Deuteronomy 23

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 No man with crushed or severed genitals may enter the assembly of the LORD.

HINCV

1 कोई भी, जो नपुंसक है, जिसका लिंग काट डाला गया है, याहवेह की सभा में प्रवेश नहीं करेगा.

BSB

2 No one of illegitimate birth may enter the assembly of the LORD, nor may any of his descendants, even to the tenth generation.

HINCV

2 कोई भी, जो अवैध जन्मा है, याहवेह की सभा में प्रवेश नहीं करेगा; दसवीं पीढ़ी तक उसके वंशज याहवेह की सभा में प्रवेश नहीं करेंगे.

BSB

3 No Ammonite or Moabite or any of their descendants may enter the assembly of the LORD, even to the tenth generation.

HINCV

3 कोई भी अम्मोनी अथवा मोआबी याहवेह की सभा में प्रवेश नहीं करेगा, दसवीं पीढ़ी तक उनके वंशज याहवेह की सभा में प्रवेश नहीं करेंगे.

BSB

4 For they did not meet you with food and water on your way out of Egypt, and they hired Balaam son of Beor from Pethor in Aram-naharaim to curse you.

HINCV

4 क्योंकि मिस्र देश से यहां आते हुए उन्होंने तुम्हारे लिए अन्‍न-जल का प्रावधान न होने दिया, और इसके अलावा, उन्होंने मेसोपोतामिया के पेथोर नगर के बेओर के पुत्र बिलआम को पारिश्रमिक देते हुए तुम्हें शाप देने के लिए बुलाया था.

BSB

5 Yet the LORD your God would not listen to Balaam, and the LORD your God turned the curse into a blessing for you, because the LORD your God loves you.

HINCV

5 फिर भी याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने बिलआम की ओर ध्यान देना सही न समझा, याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने बिलआम के शाप को तुम्हारे लिए समृद्धि में परिणत कर दिया; क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर को तुमसे प्रेम है.

BSB

6 You are not to seek peace or prosperity from them as long as you live.

HINCV

6 तुम आजीवन न तो उनके भले की और न समृद्धि की कामना करोगे.

BSB

7 Do not despise an Edomite, for he is your brother. Do not despise an Egyptian, because you lived as a foreigner in his land.

HINCV

7 तुम किसी एदोमी से घृणा नहीं करोगे, क्योंकि वह तुम्हारा भाई ही है; तुम किसी मिस्रवासी से भी घृणा न करोगे, क्योंकि तुम उसके देश में प्रवासी होकर रहे थे.

BSB

8 The third generation of children born to them may enter the assembly of the LORD.

HINCV

8 उनकी तीसरी पीढ़ी के वंशज याहवेह की सभा में शामिल हो सकते हैं.

BSB

9 When you are encamped against your enemies, then you shall keep yourself from every wicked thing.

HINCV

9 ज़रूरी है कि जब तुम युद्ध के लिए कूच करो, तुम सांस्कारिक रूप से शुद्ध रहो.

BSB

10 If any man among you becomes unclean because of a nocturnal emission, he must leave the camp and stay outside.

HINCV

10 यदि छावनी में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे रात में स्वाभाविक वीर्यपात हुआ है, वह छावनी के बाहर चला जाए; छावनी में प्रवेश न करे.

BSB

11 When evening approaches, he must wash with water, and when the sun sets he may return to the camp.

HINCV

11 सायंकाल वह स्‍नान करे और सूर्यास्त पर वह छावनी में प्रवेश कर सकता है.

BSB

12 You must have a place outside the camp to go and relieve yourself.

HINCV

12 ज़रूरी है कि छावनी के बाहर ही शौच के लिए एक स्थान तय किया जाए.

BSB

13 And you must have a digging tool in your equipment so that when you relieve yourself you can dig a hole and cover up your excrement.

HINCV

13 तुम्हारे उपकरण में एक बेलचा भी हो, कि जब तुम शौच के लिए वहां बैठो, इससे भूमि को खोदो और इसके बाद मल को भूमि में दबा दो.

BSB

14 For the LORD your God walks throughout your camp to protect you and deliver your enemies to you. Your camp must be holy, lest He see anything unclean among you and turn away from you.

