Deuteronomy 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then we turned and went up the road to Bashan, and Og king of Bashan and his whole army came out to meet us in battle at Edrei. | HINCV 1 फिर हमने मुड़कर बाशान के मार्ग से आगे बढ़ गए. बाशान का राजा ओग अपनी सारी सेना लेकर हमसे युद्ध करने एद्रेइ जा पहुंचा. |
| BSB 2 But the LORD said to me, “Do not fear him, for I have delivered him into your hand, along with all his people and his land. Do to him as you did to Sihon king of the Amorites, who lived in Heshbon.” | HINCV 2 मगर याहवेह ने मुझे यह आश्वासन दिया, “उससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मैंने उसे, उसकी सारी सेना तथा प्रजा को तुम्हारे अधीन कर दिया है. तुम उसके साथ वही सब करोगे, जो तुमने हेशबोन निवासी अमोरियों के राजा सीहोन के साथ किया था.” |
| BSB 3 So the LORD our God also delivered Og king of Bashan and his whole army into our hands. We struck them down until no survivor was left. | HINCV 3 इसी प्रकार याहवेह, हमारे परमेश्वर ने बाशान के राजा ओग को भी उसकी सारी सेना सहित हमारे अधीन कर दिया. हम उनका नाश इस सीमा तक करते चले गए कि कोई भी जीवित न रहा. |
| BSB 4 At that time we captured all sixty of his cities. There was not a single city we failed to take—the entire region of Argob, the kingdom of Og in Bashan. | HINCV 4 उस समय हमने उसके सारे नगर अपने अधिकार में कर लिए; एक भी नगर ऐसा न रहा, जो हमने उनसे न छीना हो: साठ नगर, बाशान में ओग का साम्राज्य अर्थात् अरगोब का सारा क्षेत्र. |
| BSB 5 All these cities were fortified with high walls and gates and bars, and there were many more unwalled villages. | HINCV 5 इन सभी नगरों की दीवारें ऊंची-ऊंची थीं, इनमें फाटक और छड़ें थीं. इनके अलावा कुछ नगर ऐसे भी थे, जिनकी दीवारें न थीं. |
| BSB 6 We devoted them to destruction, as we had done to Sihon king of Heshbon, utterly destroying the men, women, and children of every city. | HINCV 6 हमने इन सभी को पूरी तरह गिरा दिया, ठीक जिस प्रकार हमने हेशबोन के राजा सीहोन के साथ किया था-पुरुषों, स्त्रियों और बालकों को हर एक नगर में पूरी तरह नाश कर डाला. |
| BSB 7 But all the livestock and plunder of the cities we carried off for ourselves. | HINCV 7 मगर हमने सभी पशुओं और नगरों से इकट्ठा की गई सामग्री को अपने लिए रख लिया. |
| BSB 8 At that time we took from the two kings of the Amorites the land across the Jordan, from the Arnon Valley as far as Mount Hermon— | HINCV 8 इस प्रकार हमने यरदन के पार के दो अमोरी राजाओं की अधीनता से, आरनोन की घाटी से लेकर हरमोन पर्वत तक की भूमि को अपने अधिकार में ले लिया. |
| BSB 9 which the Sidonians call Sirion but the Amorites call Senir— | HINCV 9 (सीदोनवासी हरमोन को सिरिओन और अमोरी इसे सेनीर कहकर पुकारते हैं.) |
| BSB 10 all the cities of the plateau, all of Gilead, and all of Bashan as far as the cities of Salecah and Edrei in the kingdom of Og. | HINCV 10 इनके अलावा पठार के सारे नगर, सारे गिलआद, सारे बाशान, सलेकाह और एद्रेइ, जो बाशान में ओग के राज्य में थे. |
| BSB 11 (For only Og king of Bashan had remained of the remnant of the Rephaim. His bed of iron, nine cubits long and four cubits wide, is still in Rabbah of the Ammonites.) | HINCV 11 (रेफाइम के बचे हुए भाग में केवल बाशान का राजा ही शेष रह गया था. उल्लेखनीय बात यह है कि उसकी चारपाई लौह की थी; यह अब तक अम्मोनियों के रब्बाह में स्थापित है. यह लगभग चार मीटर लंबी और डेढ़ मीटर चौड़ी है.) |
