Deuteronomy 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 No man with crushed or severed genitals may enter the assembly of the LORD.

HINIRV

1 “जिसके अण्ड कुचले गए या लिंग काट डाला गया हो वह यहोवा की सभा में न आने पाए।

BSB

2 No one of illegitimate birth may enter the assembly of the LORD, nor may any of his descendants, even to the tenth generation.

HINIRV

2 “कोई कुकर्म से जन्मा हुआ यहोवा की सभा में न आने पाए; किन्तु दस पीढ़ी तक उसके वंश का कोई यहोवा की सभा में न आने पाए।

BSB

3 No Ammonite or Moabite or any of their descendants may enter the assembly of the LORD, even to the tenth generation.

HINIRV

3 “कोई अम्मोनी या मोआबी यहोवा की सभा में न आने पाए; उनकी दसवीं पीढ़ी तक का कोई यहोवा की सभा में कभी न आने पाए;

BSB

4 For they did not meet you with food and water on your way out of Egypt, and they hired Balaam son of Beor from Pethor in Aram-naharaim to curse you.

HINIRV

4 इस कारण से कि जब तुम मिस्र से निकलकर आते थे तब उन्होंने अन्न जल लेकर मार्ग में तुम से भेंट नहीं की, और यह भी कि उन्होंने अरम्नहरैम देश के पतोर नगरवाले बोर के पुत्र बिलाम को तुझे श्राप देने के लिये दक्षिणा दी।

BSB

5 Yet the LORD your God would not listen to Balaam, and the LORD your God turned the curse into a blessing for you, because the LORD your God loves you.

HINIRV

5 परन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने बिलाम की न सुनी; किन्तु तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरे निमित्त उसके श्राप को आशीष में बदल दिया, इसलिए कि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझ से प्रेम रखता था।

BSB

6 You are not to seek peace or prosperity from them as long as you live.

HINIRV

6 तू जीवन भर उनका कुशल और भलाई कभी न चाहना।

BSB

7 Do not despise an Edomite, for he is your brother. Do not despise an Egyptian, because you lived as a foreigner in his land.

HINIRV

7 “किसी एदोमी से घृणा न करना, क्योंकि वह तेरा भाई है; किसी मिस्री से भी घृणा न करना, क्योंकि उसके देश में तू परदेशी होकर रहा था।

BSB

8 The third generation of children born to them may enter the assembly of the LORD.

HINIRV

8 उनके जो परपोते उत्पन्न हों वे यहोवा की सभा में आने पाएँ।

BSB

9 When you are encamped against your enemies, then you shall keep yourself from every wicked thing.

HINIRV

9 “जब तू शत्रुओं से लड़ने को जाकर छावनी डाले, तब सब प्रकार की बुरी बातों से बचे रहना।

BSB

10 If any man among you becomes unclean because of a nocturnal emission, he must leave the camp and stay outside.

HINIRV

10 यदि तेरे बीच कोई पुरुष उस अशुद्धता से जो रात्रि को आप से आप हुआ करती है अशुद्ध हुआ हो, तो वह छावनी से बाहर जाए, और छावनी के भीतर न आए;

BSB

11 When evening approaches, he must wash with water, and when the sun sets he may return to the camp.

HINIRV

11 परन्तु संध्या से कुछ पहले वह स्नान करे, और जब सूर्य डूब जाए तब छावनी में आए।

BSB

12 You must have a place outside the camp to go and relieve yourself.

HINIRV

12 “छावनी के बाहर शौच-स्थान बनाना, और शौच के लिए वहीं जाया करना;

BSB

13 And you must have a digging tool in your equipment so that when you relieve yourself you can dig a hole and cover up your excrement.

HINIRV

13 और तेरे पास के हथियारों में एक खनती भी रहे; और जब तू दिशा फिरने को बैठे, तब उससे खोदकर अपने मल को ढाँप देना।

BSB

14 For the LORD your God walks throughout your camp to protect you and deliver your enemies to you. Your camp must be holy, lest He see anything unclean among you and turn away from you.