HINCV

14 क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे छावनी के बीच विचरण करते हैं, कि तुम्हें विजय प्रदान करें, तुम्हारे शत्रुओं को तुम्हारे सामने हराएं, तब ज़रूरी है कि छावनी में पवित्रता बनाई रखी जाए. याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर को तुम्हारे बीच कुछ भी अभद्र दिखाई न दे, नहीं तो वह तुमसे दूर चले जाएंगे.

BSB

15 Do not return a slave to his master if he has taken refuge with you.

HINCV

15 वह दास, जो अपने स्वामी के दासत्व से भागकर तुम्हारे आश्रय में आया हुआ है, तुम उसे उसके स्वामी को नहीं लौटाओगे.

BSB

16 Let him live among you wherever he chooses, in the town of his pleasing. Do not oppress him.

HINCV

16 वह तुम्हारे ही बीच में निवास करेगा, उसी स्थान पर जो अपने लिए उपयुक्त समझा है, तुम उसके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं करोगे.

BSB

17 No daughter or son of Israel is to be a shrine prostitute.

HINCV

17 इस्राएल राष्ट्र की पुत्रियां या पुत्र मंदिर वेश्या नहीं बनेंगे.

BSB

18 You must not bring the wages of a prostitute, whether female or male, into the house of the LORD your God to fulfill any vow, because both are detestable to the LORD your God.

HINCV

18 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर को न तो वेश्यावृत्ति का वेतन भेंट करोगे और न ही पुरुष वेश्या द्वारा कमाई गई राशि को मन्नत की भेंट स्वरूप अर्पित करोगे. ये दोनों ही याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की दृष्टि में घृणित हैं.

BSB

19 Do not charge your brother interest on money, food, or any other type of loan.

HINCV

19 तुम अपने स्वजातीय को कुछ भी ब्याज पर नहीं दोगे; न धन, न खाद्य पदार्थ और न कोई ऐसी वस्तु, जिस पर ब्याज लिया जा सकता है.

BSB

20 You may charge a foreigner interest, but not your brother, so that the LORD your God may bless you in everything to which you put your hand in the land that you are entering to possess.

HINCV

20 हां, किसी विदेशी से तुम ब्याज ले सकते हो, मगर अपने देशवासियों से नहीं, जिससे कि उस देश में, तुम जिस पर अधिकार करने के उद्देश्य से प्रवेश कर रहे हो, याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे हर एक उपक्रम में तुम्हें समृद्धि प्रदान करें.

BSB

21 If you make a vow to the LORD your God, do not be slow to keep it, because He will surely require it of you, and you will be guilty of sin.

HINCV

21 जब कभी तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के लिए मन्नत मानो, तुम उसे पूरा करने में विलंब नहीं करोगे. क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर निश्चयतः तुमसे यह ले ही लेंगे, मगर तब तुम उनके सामने पापी बन जाओगे.

BSB

22 But if you refrain from making a vow, you will not be guilty of sin.

HINCV

22 फिर भी दूसरी स्थिति में तुम मन्नत ही न मानो तब तुम्हारे पक्ष में यह पाप नहीं होगा.

BSB

23 Be careful to follow through on what comes from your lips, because you have freely vowed to the LORD your God with your own mouth.

HINCV

23 ठीक जिस प्रकार तुमने स्वेच्छानुरूप याहवेह, अपने परमेश्वर से मन्नत मानी थी, जो कुछ आपके मुख से मुखरित हो चुका है, तुमने जो शपथ की है, उसे पूरा करने के विषय में तुम सावधान रहना.

BSB

24 When you enter your neighbor’s vineyard, you may eat your fill of grapes, but you must not put any in your basket.

HINCV

24 जब कभी तुम अपने पड़ोसी के अंगूर के बगीचे में जाओ, तुम अपनी पूरी संतुष्टि तक अंगूर खा सकते हो, मगर तुम अंगूर को अपनी टोकरी में रखकर नहीं लाओगे.

BSB

25 When you enter your neighbor’s grainfield, you may pluck the heads of grain with your hand, but you must not put a sickle to your neighbor’s grain.

HINCV

25 जब कभी तुम अपने पड़ोसी के खेत में खड़ी उपज के अवसर पर प्रवेश करो, तो अपने हाथों में तुम बालें ज़रूर तोड़ सकते हो, मगर तुम उस उपज पर हंसिया नहीं चला सकते.

Questions about Deuteronomy 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.