Amos 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Hear this word, O house of Israel, this lamentation I take up against you:

HINCV

1 हे इस्राएल के वंशज, तुमसे संबंधित मेरे इस विलापगीत को सुनो:

BSB

2 “Fallen is Virgin Israel, never to rise again. She lies abandoned on her land, with no one to raise her up.”

HINCV

2 “कुमारी कन्या इस्राएल का ऐसा गिरना हुआ है, कि अब उसका पुनः उठ खड़ा होना असंभव है, वह अपने ही देश में उपेक्षित हो गई, और उसको उठानेवाला कोई नहीं है.”

BSB

3 This is what the Lord GOD says: “The city that marches out a thousand strong will have but a hundred left, and the one that marches out a hundred strong will have but ten left in the house of Israel.”

HINCV

3 प्रभु याहवेह का इस्राएल को यह कहना है: “तुम्हारा शहर, जो एक हजार योद्धाओं को लेकर आगे बढ़ता है उसमें से सिर्फ एक सौ ही बचेंगे; तुम्हारा नगर, जो सौ योद्धाओं को लेकर आगे बढ़ता है उसमें से सिर्फ दस ही बचेंगे.”

BSB

4 For this is what the LORD says to the house of Israel: “Seek Me and live!

HINCV

4 इस्राएल वंश के लिए याहवेह का यह कहना है: “मेरी खोज करो और जीवित रहो;

BSB

5 Do not seek Bethel or go to Gilgal; do not journey to Beersheba, for Gilgal will surely go into exile, and Bethel will come to nothing.

HINCV

5 बेथेल की खोज न करना, गिलगाल में प्रवेश न करना. बेअरशेबा की यात्रा पर न जाना. क्योंकि यह निश्चित है कि गिलगाल निवासी बंधुआई में जायेंगे, तथा बेथेल की विपत्तियों का अंत न होगा.”

BSB

6 Seek the LORD and live, or He will sweep like fire through the house of Joseph; it will devour everything, with no one at Bethel to extinguish it.

HINCV

6 याहवेह की खोज करो और जीवित रहो, नहीं तो वह योसेफ़ के गोत्रों पर आग के समान भड़केगा; यह उन्हें भस्म कर देगा, और इसे बुझानेवाला बेथेल में कोई न होगा.

BSB

7 There are those who turn justice into wormwood and cast righteousness to the ground.

HINCV

7 ऐसे लोग हैं जो न्याय को बिगाड़ते हैं और धर्मीपन को मिट्टी में मिला देते हैं.

BSB

8 He who made the Pleiades and Orion, who turns darkness into dawn and darkens day into night, who summons the waters of the sea and pours them over the face of the earth—the LORD is His name—

HINCV

8 जिसने कृतिका तथा मृगशीर्ष नक्षत्रों की सृष्टि की, जो मध्य रात्रि को भोर में बदल देते हैं तथा दिन को रात्रि में, जो महासागर के जल का बुलाते हैं और फिर उसे पृथ्वी के ऊपर उंडेल देते हैं— याहवेह है उनका नाम.

BSB

9 He flashes destruction on the strong, so that fury comes upon the stronghold.

HINCV

9 पलक झपकते ही वे किले को नाश कर देते हैं और गढ़वाले शहर का विनाश कर देते हैं.

BSB

10 There are those who hate the one who reproves in the gate and despise him who speaks with integrity.

HINCV

10 ऐसे लोग हैं जो अदालत में न्याय का पक्ष लेनेवाले से घृणा करते हैं और सत्य बोलनेवाले को तुच्छ समझते हैं.

BSB

11 Therefore, because you trample on the poor and exact from him a tax of grain, you will never live in the stone houses you have built; you will never drink the wine from the lush vineyards you have planted.

HINCV

11 तुम निर्धनों के भूंसा पर भी कर लेते हो और उनके अन्‍न पर कर लगाते हो. इसलिये, यद्यपि तुमने पत्थर की हवेलियां बनाई है, पर तुम उनमें निवास न कर सकोगे; यद्यपि तुमने रसदार अंगूर की बारियां लगाई हैं, पर तुम उनका दाखरस पी न सकोगे.

BSB

12 For I know that your transgressions are many and your sins are numerous. You oppress the righteous by taking bribes; you deprive the poor of justice in the gate.

HINCV

12 क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम्हारे अपराध कितने ज्यादा हैं और तुमने कितने गंभीर पाप किए हैं. ऐसे लोग हैं जो निर्दोष पर अत्याचार करते और घूस लेते हैं तथा निर्धन को न्यायालय में न्याय पाने से वंचित कर देते हैं.

BSB

13 Therefore, the prudent keep silent in such times, for the days are evil.

HINCV

13 तब समझदार ऐसे समय में चुपचाप रहते हैं, क्योंकि यह समय बुरा है.

