Amos 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Hear this word, O house of Israel, this lamentation I take up against you: | HINIRV 1 हे इस्राएल के घराने, इस विलाप के गीत के वचन सुन जो मैं तुम्हारे विषय में कहता हूँ: |
| BSB 2 “Fallen is Virgin Israel, never to rise again. She lies abandoned on her land, with no one to raise her up.” | HINIRV 2 “इस्राएल की कुमारी कन्या गिर गई, और फिर उठ न सकेगी; वह अपनी ही भूमि पर पटक दी गई है, और उसका उठानेवाला कोई नहीं।” |
| BSB 3 This is what the Lord GOD says: “The city that marches out a thousand strong will have but a hundred left, and the one that marches out a hundred strong will have but ten left in the house of Israel.” | HINIRV 3 क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, “जिस नगर से हजार निकलते थे, उसमें इस्राएल के घराने के सौ ही बचे रहेंगे, और जिससे सौ निकलते थे, उसमें दस बचे रहेंगे।” |
| BSB 4 For this is what the LORD says to the house of Israel: “Seek Me and live! | HINIRV 4 यहोवा, इस्राएल के घराने से यह कहता है, मेरी खोज में लगो, तब जीवित रहोगे । |
| BSB 5 Do not seek Bethel or go to Gilgal; do not journey to Beersheba, for Gilgal will surely go into exile, and Bethel will come to nothing. | HINIRV 5 बेतेल की खोज में न लगो, न गिलगाल में प्रवेश करो, और न बेर्शेबा को जाओ; क्योंकि गिलगाल निश्चय बँधुआई में जाएगा, और बेतेल सूना पड़ेगा। |
| BSB 6 Seek the LORD and live, or He will sweep like fire through the house of Joseph; it will devour everything, with no one at Bethel to extinguish it. | HINIRV 6 यहोवा की खोज करो, तब जीवित रहोगे, नहीं तो वह यूसुफ के घराने पर आग के समान भड़केगा, और वह उसे भस्म करेगी, और बेतेल में कोई उसका बुझानेवाला न होगा। |
| BSB 7 There are those who turn justice into wormwood and cast righteousness to the ground. | HINIRV 7 हे न्याय के बिगाड़नेवालों और धार्मिकता को मिट्टी में मिलानेवालो! |
| BSB 8 He who made the Pleiades and Orion, who turns darkness into dawn and darkens day into night, who summons the waters of the sea and pours them over the face of the earth—the LORD is His name— | HINIRV 8 जो कचपचिया और मृगशिरा का बनानेवाला है, जो घोर अंधकार को भोर का प्रकाश बनाता है, जो दिन को अंधकार करके रात बना देता है, और समुद्र का जल स्थल के ऊपर बहा देता है, उसका नाम यहोवा है। |
| BSB 9 He flashes destruction on the strong, so that fury comes upon the stronghold. | HINIRV 9 वह तुरन्त ही बलवन्त को विनाश कर देता, और गढ़ का भी सत्यानाश करता है। |
| BSB 10 There are those who hate the one who reproves in the gate and despise him who speaks with integrity. | HINIRV 10 जो सभा में उलाहना देता है उससे वे बैर रखते हैं, और खरी बात बोलनेवाले से घृणा करते हैं। (गला. 4:16) |
| BSB 11 Therefore, because you trample on the poor and exact from him a tax of grain, you will never live in the stone houses you have built; you will never drink the wine from the lush vineyards you have planted. | HINIRV 11 तुम जो कंगालों को लताड़ा करते, और भेंट कहकर उनसे अन्न हर लेते हो, इसलिए जो घर तुम ने गढ़े हुए पत्थरों के बनाए हैं, उनमें रहने न पाओगे; और जो मनभावनी दाख की बारियाँ तुम ने लगाई हैं, उनका दाखमधु न पीने पाओगे। |
| BSB 12 For I know that your transgressions are many and your sins are numerous. You oppress the righteous by taking bribes; you deprive the poor of justice in the gate. | HINIRV 12 क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारे पाप भारी हैं। तुम धर्मी को सताते और घूस लेते, और फाटक में दरिद्रों का न्याय बिगाड़ते हो। |
| BSB 13 Therefore, the prudent keep silent in such times, for the days are evil. | HINIRV 13 इस कारण जो बुद्धिमान् हो, वह ऐसे समय चुप रहे, क्योंकि समय बुरा है। (इफि. 5:16) |
