Deuteronomy 22

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 If you see your brother’s ox or sheep straying, you must not ignore it; be sure to return it to your brother.

HINCV

1 तुम अपने इस्राएली भाई के किसी बैल अथवा भेड़ को भटकते देखकर उसकी उपेक्षा नहीं करोगे. निश्चयतः तुम उसे उसके स्वामी के घर पर छोड़ दोगे.

BSB

2 If your brother does not live near you, or if you do not know who he is, you are to take the animal home to remain with you until your brother comes seeking it; then you can return it to him.

HINCV

2 यदि वह इस्राएली तुम्हारे निकट नहीं रहता, अथवा यदि तुम उससे परिचित नहीं हो, तब तुम उस पशु को अपने ही घर पर ले आओगे और वह उस समय तक तुम्हारी देखरेख में रहेगा, जब तक उसका स्वामी उसकी खोज करता हुआ तुम्हारे घर तक न आ पहुंचे. तब तुम उसे लौटा दोगे.

BSB

3 And you shall do the same for his donkey, his cloak, or anything your brother has lost and you have found. You must not ignore it.

HINCV

3 यही तुम उसके गधे के साथ, उसके वस्त्र के साथ, उसकी किसी भी खोई हुई वस्तु के साथ करोगे, जो तुम्हें प्राप्‍त हो गई है. तुम इनकी अनदेखी न करो.

BSB

4 If you see your brother’s donkey or ox fallen on the road, you must not ignore it; you must help him lift it up.

HINCV

4 यदि तुम्हारे किसी स्वदेशी का गधा अथवा बैल मार्ग में गिर पड़ा है, तो तुम उसकी उपेक्षा नहीं करोगे. तुम्हें उन्हें उठाकर खड़ा करने में सहायता करनी ही होगी.

BSB

5 A woman must not wear men’s clothing, and a man must not wear women’s clothing, for whoever does these things is detestable to the LORD your God.

HINCV

5 कोई भी स्त्री-पुरुष के वस्त्र धारण नहीं करेगी और न ही कोई पुरुष स्त्री के; क्योंकि जो कोई यह करता है, याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के लिए घृणित है.

BSB

6 If you come across a bird’s nest with chicks or eggs, either in a tree or on the ground along the road, and the mother is sitting on the chicks or eggs, you must not take the mother along with the young.

HINCV

6 यदि तुम्हें मार्ग में किसी वृक्ष में अथवा भूमि पर किसी पक्षी का नीड़ मिल जाए, जिसमें उसके चूज़े अथवा अंडे हों, और माता पक्षी उन चूज़ों अथवा अण्डों को सहेजे बैठी हो,

BSB

7 You may take the young, but be sure to let the mother go, so that it may be well with you and that you may prolong your days.

HINCV

7 तुम उस माता पक्षी को उसके चूज़ों से अलग नहीं करोगे, ताकि तुम्हारा भला हो और तुम्हारी उम्र बहुत बढ़ जाए.

BSB

8 If you build a new house, you are to construct a railing around your roof, so that you do not bring bloodguilt on your house if someone falls from it.

HINCV

8 जब तुम नए घर का निर्माण करो, तो तुम अपने लिए छत के लिए एक मुण्डेर ज़रूर बनवाना, जिससे कि तुम खुद पर हत्या का दोष न ले आओ, यदि कोई छत से नीचे आ गिरे.

BSB

9 Do not plant your vineyard with two types of seed; if you do, the entire harvest will be defiled—both the crop you plant and the fruit of your vineyard.

HINCV

9 अपने अंगूर के बगीचे में तुम दो विभिन्‍न प्रकार के बीजों को नहीं बोओगे, नहीं तो उन दोनों बीजों की समग्र उपज दूषित हो जाएगी.

BSB

10 Do not plow with an ox and a donkey yoked together.

HINCV

10 अपने हल में तुम बैल और गधे को साथ साथ नहीं जोतोगे.