BSB

14 Seek good, not evil, so that you may live. And the LORD, the God of Hosts, will be with you, as you have claimed.

HINCV

14 बुराई नहीं, पर भलाई करो, कि तुम जीवित रहो. तब याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर तुम्हारे साथ रहेंगे, जैसा कि तुम्हारा दावा है कि वह तुम्हारे साथ हैं.

BSB

15 Hate evil and love good; establish justice in the gate. Perhaps the LORD, the God of Hosts, will be gracious to the remnant of Joseph.”

HINCV

15 बुराई से घृणा और भलाई से प्रीति रखो; अदालत में न्याय को बनाए रखो. शायद याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर योसेफ़ के बचे हुओं पर कृपा करें.

BSB

16 Therefore this is what the LORD, the God of Hosts, the Lord, says: “There will be wailing in all the public squares and cries of ‘Alas! Alas!’ in all the streets. The farmer will be summoned to mourn, and the mourners to wail.

HINCV

16 इसलिये प्रभु, याहवेह सर्वशक्तिमान परमेश्वर का यह कहना है: “सब गलियों में विलाप होगा और सब चौराहों पर पीड़ा से रोने की आवाज सुनाई देगी. किसानों को रोने के लिये और विलाप करनेवालों को विलाप करने के लिये बुलाया जाएगा.

BSB

17 There will be wailing in all the vineyards, for I will pass through your midst,” says the LORD.

HINCV

17 अंगूर की सब बारियों में विलाप होगा, क्योंकि उस समय स्वयं मैं तुम्हारे बीच से होकर निकलूंगा,” याहवेह का यह कहना है.

BSB

18 Woe to you who long for the Day of the LORD! What will the Day of the LORD be for you? It will be darkness and not light.

HINCV

18 धिक्कार है तुम पर, जो तुम याहवेह के दिन की अभिलाषा करते हो! तुम याहवेह के दिन की अभिलाषा क्यों करते हो? यह दिन प्रकाश नहीं, अंधकार लेकर आएगा.

BSB

19 It will be like a man who flees from a lion, only to encounter a bear, or who enters his house and rests his hand against the wall, only to be bitten by a snake.

HINCV

19 यह वैसा ही होगा जैसे कोई व्यक्ति सिंह से प्राण बचाकर भाग रहा हो और भागते हुए उसका सामना भालू से हो जाए, अथवा वह घर के अंदर पहुंचे, और आराम के लिए दीवार पर हाथ रखे और वहीं उसे एक सर्प डस ले.

BSB

20 Will not the Day of the LORD be darkness and not light, even gloom with no brightness in it?

HINCV

20 क्या यह सत्य नहीं कि याहवेह का दिन प्रकाश का नहीं, अंधकार का दिन होगा— घोर अंधकार, प्रकाश की एक किरण भी नहीं?

BSB

21 “I hate, I despise your feasts! I cannot stand the stench of your solemn assemblies.

HINCV

21 “मैं तुम्हारे उत्सवों से घृणा करता हूं, उन्हें तुच्छ समझता हूं; तुम्हारी सभाएं मेरे लिए एक दुर्गंध के समान हैं.

BSB

22 Even though you offer Me burnt offerings and grain offerings, I will not accept them; for your peace offerings of fattened cattle I will have no regard.

HINCV

22 भले ही तुम मुझे होमबलि और अन्‍नबलि चढ़ाओ, पर मैं उन्हें स्वीकार नहीं करूंगा. भले ही तुम मुझे अपना मनपसंद मेल बलि चढ़ाओ, पर मेरे लिये उनका कोई मतलब नहीं होगा.

BSB

23 Take away from Me the noise of your songs! I will not listen to the music of your harps.

HINCV

23 दूर रखो मुझसे अपने गीतों का शोरगुल! मैं तुम्हारे वीणा के संगीत को नहीं सुनूंगा.

BSB

24 But let justice roll on like a river, and righteousness like an ever-flowing stream.

HINCV

24 पर न्याय को नदी के समान, तथा धर्मीपन को कभी न सूखनेवाले सोते के समान बहने दो!

BSB

25 Did you bring Me sacrifices and offerings forty years in the wilderness, O house of Israel?

HINCV

25 “हे इस्राएल के वंशजों, निर्जन प्रदेश में चालीस साल तक क्या तुमने मुझे बलिदान और भेंट चढ़ाया?

BSB

26 You have taken along Sakkuth your king and Kaiwan your star god, the idols you made for yourselves.

HINCV

26 तुमने अपने साथ राजा की समाधि, अपने मूर्तियों की पीठिका, अपने देवता का तारा लिये फिरते हो— जिन्हें तुमने अपने लिये बनाया है.

BSB

27 Therefore I will send you into exile beyond Damascus,” says the LORD, whose name is the God of Hosts.

HINCV

27 इसलिये मैं तुम्हें दमेशेक से भी बाहर बंधुआई में भेजूंगा,” याहवेह का यह कहना है, जिनका नाम सर्वशक्तिमान परमेश्वर है.

Questions about Amos 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.