Amos 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Hear this word, you cows of Bashan on Mount Samaria, you women who oppress the poor and crush the needy, who say to your husbands, “Bring us more to drink.” | HINCV 1 शमरिया की पहाड़ी पर निवास कर रही बाशान की गायों, यह संदेश तुम्हारे लिए है, तुम निर्धनों पर अत्याचार करती हो, ज़रूरतमंदों को कुचलती हो, अपने पति को आदेश देती हो, “जाओ, पीने के लिए कुछ ले आओ!” |
| BSB 2 The Lord GOD has sworn by His holiness: “Behold, the days are coming when you will be taken away with hooks, and your posterity with fishhooks. | HINCV 2 प्रभु याहवेह ने अपनी पवित्रता की शपथ ली है: “भविष्य में ऐसा समय निश्चित रूप से आएगा जब तुम्हें कांटों में फंसाकर ले जाया जाएगा, तुममें से एक-एक को मछली पकड़ने के कांटों में फंसाकर ले जाया जाएगा. |
| BSB 3 You will go out through broken walls, each one straight ahead of her, and you will be cast out toward Harmon,” declares the LORD. | HINCV 3 तुममें से प्रत्येक दीवार के दरारों से सीधा निकल जाएगा, और तुम्हें हर्मोन की ओर फेंक दिया जाएगा.” याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 4 “Go to Bethel and transgress; rebel even more at Gilgal! Bring your sacrifices every morning, your tithes every three days. | HINCV 4 “जाओ और बेथेल में अपराध करो; गिलगाल में जाकर और ज्यादा अपराध करो. प्रातःकाल अपनी भेंट बलि लेकर आया करो, और हर तीसरे साल अपना दशमांश लाओ. |
| BSB 5 Offer leavened bread as a thank offering, and loudly proclaim your freewill offerings. For that is what you children of Israel love to do,” declares the Lord GOD. | HINCV 5 खमीर युक्त रोटी को धन्यवाद बलि के रूप में जलाओ अपने स्वेच्छा बलियों के बारे में डींग मारो— हे इस्राएलियो, उनके बारे में घमंड करो, क्योंकि ऐसा करना तुम्हें अच्छा लगता है,” प्रभु याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 6 “I afflicted all your cities with cleanness of teeth and all your towns with lack of bread, yet you did not return to Me,” declares the LORD. | HINCV 6 “मैंने हर शहर में तुम्हें भूखे पेट रखा और हर नगर में भोजन की घटी की, फिर भी तुम मेरी ओर नहीं फिरे.” याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 7 “I also withheld the rain from you when the harvest was three months away. I sent rain on one city but withheld it from another. One field received rain; another without rain withered. | HINCV 7 “जब कटनी के लिए तीन माह बचे थे, तब मैंने वर्षा को रोके रखा. मैंने एक नगर पर वर्षा की, पर दूसरे नगर पर पानी नहीं बरसाया. एक खेत पर वर्षा हुई, किंतु दूसरे पर नहीं और वह सूख गया. |
| BSB 8 People staggered from city to city for water to drink, but they were not satisfied; yet you did not return to Me,” declares the LORD. | HINCV 8 लोग लड़खड़ाते हुए एक नगर से दूसरे नगर में भटकते रहे किंतु उन्हें पीने के लिये पर्याप्त पानी न मिला, फिर भी तुम मेरी ओर न फिरे,” याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 9 “I struck you with blight and mildew in your growing gardens and vineyards; the locust devoured your fig and olive trees, yet you did not return to Me,” declares the LORD. | HINCV 9 “कई बार मैंने तुम्हारे बगीचों और अंगूर की बारियों पर कहर बरपाया, बीमारी और फफूंदी से उन्हें नाश किया. टिड्डियां तुम्हारे अंजीर और जैतून के पेड़ों को खा गईं, तो भी तुम मेरी ओर न फिरे,” याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 10 “I sent plagues among you like those of Egypt; I killed your young men with the sword, along with your captured horses. I filled your nostrils with the stench of your camp, yet you did not return to Me,” declares the LORD. | HINCV 10 “मैंने मिस्र देश में भेजी महामारी की तरह तुम्हारे बीच में भी महामारियां भेजी. मैंने तुम्हारे लूटे हुए घोड़ों के साथ, तुम्हारे जवानों को तलवार से मार डाला. मैंने तुम्हारे छावनी के शवों की दुर्गंध से तुम्हारे नथुनों को भर दिया, फिर भी तुम मेरी ओर न फिरे,” याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 11 “Some of you I overthrew as I overthrew Sodom and Gomorrah, and you were like a firebrand snatched from a blaze, yet you did not return to Me,” declares the LORD. | HINCV 11 “मैंने तुममें से कुछ का ऐसा विनाश किया जैसा मैं, परमेश्वर, ने सोदोम और अमोराह का किया था. उस समय तुम वैसे ही थे, जैसे आग से निकाली गई जलती हुई लकड़ी, फिर भी तुम मेरी ओर न फिरे,” याहवेह की यह घोषणा है. |
| BSB 12 “Therefore, that is what I will do to you, O Israel, and since I will do this to you, prepare to meet your God, O Israel! | HINCV 12 “इसलिये हे इस्राएल, मैं तुम्हारे साथ ऐसा करनेवाला हूं, और क्योंकि मैं तुम्हारे साथ ऐसा करनेवाला हूं, हे इस्राएल, अपने परमेश्वर से भेंट करने के लिए तैयार हो जाओ.” |
| BSB 13 For behold, He who forms the mountains, who creates the wind and reveals His thoughts to man, who turns the dawn to darkness and strides on the heights of the earth—the LORD, the God of Hosts, is His name.” | HINCV 13 जिसने पर्वतों की रचना की, जिसने वायु की सृष्टि की, और जो अपने विचारों को मनुष्यों पर प्रकट करते हैं, जो प्रातःकाल को अंधकार में बदल देते हैं, और पृथ्वी के ऊंचे स्थानों पर चलते हैं— उनका नाम याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर है. |
Questions about Amos 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.