BSB

11 Do not wear clothes of wool and linen woven together.

HINCV

11 तुम ऐसा वस्त्र धारण नहीं करोगे, जो ऊन और सन के मिश्रण से तैयार किया गया है.

BSB

12 You are to make tassels on the four corners of the cloak you wear.

HINCV

12 तुम अपने बाहरी वस्त्र के चारों कोनों पर फुन्दनों को बनाया करोगे.

BSB

13 Suppose a man marries a woman, has relations with her, and comes to hate her,

HINCV

13 यदि कोई पुरुष विवाह करता, पत्नी से शारीरिक संबंध करता और उससे अलग हो जाता है,

BSB

14 and he then accuses her of shameful conduct and gives her a bad name, saying, “I married this woman and had relations with her, but I discovered she was not a virgin.”

HINCV

14 इसके बाद उस पर निंदनीय कामों का आरोप लगाता है; यहां तक कि वह सार्वजनिक रूप से उस पर ये सारे लांछन भी लगाने लगता है, “मैंने इस स्त्री से विवाह किया मगर संबंध के समय पर मुझे उसमें कुंवारीपन के कोई लक्षण प्राप्‍त न हुए.”

BSB

15 Then the young woman’s father and mother shall bring the proof of her virginity to the city elders at the gate

HINCV

15 तब कन्या के माता-पिता कन्या के कुंवारीपन का सबूत लेकर नगर प्रवेश पर नगर पुरनियों के सामने प्रस्तुत करेंगे.

BSB

16 and say to the elders, “I gave my daughter in marriage to this man, but he has come to hate her.

HINCV

16 कन्या का पिता पुरनियों से कहेगा, “मैंने इस पुरुष से अपनी पुत्री का विवाह किया, मगर वह उसे अप्रिय लगने लगी है.

BSB

17 And now he has accused her of shameful conduct, saying, ‘I discovered that your daughter was not a virgin.’ But here is the proof of her virginity.” And they shall spread out the cloth before the city elders.

HINCV

17 यह भी देखिए कि वह हमारी पुत्री पर लज्जास्पद लांछन लगा रहा है! वह यहां तक घोषित कर रहा है मुझे आपकी पुत्री में कुंवारीपन का चिह्न प्राप्‍त नहीं हुआ.” मगर यह देखिए: यह है हमारी पुत्री के कुंवारीपन का सबूत. माता-पिता उस वस्त्र को उन पुरनियों के सामने फैला देंगे,

BSB

18 Then the elders of that city shall take the man and punish him.

HINCV

18 फिर नगर पुरनिए उस व्यक्ति को प्रताड़ित करेंगे.

BSB

19 They are also to fine him a hundred shekels of silver and give them to the young woman’s father, because this man has given a virgin of Israel a bad name. And she shall remain his wife; he must not divorce her as long as he lives.

HINCV

19 वे उस पुरुष पर चांदी के एक सौ शेकेल का जुर्माना आरोपित करेंगे, जिसे लेकर वे उस कन्या के पिता को सौंप देंगे. कारण यह है कि उस पुरुष ने इस्राएल की उस कुंवारी कन्या को सार्वजनिक रूप से कलंकित किया है. वह आजीवन उसकी पत्नी रहेगी, उनका तलाक कभी न होगा.

BSB

20 If, however, this accusation is true, and no proof of the young woman’s virginity can be found,

HINCV

20 मगर यदि इसके विपरीत उस पुरुष का यह आरोप सत्य साबित हो जाता है, वह कन्या कुंवारी नहीं थी,

BSB

21 she shall be brought to the door of her father’s house, and there the men of her city will stone her to death. For she has committed an outrage in Israel by being promiscuous in her father’s house. So you must purge the evil from among you.

HINCV

21 तब वे उस कन्या को उसके पिता के घर के द्वार पर लाएंगे और उस नगर के पुरुष उसको पथराव करके मार डालेंगे, क्योंकि उसने इस्राएल में यह अनाचार किया और अपने पिता के घर में ही वेश्यावृत्ति की है. यह करने के द्वारा तुम अपने बीच से बुराई को दूर कर दोगे.

