Amos 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is what the LORD says: “For three transgressions of Moab, even four, I will not revoke My judgment, because he burned to lime the bones of Edom’s king. | HINCV 1 याहवेह का यह कहना है: “मोआब को दंड देने से मैं पीछे न हटूंगा, क्योंकि उसने तीन, नहीं वरन चार अपराध किये हैं. उसने एदोम के राजा के हड्डियों को जलाकर राख कर दिया है, |
| BSB 2 So I will send fire against Moab to consume the citadels of Kerioth. Moab will die in tumult, amid war cries and the sound of the ram’s horn. | HINCV 2 तब मैं मोआब पर आग बरसाऊंगा जो केरिओथ के राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी. बड़े उपद्रव में मोआब मिट जाएगा, उस समय युद्ध की ललकार और तुरही फूंकी जा रही होगी. |
| BSB 3 I will cut off the ruler of Moab and kill all the officials with him,” says the LORD. | HINCV 3 मैं मोआब के शासक को नाश कर दूंगा और उसे उसके सब अधिकारियों समेत मार डालूंगा,” यह याहवेह का कहना है. |
| BSB 4 This is what the LORD says: “For three transgressions of Judah, even four, I will not revoke My judgment, because they reject the Law of the LORD and fail to keep His statutes; they are led astray by the lies in which their fathers walked. | HINCV 4 याहवेह का यह कहना है: “यहूदिया के तीन नहीं, वरन चार पापों के कारण, मैं उसे दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा. क्योंकि उन्होंने याहवेह के कानून को तुच्छ जाना है और उनके नियमों का पालन नहीं किया है, वे उन झूठे देवताओं के द्वारा भटकाये गये हैं, जिनके पीछे उनके पुरखे चलते थे, |
| BSB 5 So I will send fire upon Judah to consume the citadels of Jerusalem.” | HINCV 5 तब मैं यहूदिया पर आग बरसाऊंगा जो येरूशलेम के राजमहलों को जलाकर नष्ट कर देगी.” |
| BSB 6 This is what the LORD says: “For three transgressions of Israel, even four, I will not revoke My judgment, because they sell the righteous for silver and the needy for a pair of sandals. | HINCV 6 याहवेह का यह कहना है: “इस्राएल के तीन नहीं, वरन चार पापों के कारण, मैं उसे दंड देने से पीछे नहीं हटूंगा. वे चांदी के लिये निर्दोष व्यक्ति को, और एक जोड़ी चप्पल के लिए ज़रूरतमंद व्यक्ति को बेच देते हैं. |
| BSB 7 They trample on the heads of the poor as on the dust of the earth; they push the needy out of their way. A man and his father have relations with the same girl and so profane My holy name. | HINCV 7 वे निर्धन के सिर ऐसे रौंदते हैं जैसे भूमि पर धूल को रौंदा जाता है और पीड़ित लोगों के न्याय को बिगाड़ते हैं. पिता और पुत्र दोनों एक ही युवती से संभोग करते हैं और ऐसा करके वे मेरे पवित्र नाम को अपवित्र करते हैं. |
| BSB 8 They lie down beside every altar on garments taken in pledge. And in the house of their God, they drink wine obtained through fines. | HINCV 8 वे हर एक वेदी के बाजू में बंधक में रखे गए कपड़ों पर लेटते हैं. वे अपने देवता के घर में जुर्माना में लिये गये अंगूर की दाखमधु को पीते हैं. |
| BSB 9 Yet it was I who destroyed the Amorite before them, though his height was like that of the cedars, and he was as strong as the oaks. Yet I destroyed his fruit above and his roots below. | HINCV 9 “यह सब होने पर भी मैं ही था जिसने उनके सामने अमोरियों को पछाड़ा था, यद्यपि अमोरी पुरुष देवदार वृक्ष के समान ऊंचे और बांज वृक्ष के सदृश सशक्त थे. मैंने ऊपर तो उनके फल तथा नीचे उनकी जड़ें नष्ट कर दीं. |
| BSB 10 And I brought you up from the land of Egypt and led you forty years in the wilderness, that you might take possession of the land of the Amorite. | HINCV 10 मैं ही था, जिसने तुम्हें मिस्र देश से बाहर निकाला और चालीस वर्ष मरुभूमि में तुम्हारी अगुवाई करता रहा, ताकि तुम अमोरियों के देश पर अधिकार कर सको. |
| BSB 11 I raised up prophets from your sons and Nazirites from your young men. Is this not true, O children of Israel?” declares the LORD. | HINCV 11 “मैंने ही तुम्हारे बच्चों के बीच में से भविष्यद्वक्ता और तुम्हारे जवानों के बीच में से नाजीर खड़ा किया. हे इस्राएलियो, क्या यह सच नहीं है?” यह याहवेह का कहना है. |
| BSB 12 “But you made the Nazirites drink wine and commanded the prophets not to prophesy. | HINCV 12 “परंतु तुमने नाजिरों को दाखमधु पान के लिए बाध्य किया और भविष्यवक्ताओं को आदेश दिया कि भविष्यवाणी न करें. |
| BSB 13 Behold, I am about to crush you in your place as with a cart full of grain. | HINCV 13 “इसलिये अब, मैं तुम्हें कुचलूंगा जैसे अनाज से भरी हुई गाड़ी कुचलती है. |
| BSB 14 Escape will fail the swift, the strong will not prevail by his strength, and the mighty will not save his life. | HINCV 14 तेज गति से भागनेवाला बच नहीं पाएगा, बलवान व्यक्ति अपना बल सहेज नहीं पाएगा, और योद्धा अपना प्राण नहीं बचा सकेगा. |
| BSB 15 The archer will not stand his ground, the fleet of foot will not escape, and the horseman will not save his life. | HINCV 15 धनुर्धारी का पैर उखड़ जाएगा, तेज दौड़नेवाला सैनिक भाग नहीं पाएगा, और घुड़सवार अपना प्राण नहीं बचा सकेगा. |
| BSB 16 Even the bravest of mighty men will flee naked on that day,” declares the LORD. | HINCV 16 यहां तक कि उस दिन सबसे साहसी योद्धा भी अपने वस्त्र छोड़ भाग खड़े होंगे,” यह याहवेह का कहना है. |
Questions about Amos 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.