| BSB 14 Seek good, not evil, so that you may live. And the LORD, the God of Hosts, will be with you, as you have claimed. | HINIRV 14 हे लोगों, बुराई को नहीं, भलाई को ढूँढ़ो, ताकि तुम जीवित रहो; और तुम्हारा यह कहना सच ठहरे कि सेनाओं का परमेश्वर यहोवा तुम्हारे संग है। |
| BSB 15 Hate evil and love good; establish justice in the gate. Perhaps the LORD, the God of Hosts, will be gracious to the remnant of Joseph.” | HINIRV 15 बुराई से बैर और भलाई से प्रीति रखो, और फाटक में न्याय को स्थिर करो; क्या जाने सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यूसुफ के बचे हुओं पर अनुग्रह करे। (रोम. 12:9) |
| BSB 16 Therefore this is what the LORD, the God of Hosts, the Lord, says: “There will be wailing in all the public squares and cries of ‘Alas! Alas!’ in all the streets. The farmer will be summoned to mourn, and the mourners to wail. | HINIRV 16 इस कारण सेनाओं का परमेश्वर, प्रभु यहोवा यह कहता है: “सब चौकों में रोना-पीटना होगा; और सब सड़कों में लोग हाय, हाय, करेंगे! वे किसानों को शोक करने के लिये, और जो लोग विलाप करने में निपुण हैं, उन्हें रोने-पीटने को बुलाएँगे। |
| BSB 17 There will be wailing in all the vineyards, for I will pass through your midst,” says the LORD. | HINIRV 17 और सब दाख की बारियों में रोना-पीटना होगा,” क्योंकि यहोवा यह कहता है, “मैं तुम्हारे बीच में से होकर जाऊँगा।” |
| BSB 18 Woe to you who long for the Day of the LORD! What will the Day of the LORD be for you? It will be darkness and not light. | HINIRV 18 हाय तुम पर, जो यहोवा के दिन की अभिलाषा करते हो! यहोवा के दिन से तुम्हारा क्या लाभ होगा? वह तो उजियाले का नहीं, अंधियारे का दिन होगा। |
| BSB 19 It will be like a man who flees from a lion, only to encounter a bear, or who enters his house and rests his hand against the wall, only to be bitten by a snake. | HINIRV 19 जैसा कोई सिंह से भागे और उसे भालू मिले; या घर में आकर दीवार पर हाथ टेके और साँप उसको डसे। |
| BSB 20 Will not the Day of the LORD be darkness and not light, even gloom with no brightness in it? | HINIRV 20 क्या यह सच नहीं है कि यहोवा का दिन उजियाले का नहीं, वरन् अंधियारे ही का होगा? हाँ, ऐसे घोर अंधकार का जिसमें कुछ भी चमक न हो। |
| BSB 21 “I hate, I despise your feasts! I cannot stand the stench of your solemn assemblies. | HINIRV 21 “मैं तुम्हारे पर्वों से बैर रखता, और उन्हें निकम्मा जानता हूँ, और तुम्हारी महासभाओं से मैं प्रसन्न नहीं। |
| BSB 22 Even though you offer Me burnt offerings and grain offerings, I will not accept them; for your peace offerings of fattened cattle I will have no regard. | HINIRV 22 चाहे तुम मेरे लिये होमबलि और अन्नबलि चढ़ाओ, तो भी मैं प्रसन्न न होऊँगा, और तुम्हारे पाले हुए पशुओं के मेलबलियों की ओर न ताकूँगा। |
| BSB 23 Take away from Me the noise of your songs! I will not listen to the music of your harps. | HINIRV 23 अपने गीतों का कोलाहल मुझसे दूर करो; तुम्हारी सारंगियों का सुर मैं न सुनूँगा। |
| BSB 24 But let justice roll on like a river, and righteousness like an ever-flowing stream. | HINIRV 24 परन्तु न्याय को नदी के समान, और धार्मिकता को महानद के समान बहने दो। |
| BSB 25 Did you bring Me sacrifices and offerings forty years in the wilderness, O house of Israel? | HINIRV 25 “हे इस्राएल के घराने, तुम जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्नबलि क्या मुझी को चढ़ाते रहे? |
| BSB 26 You have taken along Sakkuth your king and Kaiwan your star god, the idols you made for yourselves. | HINIRV 26 नहीं, तुम तो अपने राजा का तम्बू, और अपनी मूरतों की चरणपीठ, और अपने देवता का तारा लिए फिरते रहे, जिन्हें तुम ने अपने लिए बनाए है। (प्रेरि. 7:42, 43) |
| BSB 27 Therefore I will send you into exile beyond Damascus,” says the LORD, whose name is the God of Hosts. | HINIRV 27 इस कारण मैं तुम को दमिश्क के उस पार बँधुआई में कर दूँगा, सेनाओं के परमेश्वर यहोवा का यही वचन है। |
Questions about Amos 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.