सामने सदा अटल बना रहेगा; तेरी गद्दी सदैव बनी रहेगी।’” (भज. 89:36,37, लूका 1:32,33) |
| BSB 17 So Nathan relayed to David all the words of this entire revelation. | HINIRV 17 इन सब बातों और इस दर्शन के अनुसार नातान ने दाऊद को समझा दिया। |
| BSB 18 Then King David went in, sat before the LORD, and said, “Who am I, O Lord GOD, and what is my house, that You have brought me this far? | HINIRV 18 तब दाऊद राजा भीतर जाकर यहोवा के सम्मुख बैठा, और कहने लगा, “हे प्रभु यहोवा, क्या कहूँ, और मेरा घराना क्या है, कि तूने मुझे यहाँ तक पहुँचा दिया है? |
| BSB 19 And as if this was a small thing in Your eyes, O Lord GOD, You have also spoken about the future of the house of Your servant. Is this Your custom with man, O Lord GOD? | HINIRV 19 तो भी, हे प्रभु यहोवा, यह तेरी दृष्टि में छोटी सी बात हुई; क्योंकि तूने अपने दास के घराने के विषय आगे के बहुत दिनों तक की चर्चा की है, हे प्रभु यहोवा, यह तो मनुष्य का नियम है। |
| BSB 20 What more can David say to You? For You know Your servant, O Lord GOD. | HINIRV 20 दाऊद तुझ से और क्या कह सकता है? हे प्रभु यहोवा, तू तो अपने दास को जानता है! |
| BSB 21 For the sake of Your word and according to Your own heart, You have accomplished this great thing and revealed it to Your servant. | HINIRV 21 तूने अपने वचन के निमित्त, और अपने ही मन के अनुसार, यह सब बड़ा काम किया है, कि तेरा दास उसको जान ले। |
| BSB 22 How great You are, O Lord GOD! For there is none like You, and there is no God but You, according to everything we have heard with our own ears. | HINIRV 22 इस कारण, हे यहोवा परमेश्वर, तू महान है; क्योंकि जो कुछ हमने अपने कानों से सुना है, उसके अनुसार तेरे तुल्य कोई नहीं, और न तुझे छोड़ कोई और परमेश्वर है। |
| BSB 23 And who is like Your people Israel—the one nation on earth whom God went out to redeem as a people for Himself and to make a name for Himself? You performed great and awesome wonders by driving out nations and their gods from before Your people, whom You redeemed for Yourself from Egypt. | HINIRV 23 फिर तेरी प्रजा इस्राएल के भी तुल्य कौन है? वह तो पृथ्वी भर में एक ही जाति है जिसे परमेश्वर ने जाकर अपनी निज प्रजा करने को छुड़ाया, इसलिए कि वह अपना नाम करे, (और तुम्हारे लिये बड़े-बड़े काम करे) और तू अपनी प्रजा के सामने, जिसे तूने मिस्री आदि जाति-जाति के लोगों और उनके देवताओं से छुड़ा लिया, अपने देश के लिये भयानक काम करे। |
| BSB 24 For You have established Your people Israel as Your very own forever, and You, O LORD, have become their God. | HINIRV 24 और तूने अपनी प्रजा इस्राएल को अपनी सदा की प्रजा होने के लिये ठहराया; और हे यहोवा, तू आप उसका परमेश्वर है। |
| BSB 25 And now, O LORD God, confirm forever the word You have spoken concerning Your servant and his house. Do as You have promised, | HINIRV 25 अब हे यहोवा परमेश्वर, तूने जो वचन अपने दास के और उसके घराने के विषय दिया है, उसे सदा के लिये स्थिर कर, और अपने कहने के अनुसार ही कर; |
| BSB 26 so that Your name will be magnified forever when it is said, ‘The LORD of Hosts is God over Israel.’ And the house of Your servant David will be established before You. | HINIRV 26 और यह कर कि लोग तेरे नाम की महिमा सदा किया करें, कि सेनाओं का यहोवा इस्राएल के ऊपर परमेश्वर है; और तेरे दास दाऊद का घराना तेरे सामने अटल रहे। |
| BSB 27 For You, O LORD of Hosts, the God of Israel, have revealed this to Your servant when You said, ‘I will build a house for you.’ Therefore Your servant has found the courage to offer this prayer to You. | HINIRV 27 क्योंकि, हे सेनाओं के यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर, तूने यह कहकर अपने दास पर प्रगट किया है, कि मैं तेरा घर बनाए रखूँगा; इस कारण तेरे दास को तुझ से यह प्रार्थना करने का हियाव हुआ है । |
| BSB 28 And now, O Lord GOD, You are God! Your words are true, and You have promised this goodness to Your servant. | HINIRV 28 अब हे प्रभु यहोवा, तू ही परमेश्वर है, और तेरे वचन सत्य हैं, और तूने अपने दास को यह भलाई करने का वचन दिया है; |
| BSB 29 Now therefore, may it please You to bless the house of Your servant, that it may continue forever before You. For You, O Lord GOD, have spoken, and with Your blessing the house of Your servant will be blessed forever.” | HINIRV 29 तो अब प्रसन्न होकर अपने दास के घराने पर ऐसी आशीष दे, कि वह तेरे सम्मुख सदैव बना रहे; क्योंकि, हे प्रभु यहोवा, तूने ऐसा ही कहा है, और तेरे दास का घराना तुझ से आशीष पाकर सदैव धन्य रहे।” |
Questions about 2 Samuel 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.