| BSB 12 So at that time we took possession of this land. To the Reubenites and Gadites I gave the land beyond Aroer along the Arnon Valley, and half the hill country of Gilead, along with its cities. | HINCV 12 फिर हमने उसी समय इस देश को अपने अधिकार में कर लिया. यह आरनोन की घाटी अरोअर से गिलआद के आधे क्षेत्र और इसमें स्थित नगरों का क्षेत्र है, जो मैंने रियूबेन और गाद के घराने को दे दिया. |
| BSB 13 To the half-tribe of Manasseh I gave the rest of Gilead and all of Bashan, the kingdom of Og. (The entire region of Argob, the whole territory of Bashan, used to be called the land of the Rephaim.) | HINCV 13 बचा हुआ गिलआद, सारा बाशान अर्थात् जो ओग का साम्राज्य था, मैंने मनश्शेह के आधे गोत्र को दे दिया. (यह था अरगोब का पूरा क्षेत्र. सारे बाशान के बारे में कहा जाता है, कि यह रेफाइम का देश है. |
| BSB 14 Jair, a descendant of Manasseh, took the whole region of Argob as far as the border of the Geshurites and Maacathites. He renamed Bashan after himself, Havvoth-jair, by which it is called to this day. | HINCV 14 मनश्शेह के पुत्र याईर ने गेशूरियों और माकाहथियों की सीमाओं तक पूरा क्षेत्र अपने अधिकार में कर लिया, अर्थात् अपने नाम के अनुरूप बाशान और हव्वोथ-याईर, जो उसका आधुनिक नाम है.) |
| BSB 15 To Machir I gave Gilead, | HINCV 15 माखीर को मैंने गिलआद दे दिया. |
| BSB 16 and to the Reubenites and Gadites I gave the territory from Gilead to the Arnon Valley (the middle of the valley was the border) and up to the Jabbok River, the border of the Ammonites. | HINCV 16 रियूबेन और गाद के घराने को मैंने गिलआद का वह क्षेत्र दे दिया, जो आरनोन की घाटी तक फैला है (इसकी सीमा घाटी के बीच तक थी) और यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा भी थी. |
| BSB 17 The Jordan River in the Arabah bordered it from Chinnereth to the Sea of the Arabah (the Salt Sea) with the slopes of Pisgah to the east. | HINCV 17 इसके अलावा अराबाह भी, जिसकी सीमा यरदन हो गई, किन्नेरेथ से लेकर अराबाह सागर तक, लवण-सागर, जिसके पूर्व में पिसगाह की ढलान की तलहटी है. |
| BSB 18 At that time I commanded you: “The LORD your God has given you this land to possess. All your men of valor are to cross over, armed for battle, ahead of your brothers, the Israelites. | HINCV 18 इसके बाद मैंने उस समय तुम्हें यह आदेश दिया, “याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें यह देश अपने अधिकार में करने के उद्देश्य से दे दिया. तुम्हारे सारे वीर योद्धा शस्त्रों से सुसज्जित हो इस्राएल वंशज तुम्हारे भाइयों के आगे-आगे नदी पार करेंगे. |
| BSB 19 But your wives, your children, and your livestock—I know that you have much livestock—may remain in the cities I have given you, | HINCV 19 मगर तुम्हारी पत्नियां, तुम्हारे बालक और तुम्हारे पशु मुझे मालूम है कि तुम्हारे पास बहुत पशु धन है, तुम्हारे साथ उसी समय तक उन्हीं नगरों में रहेंगे, जो मैंने तुम्हें दे दिए हैं, |
