Deuteronomy 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then we turned and went up the road to Bashan, and Og king of Bashan and his whole army came out to meet us in battle at Edrei.

HINIRV

1 “तब हम मुड़कर बाशान के मार्ग से चढ़ चले; और बाशान का ओग नामक राजा अपनी सारी सेना समेत हमारा सामना करने को निकल आया, कि एद्रेई में युद्ध करे।

BSB

2 But the LORD said to me, “Do not fear him, for I have delivered him into your hand, along with all his people and his land. Do to him as you did to Sihon king of the Amorites, who lived in Heshbon.”

HINIRV

2 तब यहोवा ने मुझसे कहा, ‘उससे मत डर; क्योंकि मैं उसको सारी सेना और देश समेत तेरे हाथ में किए देता हूँ; और जैसा तूने हेशबोन के निवासी एमोरियों के राजा सीहोन से किया है वैसा ही उससे भी करना।’

BSB

3 So the LORD our God also delivered Og king of Bashan and his whole army into our hands. We struck them down until no survivor was left.

HINIRV

3 इस प्रकार हमारे परमेश्वर यहोवा ने सारी सेना समेत बाशान के राजा ओग को भी हमारे हाथ में कर दिया; और हम उसको यहाँ तक मारते रहे कि उनमें से कोई भी न बच पाया।

BSB

4 At that time we captured all sixty of his cities. There was not a single city we failed to take—the entire region of Argob, the kingdom of Og in Bashan.

HINIRV

4 उसी समय हमने उनके सारे नगरों को ले लिया, कोई ऐसा नगर न रह गया जिसे हमने उनसे न ले लिया हो, इस रीति अर्गोब का सारा देश, जो बाशान में ओग के राज्य में था और उसमें साठ नगर थे, वह हमारे वश में आ गया।

BSB

5 All these cities were fortified with high walls and gates and bars, and there were many more unwalled villages.

HINIRV

5 ये सब नगर गढ़वाले थे, और उनके ऊँची-ऊँची शहरपनाह, और फाटक, और बेंड़े थे, और इनको छोड़ बिना शहरपनाह के भी बहुत से नगर थे।

BSB

6 We devoted them to destruction, as we had done to Sihon king of Heshbon, utterly destroying the men, women, and children of every city.

HINIRV

6 और जैसा हमने हेशबोन के राजा सीहोन के नगरों से किया था वैसा ही हमने इन नगरों से भी किया, अर्थात् सब बसे हुए नगरों को स्त्रियों और बाल-बच्चों समेत सत्यानाश कर डाला।

BSB

7 But all the livestock and plunder of the cities we carried off for ourselves.

HINIRV

7 परन्तु सब घरेलू पशु और नगरों की लूट हमने अपनी कर ली।

BSB

8 At that time we took from the two kings of the Amorites the land across the Jordan, from the Arnon Valley as far as Mount Hermon—

HINIRV

8 इस प्रकार हमने उस समय यरदन के इस पार रहनेवाले एमोरियों के दोनों राजाओं के हाथ से अर्नोन के नाले से लेकर हेर्मोन पर्वत तक का देश ले लिया।

BSB

9 which the Sidonians call Sirion but the Amorites call Senir—

HINIRV

9 (हेर्मोन को सीदोनी लोग सिर्योन, और एमोरी लोग सनीर कहते हैं।)

BSB

10 all the cities of the plateau, all of Gilead, and all of Bashan as far as the cities of Salecah and Edrei in the kingdom of Og.

HINIRV

10 समथर देश के सब नगर, और सारा गिलाद, और सल्का, और एद्रेई तक जो ओग के राज्य के नगर थे, सारा बाशान हमारे वश में आ गया।

BSB

11 (For only Og king of Bashan had remained of the remnant of the Rephaim. His bed of iron, nine cubits long and four cubits wide, is still in Rabbah of the Ammonites.)

HINIRV

11 जो रपाई रह गए थे, उनमें से केवल बाशान का राजा ओग रह गया था, उसकी चारपाई जो लोहे की है वह तो अम्मोनियों के रब्बाह नगर में पड़ी है, साधारण पुरुष के हाथ के हिसाब से उसकी लम्बाई नौ हाथ की और चौड़ाई चार हाथ की है।

BSB

12 So at that time we took possession of this land. To the Reubenites and Gadites I gave the land beyond Aroer along the Arnon Valley, and half the hill country of Gilead, along with its cities.

HINIRV

12 “जो देश हमने उस समय अपने अधिकार में ले लिया वह यह है, अर्थात् अर्नोन के नाले के किनारेवाले अरोएर नगर से लेकर सब नगरों समेत गिलाद के पहाड़ी देश का आधा भाग, जिसे मैंने रूबेनियों और गादियों को दे दिया,

BSB

13 To the half-tribe of Manasseh I gave the rest of Gilead and all of Bashan, the kingdom of Og. (The entire region of Argob, the whole territory of Bashan, used to be called the land of the Rephaim.)

HINIRV

13 और गिलाद का बचा हुआ भाग, और सारा बाशान, अर्थात् अर्गोब का सारा देश जो ओग के राज्य में था, इन्हें मैंने मनश्शे के आधे गोत्र को दे दिया। (सारा बाशान तो रपाइयों का देश कहलाता है।

BSB

14 Jair, a descendant of Manasseh, took the whole region of Argob as far as the border of the Geshurites and Maacathites. He renamed Bashan after himself, Havvoth-jair, by which it is called to this day.