BSB

22 If a man is found lying with another man’s wife, both the man who slept with her and the woman must die. You must purge the evil from Israel.

HINCV

22 यदि कोई पुरुष किसी दूसरे व्यक्ति की पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए पाया जाए, तो दोनों ही मृत्यु दंड के योग्य हैं; वह पुरुष, जो उस स्त्री से संबंध बना रहा था और वह स्त्री भी. उस प्रकार तुम इस्राएल में से बुराई को दूर करोगे.

BSB

23 If there is a virgin pledged in marriage to a man, and another man encounters her in the city and sleeps with her,

HINCV

23 यदि किसी कुंवारी कन्या जिसकी सगाई हो चुकी है, उससे कोई अन्य पुरुष नगर सीमा के भीतर ही संबंध बनाता है,

BSB

24 you must take both of them out to the gate of that city and stone them to death—the young woman because she did not cry out in the city, and the man because he has violated his neighbor’s wife. So you must purge the evil from among you.

HINCV

24 तब तुम उन दोनों को नगर फाटक से बाहर ले जाओगे और दोनों ही को पथराव करके मार दोगे; कन्या का इसलिये कि उसने नगर में होने पर भी सहायता की गुहार नहीं लगाई और पुरुष का इसलिये कि उसने पड़ोसी की स्त्री का शीलभंग किया है. यह करके तुम अपने बीच से अनिष्ट का बहिष्कार कर दोगे.

BSB

25 But if the man encounters a betrothed woman in the open country, and he overpowers her and lies with her, only the man who has done this must die.

HINCV

25 मगर इसके विपरीत यदि कोई पुरुष किसी विवाह के लिये वचनबद्ध जवान स्त्री को बाहर खेत में पाकर उसके साथ साथ बलात्कार करता है, तो उस पुरुष को मृत्यु दंड दिया जाए.

BSB

26 Do nothing to the young woman, because she has committed no sin worthy of death. This case is just like one in which a man attacks his neighbor and murders him.

HINCV

26 उस कन्या को कोई दंड न दिया जाए; उसने मृत्यु दंड के योग्य कोई अनाचार नहीं किया है. यह स्थिति वैसी है, जिसमें मानो किसी व्यक्ति ने घात लगाकर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी हो,

BSB

27 When he found her in the field, the betrothed woman cried out, but there was no one to save her.

HINCV

27 जब खेत में उसने उस अकेली कुंवारी कन्या को पाया, उसने तो सहायता की गुहार लगाई थी, मगर उसकी रक्षा के लिए वहां कोई भी न था.

BSB

28 If a man encounters a virgin who is not pledged in marriage, and he seizes her and lies with her, and they are discovered,

HINCV

28 यदि कोई पुरुष ऐसी कुंवारी को पाता है, जिसकी सगाई नहीं हुई है, वह उसे पकड़कर उससे संबंध बनाता है, और यह काम प्रकट हो जाता है,

BSB

29 then the man who lay with her must pay the young woman’s father fifty shekels of silver, and she must become his wife because he has violated her. He must not divorce her as long as he lives.

HINCV

29 तब वह संबंध बनानेवाला व्यक्ति कन्या के पिता को चांदी के पचास शेकेल देगा और वह कन्या उसकी पत्नी हो जाएगी; क्योंकि उस पुरुष ने उसका शीलभंग किया है. वह आजीवन उससे विवाह विच्छेद नहीं कर सकेगा.

BSB

30 A man is not to marry his father’s wife, so that he will not dishonor his father’s marriage bed.

HINCV

30 कोई भी पुरुष अपने पिता की पत्नी से विवाह नहीं करेगा; कि वह ऐसा करने के द्वारा अपने पिता के प्रति लज्जा का कारण न हो जाए.

Questions about Deuteronomy 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.