HINIRV

14 क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको बचाने और तेरे शत्रुओं को तुझ से हरवाने को तेरी छावनी के मध्य घूमता रहेगा, इसलिए तेरी छावनी पवित्र रहनी चाहिये, ऐसा न हो कि वह तेरे मध्य में कोई अशुद्ध वस्तु देखकर तुझ से फिर जाए।

BSB

15 Do not return a slave to his master if he has taken refuge with you.

HINIRV

15 “जो दास अपने स्वामी के पास से भागकर तेरी शरण ले उसको उसके स्वामी के हाथ न पकड़ा देना;

BSB

16 Let him live among you wherever he chooses, in the town of his pleasing. Do not oppress him.

HINIRV

16 वह तेरे बीच जो नगर उसे अच्छा लगे उसी में तेरे संग रहने पाए; और तू उस पर अत्याचार न करना।

BSB

17 No daughter or son of Israel is to be a shrine prostitute.

HINIRV

17 “इस्राएली स्त्रियों में से कोई देवदासी न हो, और न इस्राएलियों में से कोई पुरुष ऐसा बुरा काम करनेवाला हो।

BSB

18 You must not bring the wages of a prostitute, whether female or male, into the house of the LORD your God to fulfill any vow, because both are detestable to the LORD your God.

HINIRV

18 तू वेश्यापन की कमाई या कुत्ते की कमाई किसी मन्नत को पूरी करने के लिये अपने परमेश्वर यहोवा के घर में न लाना; क्योंकि तेरे परमेश्वर यहोवा के समीप ये दोनों की दोनों कमाई घृणित कर्म है।

BSB

19 Do not charge your brother interest on money, food, or any other type of loan.

HINIRV

19 “अपने किसी भाई को ब्याज पर ऋण न देना, चाहे रुपया हो, चाहे भोजनवस्तु हो, चाहे कोई वस्तु हो जो ब्याज पर दी जाती है, उसे ब्याज पर न देना।

BSB

20 You may charge a foreigner interest, but not your brother, so that the LORD your God may bless you in everything to which you put your hand in the land that you are entering to possess.

HINIRV

20 तू परदेशी को ब्याज पर ऋण तो दे, परन्तु अपने किसी भाई से ऐसा न करना, ताकि जिस देश का अधिकारी होने को तू जा रहा है, वहाँ जिस-जिस काम में अपना हाथ लगाए, उन सभी में तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे आशीष दे।

BSB

21 If you make a vow to the LORD your God, do not be slow to keep it, because He will surely require it of you, and you will be guilty of sin.

HINIRV

21 “जब तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये मन्नत माने, तो उसे पूरी करने में विलम्ब न करना; क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा उसे निश्चय तुझ से ले लेगा, और विलम्ब करने से तू पापी ठहरेगा। (मत्ती 5:33)

BSB

22 But if you refrain from making a vow, you will not be guilty of sin.

HINIRV

22 परन्तु यदि तू मन्नत न माने, तो तेरा कोई पाप नहीं।

BSB

23 Be careful to follow through on what comes from your lips, because you have freely vowed to the LORD your God with your own mouth.

HINIRV

23 जो कुछ तेरे मुँह से निकले उसके पूरा करने में चौकसी करना; तू अपने मुँह से वचन देकर अपनी इच्छा से अपने परमेश्वर यहोवा की जैसी मन्नत माने, वैसा ही स्वतंत्रता पूर्वक उसे पूरा करना।

BSB

24 When you enter your neighbor’s vineyard, you may eat your fill of grapes, but you must not put any in your basket.

HINIRV

24 “जब तू किसी दूसरे की दाख की बारी में जाए, तब पेट भर मनमाने दाख खा तो खा, परन्तु अपने पात्र में कुछ न रखना।

BSB

25 When you enter your neighbor’s grainfield, you may pluck the heads of grain with your hand, but you must not put a sickle to your neighbor’s grain.

HINIRV

25 और जब तू किसी दूसरे के खड़े खेत में जाए, तब तू हाथ से बालें तोड़ सकता है, परन्तु किसी दूसरे के खड़े खेत पर हँसुआ न लगाना। (मत्ती 12:1)

Questions about Deuteronomy 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.