HINIRV

14 और मनश्शेई याईर ने गशूरियों और माकावासियों की सीमा तक अर्गोब का सारा देश ले लिया, और बाशान के नगरों का नाम अपने नाम पर हब्बोत्याईर रखा, और वही नाम आज तक बना है।)

BSB

15 To Machir I gave Gilead,

HINIRV

15 और मैंने गिलाद देश माकीर को दे दिया,

BSB

16 and to the Reubenites and Gadites I gave the territory from Gilead to the Arnon Valley (the middle of the valley was the border) and up to the Jabbok River, the border of the Ammonites.

HINIRV

16 और रूबेनियों और गादियों को मैंने गिलाद से लेकर अर्नोन के नाले तक का देश दे दिया, अर्थात् उस नाले का बीच उनकी सीमा ठहराया, और यब्बोक नदी तक जो अम्मोनियों की सीमा है;

BSB

17 The Jordan River in the Arabah bordered it from Chinnereth to the Sea of the Arabah (the Salt Sea) with the slopes of Pisgah to the east.

HINIRV

17 और किन्नेरेत से लेकर पिसगा की ढलान के नीचे के अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, अराबा और यरदन की पूर्व की ओर का सारा देश भी मैंने उन्हीं को दे दिया।

BSB

18 At that time I commanded you: “The LORD your God has given you this land to possess. All your men of valor are to cross over, armed for battle, ahead of your brothers, the Israelites.

HINIRV

18 “उस समय मैंने तुम्हें यह आज्ञा दी, ‘तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें यह देश दिया है कि उसे अपने अधिकार में रखो; तुम सब योद्धा हथियार-बन्द होकर अपने भाई इस्राएलियों के आगे-आगे पार चलो।

BSB

19 But your wives, your children, and your livestock—I know that you have much livestock—may remain in the cities I have given you,

HINIRV

19 परन्तु तुम्हारी स्त्रियाँ, और बाल-बच्चे, और पशु, जिन्हें मैं जानता हूँ कि बहुत से हैं, वह सब तुम्हारे नगरों में जो मैंने तुम्हें दिए हैं रह जाएँ।

BSB

20 until the LORD gives rest to your brothers as He has to you, and they too have taken possession of the land that the LORD your God is giving them across the Jordan. Then each of you may return to the possession I have given you.”

HINIRV

20 और जब यहोवा तुम्हारे भाइयों को वैसा विश्राम दे जैसा कि उसने तुम को दिया है, और वे उस देश के अधिकारी हो जाएँ जो तुम्हारा परमेश्वर यहोवा उन्हें यरदन पार देता है; तब तुम भी अपने-अपने अधिकार की भूमि पर जो मैंने तुम्हें दी है लौटोगे।’

BSB

21 And at that time I commanded Joshua: “Your own eyes have seen all that the LORD your God has done to these two kings. The LORD will do the same to all the kingdoms you are about to enter.

HINIRV

21 फिर मैंने उसी समय यहोशू से चिताकर कहा, ‘तूने अपनी आँखों से देखा है कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने इन दोनों राजाओं से क्या-क्या किया है; वैसा ही यहोवा उन सब राज्यों से करेगा जिनमें तू पार होकर जाएगा।

BSB

22 Do not be afraid of them, for the LORD your God Himself will fight for you.”

HINIRV

22 उनसे न डरना; क्योंकि जो तुम्हारी ओर से लड़नेवाला है वह तुम्हारा परमेश्वर यहोवा है।’

BSB

23 At that time I also pleaded with the LORD:

HINIRV

23 “उसी समय मैंने यहोवा से गिड़गिड़ाकर विनती की,

BSB

24 “O Lord GOD, You have begun to show Your greatness and power to Your servant. For what god in heaven or on earth can perform such works and mighty acts as Yours?

HINIRV

24 ‘हे प्रभु यहोवा, तू अपने दास को अपनी महिमा और बलवन्त हाथ दिखाने लगा है; स्वर्ग में और पृथ्वी पर ऐसा कौन देवता है जो तेरे से काम और पराक्रम के कर्म कर सके?

BSB

25 Please let me cross over and see the good land beyond the Jordan—that pleasant hill country as well as Lebanon!”

HINIRV

25 इसलिए मुझे पार जाने दे कि यरदन पार के उस उत्तम देश को, अर्थात् उस उत्तम पहाड़ और लबानोन को भी देखने पाऊँ ।’

BSB

26 But the LORD was angry with me on account of you, and He would not listen to me. “That is enough,” the LORD said to me. “Do not speak to Me again about this matter.

HINIRV

26 परन्तु यहोवा तुम्हारे कारण मुझसे रुष्ट हो गया, और मेरी न सुनी; किन्तु यहोवा ने मुझसे कहा, ‘बस कर; इस विषय में फिर कभी मुझसे बातें न करना।

BSB

27 Go to the top of Pisgah and look to the west and north and south and east. See the land with your own eyes, for you will not cross this Jordan.

HINIRV

27 पिसगा पहाड़ की चोटी पर चढ़ जा, और पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों ओर दृष्टि करके उस देश को देख ले; क्योंकि तू इस यरदन के पार जाने न पाएगा।

BSB

28 But commission Joshua, encourage him, and strengthen him, for he will cross over ahead of the people and enable them to inherit the land that you will see.”

HINIRV

28 और यहोशू को आज्ञा दे, और उसे ढाढ़स देकर दृढ़ कर; क्योंकि इन लोगों के आगे-आगे वही पार जाएगा, और जो देश तू देखेगा उसको वही उनका निज भाग करा देगा।’

BSB

29 So we stayed in the valley opposite Beth-peor.

HINIRV

29 तब हम बेतपोर के सामने की तराई में ठहरे रहे।

Questions about Deuteronomy 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.