| BSB 20 until the LORD gives rest to your brothers as He has to you, and they too have taken possession of the land that the LORD your God is giving them across the Jordan. Then each of you may return to the possession I have given you.” | HINCV 20 जब तक याहवेह तुम्हारे बंधुओं को तुम्हारे समान शांति और विश्राम न दे दें, और वे भी उस देश को अपने अधिकार में न कर लें, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें यरदन पार देने पर हैं. यह सब होने पर तुममें से हर एक मेरे द्वारा तुम्हें सौंपी गई संपत्ति को लौटाओगे.” |
| BSB 21 And at that time I commanded Joshua: “Your own eyes have seen all that the LORD your God has done to these two kings. The LORD will do the same to all the kingdoms you are about to enter. | HINCV 21 उस समय मैंने यहोशू को यह आदेश दिया, “तुमने तो खुद ही यह देख लिया है, कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने इन दो राजाओं के साथ क्या किया है; यही सब याहवेह उन सभी साम्राज्यों के साथ भी करेंगे, जिनसे होकर तुम निकलोगे. |
| BSB 22 Do not be afraid of them, for the LORD your God Himself will fight for you.” | HINCV 22 तुम उनसे कदापि भयभीत न होना; क्योंकि यह युद्ध वह है, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारी ओर से लड़ेंगे.” |
| BSB 23 At that time I also pleaded with the LORD: | HINCV 23 मैंने उस समय याहवेह से यह विनती की: |
| BSB 24 “O Lord GOD, You have begun to show Your greatness and power to Your servant. For what god in heaven or on earth can perform such works and mighty acts as Yours? | HINCV 24 “प्रभु याहवेह, आपने अपने सेवक पर अपनी महिमा और सामर्थ्य दिखाना शुरू किया है. क्योंकि स्वर्ग और पृथ्वी पर कौन है ऐसा देवता, जो आपके समान ऐसे काम और सामर्थ्य से भरे काम पूरे कर सके? |
| BSB 25 Please let me cross over and see the good land beyond the Jordan—that pleasant hill country as well as Lebanon!” | HINCV 25 प्रभु, मेरी विनती है, कृपा कर मुझे यरदन के पार जाकर उस श्रेष्ठ देश को सिर्फ देख लेने दीजिए, उस सुहावने पर्वतीय प्रदेश और लबानोन को.” |
| BSB 26 But the LORD was angry with me on account of you, and He would not listen to me. “That is enough,” the LORD said to me. “Do not speak to Me again about this matter. | HINCV 26 मगर याहवेह तुम्हारे कारण मुझसे क्रोधित थे. उन्होंने मेरी इस विनती को अनसुनी की. उन्होंने कहा, “बहुत हो चुका, अब मुझसे इस विषय का वर्णन न करना. |
| BSB 27 Go to the top of Pisgah and look to the west and north and south and east. See the land with your own eyes, for you will not cross this Jordan. | HINCV 27 पिसगाह पर्वत शिखर पर चले जाओ, पश्चिम, उत्तर, पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर दृष्टि कर उसको देख लो, क्योंकि यरदन के पार तो तुम जा ही न सकोगे. |
| BSB 28 But commission Joshua, encourage him, and strengthen him, for he will cross over ahead of the people and enable them to inherit the land that you will see.” | HINCV 28 हां, यहोशू को नियुक्त करो, उसे प्रोत्साहित करो, उसे दृढ़ बनाओ, क्योंकि वही इन लोगों का अगुआ होकर यरदन के पार जाएगा और वही उन्हें मीरास में वह देश प्रदान करेगा, जिसे तुम देखने पर हो.” |
| BSB 29 So we stayed in the valley opposite Beth-peor. | HINCV 29 तब हम बेथ-पिओर के पास की घाटी में ही ठहरे रहे. |
Questions about Deuteronomy 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.